हथकरघा कला को राष्ट्रीय पहचान दिला रही सांवरिया सेठ सोसाइटी, कलेक्टर ने सराहा कार्य असनावर में निरीक्षण के दौरान महिला सशक्तिकरण, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण की पहल को बताया प्रेरणादायी झालावाड़, 01 अगस्त। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को असनावर स्थित सांवरिया सेठ हथकरघा फाउंडेशन सोसाइटी का निरीक्षण कर संस्था द्वारा पारंपरिक हथकरघा उत्पादों और हैंडब्लॉक प्रिंटिंग के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने महिला रोजगार सृजन एवं स्थानीय कला को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सोसाइटी में तैयार विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया तथा बुनकरों और कार्यरत महिलाओं से संवाद कर उत्पादन प्रक्रिया, डिजाइनों की विशेषताओं और विपणन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सोसाइटी न केवल पारंपरिक हथकरघा कला का संरक्षण कर रही है, बल्कि उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है। जिला कलक्टर ने बताया कि संस्था के माध्यम से करीब 50 ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिल रहा है, जो महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना सराहनीय पहल है। सोसाइटी द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों में गागरोनी तोता साड़ी, बेडशीट, सिंगल व डबल खेस, टॉवल सहित कई पारंपरिक वस्त्र शामिल हैं। इन उत्पादों में स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक डिजाइनों का सुंदर समावेश देखने को मिलता है, जो झालावाड़ की विशिष्ट पहचान को दर्शाता है। जिला कलक्टर ने विशेष रूप से महिलाओं द्वारा अखबार की रद्दी से हैंड बैग और मोबाइल बैग बनाने की पहल की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि पुनर्चक्रण के माध्यम से रोजगार सृजन करना संस्था की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने सोसाइटी के बुनकरों को मिले राज्य व जिला स्तरीय पुरस्कारों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में सुजानमल को गागरोनी तोता साड़ी के लिए राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार मिला, जबकि इस वर्ष श्रीमती गीता बाई को जिला स्तरीय प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिला कलक्टर ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल बुनकरों के लिए, बल्कि पूरे जिले की हथकरघा कला के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यों को अत्यंत प्रशंसनीय बताते हुए उत्पादों के विपणन, डिज़ाइन विकास और प्रशिक्षण गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, सोसाइटी के पदाधिकारी, बुनकर एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। जिला कलक्टर ने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्था भविष्य में झालावाड़ की हथकरघा कला को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

- सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम छीपाबड़ौद - बारां विद्या भारती से संचालित सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर, छीपाबड़ौद में शनिवार को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के भैया-बहिनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की भावपूर्ण एवं ओजस्वी प्रस्तुतियाँ देकर समूचे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने मधुर स्वर, प्रभावशाली गायन एवं अनुशासित मंच संचालन से उपस्थित आचार्य-दीदियों, भैया-बहिनों एवं निर्णायकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, मंच संचालन कौशल, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना करते हुए निरंतर अपनी प्रतिभा का विकास करने के लिए प्रेरित किया। शनिवारीय कार्यक्रम संयोजक भारती सिरोहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान* समीक्षा प्रजापति एवं रक्षिता माहेश्वरी ने "वो देश मेरे" गीत की प्रस्तुति पर प्राप्त किया। *द्वितीय स्थान* बहिन चंचल तथा *तृतीय स्थान* बहिन गरिमा कुशवाह ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं का सम्मान सोमवार की वंदना सभा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना की मुक्त कंठ से सराहना की गई।4
- श्रमजीव पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन सुसनेर नगर में श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सोनी का उनके निवास स्थान पर1
- सुसनेर: कलेक्टर और एसपी ने किया कामधेनु गौ अभ्यारण्य सालरिया का निरीक्षण, गौ पूजन के साथ किया पौधरोपण सुसनेर। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और एसपी दिलीप कुमार सोनी ने आज शनिवार की शाम को 7 बजे कामधेनु गौ अभ्यारण्य सालरिया का दौरा किया। अधिकारियों ने गौ पूजन कर परिसर में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने 7 हजार मालवी नस्ल के गौवंश के लिए बनाए गए 24 शेडों और भूसा भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के उपचार केंद्र का निरीक्षण कर पशु डॉक्टरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान SDM देवकुंवर सोलंकी, जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग और पथमेड़ा न्यास के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- आस्था और श्रद्धा का केंद्र प्राचीन शिवालय राजगढ़ जिले की जीरापुर तहसील माचलपुर नगर के नजदीक बंगपुरा मैं छपी नदी के किनारे स्थित है पौराणिक महत्व का यह मंदिर अपनी वास्तुकला वी शानदार लोकेशन बीच नदी में होने के कारण आसपास बहुत ही मनोरम दृश्य उपस्थित होता है जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के द्वारा मंदिर की देखरेख वी पास में पुलिया और सड़क से जुड़ा हुआ है बांगपुरा मंदिर दर्शन करने के लिए समिति माचलपुर कस्बा आना होगा जहां से मंदिर कुछ ही किलोमीटर दूर स्थापित है छपी नदी पर1
- 🚨 सुसनेर पुलिस की बड़ी सफलता दो अलग-अलग मामलों में सुसनेर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा एवं नाबालिग अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। ▶️ पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें। 🙏 हर खबर, आपके साथ। ❤️ पोस्ट को Like करें। 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें। 💬 अपनी राय Comment में जरूर दें। 🔔 हमारे चैनल को Subscribe कर हमारा सहयोग करें।1
- कोटा में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी, अलग-अलग जगहों से निकली कांग्रेस की रैलियां, कलेक्ट्रेट पर हुआ शक्ति प्रदर्शन कोटा में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी ब्रेकिंग: अलग-अलग जगहों से निकली कांग्रेस की रैलियां, कलेक्ट्रेट पर हुआ शक्ति प्रदर्शन ब्रेकिंग: प्रहलाद गुंजल अलग रैली के साथ पहुंचे, शहर-देहात कांग्रेस ने निकाला अलग मार्च ब्रेकिंग: शांति धारीवाल कलेक्ट्रेट चौराहे से हुए रैली में शामिल ब्रेकिंग: आर्मी कार्यालय के सामने से राखी गौतम के नेतृत्व में निकली रैली ब्रेकिंग: एक मंच पर पहुंचे कांग्रेस नेता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी बड़ी खबर: कांग्रेस प्रदर्शन में गुटबाजी की तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय कोटा: 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में अलग-अलग गुटों का शक्ति प्रदर्शन सियासी हलचल: कांग्रेस के अलग-अलग गुटों ने निकाली अलग-अलग रैलियां1
- वीडियो को सोशल मीडिया (Instagram और Facebook) पर इस दावे के साथ धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है कि "12 साल के प्यार का 12 मिनट में अंत हो गया"। कुछ दावों में कहा गया है कि पति ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे युवक के साथ गाड़ी में पकड़ लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। सच्चाई क्या है मध्य प्रदेश के इंदौर (चंदन नगर/नगीन नगर क्षेत्र) के नाम से फैलाई जा रही इस वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि पीछे खड़े लोग कैमरे को देखकर सामान्य रूप से मुस्कुरा रहे हैं और पूरा घटनाक्रम पूरी तरह से स्टेज्ड (अभिनीत) और योजनाबद्ध लगता है। पुलिस की स्थितिः स्थानीय पुलिस प्रशासन या विश्वसनीय मुख्यधारा के मीडिया चैनलों द्वारा इस प्रकार की किसी भी वास्तविक पारिवारिक घटना या सड़क पर मारपीट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है Follow aapna वीडियो को सोशल मीडिया (Instagram और Facebook) पर इस दावे के साथ धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है कि "12 साल के प्यार का 12 मिनट में अंत हो गया"। कुछ दावों में कहा गया है कि पति ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे युवक के साथ गाड़ी में पकड़ लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। सच्चाई क्या है मध्य प्रदेश के इंदौर (चंदन नगर/नगीन नगर क्षेत्र) के नाम से फैलाई जा रही इस वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि पीछे खड़े लोग कैमरे को देखकर सामान्य रूप से मुस्कुरा रहे हैं और पूरा घटनाक्रम पूरी तरह से स्टेज्ड (अभिनीत) और योजनाबद्ध लगता है। पुलिस की स्थितिः स्थानीय पुलिस प्रशासन या विश्वसनीय मुख्यधारा के मीडिया चैनलों द्वारा इस प्रकार की किसी भी वास्तविक पारिवारिक घटना या सड़क पर मारपीट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है Follow aapna1
- सुसनेर: पांडवकालीन पंच देवलिया महादेव मंदिर पहुंचे थाना प्रभारी, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV कैमरों का लिया जायजा श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी दिलीप कुमार सोनी के निर्देशों का पालन करते हुए शनिवार शाम 5 बजे थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अति-प्राचीन पांडवकालीन पंच देवलिया महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिहाज से पूर्व में लगवाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को भी चेक किया, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो।1
- नगर-निगम आयुक्त के घर के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, लॉक तोड़कर डेढ़ मिनट में दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में दिखे बदमाश कोटा में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में एक युवक दिनदहाड़े महज डेढ़ मिनट के अंदर गाड़ी चुराकर फरार हो गया।1