logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने मतदाताओं को दिलाया भरोसा इतना ही नहीं भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन मतदाताओं के साथ है दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने मतदाताओं से अपील की है कि..

2 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने मतदाताओं को दिलाया भरोसा इतना ही नहीं भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन मतदाताओं के साथ है दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने मतदाताओं से अपील की है कि..

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शासकीय गोविंद महाविद्यालय सेवढ़ा मैं सैकड़ो बच्चों ने आज नई दिशा. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉक्टर कामिनी मैडम के संबोधन के बाद मंच के सामने बैठे सैकड़ो छात्रों ने बजाई ताली
    1
    शासकीय गोविंद महाविद्यालय सेवढ़ा मैं सैकड़ो बच्चों ने आज नई दिशा.
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉक्टर कामिनी मैडम के संबोधन के बाद मंच के सामने बैठे सैकड़ो छात्रों ने बजाई ताली
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, फरियादी ने कलेक्टर-एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार। इंदरगढ़/दतिया। इंदरगढ़ निवासी देवप्रसाद जाटव ने अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से मकान निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दतिया को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, मौजा इंदरगढ़ के सर्वे क्रमांक 1765 की भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है। आवेदक का कहना है कि उन्होंने उक्त भूमि का केवल 13×50 (650 वर्गफुट) और 20×40 (800 वर्गफुट) हिस्सा ही विक्रय किया था। इसके अतिरिक्त किसी अन्य भूमि का विक्रय नहीं किया गया। आवेदक का यह भी कहना है कि इस भूमि को लेकर मामला प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सेवढ़ा के न्यायालय में विचाराधीन है तथा उक्त न्यायालय द्वारा निर्माण आदी कार्य को रोककर यथास्थिति बनाए रखने संबंधी स्टे आर्डर जारी किया गया।, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। फरियादी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माण का विरोध करने पर उन्हें महिलाओं द्वारा गाली-गलौज की जाती है तथा झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जाती है। फरियादी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और न ही उनकी शिकायत पर सुनवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संवंधित का पक्ष सामने आना बाकी है तथा प्रशासन की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हमारा चैनल इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं करता यह प्रशासन की जांच का विषय है उसके बाद ही सच्चाई क्या है यह स्पष्ट होगा
    1
    पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, फरियादी ने कलेक्टर-एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार।

इंदरगढ़/दतिया।
इंदरगढ़ निवासी देवप्रसाद जाटव ने अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से मकान निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दतिया को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, मौजा इंदरगढ़ के सर्वे क्रमांक 1765 की भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है। आवेदक का कहना है कि उन्होंने उक्त भूमि का केवल 13×50 (650 वर्गफुट) और 20×40 (800 वर्गफुट) हिस्सा ही विक्रय किया था। इसके अतिरिक्त किसी अन्य भूमि का विक्रय नहीं किया गया।
 आवेदक का यह भी कहना है कि इस भूमि को लेकर मामला प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सेवढ़ा के न्यायालय में विचाराधीन है तथा उक्त न्यायालय द्वारा निर्माण आदी कार्य को रोककर यथास्थिति बनाए रखने संबंधी स्टे आर्डर जारी किया गया।, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है।
फरियादी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माण का विरोध करने पर उन्हें महिलाओं द्वारा गाली-गलौज की जाती है तथा झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जाती है।
फरियादी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और न ही उनकी शिकायत पर सुनवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संवंधित  का पक्ष सामने आना बाकी है तथा प्रशासन की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हमारा चैनल इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं करता यह प्रशासन की जांच का विषय है उसके बाद ही सच्चाई क्या है यह स्पष्ट होगा
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • डॉ गोबिंद सिंह ने दतिया में निष्पक्ष चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र.. ​मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (भोपाल) को पत्र लिखकर 22-दतिया विधानसभा उपचुनाव में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई है
    1
    डॉ गोबिंद सिंह ने दतिया में निष्पक्ष चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र..
​मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (भोपाल) को पत्र लिखकर 22-दतिया विधानसभा उपचुनाव में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई है
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आलमपुर में ABVP के छात्रों ने बिजली समस्या को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान बिजली घर जाकर किया धरना प्रदर्शन कांग्रेसी बोले धरना प्रदर्शन, ज्ञापन देना ये सब विपक्ष का काम है
    1
    आलमपुर में ABVP  के छात्रों ने बिजली समस्या को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान बिजली घर जाकर किया धरना प्रदर्शन 
कांग्रेसी बोले धरना प्रदर्शन, ज्ञापन देना  ये सब विपक्ष का काम है
    user_विजय झा
    विजय झा
    Voice of people लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न प्रकाशनार्थ / प्रसारार्थ समाचार पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की कानमंत्र दीक्षा, देर रात्रि तक चलता रहा गुरुपूजन एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों का क्रम, देश-विदेश से पहुँचे भक्तों ने श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन कर प्राप्त किया आशीर्वाद पण्डोखर (दतिया) - पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में बुधवार को आयोजित श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देश के अनेक राज्यों एवं अन्य देशों से पहुँचे हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं भक्तों ने अपने सद्गुरुदेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं वर्षों से मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से कानमंत्र दीक्षा ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के एक दिन पूर्व से ही पण्डोखर सरकार धाम में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया था। बुधवार को प्रातःकाल से ही धाम परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ने लगी। शाम तक भी दूर-दराज से आने वाले शिष्य एवं भक्त गुरुपूजन, सद्गुरुदेव के दर्शन तथा मंत्र दीक्षा प्राप्त करने के लिए पण्डोखर धाम पहुँचते रहे। पूरे दिन धाम परिसर “जय गुरुदेव” के जयघोष, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा। श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य एवं पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः श्री गुरुशरण जी महाराज ने अपने गुरुधाम बरहा पहुँचकर पूज्य श्री हाथीवान जी महाराज का विशेष पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात पण्डोखर सरकार धाम पहुँचकर धाम स्थित सभी मंदिरों में विधि-विधान से अभिषेक पूजन एवं विशेष आरती सम्पन्न की गई। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। पण्डोखर धाम के मुख्य आचार्य पंडित उमाशंकर शास्त्री के निर्देशन में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, अनुष्ठान एवं हवन सम्पन्न कराया गया। मंत्र दीक्षा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने गुरुमंत्र का जप कर वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन में आहुतियाँ अर्पित कीं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पण्डोखर धाम पहुँचकर श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ट्रस्टियों, शिष्यों और भक्तों ने भी गुरुपूजन में सहभागिता करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया। मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अनेक श्रद्धालु लंबे समय से गुरु मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे थे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्हें श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से मंत्र दीक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। दीक्षा प्राप्त करने के बाद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक आनंद का वातावरण दिखाई दिया। गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा का क्रम देर रात्रि तक अनवरत जारी रहा। वहीं पण्डोखर सरकार धाम में आयोजित भण्डारा महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान पण्डोखर धाम परिवार एवं सेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। गुरु पूर्णिमा के इस दिव्य आयोजन ने एक बार फिर भारतीय सनातन संस्कृति की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा, श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक समर्पण का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत किया। जारीकर्ता : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) संस्थापक/ सचिव, पण्डोखर धाम ट्रस्ट पण्डोखर (दतिया)  दिनांक : 29 जुलाई 2026
    1
    पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न
प्रकाशनार्थ / प्रसारार्थ समाचार
पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न
हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की कानमंत्र दीक्षा, देर रात्रि तक चलता रहा गुरुपूजन एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों का क्रम, देश-विदेश से पहुँचे भक्तों ने श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन कर प्राप्त किया आशीर्वाद
पण्डोखर (दतिया) - पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में बुधवार को आयोजित श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देश के अनेक राज्यों एवं अन्य देशों से पहुँचे हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं भक्तों ने अपने सद्गुरुदेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं वर्षों से मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से कानमंत्र दीक्षा ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के एक दिन पूर्व से ही पण्डोखर सरकार धाम में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया था। बुधवार को प्रातःकाल से ही धाम परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ने लगी। शाम तक भी दूर-दराज से आने वाले शिष्य एवं भक्त गुरुपूजन, सद्गुरुदेव के दर्शन तथा मंत्र दीक्षा प्राप्त करने के लिए पण्डोखर धाम पहुँचते रहे। पूरे दिन धाम परिसर “जय गुरुदेव” के जयघोष, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा।
श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य एवं पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः श्री गुरुशरण जी महाराज ने अपने गुरुधाम बरहा पहुँचकर पूज्य श्री हाथीवान जी महाराज का विशेष पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात पण्डोखर सरकार धाम पहुँचकर धाम स्थित सभी मंदिरों में विधि-विधान से अभिषेक पूजन एवं विशेष आरती सम्पन्न की गई।
उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। पण्डोखर धाम के मुख्य आचार्य पंडित उमाशंकर शास्त्री के निर्देशन में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, अनुष्ठान एवं हवन सम्पन्न कराया गया। मंत्र दीक्षा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने गुरुमंत्र का जप कर वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन में आहुतियाँ अर्पित कीं।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पण्डोखर धाम पहुँचकर श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ट्रस्टियों, शिष्यों और भक्तों ने भी गुरुपूजन में सहभागिता करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया।
मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अनेक श्रद्धालु लंबे समय से गुरु मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे थे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्हें श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से मंत्र दीक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। दीक्षा प्राप्त करने के बाद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक आनंद का वातावरण दिखाई दिया।
गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा का क्रम देर रात्रि तक अनवरत जारी रहा। वहीं पण्डोखर सरकार धाम में आयोजित भण्डारा महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान पण्डोखर धाम परिवार एवं सेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
गुरु पूर्णिमा के इस दिव्य आयोजन ने एक बार फिर भारतीय सनातन संस्कृति की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा, श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक समर्पण का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत किया।
जारीकर्ता : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर)
संस्थापक/ सचिव,  पण्डोखर धाम ट्रस्ट
पण्डोखर (दतिया) 
दिनांक : 29 जुलाई 2026
    user_विनोद राजपूत
    विनोद राजपूत
    Local News Reporter भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • प्रदेश में बढ़ी बाघों की दहाड़, संरक्षण प्रयासों से लगातार बढ़ रही संख्या भोपाल। मध्यप्रदेश देश में बाघों का सबसे सुरक्षित आवास बनकर उभरा है। राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रदेश में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे मध्यप्रदेश ने एक बार फिर अपनी पहचान "टाइगर स्टेट" के रूप में मजबूत की है।यह बात टाइगर दिवस पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में माध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव नें कहीउन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, शिकार पर प्रभावी रोक लगाने, वन क्षेत्रों का विस्तार करने और बाघों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से बाघों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, वहीं स्थानीय समुदायों की भागीदारी भी संरक्षण अभियान को मजबूती दे रही है।प्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय-डुबरी जैसे टाइगर रिजर्व बाघ संरक्षण की सफलता के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इन प्रयासों से न केवल वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित हुआ है, बल्कि वन पर्यटन को भी नई गति मिली है। बढ़ती बाघों की संख्या मध्यप्रदेश के समृद्ध वन संसाधनों और प्रभावी वन्यजीव प्रबंधन का प्रमाण मानी जा रही है। वन विभाग का लक्ष्य भविष्य में भी बाघों के सुरक्षित आवास और जैव विविधता के संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाना है।
    1
    प्रदेश में बढ़ी बाघों की दहाड़, संरक्षण प्रयासों से लगातार बढ़ रही संख्या
भोपाल। मध्यप्रदेश देश में बाघों का सबसे सुरक्षित आवास बनकर उभरा है। राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रदेश में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे मध्यप्रदेश ने एक बार फिर अपनी पहचान "टाइगर स्टेट" के रूप में मजबूत की है।यह बात टाइगर दिवस पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में माध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव नें कहीउन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, शिकार पर प्रभावी रोक लगाने, वन क्षेत्रों का विस्तार करने और बाघों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से बाघों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, वहीं स्थानीय समुदायों की भागीदारी भी संरक्षण अभियान को मजबूती दे रही है।प्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय-डुबरी जैसे टाइगर रिजर्व बाघ संरक्षण की सफलता के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इन प्रयासों से न केवल वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित हुआ है, बल्कि वन पर्यटन को भी नई गति मिली है। बढ़ती बाघों की संख्या मध्यप्रदेश के समृद्ध वन संसाधनों और प्रभावी वन्यजीव प्रबंधन का प्रमाण मानी जा रही है। वन विभाग का लक्ष्य भविष्य में भी बाघों के सुरक्षित आवास और जैव विविधता के संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाना है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल एवं कलेक्टर ने कलेक्टर फ्लैक मार्च दतिया उपचुनाव को लेकर प्रशासन में फ्लैक मार्च निकाला
    1
    दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल एवं कलेक्टर ने कलेक्टर फ्लैक मार्च 
दतिया उपचुनाव को लेकर प्रशासन में फ्लैक मार्च निकाला
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मौ नगर में युवक ने कुएं में लगाई छलांग, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ (भिंड)। मौ नगर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय युवक सुनील यादव, पिता खड़कसिंह यादव, ने अज्ञात कारणों के चलते एक कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और युवक की तलाश के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रशासन द्वारा कुएं में युवक की तलाश के लिए आवश्यक संसाधनों की मदद ली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था और तलाश लगातार जारी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा युवक द्वारा कुएं में छलांग लगाने के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    मौ नगर में युवक ने कुएं में लगाई छलांग, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

मौ (भिंड)। मौ नगर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय युवक सुनील यादव, पिता खड़कसिंह यादव, ने अज्ञात कारणों के चलते एक कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और युवक की तलाश के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रशासन द्वारा कुएं में युवक की तलाश के लिए आवश्यक संसाधनों की मदद ली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था और तलाश लगातार जारी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा युवक द्वारा कुएं में छलांग लगाने के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.