logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत,मर्ग कायम मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें पूरन सिंह पुत्र शिवचरण माहोर ने फांसी लगाकर जान दे दी।तथा दिनेश जाटव निवासी आलोरी का पुरा हाल मालनपुर की हार्ट अटेक से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को लगभग 1 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

4 hrs ago
user_Devendra jain
Devendra jain
Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत,मर्ग कायम मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें पूरन सिंह पुत्र शिवचरण माहोर ने फांसी लगाकर जान दे दी।तथा दिनेश जाटव निवासी आलोरी का पुरा हाल मालनपुर की हार्ट अटेक से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को लगभग 1 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत,मर्ग कायम मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें पूरन सिंह पुत्र शिवचरण माहोर ने फांसी लगाकर जान दे दी।तथा दिनेश जाटव निवासी आलोरी का पुरा हाल मालनपुर की हार्ट अटेक से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को लगभग 1 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
    1
    मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत,मर्ग कायम
मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें पूरन सिंह पुत्र शिवचरण माहोर ने फांसी लगाकर जान दे दी।तथा दिनेश जाटव निवासी आलोरी का पुरा हाल मालनपुर की हार्ट अटेक से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को लगभग 1 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उमस भरी गर्मी में प्रशासन की मानवीय पहल, खाद की लाइन में खड़े किसानों को पिलाया शरबत और ठंडा पानी 🌾 अम्बाह। उमस भरी गर्मी और खाद लेने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ के बीच अम्बाह प्रशासन ने संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की। थाना परिसर में चल रही खाद वितरण व्यवस्था के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसानों के बीच पहुंचे और लाइन में खड़े महिला एवं पुरुष किसानों को ठंडा पानी व मीठा शरबत पिलाया। प्रशासन की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली और उन्होंने इसका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड गोदाम पर बढ़ती भीड़ और उमस को देखते हुए प्रशासन ने ई-टोकन जमा करने, भुगतान तथा पीओएस मशीन से सत्यापन की व्यवस्था थाना परिसर में कर दी है। यहां दो काउंटर बनाए गए हैं, जहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद किसानों को गोदाम से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, खुला वातावरण और महिला एवं पुरुष किसानों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था होने से भीड़ व्यवस्थित रही और किसानों को सुविधा मिली। तहसीलदार नरेश शर्मा तथा थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में पूरे दिन खाद वितरण सुचारु रूप से चलता रहा। उमस से राहत देने के लिए ठंडा पानी और मीठे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी किसानों ने खुले दिल से सराहना की। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। खाद वितरण की नई व्यवस्था और किसानों के प्रति प्रशासन के इस मानवीय व्यवहार की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
    1
    उमस भरी गर्मी में प्रशासन की मानवीय पहल, खाद की लाइन में खड़े किसानों को पिलाया शरबत और ठंडा पानी
🌾
अम्बाह। उमस भरी गर्मी और खाद लेने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ के बीच अम्बाह प्रशासन ने संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की। थाना परिसर में चल रही खाद वितरण व्यवस्था के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसानों के बीच पहुंचे और लाइन में खड़े महिला एवं पुरुष किसानों को ठंडा पानी व मीठा शरबत पिलाया। प्रशासन की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली और उन्होंने इसका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड गोदाम पर बढ़ती भीड़ और उमस को देखते हुए प्रशासन ने ई-टोकन जमा करने, भुगतान तथा पीओएस मशीन से सत्यापन की व्यवस्था थाना परिसर में कर दी है। यहां दो काउंटर बनाए गए हैं, जहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद किसानों को गोदाम से खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, खुला वातावरण और महिला एवं पुरुष किसानों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था होने से भीड़ व्यवस्थित रही और किसानों को सुविधा मिली।
तहसीलदार नरेश शर्मा तथा थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में पूरे दिन खाद वितरण सुचारु रूप से चलता रहा। उमस से राहत देने के लिए ठंडा पानी और मीठे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी किसानों ने खुले दिल से सराहना की।
तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
खाद वितरण की नई व्यवस्था और किसानों के प्रति प्रशासन के इस मानवीय व्यवहार की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उमस भरी गर्मी में तहसीलदार ने पेश की मानवता, खाद की लाइन में खड़े किसानों को पिलाया शरबत और ठंडा पानी मुरैना अम्बाह। उमस भरी गर्मी और बढ़ती भीड़ के बीच खाद लेने पहुंचे किसानों को राहत देने के लिए अम्बाह प्रशासन ने मानवीय पहल की। थाना परिसर में खाद वितरण व्यवस्था के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा ने स्वयं मौजूद रहकर लाइन में खड़े महिला-पुरुष किसानों को ठंडा पानी और मीठा शरबत पिलाया। इस पहल की किसानों ने सराहना करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड गोदाम पर किसानों की अधिक भीड़ और उमस के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने ई-टोकन जमा करने, भुगतान और पीओएस मशीन से सत्यापन की व्यवस्था थाना परिसर में कर दी है। यहां दो काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां किसान अपनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गोदाम से खाद प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश और एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, खुला वातावरण और महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था होने से किसानों को काफी राहत मिली है। तहसीलदार नरेश शर्मा और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में पूरे दिन खाद वितरण सुचारु रूप से चलता रहा। उमस भरी गर्मी से परेशान किसानों के लिए ठंडा पानी और मीठे शरबत की व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। खाद वितरण की नई व्यवस्था और किसानों के प्रति प्रशासन के मानवीय व्यवहार की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
    1
    उमस भरी गर्मी में तहसीलदार ने पेश की मानवता, खाद की लाइन में खड़े किसानों को पिलाया शरबत और ठंडा पानी
मुरैना अम्बाह। उमस भरी गर्मी और बढ़ती भीड़ के बीच खाद लेने पहुंचे किसानों को राहत देने के लिए अम्बाह प्रशासन ने मानवीय पहल की। थाना परिसर में खाद वितरण व्यवस्था के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा ने स्वयं मौजूद रहकर लाइन में खड़े महिला-पुरुष किसानों को ठंडा पानी और मीठा शरबत पिलाया। इस पहल की किसानों ने सराहना करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड गोदाम पर किसानों की अधिक भीड़ और उमस के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने ई-टोकन जमा करने, भुगतान और पीओएस मशीन से सत्यापन की व्यवस्था थाना परिसर में कर दी है। यहां दो काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां किसान अपनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गोदाम से खाद प्राप्त कर रहे हैं।
यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश और एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, खुला वातावरण और महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था होने से किसानों को काफी राहत मिली है।
तहसीलदार नरेश शर्मा और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में पूरे दिन खाद वितरण सुचारु रूप से चलता रहा। उमस भरी गर्मी से परेशान किसानों के लिए ठंडा पानी और मीठे शरबत की व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।
तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।
खाद वितरण की नई व्यवस्था और किसानों के प्रति प्रशासन के मानवीय व्यवहार की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुरैना जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां 72 वर्षीय दलित विधवा बुजुर्ग महिला ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे जमीन के दस्तावेज बनवाने के बहाने रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाया गया और विश्वास में लेकर उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। अब बुजुर्ग महिला ने जिला प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मुरैना जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां 72 वर्षीय दलित विधवा बुजुर्ग महिला ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे जमीन के दस्तावेज बनवाने के बहाने रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाया गया और विश्वास में लेकर उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। अब बुजुर्ग महिला ने जिला प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
    1
    मुरैना जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां 72 वर्षीय दलित विधवा बुजुर्ग महिला ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे जमीन के दस्तावेज बनवाने के बहाने रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाया गया और विश्वास में लेकर उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। अब बुजुर्ग महिला ने जिला प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
मुरैना जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां 72 वर्षीय दलित विधवा बुजुर्ग महिला ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे जमीन के दस्तावेज बनवाने के बहाने रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाया गया और विश्वास में लेकर उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। अब बुजुर्ग महिला ने जिला प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
    user_एक देश एक आवाज़ NEWS
    एक देश एक आवाज़ NEWS
    न्यूज़ संपादक तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • दतिया कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीताम्बरा पीठ से किला चौक तक निकाली रैली
    1
    दतिया कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीताम्बरा पीठ से किला चौक तक निकाली रैली
    user_P7 News Channel MP
    P7 News Channel MP
    Local News Reporter सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप, अम्बाह अंचल में इस समय यूरिया खाद की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस पर किसानों की लगभग 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें लगभग तीन लाइन है एक साथ चल रही है, महिलाएं किसानों का कहना है कि खाद को भाजपा के नेताओं के कहने पर दिया जा रहा है आम किसान दिन भर और रात भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है अब किसानों की फसल पर नुकसान और खेतों में बाजरा खड़ा हुआ है,खाद देनी है लेकिन खाद की किल्लत है,यह अब जी का जंजाल बन गया है। वही युवा किसान मनोज सिंह तोमर पूठा का कहना है कि किसानों को समय रहते कखाद नहीं मिली तो उनकी बाजरा की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किसानों की सिर्फ आजीविका का साधन बाजरा और गेहूं है इनमें समय से खाद नहीं देने पर अच्छी उपज नहीं होगी।
    4
    खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप,
अम्बाह
अंचल में इस समय यूरिया खाद की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस पर किसानों की लगभग 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें लगभग तीन लाइन है एक साथ चल रही है, महिलाएं
किसानों का कहना है कि खाद को भाजपा के नेताओं के कहने पर दिया जा रहा है आम किसान दिन भर और रात भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है अब किसानों की फसल पर नुकसान और खेतों में बाजरा खड़ा हुआ है,खाद देनी है लेकिन खाद की किल्लत है,यह अब जी का जंजाल बन गया है।
वही युवा किसान मनोज सिंह तोमर पूठा का कहना है कि किसानों को समय रहते कखाद नहीं मिली तो उनकी बाजरा की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किसानों की सिर्फ आजीविका का साधन बाजरा और गेहूं  है इनमें समय से खाद नहीं देने पर अच्छी  उपज नहीं होगी।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिगंबर जैन मंदिर गोहद में सिद्धचक्र महामंडल विधान का पूर्ण आहुतियों के साथ हुआ समापन दिगंबर जैन मंदिर नगर पालिका के पास गोहद में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया। जिसमें आठ दिन से सिद्ध भगवान की आराधना की गई।जिसका बुधवार को लगभग एक बजे पूर्ण आहुतियों एवं मंत्रों के साथ विधान का समापन हुआ इस दौरान प्रतिदिन संगीतमय पूजन एवं भक्ति की गई।
    1
    दिगंबर जैन मंदिर गोहद में सिद्धचक्र महामंडल विधान का पूर्ण आहुतियों के साथ हुआ समापन
दिगंबर जैन मंदिर नगर पालिका के पास गोहद में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया। जिसमें आठ दिन से सिद्ध भगवान की आराधना की गई।जिसका बुधवार को लगभग एक बजे पूर्ण आहुतियों एवं मंत्रों के साथ विधान का समापन हुआ इस दौरान प्रतिदिन संगीतमय पूजन एवं भक्ति की गई।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिनदहाड़े ताऊ के बेटे की हत्या करने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली बकेवर। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में मंगलवार को दिनदहाड़े अपने सगे ताऊ के बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुए आरोपी रामकुमार उर्फ गुड्डू को पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाश के दौरान नगला बरी के पास पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नगला बरी के पास आरोपी दिखाई दिया। पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के दोनों पैरों में लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।मौके से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
    1
    दिनदहाड़े ताऊ के बेटे की हत्या करने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली
बकेवर। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में मंगलवार को दिनदहाड़े अपने सगे ताऊ के बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुए आरोपी रामकुमार उर्फ गुड्डू को पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाश के दौरान नगला बरी के पास पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नगला बरी के पास आरोपी दिखाई दिया। पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के दोनों पैरों में लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।मौके से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.