Shuru
Apke Nagar Ki App…
कल देर शाम पूर्व सांसद अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती श्री दद्दन मिश्रा जी ने माo मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी से मुलाक़ात कर भिनगा राप्ती बैराज मार्ग के चौड़ीकरण उच्चीकरण, मधवापुर रोड कटान के विशेष मरम्मत सहित जनपद के तमाम विकास योजनाओं हेतु मांग पत्र देकर अनुरोध किया माo मुख्यमंत्री जी ने सभी विकास कार्यों हेतु अस्वासन दिया
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
कल देर शाम पूर्व सांसद अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती श्री दद्दन मिश्रा जी ने माo मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी से मुलाक़ात कर भिनगा राप्ती बैराज मार्ग के चौड़ीकरण उच्चीकरण, मधवापुर रोड कटान के विशेष मरम्मत सहित जनपद के तमाम विकास योजनाओं हेतु मांग पत्र देकर अनुरोध किया माo मुख्यमंत्री जी ने सभी विकास कार्यों हेतु अस्वासन दिया
- Radhe Shyam palजमुनहा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेशबहुत बहुत धन्यवाद मिश्रा जी काon 16 March
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- दिनांक 16.04.2026 गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक * राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना सिरसिया पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 32/26 धारा 303(2), 3(5) BNS व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को *इकौना रोड पर बहद ग्राम बारातभरी* के पास से गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.02.2026 को वादी श्री राजू श्रीवास्तव निवासी विश्वनाथपुर पाड़वालिया थाना सिरसिया द्वारा गोकशी के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना सिरसिया पर अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को आज गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* 1. शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।2
- “ऑपरेशन कन्विक्शन” को धार देने के लिए पुलिस की बड़ी बैठक, प्रभावी पैरवी पर जोर श्रावस्ती!जनपद में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय में मुकदमों की सुदृढ़ पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने की।बैठक के दौरान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। जघन्य एवं महत्वपूर्ण मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि मुकदमों का त्वरित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों एवं गवाहों का समुचित प्रबंधन किया जाए और उन्हें बिना विलंब के पेश किया जाए। साथ ही थाना स्तर पर नियुक्त पैरोकारों के कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए थाना प्रभारी एवं न्यायालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।इसके अतिरिक्त न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट एवं सम्मनों को उसी दिन थाने के रोजनामचा में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। लंबित मुकदमों के कारणों की पहचान कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी कहा गया।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों के जमानत प्रार्थना पत्रों का सशक्त विरोध किया जाए तथा CCTNS एवं ICJS पोर्टल के माध्यम से उनका आपराधिक इतिहास संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। साथ ही FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कराने और केस प्रॉपर्टी को सुरक्षित रखते हुए समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया गया।लोक अभियोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, जमानतदारों का सत्यापन समय से कर रिपोर्ट न्यायालय भेजने तथा पैरोकारों के कार्यों का दैनिक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को भी कहा गया।अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अधिकतम सजा सुनिश्चित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश दिया जाए। बैठक में क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, थानों से नामित पैरवी अधिकारी, समस्त थानों के पैरोकार एवं सत्यापन सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- अफवाहों से मचा हड़कंप,पैनिक बाइंग ने बिगाड़ी व्यवस्था, प्रशासन बोला—कहीं कमी नहीं1
- ठेका मजदूरों पर बर्बरता के विरोध में बहराइच में मेडिकल प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी सौंपा ज्ञापन बहराइच। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसए) बहराइच यूनिट ने CITU और FMRAI के तत्वावधान में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन रामजी पाठक अध्यक्ष यूपीएमएसए की अध्यक्षता में दिया गया। बहराइच यूनिट के सचिव अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ठेका मजदूरों पर प्रशासन ने बर्बर कार्रवाई की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 400 से अधिक मजदूरों को हिरासत में लिया, जिनमें सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन के कई नेता भी शामिल थे। संगठन का आरोप है कि ठेका मजदूरों से 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कराया जाता है और उन्हें पीएफ, ग्रेच्युटी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी जातीं। इसी के विरोध में CITU और FMRAI ने बुधवार को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय विरोध दिवस’ मनाया। ज्ञापन में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये तय करने, 8 घंटे का कार्यदिवस लागू करने, डबल ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ठेका मजदूरों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष रामजी पाठक, सचिव तैयब अली, अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जिशान रिजवी, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, मेराज अहमद, सचिन त्रिपाठी, मंसूर अली खान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, ए.के. पाण्डेय, अभिषेक सिंह, वसीम, सोनू तिवारी, मनीष वर्मा, अनिल कन्नौजिया, अंकुर मिश्रा, तौफीक अहमद सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।2
- कलयुग में भगवान श्री राम श्री राम के सेवक हनुमान जी सभी संकटों को दूर करने वाले हैं उनके नाम के उच्चारण से ही सभी संकट दूर हो जाते हैं जो हनुमान जी का रात दिन स्मरण करता है उसका कल्याण निश्चित है इसलिए हनुमान जी साक्षात देवता हैं और वह सबके कल्याण के लिए तैयार रहते हैं जय हनुमान जी3
- बहराइच। खाड़ी देशों में युद्ध के दौरान बहराइच में पेट्रोल-डीजल न मिलने की दूसरी बार अफवाह हुईं तेज़ जिसको लेकर लोग पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पहुंचे तों भारी भीड़ उमड़ी देख अपनी बारी का इंतजार करते हुए। चिलचिलाती धूप में लम्बी लाइन की कतार में लगे गए। पेट्रोल डीजल भरने के दौरान आपस में लोगों की कहासुनी भी होती रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए। इलाकाई पुलिस पेट्रोल पंप पर मुस्तैद रही और पुलिस की निगरानी में पेट्रोल डीजल पंप पर लोगों को बिक्री किया गया। हालांकि DSO का कहना है कि बहराइच के सभी 121 पेट्रोल पंपों पर कोई भी ईंधन की कमी नहीं है। बीच में पड़ी रजिस्ट्री छुट्टी के दौरान 2 दिन डिपो बंद था इसलिए अफवाह तेज हुई है हालांकि सभी जगह सुचारू रूप से पेट्रोल डीजल बिक्री किया जा रहा है।1
- Post by Latest news india1
- Post by गिरधारी गुप्ता पत्रकार1