Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंदौली के धानापुर में प्रजापति के कार्यक्रम में जन भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार प्रजापति ने अपने समाज कुछ लोग गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है
Ajay Singh
चंदौली के धानापुर में प्रजापति के कार्यक्रम में जन भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार प्रजापति ने अपने समाज कुछ लोग गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में विधायक त्रिभुवन राम ने किया फल वितरण पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मरीजों को फल बांटे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोलापुर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने सहभागिता करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की इस अवसर पर विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है, उनके जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहयोग और संवेदना पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक सेवा का भाव पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है, जनसेवा भारतीय संस्कृति और सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आर.बी. यादव, विनोद सिंह, सुभाष सिंह, हीरू सिंह, मनोज मानव, अखिलेश जायसवाल, सिकंदर मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, चोलापुर सीएचसी में फल वितरण1
- TMC के दो टुकड़े! ममता को मिला नया नाम-चिन्ह, EC का बड़ा फैसला पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम। TMC के अंदर विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों गुटों के लिए अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह तय किए हैं। ममता बनर्जी गुट को नया नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चिन्ह मिला, जबकि दूसरे गुट को अलग नाम और लिफाफा चिन्ह दिया गया। पुराने TMC नाम और घास-फूल चिन्ह पर फिलहाल अंतरिम व्यवस्था लागू है। अंतिम फैसला अभी बाकी है। #TMC #MamataBanerjee #WestBengal #ElectionCommission #MamataBanerjeeNews1
- भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का दिव्य वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है। पूरी कहानी केशव की जुबानी में देखे 🙏 भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का दिव्य वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वे देवराज इंद्र के महलों से लेकर देवताओं के एक से बढ़कर एक दिव्य अस्त्रों के निर्माता हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर उनके जन्म, उनके द्वारा किए गए अद्भुत निर्माणों और एक विशेष रथकार दंपती की कथा सुनने का विधान है।उनकी पावन कथाएँ कुछ इस प्रकार हैं:1. भगवान विश्वकर्मा के जन्म की कथापौराणिक ग्रंथों और विकिपीडिया पर भगवान विश्वकर्मा से जुड़े विवरणों के अनुसार, सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के पुत्र 'धर्म' का विवाह 'वस्तु' नाम की स्त्री से हुआ था। धर्म और वस्तु के आठ पुत्र हुए, जिन्हें 'अष्ट वसु' कहा जाता है। इन अष्ट वसुओं में से आठवें वसु का नाम 'प्रभास' था। प्रभास का विवाह देवगुरु बृहस्पति की बहन 'वरूत्री' (या अंगिरसी) से हुआ। इन्हीं दोनों की संतान के रूप में भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ। वे अपने पिता की तरह ही वास्तुकला और शिल्प कौशल में अत्यंत निपुण हुए और आगे चलकर देवताओं के प्रधान शिल्पकार बने।2. सूर्य देव का तेज कम करने की कथाएक प्रसिद्ध पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री संज्ञा का विवाह सूर्य देव के साथ किया था। लेकिन सूर्य देव का तेज इतना भयंकर और तीव्र था कि संज्ञा उसे सहन नहीं कर पाती थीं। दुखी होकर संज्ञा ने यह बात अपने पिता विश्वकर्मा को बताई।1
- पूरा कैथी में आयोजित हुआ 24वां विश्वकर्मा पूजनोत्सव, कलाकारों को अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- सीवर के पानी में दीप जलाकर सपा का अनोखा विरोध,अमन यादव बोले,क्योटो में खुशियां कैसी न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को कंदवा वार्ड में समाजवादी पार्टी ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी सपा के महानगर अध्यक्ष अमन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर भरे सीवर के गंदे पानी में खड़े होकर दीप जलाए।इस दौरान दीप जलाएं, खुशियां मनाएं,क्योटो में लिखी तख्ती भी प्रदर्शित की गई।अमन यादव ने कहा कि कंदवा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा जुड़े हैं, इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर लंबे समय से सीवर का पानी भरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ कंदवा की नहीं, बल्कि पूरे वाराणसी की समस्या है, जहां जनता जलभराव और सीवर से त्रस्त है।उन्होंने कहा कि एक तरफ जन्मदिन पर दीप जलाकर खुशियां मनाई जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ जनता गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर है। प्रशासन को उत्सव के साथ जनता की मूलभूत समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए।विरोध में अश्वनी सिंह,अमन कुमार, सुजल कौशिक और धनेश राजभर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- चहनिया बलुआ गंगा घाट पर शवदाह में आया युवक डूबा, तलाश जारी स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा 30 वर्षीय लवकुश प्राइवेट गोताखोर कर रहे खोज न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट बलुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय गंगा तट पर शुक्रवार की शाम शवदाह में शामिल होने आए 30 वर्षीय युवक लवकुश गंगा में स्नान के दौरान डूब गया घटना की सूचना पर बलुआ पुलिस ने प्राइवेट गोताखोर लगाकर खोजवाया, किंतु तेज बहाव के कारण नहीं मिल पाया चंदौली कोतवाली के सुल्तानपुर के रहने वाले उदल राम की पत्नी का शुक्रवार को बीमारी से निधन हो गया था बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार में सुल्तानपुर के ही रहने वाले लवकुश पुत्र बेचन राम शामिल होने आए थे, शवदाह के बाद वे स्नान करने लगे और तेज बहाव में गहरे पानी में चले गए मौजूद ग्रामीणों ने उसे आगे जाने से रोका भी था घटना की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने प्राइवेट गोताखोर की मदद से युवक को खोजने का प्रयास किया, किंतु वह नहीं मिला इस संदर्भ में बलुआ थाने के इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की गई, नहीं मिला, प्रयास जारी है और आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी जा रही है।1
- करौता बाजार में आशा क्लिनिक को लेकर उठे सवाल, पंजीकरण और इलाज की व्यवस्था की जांच की मांग जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी1
- काशी में आतिथ्य का नया अध्याय:होटल सम्राट शेरेटन' का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे,वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी।काशी की धरती पर जब कोई नया सपना आकार लेता है, तो उसमें आस्था, मेहनत और अपनों का आशीर्वाद झलकता है। कुछ ऐसा ही नजारा 17 सितंबर को मंडुवाडीह में देखने को मिला,जहां मौर्य परिवार के सपनों का प्रतीक होटल सम्राट शेरेटन जगमगाती रोशनी और खुशियों के बीच अपने नए सफर पर निकल पड़ा।इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी,जिनके कर-कमलों से फीता काटकर होटल का शुभारंभ हुआ।परिवार के मुखिया मोतीलाल शास्त्री ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर पुष्प गुच्छ और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर मुख्य अतिथि का हृदय से स्वागत किया।मां रुक्मिणी देवी के स्नेह,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य,कुंवर विरेंद्र और कुंवर सिद्धार्थ,लाइका के उत्साह के बीच पूरा परिसर बधाइयों और तालियों से गूंज उठा। हर चेहरा गर्व से खिला था,हर दिल में एक ही भाव था-मौर्य परिवार को इस नई उपलब्धि की ढेरों शुभकामनाएं।शुभारंभ के बाद आयोजन और भी खास बन गया,जब उपस्थित सभी अतिथियों,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को मिलकर धूमधाम से मनाया। सम्राट शेरेटन'सिर्फ एक होटल नहीं,एक एहसास है-जहां आधुनिक सुविधाओं से सजे एयर कंडीशन्ड कमरे,भव्य बैंक्वेट हॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों वाला 'राजा रसोई' रेस्टोरेंट और सुलभ पार्किंग की व्यवस्था है।काशी आने वाले पर्यटकों और शुभ मांगलिक कार्यों के लिए यह एक उत्तम ठिकाना बनेगा,ऐसा विश्वास है।1