logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तहसील अम्बाह मे खाद का थाना परिसर से किया जा रहा सुगमता पूर्व वितरण. दैनिक पुष्पांजलि टुडे 2 काउंटर से किया जा रहा है etoken, भुगतान एवं पी ओ एस वेरिफिकेशन कार्य . कृषि उपज मंडी मे स्थित मार्केफ़ेद गोदाम पर कृषकों की भीड़ अधिक होने एवं गर्मी के कारण कृषकों को असुविधा होने के कारण तहसील अम्बाह मे खाद के वितरण हेतु e टोकन जमा करने, भुगतान एवं पी ओ एस मशीन मे सत्यापन हेतु थाना परिसर अम्बाह मे 2 काउंटर स्थापित किये गए है!जिससे किसान भुगतान पश्चात् खाद गोदाम से खाद प्राप्त कर सकते है!अम्बाह प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन के अनुरूप लिए गए है!कृषि उपज मंडी के स्थान पर थाना परिसर अम्बाह मे आज तहसीलदार नरेश शर्मा एवं थाना प्रभारी अम्बाह वीरेश कुशवाह की उपस्थिति मे खाद वितरण कराया गया!किसानो को थाना परिसर मे अधिक स्थान एवं हवादार माहौल होने के कारण कोई असुविधा नहीं हुयी!साथ ही गर्मी से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा आज सभी कृषकों को मीठा शरबत भी पिलाया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया है प्रशासन के पास भरपूर खाद उपलब्ध है तथा थाना परिसर मे महिला एवं पुरुषो को पृथक पृथक लाइन मे खाद वितरण कराया जा रहा है!इस स्थान पर खाद वितरण व्यवस्था की कृषकों ने प्रशंसा की है!

6 hrs ago
user_Betal Singh gaur
Betal Singh gaur
मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

तहसील अम्बाह मे खाद का थाना परिसर से किया जा रहा सुगमता पूर्व वितरण. दैनिक पुष्पांजलि टुडे 2 काउंटर से किया जा रहा है etoken, भुगतान एवं पी ओ एस वेरिफिकेशन कार्य . कृषि उपज मंडी मे स्थित मार्केफ़ेद गोदाम पर कृषकों की भीड़ अधिक होने एवं गर्मी के कारण कृषकों को असुविधा होने के कारण तहसील अम्बाह मे खाद के वितरण हेतु e टोकन जमा करने, भुगतान एवं पी ओ एस मशीन मे सत्यापन हेतु थाना परिसर अम्बाह मे 2 काउंटर स्थापित किये गए है!जिससे किसान भुगतान पश्चात् खाद गोदाम से खाद प्राप्त कर सकते है!अम्बाह प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन के अनुरूप लिए गए है!कृषि उपज मंडी के स्थान पर थाना परिसर अम्बाह मे आज तहसीलदार नरेश शर्मा एवं थाना प्रभारी अम्बाह वीरेश कुशवाह की उपस्थिति मे खाद वितरण कराया गया!किसानो को थाना परिसर मे अधिक स्थान एवं हवादार माहौल होने के कारण कोई असुविधा नहीं हुयी!साथ ही गर्मी से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा आज सभी कृषकों को मीठा शरबत भी पिलाया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया है प्रशासन के पास भरपूर खाद उपलब्ध है तथा थाना परिसर मे महिला एवं पुरुषो को पृथक पृथक लाइन मे खाद वितरण कराया जा रहा है!इस स्थान पर खाद वितरण व्यवस्था की कृषकों ने प्रशंसा की है!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल एवं कलेक्टर ने कलेक्टर फ्लैक मार्च दतिया उपचुनाव को लेकर प्रशासन में फ्लैक मार्च निकाला
    1
    दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल एवं कलेक्टर ने कलेक्टर फ्लैक मार्च 
दतिया उपचुनाव को लेकर प्रशासन में फ्लैक मार्च निकाला
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, फरियादी ने कलेक्टर-एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार। इंदरगढ़/दतिया। इंदरगढ़ निवासी देवप्रसाद जाटव ने अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से मकान निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दतिया को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, मौजा इंदरगढ़ के सर्वे क्रमांक 1765 की भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है। आवेदक का कहना है कि उन्होंने उक्त भूमि का केवल 13×50 (650 वर्गफुट) और 20×40 (800 वर्गफुट) हिस्सा ही विक्रय किया था। इसके अतिरिक्त किसी अन्य भूमि का विक्रय नहीं किया गया। आवेदक का यह भी कहना है कि इस भूमि को लेकर मामला प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सेवढ़ा के न्यायालय में विचाराधीन है तथा उक्त न्यायालय द्वारा निर्माण आदी कार्य को रोककर यथास्थिति बनाए रखने संबंधी स्टे आर्डर जारी किया गया।, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। फरियादी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माण का विरोध करने पर उन्हें महिलाओं द्वारा गाली-गलौज की जाती है तथा झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जाती है। फरियादी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और न ही उनकी शिकायत पर सुनवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संवंधित का पक्ष सामने आना बाकी है तथा प्रशासन की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हमारा चैनल इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं करता यह प्रशासन की जांच का विषय है उसके बाद ही सच्चाई क्या है यह स्पष्ट होगा
    1
    पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, फरियादी ने कलेक्टर-एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार।

इंदरगढ़/दतिया।
इंदरगढ़ निवासी देवप्रसाद जाटव ने अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से मकान निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दतिया को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, मौजा इंदरगढ़ के सर्वे क्रमांक 1765 की भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है। आवेदक का कहना है कि उन्होंने उक्त भूमि का केवल 13×50 (650 वर्गफुट) और 20×40 (800 वर्गफुट) हिस्सा ही विक्रय किया था। इसके अतिरिक्त किसी अन्य भूमि का विक्रय नहीं किया गया।
 आवेदक का यह भी कहना है कि इस भूमि को लेकर मामला प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सेवढ़ा के न्यायालय में विचाराधीन है तथा उक्त न्यायालय द्वारा निर्माण आदी कार्य को रोककर यथास्थिति बनाए रखने संबंधी स्टे आर्डर जारी किया गया।, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है।
फरियादी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माण का विरोध करने पर उन्हें महिलाओं द्वारा गाली-गलौज की जाती है तथा झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जाती है।
फरियादी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और न ही उनकी शिकायत पर सुनवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संवंधित  का पक्ष सामने आना बाकी है तथा प्रशासन की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हमारा चैनल इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं करता यह प्रशासन की जांच का विषय है उसके बाद ही सच्चाई क्या है यह स्पष्ट होगा
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत,मर्ग कायम मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें पूरन सिंह पुत्र शिवचरण माहोर ने फांसी लगाकर जान दे दी।तथा दिनेश जाटव निवासी आलोरी का पुरा हाल मालनपुर की हार्ट अटेक से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को लगभग 1 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
    1
    मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत,मर्ग कायम
मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें पूरन सिंह पुत्र शिवचरण माहोर ने फांसी लगाकर जान दे दी।तथा दिनेश जाटव निवासी आलोरी का पुरा हाल मालनपुर की हार्ट अटेक से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को लगभग 1 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सावन में एक माह तक गूंजेगा महामंत्र, कुण्डेश्वर धाम में शुरू हुआ अखंड जाप भिंड। श्रावण मास के शुभ अवसर पर शहर के सिटी कोतवाली के सामने स्थित श्री कुण्डेश्वर धाम उदासीन आश्रम में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत दयानन्द महाराज नें पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि श्रावण मास के शुभ अवसर पर गुरुवार से एक माह तक चलने वाले 'ॐ नमः शिवाय' महामंत्र अखंड जाप और असंख्ययक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा।आश्रम के महंत दयानंदजी महाराज के सान्निध्य में 2 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रतिदिन अखंड महामंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में श्रद्धालु परिवार सहित किसी भी समय आकर जाप और संकीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विशेष रूप से महिलाओं के लिए भी जाप एवं रात्रि जागरण की व्यवस्था की गई है। सोमवार को विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना को समर्पित इस आयोजन में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आश्रम समिति ने सभी शिवभक्तों से आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
    1
    सावन में एक माह तक गूंजेगा महामंत्र, कुण्डेश्वर धाम में शुरू हुआ अखंड जाप
भिंड। श्रावण मास के शुभ अवसर पर शहर के सिटी कोतवाली के सामने स्थित श्री कुण्डेश्वर धाम उदासीन आश्रम में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत दयानन्द महाराज नें पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि श्रावण मास के शुभ अवसर पर गुरुवार से एक माह तक चलने वाले 'ॐ नमः शिवाय' महामंत्र अखंड जाप और असंख्ययक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा।आश्रम के महंत दयानंदजी महाराज के सान्निध्य में 2 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रतिदिन अखंड महामंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में श्रद्धालु परिवार सहित किसी भी समय आकर जाप और संकीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विशेष रूप से महिलाओं के लिए भी जाप एवं रात्रि जागरण की व्यवस्था की गई है। सोमवार को विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना को समर्पित इस आयोजन में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आश्रम समिति ने सभी शिवभक्तों से आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भिंड दतिया में निष्पक्ष चुनाव की मांग पूर्ण नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र भिंड/दतिया। दतिया में निष्पक्ष चुनाव की मांग, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र भिंड जिले की लहार विधानसभा से सात बार के विधायक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने दतिया जिले में प्रस्तावित निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। डॉ. गोविंद सिंह ने अपने पत्र में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने तथा मतदाताओं को बिना किसी दबाव, प्रलोभन या भय के मतदान करने का अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से अपेक्षा की है कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या हस्तक्षेप की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सके और प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रहे। डॉ. गोविंद सिंह के इस पत्र को दतिया के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब निर्वाचन आयोग इस पत्र पर क्या कदम उठाता है, इस पर राजनीतिक दलों और आम जनता की नजर बनी हुई है।
    1
    भिंड 
दतिया में निष्पक्ष चुनाव की मांग पूर्ण नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र
भिंड/दतिया।
दतिया में निष्पक्ष चुनाव की मांग, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र
भिंड जिले की लहार विधानसभा से सात बार के विधायक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने दतिया जिले में प्रस्तावित निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है।
डॉ. गोविंद सिंह ने अपने पत्र में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने तथा मतदाताओं को बिना किसी दबाव, प्रलोभन या भय के मतदान करने का अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से अपेक्षा की है कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या हस्तक्षेप की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सके और प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रहे।
डॉ. गोविंद सिंह के इस पत्र को दतिया के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब निर्वाचन आयोग इस पत्र पर क्या कदम उठाता है, इस पर राजनीतिक दलों और आम जनता की नजर बनी हुई है।
    user_श्री राम श्री राम
    श्री राम श्री राम
    Voice of people भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पांच महाभूतों का रोकें क्षरण, तभी होगा प्रकृति संरक्षण" विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सुप्रयास का प्रेरक आयोजन "पांच महाभूतों का रोकें क्षरण, तभी होगा प्रकृति संरक्षण" विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सुप्रयास का प्रेरक आयोजन भिण्ड, 28 जुलाई 2026। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा न्यू ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, भिण्ड में "प्रकृति संरक्षण : हमारी संस्कृति, हमारी जिम्मेदारी" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती क्षमा शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर इकबाल अली रहे। इस अवसर पर सुप्रयास के सचिव डॉ. मनोज जैन, प्रतिभा भदौरिया एवं अमन राजावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर इकबाल अली ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के गहरे संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई "छिति जल पावक गगन समीरा, पंच तत्व मिलि बना शरीरा" केवल आध्यात्मिक संदेश नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का शाश्वत वैज्ञानिक सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—ये पंचमहाभूत केवल मानव शरीर के ही नहीं, बल्कि अमीबा जैसे सूक्ष्म जीव से लेकर विशाल ब्लू व्हेल तक सम्पूर्ण जीव-जगत के अस्तित्व का आधार हैं। यदि इन पंचमहाभूतों का संतुलन बिगड़ा, तो मानव सभ्यता का भविष्य भी संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। भवन निर्माण से पहले भूमि पूजन कर पृथ्वी का सम्मान किया जाता है। धार्मिक आयोजनों में कलश के माध्यम से जल का पूजन होता है। श्राद्ध और तर्पण में जल का विशेष महत्व है। हवन के माध्यम से अग्नि की आराधना की जाती है। भागवत कथा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में नवग्रह पूजन के माध्यम से आकाश का स्मरण किया जाता है तथा कलियुग में वायुपुत्र भगवान हनुमान की आराधना वायु तत्व के महत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक संस्कार हमें प्रकृति का सम्मान करना सिखाते हैं, इसलिए प्रकृति का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। प्रोफेसर अली ने कहा कि पृथ्वी का अंधाधुंध दोहन, अवैध रेत खनन, नदियों का प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन भविष्य में गंभीर पर्यावरणीय संकट पैदा करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि पृथ्वी का अनावश्यक छेदन एवं भेदन रोका जाए तथा वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाया जाए, ताकि प्रकृति से प्राप्त जल पुनः प्रकृति को लौटाया जा सके। उन्होंने कहा कि वन हमारी प्राणवायु के स्रोत हैं। वनों का संरक्षण, वन्यजीवों की रक्षा, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और ऊर्जा संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अनावश्यक बिजली के उपकरण बंद रखें, सौर ऊर्जा एवं सोलर कुकर जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाएँ तथा भोजन बनाने से पहले दाल और चावल को भिगोकर ऊर्जा की बचत करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में जितनी ऑक्सीजन का उपयोग करता है, उसका सबसे बड़ा स्रोत वृक्ष हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने शिक्षक दिवस, मातृ दिवस, पितृ दिवस, जन्मदिन तथा अन्य शुभ अवसरों पर पौधे उपहार में देने की परंपरा विकसित करने का सुझाव दिया। सुप्रयास के सचिव डॉ. मनोज जैन ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर है। प्रकृति हमारी माता है, जो हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, अन्न और जीवन प्रदान करती है। महात्मा गांधी का यह कथन आज भी उतना ही प्रासंगिक है कि "प्रकृति मनुष्य की हर आवश्यकता पूरी कर सकती है, लेकिन उसके लालच को नहीं।" उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, घटते वन, प्रदूषित नदियाँ और प्लास्टिक प्रदूषण पूरी मानवता के सामने गंभीर चुनौती बन चुके हैं। यदि हमने अभी से प्रकृति की रक्षा नहीं की, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका भारी मूल्य चुकाना पड़ेगा। डॉ. जैन ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाएँ—हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाएँ और उसकी देखभाल करें, जल की प्रत्येक बूंद बचाएँ, वर्षा जल संचयन अपनाएँ, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करें, आवश्यकता न होने पर बिजली के उपकरण बंद रखें, सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाएँ तथा Reduce, Reuse और Recycle के सिद्धांत को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएँ। इस अवसर पर प्रतिभा भादौरिया एवं अमन राजावत ने भी प्रकृति संरक्षण के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे पंचमहाभूतों की रक्षा करेंगे, जल बचाएँगे, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे, ऊर्जा की बचत करेंगे, प्लास्टिक के उपयोग को कम करेंगे तथा प्रकृति के साथ संतुलित और जिम्मेदार जीवन जीने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का समापन सुप्रयास के इस संदेश के साथ हुआ— "पांच महाभूतों का रोकें क्षरण, तभी होगा प्रकृति संरक्षण।" सुप्रयास ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रकृति संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और जीवनशैली में परिवर्तन से ही संभव है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, हरित और संतुलित भारत का निर्माण किया जा सकता है।
    4
    पांच महाभूतों का रोकें क्षरण, तभी होगा प्रकृति संरक्षण"

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सुप्रयास का प्रेरक आयोजन
"पांच महाभूतों का रोकें क्षरण, तभी होगा प्रकृति संरक्षण"
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सुप्रयास का प्रेरक आयोजन
भिण्ड, 28 जुलाई 2026।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा न्यू ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, भिण्ड में "प्रकृति संरक्षण : हमारी संस्कृति, हमारी जिम्मेदारी" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती क्षमा शर्मा  ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर इकबाल अली रहे। इस अवसर पर सुप्रयास के सचिव डॉ. मनोज जैन, प्रतिभा भदौरिया एवं अमन राजावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर इकबाल अली ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के गहरे संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई "छिति जल पावक गगन समीरा, पंच तत्व मिलि बना शरीरा" केवल आध्यात्मिक संदेश नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का शाश्वत वैज्ञानिक सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—ये पंचमहाभूत केवल मानव शरीर के ही नहीं, बल्कि अमीबा जैसे सूक्ष्म जीव से लेकर विशाल ब्लू व्हेल तक सम्पूर्ण जीव-जगत के अस्तित्व का आधार हैं। यदि इन पंचमहाभूतों का संतुलन बिगड़ा, तो मानव सभ्यता का भविष्य भी संकट में पड़ जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। भवन निर्माण से पहले भूमि पूजन कर पृथ्वी का सम्मान किया जाता है। धार्मिक आयोजनों में कलश के माध्यम से जल का पूजन होता है। श्राद्ध और तर्पण में जल का विशेष महत्व है। हवन के माध्यम से अग्नि की आराधना की जाती है। भागवत कथा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में नवग्रह पूजन के माध्यम से आकाश का स्मरण किया जाता है तथा कलियुग में वायुपुत्र भगवान हनुमान की आराधना वायु तत्व के महत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक संस्कार हमें प्रकृति का सम्मान करना सिखाते हैं, इसलिए प्रकृति का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है।
प्रोफेसर अली ने कहा कि पृथ्वी का अंधाधुंध दोहन, अवैध रेत खनन, नदियों का प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन भविष्य में गंभीर पर्यावरणीय संकट पैदा करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि पृथ्वी का अनावश्यक छेदन एवं भेदन रोका जाए तथा वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाया जाए, ताकि प्रकृति से प्राप्त जल पुनः प्रकृति को लौटाया जा सके।
उन्होंने कहा कि वन हमारी प्राणवायु के स्रोत हैं। वनों का संरक्षण, वन्यजीवों की रक्षा, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और ऊर्जा संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अनावश्यक बिजली के उपकरण बंद रखें, सौर ऊर्जा एवं सोलर कुकर जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाएँ तथा भोजन बनाने से पहले दाल और चावल को भिगोकर ऊर्जा की बचत करें।
उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में जितनी ऑक्सीजन का उपयोग करता है, उसका सबसे बड़ा स्रोत वृक्ष हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने शिक्षक दिवस, मातृ दिवस, पितृ दिवस, जन्मदिन तथा अन्य शुभ अवसरों पर पौधे उपहार में देने की परंपरा विकसित करने का सुझाव दिया।
सुप्रयास के सचिव डॉ. मनोज जैन ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर है। प्रकृति हमारी माता है, जो हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, अन्न और जीवन प्रदान करती है। महात्मा गांधी का यह कथन आज भी उतना ही प्रासंगिक है कि "प्रकृति मनुष्य की हर आवश्यकता पूरी कर सकती है, लेकिन उसके लालच को नहीं।"
उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, घटते वन, प्रदूषित नदियाँ और प्लास्टिक प्रदूषण पूरी मानवता के सामने गंभीर चुनौती बन चुके हैं। यदि हमने अभी से प्रकृति की रक्षा नहीं की, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका भारी मूल्य चुकाना पड़ेगा।
डॉ. जैन ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाएँ—हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाएँ और उसकी देखभाल करें, जल की प्रत्येक बूंद बचाएँ, वर्षा जल संचयन अपनाएँ, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करें, आवश्यकता न होने पर बिजली के उपकरण बंद रखें, सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाएँ तथा Reduce, Reuse और Recycle के सिद्धांत को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएँ।
इस अवसर पर प्रतिभा भादौरिया एवं अमन राजावत ने भी प्रकृति संरक्षण के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे पंचमहाभूतों की रक्षा करेंगे, जल बचाएँगे, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे, ऊर्जा की बचत करेंगे, प्लास्टिक के उपयोग को कम करेंगे तथा प्रकृति के साथ संतुलित और जिम्मेदार जीवन जीने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम का समापन सुप्रयास के इस संदेश के साथ हुआ—
"पांच महाभूतों का रोकें क्षरण,
तभी होगा प्रकृति संरक्षण।"
सुप्रयास ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रकृति संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और जीवनशैली में परिवर्तन से ही संभव है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, हरित और संतुलित भारत का निर्माण किया जा सकता है।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • तहसील अम्बाह मे खाद का थाना परिसर से किया जा रहा सुगमता पूर्व वितरण. दैनिक पुष्पांजलि टुडे 2 काउंटर से किया जा रहा है etoken, भुगतान एवं पी ओ एस वेरिफिकेशन कार्य . कृषि उपज मंडी मे स्थित मार्केफ़ेद गोदाम पर कृषकों की भीड़ अधिक होने एवं गर्मी के कारण कृषकों को असुविधा होने के कारण तहसील अम्बाह मे खाद के वितरण हेतु e टोकन जमा करने, भुगतान एवं पी ओ एस मशीन मे सत्यापन हेतु थाना परिसर अम्बाह मे 2 काउंटर स्थापित किये गए है!जिससे किसान भुगतान पश्चात् खाद गोदाम से खाद प्राप्त कर सकते है!अम्बाह प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन के अनुरूप लिए गए है!कृषि उपज मंडी के स्थान पर थाना परिसर अम्बाह मे आज तहसीलदार नरेश शर्मा एवं थाना प्रभारी अम्बाह वीरेश कुशवाह की उपस्थिति मे खाद वितरण कराया गया!किसानो को थाना परिसर मे अधिक स्थान एवं हवादार माहौल होने के कारण कोई असुविधा नहीं हुयी!साथ ही गर्मी से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा आज सभी कृषकों को मीठा शरबत भी पिलाया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया है प्रशासन के पास भरपूर खाद उपलब्ध है तथा थाना परिसर मे महिला एवं पुरुषो को पृथक पृथक लाइन मे खाद वितरण कराया जा रहा है!इस स्थान पर खाद वितरण व्यवस्था की कृषकों ने प्रशंसा की है!
    1
    तहसील अम्बाह मे खाद का थाना परिसर से किया जा रहा सुगमता पूर्व वितरण.

दैनिक पुष्पांजलि टुडे

2 काउंटर से किया जा रहा है etoken, भुगतान एवं पी ओ एस वेरिफिकेशन कार्य .

कृषि उपज मंडी मे स्थित मार्केफ़ेद गोदाम पर कृषकों की भीड़ अधिक होने एवं गर्मी के कारण कृषकों को असुविधा होने के कारण तहसील अम्बाह मे खाद के वितरण हेतु e टोकन जमा करने, भुगतान एवं पी ओ एस मशीन मे सत्यापन हेतु थाना परिसर अम्बाह मे 2 काउंटर स्थापित किये गए है!जिससे किसान भुगतान पश्चात् खाद गोदाम से खाद प्राप्त कर सकते है!अम्बाह प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन के अनुरूप लिए गए है!कृषि उपज मंडी के स्थान पर थाना परिसर अम्बाह मे आज तहसीलदार नरेश शर्मा एवं थाना प्रभारी अम्बाह वीरेश कुशवाह की उपस्थिति मे खाद वितरण कराया गया!किसानो को थाना परिसर मे अधिक स्थान एवं हवादार माहौल होने के कारण कोई असुविधा नहीं हुयी!साथ ही गर्मी से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा आज सभी कृषकों को मीठा शरबत भी पिलाया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया है प्रशासन के पास भरपूर खाद उपलब्ध है तथा थाना परिसर मे महिला एवं पुरुषो को पृथक पृथक लाइन मे खाद वितरण कराया जा रहा है!इस स्थान पर खाद वितरण व्यवस्था की कृषकों ने प्रशंसा की है!
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने मतदाताओं को दिलाया भरोसा इतना ही नहीं भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन मतदाताओं के साथ है दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने मतदाताओं से अपील की है कि..
    1
    दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने मतदाताओं को दिलाया भरोसा इतना ही नहीं भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन मतदाताओं के साथ है
दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने मतदाताओं से अपील की है कि..
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया। 30 जुलाई को दतिया के 291 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान। 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग। प्रशासन ने पूरी की तैयारिया, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान। पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दल हो रहे रवाना। 1 लाख 16 हजार 116 पुरुष और 1 लाख 4 हजार 284 महिलाएं करेगी मतदान। शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान कराने जिला प्रशासन और पुलिस ने कसी कमर
    1
    दतिया। 
30 जुलाई को दतिया के 291 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान।  सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।  2 लाख 20 हजार  400 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग। प्रशासन ने पूरी की तैयारिया, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान। पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दल हो रहे रवाना। 1 लाख 16 हजार 116 पुरुष और 1 लाख 4 हजार 284 महिलाएं करेगी मतदान। शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान कराने जिला प्रशासन और पुलिस ने कसी कमर
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.