logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रसोई की सफाई के दौरान महिला को सांप ने काटा, परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे भिंड।अटेर क्षेत्र के ग्राम खेरी में सुबह रसोई की सफाई के दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया। घटना के बाद महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी। पास में काम कर रहे एक मजदूर ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम खेरी निवासी 31 वर्षीय सीमा प्रजापति पत्नी धर्मेंद्र प्रजापति मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर की रसोई में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान एक सांप ने उनके बाएं हाथ की उंगली पर काट लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे। एक मजदूर ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। परिजन सीमा प्रजापति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं उनके पति धर्मेंद्र प्रजापति सांप को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए। जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।स्नेक एक्सपर्ट जग्गू परिहार ने बताया कि पकड़ा गया सांप कॉमन वुल्फ स्नेक है जो विषैला नहीं होता। हालांकि यह खतरा महसूस होने पर काट सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति की लंबाई सामान्यत 15 सेंटीमीटर से लेकर डेढ़ फीट तक होती है। चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है। और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

3 hrs ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

रसोई की सफाई के दौरान महिला को सांप ने काटा, परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे भिंड।अटेर क्षेत्र के ग्राम खेरी में सुबह रसोई की सफाई के दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया। घटना के बाद महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी। पास में काम कर रहे एक मजदूर ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम खेरी निवासी 31 वर्षीय सीमा प्रजापति पत्नी धर्मेंद्र प्रजापति मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर की रसोई में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान एक सांप ने उनके बाएं हाथ की उंगली पर काट लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास

b4bd28a1-cab0-46a6-a038-cc1eab6b163d

मौजूद लोग पहुंचे। एक मजदूर ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। परिजन सीमा प्रजापति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं उनके पति धर्मेंद्र प्रजापति सांप को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए। जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।स्नेक एक्सपर्ट जग्गू परिहार ने बताया कि पकड़ा गया सांप कॉमन वुल्फ स्नेक है जो विषैला नहीं होता। हालांकि यह खतरा महसूस होने पर काट सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति की लंबाई सामान्यत 15 सेंटीमीटर से लेकर डेढ़ फीट तक होती है। चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है। और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई , चेकिंग में भागती थार गाड़ी जप्त, पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट पर मोबाइल कोर्ट ने लगाया ₹12 हजार का जुर्माना मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई , चेकिंग में भागती थार गाड़ी जप्त, पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट पर मोबाइल कोर्ट ने लगाया ₹12 हजार का जुर्माना माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल के नेतृत्व में दिनांक 27.07.2026 को थाना देहात भिण्ड के सामने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया । अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने तथा स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई । चेकिंग के दौरान पुलिस बल द्वारा थार कार क्रमांक MP-07-AK-7765 को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया । थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ लिया गया । वाहन में लगी अवैध काली फिल्म मौके पर हटाकर जप्त की गई तथा वाहन को सुरक्षार्थ थाना देहात भिण्ड में रखा गया । इसी प्रकार एक बुलेट मोटरसाइकिल, जिसके संशोधित साइलेंसर से पटाखे (गोली) जैसी तेज आवाज निकल रही थी, को भी जप्त किया गया । इसके अतिरिक्त एक अन्य बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध भी मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई । आज दिनांक 28.07.2026 को मोबाइल कोर्ट में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल द्वारा दिनांक 27.07.2026 को जप्त किए गए वाहनों के प्रकरणों में सुनवाई की गई । सुनवाई उपरांत संशोधित साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल पर ₹12,000 का जुर्माना तथा दूसरी बुलेट मोटरसाइकिल पर ₹5,000 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया । थार वाहन के विरुद्ध भी नियमानुसार चालानी कार्रवाई माननीय न्यायालय में की जाएगी । चेकिंग अभियान के दौरान माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक अजय यादव, न्यायालयीन स्टाफ तथा थाना देहात भिण्ड का पुलिस बल उपस्थित रहा ।
    4
    मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई , चेकिंग में भागती थार गाड़ी जप्त, पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट पर मोबाइल कोर्ट ने लगाया ₹12 हजार का जुर्माना
मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई , चेकिंग में भागती थार गाड़ी जप्त, पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट पर मोबाइल कोर्ट ने लगाया ₹12 हजार का जुर्माना
माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल के नेतृत्व में दिनांक 27.07.2026 को थाना देहात भिण्ड के सामने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया । अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने तथा स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई । चेकिंग के दौरान पुलिस बल द्वारा थार कार क्रमांक MP-07-AK-7765 को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया । थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ लिया गया । वाहन में लगी अवैध काली फिल्म मौके पर हटाकर जप्त की गई तथा वाहन को सुरक्षार्थ थाना देहात भिण्ड में रखा गया । इसी प्रकार एक बुलेट मोटरसाइकिल, जिसके संशोधित साइलेंसर से पटाखे (गोली) जैसी तेज आवाज निकल रही थी, को भी जप्त किया गया । इसके अतिरिक्त एक अन्य बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध भी मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई । आज दिनांक 28.07.2026 को मोबाइल कोर्ट में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल द्वारा दिनांक 27.07.2026 को जप्त किए गए वाहनों के प्रकरणों में सुनवाई की गई । सुनवाई उपरांत संशोधित साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल पर ₹12,000 का जुर्माना तथा दूसरी बुलेट मोटरसाइकिल पर ₹5,000 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया । थार वाहन के विरुद्ध भी नियमानुसार चालानी कार्रवाई माननीय न्यायालय में की जाएगी । चेकिंग अभियान के दौरान माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक अजय यादव, न्यायालयीन स्टाफ तथा थाना देहात भिण्ड का पुलिस बल उपस्थित रहा ।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे!, बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष 🚨 निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे! 🚨 ​मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (भोपाल) को पत्र लिखकर 22-दतिया विधानसभा उपचुनाव में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई है। ​📌 प्रमुख बिंदु: ​पक्षपात का आरोप: चंबल रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी दतिया उपचुनाव (30.07.2026) में लगाई जा रही है। ​चुनावी धांधली की साज़िश: आरोप है कि पुलिस अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग का प्रलोभन देकर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान कराने की योजना बनाई गई है। ​मांग: चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने के लिए भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की दतिया उपचुनाव में ड्यूटी न लगाई जाए! ​लोकतंत्र को बचाने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग तुरंत सख्त कदम उठाए! ⚖️👇 ​#DatiaBypoll #MadhyaPradesh #ElectionCommission #DrGovindSingh #FreeAndFairElections #MPPolitics Collector Office Datia
    1
    निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे!, बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष
🚨 निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे! 🚨
​मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (भोपाल) को पत्र लिखकर 22-दतिया विधानसभा उपचुनाव में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई है।
​📌 प्रमुख बिंदु:
​पक्षपात का आरोप: चंबल रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी दतिया उपचुनाव (30.07.2026) में लगाई जा रही है।
​चुनावी धांधली की साज़िश: आरोप है कि पुलिस अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग का प्रलोभन देकर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान कराने की योजना बनाई गई है।
​मांग: चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने के लिए भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की दतिया उपचुनाव में ड्यूटी न लगाई जाए!
​लोकतंत्र को बचाने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग तुरंत सख्त कदम उठाए! ⚖️👇
​#DatiaBypoll #MadhyaPradesh #ElectionCommission #DrGovindSingh #FreeAndFairElections #MPPolitics  Collector Office Datia
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दिगंबर जैन मंदिर गोहद में सिद्धचक्र महामंडल विधान का पूर्ण आहुतियों के साथ हुआ समापन दिगंबर जैन मंदिर नगर पालिका के पास गोहद में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया। जिसमें आठ दिन से सिद्ध भगवान की आराधना की गई।जिसका बुधवार को लगभग एक बजे पूर्ण आहुतियों एवं मंत्रों के साथ विधान का समापन हुआ इस दौरान प्रतिदिन संगीतमय पूजन एवं भक्ति की गई।
    1
    दिगंबर जैन मंदिर गोहद में सिद्धचक्र महामंडल विधान का पूर्ण आहुतियों के साथ हुआ समापन
दिगंबर जैन मंदिर नगर पालिका के पास गोहद में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया। जिसमें आठ दिन से सिद्ध भगवान की आराधना की गई।जिसका बुधवार को लगभग एक बजे पूर्ण आहुतियों एवं मंत्रों के साथ विधान का समापन हुआ इस दौरान प्रतिदिन संगीतमय पूजन एवं भक्ति की गई।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • *गुरु पूर्णिमा पर नीलकंठ महादेव मंदिर में हुआ भोले बाबा का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया गुरु वंदन* अषाढ़ शुक्ल की गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर आज आज भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने भोले बाबा की पूजा अर्चना कर दर्शन किये। तथा सनातन हिन्दू परम्पराओं के अनुसार मंदिर पर स्थित सिद्ध नेपाली बाबा की प्रतिमा पर गुरु परम्पराओं को मानते हुए उनकी मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। तथा उनके सैकड़ों शिष्यों ने नेपाली बाबा की सेवा व उनकी परम्पराओं के आदेशों का कार्य करीब 50 वर्षों से उनके आश्रम से सेवा कर रहे हैं। गुरु बाजपेई जी दादा का चरण स्पर्श कर गुरु दक्षिणा ली। आपकों बताते चलें कि गुरु पूर्णिमा के दिन हिन्दू परम्पराओं के अनुसार श्रृद्धालु मंदिरों व आश्रमों में जाकर अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं। क्योंकि गुरु का सम्मान भक्तों के लिए सर्वोपरि है। रजत यादव पत्रकार मो.7417197064
    1
    *गुरु पूर्णिमा पर नीलकंठ महादेव मंदिर में हुआ भोले बाबा का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया गुरु वंदन*
अषाढ़ शुक्ल की गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर आज आज भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने भोले बाबा की पूजा अर्चना कर दर्शन किये। तथा सनातन हिन्दू परम्पराओं के अनुसार मंदिर पर स्थित सिद्ध नेपाली बाबा की प्रतिमा पर गुरु परम्पराओं को मानते हुए उनकी मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। तथा उनके सैकड़ों शिष्यों ने नेपाली बाबा की सेवा व उनकी परम्पराओं के आदेशों का कार्य करीब 50 वर्षों से उनके आश्रम से सेवा कर रहे हैं। गुरु बाजपेई जी दादा का चरण स्पर्श कर गुरु दक्षिणा ली। आपकों बताते चलें कि गुरु पूर्णिमा के दिन हिन्दू परम्पराओं के अनुसार श्रृद्धालु मंदिरों व आश्रमों में जाकर अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं। क्योंकि गुरु का सम्मान भक्तों के लिए सर्वोपरि है।
रजत यादव पत्रकार 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तहसील अम्बाह मे खाद का थाना परिसर से किया जा रहा सुगमता पूर्व वितरण. दैनिक पुष्पांजलि टुडे 2 काउंटर से किया जा रहा है etoken, भुगतान एवं पी ओ एस वेरिफिकेशन कार्य . कृषि उपज मंडी मे स्थित मार्केफ़ेद गोदाम पर कृषकों की भीड़ अधिक होने एवं गर्मी के कारण कृषकों को असुविधा होने के कारण तहसील अम्बाह मे खाद के वितरण हेतु e टोकन जमा करने, भुगतान एवं पी ओ एस मशीन मे सत्यापन हेतु थाना परिसर अम्बाह मे 2 काउंटर स्थापित किये गए है!जिससे किसान भुगतान पश्चात् खाद गोदाम से खाद प्राप्त कर सकते है!अम्बाह प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन के अनुरूप लिए गए है!कृषि उपज मंडी के स्थान पर थाना परिसर अम्बाह मे आज तहसीलदार नरेश शर्मा एवं थाना प्रभारी अम्बाह वीरेश कुशवाह की उपस्थिति मे खाद वितरण कराया गया!किसानो को थाना परिसर मे अधिक स्थान एवं हवादार माहौल होने के कारण कोई असुविधा नहीं हुयी!साथ ही गर्मी से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा आज सभी कृषकों को मीठा शरबत भी पिलाया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया है प्रशासन के पास भरपूर खाद उपलब्ध है तथा थाना परिसर मे महिला एवं पुरुषो को पृथक पृथक लाइन मे खाद वितरण कराया जा रहा है!इस स्थान पर खाद वितरण व्यवस्था की कृषकों ने प्रशंसा की है!
    1
    तहसील अम्बाह मे खाद का थाना परिसर से किया जा रहा सुगमता पूर्व वितरण.

दैनिक पुष्पांजलि टुडे

2 काउंटर से किया जा रहा है etoken, भुगतान एवं पी ओ एस वेरिफिकेशन कार्य .

कृषि उपज मंडी मे स्थित मार्केफ़ेद गोदाम पर कृषकों की भीड़ अधिक होने एवं गर्मी के कारण कृषकों को असुविधा होने के कारण तहसील अम्बाह मे खाद के वितरण हेतु e टोकन जमा करने, भुगतान एवं पी ओ एस मशीन मे सत्यापन हेतु थाना परिसर अम्बाह मे 2 काउंटर स्थापित किये गए है!जिससे किसान भुगतान पश्चात् खाद गोदाम से खाद प्राप्त कर सकते है!अम्बाह प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन के अनुरूप लिए गए है!कृषि उपज मंडी के स्थान पर थाना परिसर अम्बाह मे आज तहसीलदार नरेश शर्मा एवं थाना प्रभारी अम्बाह वीरेश कुशवाह की उपस्थिति मे खाद वितरण कराया गया!किसानो को थाना परिसर मे अधिक स्थान एवं हवादार माहौल होने के कारण कोई असुविधा नहीं हुयी!साथ ही गर्मी से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा आज सभी कृषकों को मीठा शरबत भी पिलाया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया है प्रशासन के पास भरपूर खाद उपलब्ध है तथा थाना परिसर मे महिला एवं पुरुषो को पृथक पृथक लाइन मे खाद वितरण कराया जा रहा है!इस स्थान पर खाद वितरण व्यवस्था की कृषकों ने प्रशंसा की है!
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आगरा:- ई-बस में टिकट को लेकर बवाल, वीडियो वायरल... यात्री का आरोप- किराया लिया, टिकट आगरा:- ई-बस में टिकट को लेकर बवाल, वीडियो वायरल... यात्री का आरोप- किराया लिया, टिकट नहीं दिया ईदगाह-फतेहपुर सीकरी रूट की ई-बस का मामला कंडक्टर पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल वायरल वीडियो के बाद ई-बस सेवा पर उठे सवाल आरोपों की जांच और कार्रवाई की उठी मांग फिलहाल वीडियो वायरल है... आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है... सुनील चौधरी की खास खबर...
    3
    आगरा:-

ई-बस में टिकट को लेकर बवाल, वीडियो वायरल...

यात्री का आरोप- किराया लिया, टिकट
आगरा:-
ई-बस में टिकट को लेकर बवाल, वीडियो वायरल...
यात्री का आरोप- किराया लिया, टिकट नहीं दिया
ईदगाह-फतेहपुर सीकरी रूट की ई-बस का मामला
कंडक्टर पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप
यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
वायरल वीडियो के बाद ई-बस सेवा पर उठे सवाल
आरोपों की जांच और कार्रवाई की उठी मांग
फिलहाल वीडियो वायरल है... आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है...
सुनील चौधरी की खास खबर...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छत पर दाढ़ी बनाते समय बंदर ने किया हमला, एक व्यक्ति घायल लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का लगाया आरोप भिंड। शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदरों के हमले में लोग घायल हो रहे हैं लेकिन नगर पालिका की ओर से उन्हें पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। बुधवार सुबह नयापुरा जामना रोड पर बंदर के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नयापुरा जामना रोड निवासी 50 वर्षीय कमल जाटव बुधवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर की छत पर बैठकर दाढ़ी बना रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया और हाथ व पैर में काट लिया। हमले से उनके हाथ और पैर में गंभीर घाव हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों की मदद से बंदर को भगाया। इसके बाद परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि जामना रोड क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई लोग पहले भी बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं लेकिन नगर पालिका द्वारा उन्हें पकड़ने या क्षेत्र से हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों ने बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाने की मांग की है।
    1
    छत पर दाढ़ी बनाते समय बंदर ने किया हमला, एक व्यक्ति घायल लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का लगाया आरोप
भिंड। शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदरों के हमले में लोग घायल हो रहे हैं लेकिन नगर पालिका की ओर से उन्हें पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। बुधवार सुबह नयापुरा जामना रोड पर बंदर के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार नयापुरा जामना रोड निवासी 50 वर्षीय कमल जाटव बुधवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर की छत पर बैठकर दाढ़ी बना रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया और हाथ व पैर में काट लिया। हमले से उनके हाथ और पैर में गंभीर घाव हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों की मदद से बंदर को भगाया। इसके बाद परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि जामना रोड क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई लोग पहले भी बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं लेकिन नगर पालिका द्वारा उन्हें पकड़ने या क्षेत्र से हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों ने बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाने की मांग की है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील
    1
    दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील 
दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंडोखर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज ने किए भगवान के दर्शन दैनिक पुष्पांजलि टुडे पंडोखर (दतिया)। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंडोखर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों भक्त अपने गुरु के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए धाम पहुंचे। पूरे धाम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ गुरु पूजन किया।पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज ने सर्वप्रथम पंडोखर धाम स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किए। इसके उपरांत वे बराहा हाथीवान सरकार के दर्शन एवं पूजन के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।पंडोखर धाम के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होता है। सनातन परंपरा में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि गुरु ही अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से व्यक्ति को सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर गुरु के चरणों में श्रद्धा अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।धाम में गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। आयोजन को सफल बनाने के लिए पंडोखर धाम प्रबंधन समिति एवं स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन किया। पूरे दिन धाम में भक्तों का आवागमन बना रहा और गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
    1
    गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंडोखर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज ने किए भगवान के दर्शन

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

पंडोखर (दतिया)। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंडोखर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों भक्त अपने गुरु के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए धाम पहुंचे। पूरे धाम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ गुरु पूजन किया।पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज ने सर्वप्रथम पंडोखर धाम स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किए। इसके उपरांत वे बराहा हाथीवान सरकार के दर्शन एवं पूजन के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।पंडोखर धाम के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होता है। सनातन परंपरा में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि गुरु ही अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से व्यक्ति को सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर गुरु के चरणों में श्रद्धा अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।धाम में गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। आयोजन को सफल बनाने के लिए पंडोखर धाम प्रबंधन समिति एवं स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन किया। पूरे दिन धाम में भक्तों का आवागमन बना रहा और गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.