दिनदहाड़े ताऊ के बेटे की हत्या करने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली बकेवर। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में मंगलवार को दिनदहाड़े अपने सगे ताऊ के बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुए आरोपी रामकुमार उर्फ गुड्डू को पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाश के दौरान नगला बरी के पास पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नगला बरी के पास आरोपी दिखाई दिया। पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के दोनों पैरों में लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।मौके से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

- मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई , चेकिंग में भागती थार गाड़ी जप्त, पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट पर मोबाइल कोर्ट ने लगाया ₹12 हजार का जुर्माना मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई , चेकिंग में भागती थार गाड़ी जप्त, पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट पर मोबाइल कोर्ट ने लगाया ₹12 हजार का जुर्माना माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल के नेतृत्व में दिनांक 27.07.2026 को थाना देहात भिण्ड के सामने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया । अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने तथा स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई । चेकिंग के दौरान पुलिस बल द्वारा थार कार क्रमांक MP-07-AK-7765 को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया । थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ लिया गया । वाहन में लगी अवैध काली फिल्म मौके पर हटाकर जप्त की गई तथा वाहन को सुरक्षार्थ थाना देहात भिण्ड में रखा गया । इसी प्रकार एक बुलेट मोटरसाइकिल, जिसके संशोधित साइलेंसर से पटाखे (गोली) जैसी तेज आवाज निकल रही थी, को भी जप्त किया गया । इसके अतिरिक्त एक अन्य बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध भी मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई । आज दिनांक 28.07.2026 को मोबाइल कोर्ट में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल द्वारा दिनांक 27.07.2026 को जप्त किए गए वाहनों के प्रकरणों में सुनवाई की गई । सुनवाई उपरांत संशोधित साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल पर ₹12,000 का जुर्माना तथा दूसरी बुलेट मोटरसाइकिल पर ₹5,000 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया । थार वाहन के विरुद्ध भी नियमानुसार चालानी कार्रवाई माननीय न्यायालय में की जाएगी । चेकिंग अभियान के दौरान माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक अजय यादव, न्यायालयीन स्टाफ तथा थाना देहात भिण्ड का पुलिस बल उपस्थित रहा ।4
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र1
- सावन में एक माह तक गूंजेगा महामंत्र, कुण्डेश्वर धाम में शुरू हुआ अखंड जाप भिंड। श्रावण मास के शुभ अवसर पर शहर के सिटी कोतवाली के सामने स्थित श्री कुण्डेश्वर धाम उदासीन आश्रम में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत दयानन्द महाराज नें पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि श्रावण मास के शुभ अवसर पर गुरुवार से एक माह तक चलने वाले 'ॐ नमः शिवाय' महामंत्र अखंड जाप और असंख्ययक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा।आश्रम के महंत दयानंदजी महाराज के सान्निध्य में 2 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रतिदिन अखंड महामंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में श्रद्धालु परिवार सहित किसी भी समय आकर जाप और संकीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विशेष रूप से महिलाओं के लिए भी जाप एवं रात्रि जागरण की व्यवस्था की गई है। सोमवार को विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना को समर्पित इस आयोजन में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आश्रम समिति ने सभी शिवभक्तों से आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।1
- मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत,मर्ग कायम मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें पूरन सिंह पुत्र शिवचरण माहोर ने फांसी लगाकर जान दे दी।तथा दिनेश जाटव निवासी आलोरी का पुरा हाल मालनपुर की हार्ट अटेक से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को लगभग 1 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा1
- *अखिलेश समझ गए 'वास्तेगुना हुइंया':* बृजभूषण के बेटे ने बनाया 3 करोड़ से दबदबा; सरकारी शादी में बंटे ममता दीदी के गद्दे1
- पिनाहट में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर घायल, आगरा रेफर पिनाहट के थाना बसई अरेला क्षेत्र स्थित मानिकपुरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बुधवार दोपहर 1 बजे करीब बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार डौकी थाना क्षेत्र निवासी कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अपने भतीजे के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रही थीं। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल महिला को पिनाहट सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।1