logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एग्रीस्टेक पंजीयन से वंचित किसानों का चिन्हांकन कर शीघ्र पंजीयन कराने किया निर्देशित डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाकर शत-प्रतिशत सर्वे शीघ्रता से पूर्ण करने दिए निर्देश कोरबा /कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने टीएल प्रकरणों सहित विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मामलों की विभागवार स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बारिश में क्षतिग्रस्त एवं मरम्मत योग्य सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग, सेतु विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सभी नगरीय निकाय व जनपद सीईओ को खराब व क्षतिग्रस्त सड़को की आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवागमन की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिन्हांकित सड़कों की मरम्मत में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने सड़कों का नियमित निरीक्षण कर बारिश के कारण खराब हुई सड़को का आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिकायतो का केवल औपचारिक निराकरण ना हो, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक व संतोष जनक समाधान मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का वास्तविक स्थिति की जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से पोर्टल में लॉगिन कर लंबित शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने तथा शिकायतों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण नहीं करने वाले विभागों को शोकॉज नोटिस जारी करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को ई-एचआरएमएस पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज कर शीघ्र ऑनबोर्ड होने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का भी पोर्टल पर समयबद्ध ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करें, जिससे विभागीय मानव संसाधन संबंधी जानकारी का डिजिटल संधारण व्यवस्थित रूप से हो सके। बैठक में एग्रीस्टेक पंजीयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शत प्रतिशत किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक पर पंजीयन होने से किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। उन्होंने पंजीयन से वंचित किसानों का ग्रामवार चिन्हांकन कर अभियान चलाकर शीघ्र पंजीयन पूर्ण कराने को कहा। कलेक्टर ने वनाधिकार पट्टाधारी हितग्राहियों की सूची भी अद्यतन जानकारी के साथ संकलित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके। कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिले के सभी गांवों में सर्वे कार्य में तेजी लाने और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे शासन की प्राथमिकता का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पटवारियों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से सर्वे कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में सर्वे कार्य अभी शेष है, वहां विशेष टीम गठित कर प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कार्य पूर्ण कराया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारी शेष कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि जिले में कोई भी ग्राम सर्वे कार्य से वंचित न रहे और निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण हो। कलेक्टर ने जिले में पीएम धन-धान्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा योजना से जुड़े सभी सूचकांकों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि योजना के निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति के साथ-साथ मैदानी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कृषि विभाग को लक्ष्य के अनुरूप एक्सटेंशन वर्कर एवं किसानों का कृषक विज्ञान केंद्र के माध्यम से शीघ्र प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण कार्य में तेजी लाने तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत कृषि पद्धतियों एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मत्स्य विभाग के अंतर्गत एफपीओ गठन के कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने तथा मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से लाभान्वित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के अंतर्गत निर्धारित अन्य गतिविधियों एवं लक्ष्यों को भी समय-सीमा में पूर्ण करने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि पीएम धन-धान्य योजना में जिले का प्रदर्शन बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने विभागवार लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए जिन सूचकांकों में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, उनमें विशेष प्रयास कर तेजी से सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने मुख्यमंत्री घोषणा, सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा विभिन्न जन शिकायतों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-सीमा की बैठकों में निर्धारित दायित्वों एवं दिए गए निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य आमजन को त्वरित, सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ जनहित से जुड़े प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता दें तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री जितेंद्र उपाध्याय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

55 min ago
user_Korba news
Korba news
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
55 min ago
ab6b251d-e120-4210-9b51-ddef2bb04e95

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बारिश में भीगा शिक्षकों का आक्रोश: कोरबा में निकली ‘टेट मुक्ति रैली’, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    2
    बारिश में भीगा शिक्षकों का आक्रोश: कोरबा में निकली ‘टेट मुक्ति रैली’, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    44 min ago
  • गर्लफ्रेंड ने सफेद कार पर किया था 3400 बार किस! पुलिस ने लगवाया पोछा एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर पुलिस भी चौंक गई है. दरअसल एक युवक की कार पर 3400 किसिंग के निशान मिले. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने 5500 रुपये का चालान काट दिया है.
    1
    गर्लफ्रेंड ने सफेद कार पर किया था 3400 बार किस! पुलिस ने लगवाया पोछा

एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर पुलिस भी चौंक गई है. दरअसल एक युवक की कार पर 3400 किसिंग के निशान मिले. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने 5500 रुपये का चालान काट दिया है.
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • कनकी मेला घूम कर आ रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार मवेशी को बचाने में पलटा ऑटो
    1
    कनकी मेला घूम कर आ रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार मवेशी को बचाने में पलटा ऑटो
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार एक पुलिस कर्मी निलंबित , तलाश जारी
    1
    पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार एक पुलिस कर्मी निलंबित , तलाश जारी
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • लगातार एम इंडिया न्यूज की टीम ने शबरी सेतु पुल, केरा रोड, तुषमा रोड को लेकर सीधे मुद्दे पर सवाल और शिकायत के बाद आज काम शुरू 25/8/2026 से 25/9/2026 तक यातायात प्रभावित रहेगा एम इंडिया न्यूज की टीम शबरी सेतु को लेकर लगातार प्रयास के बाद संबंधित विभाग सेतु विभाग, पी डब्लू डी विभाग के आलाधिकारी ने कल दुर्घटना के बाद पुल मरम्मत कार्य तेजी से मरम्मत कार्य शुरू यह 300 मी तक पुल चौक तक मरम्मत होगी शगर में कुछ ऐसे प्रतिनिधि हैं जो काम के पहले कोई बात नहीं करते जब काम शुरू होता है तो हमारी प्रयास से प्रचार प्रसार करने वाले से सावधान लगातार हमारी प्रयास और आपके सपोर्ट पर सरकार जिम्मेदार अधिकारियों से सीधे मुद्दे की बात पर खबर प्रकाशित किया गया ऐसा आपका सपोर्ट प्यार बना रहे हम नगर की अर्थव्यवस्था पर सीधे सवाल के लिए संपर्क करें 9589522219 अपने आस पास की खबर के लिए हमें फालो वाटसाप करे यदि आपको कोई समस्या परेशान विभाग से कोई प्रताड़ित या घुमाया जा रहा तो हमसे संपर्क करें धन्यवाद इस‌विडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि लोगों का अधिकार दिलाना हमारी प्राथमिकता है जय जोहार जय छत्तीसगढ़
    1
    लगातार एम इंडिया न्यूज की टीम ने शबरी सेतु पुल, केरा रोड, तुषमा रोड को लेकर सीधे मुद्दे पर सवाल और शिकायत के बाद आज काम शुरू 25/8/2026 से 25/9/2026 तक यातायात प्रभावित रहेगा 
एम इंडिया न्यूज की टीम शबरी सेतु को लेकर लगातार प्रयास के बाद संबंधित विभाग सेतु विभाग, पी डब्लू डी विभाग के आलाधिकारी ने कल दुर्घटना के बाद पुल मरम्मत कार्य तेजी से मरम्मत कार्य शुरू यह 300 मी तक पुल चौक तक मरम्मत होगी शगर में कुछ ऐसे प्रतिनिधि हैं जो काम के पहले कोई बात नहीं करते जब काम शुरू होता है तो हमारी प्रयास से प्रचार प्रसार करने वाले से सावधान लगातार हमारी प्रयास और आपके सपोर्ट पर सरकार जिम्मेदार अधिकारियों से सीधे मुद्दे की बात पर खबर प्रकाशित किया गया ऐसा आपका सपोर्ट प्यार बना रहे हम नगर की अर्थव्यवस्था पर सीधे सवाल के लिए संपर्क करें 9589522219 अपने आस पास की खबर के लिए हमें फालो वाटसाप करे यदि आपको कोई समस्या परेशान विभाग से कोई प्रताड़ित या घुमाया जा रहा तो हमसे संपर्क करें धन्यवाद इस‌विडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि लोगों का अधिकार दिलाना हमारी प्राथमिकता है जय जोहार जय छत्तीसगढ़
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • *खबर का असर: घायल बैल के लिए तत्काल पहुंची पशु मेडिकल यूनिट, मौके पर दिया गया उपचार* धरमजयगढ़ - बीआरसी भवन के पास पिछले चार दिनों से गंभीर रूप से घायल पड़े बैल की खबर प्रकाशित होने के बाद मामले में तत्काल असर देखने को मिला है। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल बैल के उपचार के लिए पशु चिकित्सा मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा, जहां चिकित्सकीय टीम ने बैल की स्थिति का जायजा लेकर तत्काल आवश्यक दवाइयां दीं और उपचार शुरू किया। घायल बैल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे बेहतर उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाने पर भी विचार किया जा रहा है। चिकित्सकीय टीम द्वारा उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार आगे की उपचार व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई है। इधर, वार्ड पार्षद जानू सिदार भी मौके पर पहुंचे और घायल बैल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली तथा बैल के समुचित उपचार और आवश्यक देखभाल को लेकर पहल की। गौरतलब है कि बीआरसी भवन के कर्मचारियों द्वारा भी पिछले कई दिनों से घायल बैल के लिए चारा और पानी की व्यवस्था की जा रही थी। खबर सामने आने के बाद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि की तत्परता से अब इस बेजुबान को उपचार मिलना शुरू हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि बैल को जल्द ही सुरक्षित रूप से पशु चिकित्सालय पहुंचाकर उसका समुचित उपचार कराया जाएगा।
    4
    *खबर का असर: घायल बैल के लिए तत्काल पहुंची पशु मेडिकल यूनिट, मौके पर दिया गया उपचार*

धरमजयगढ़  - बीआरसी भवन के पास पिछले चार दिनों से गंभीर रूप से घायल पड़े बैल की खबर प्रकाशित होने के बाद मामले में तत्काल असर देखने को मिला है। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल बैल के उपचार के लिए पशु चिकित्सा मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा, जहां चिकित्सकीय टीम ने बैल की स्थिति का जायजा लेकर तत्काल आवश्यक दवाइयां दीं और उपचार शुरू किया।
घायल बैल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे बेहतर उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाने पर भी विचार किया जा रहा है। चिकित्सकीय टीम द्वारा उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार आगे की उपचार व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई है।
इधर, वार्ड पार्षद जानू सिदार भी मौके पर पहुंचे और घायल बैल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली तथा बैल के समुचित उपचार और आवश्यक देखभाल को लेकर पहल की।
गौरतलब है कि बीआरसी भवन के कर्मचारियों द्वारा भी पिछले कई दिनों से घायल बैल के लिए चारा और पानी की व्यवस्था की जा रही थी। खबर सामने आने के बाद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि की तत्परता से अब इस बेजुबान को उपचार मिलना शुरू हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि बैल को जल्द ही सुरक्षित रूप से पशु चिकित्सालय पहुंचाकर उसका समुचित उपचार कराया जाएगा।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    19 hrs ago
  • सक्ती जिले के डोंगरीडीह महाकाल यादराम बाबा धाम में अनोखी परंपरा, यहां सोमवार नहीं रविवार को होता है जलाभिषेक, सक्ती जिले के डोंगरीडीह महाकाल यादराम बाबा धाम में अनोखी परंपरा, यहां सोमवार नहीं रविवार को होता है जलाभिषेक, सक्ती जिले के मालखरौदा स्थित डोंगरीडीह के महाकाल यादराम बाबा धाम में आस्था की अनोखी परंपरा देखने को मिली। जहां देशभर में भगवान शिव का जलाभिषेक सोमवार को किया जाता है, वहीं यहां सावन के हर रविवार को बाबा को जल चढ़ाया जाता है। सावन के अंतिम रविवार को हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। भक्त भेड़ीकोना में बोरई और सोन नदी के संगम से जल भरकर कई किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। कई श्रद्धालु दंडवत करते हुए पहुंचे, जबकि एक कांवड़िया करीब 400 किलोमीटर दूर बैजनाथ धाम से जल लेकर महाकाल यादराम बाबा का अभिषेक करने पहुंचा। मंदिर संचालक धनीराम साहू के अनुसार रविवार को जल चढ़ाने की यह परंपरा वर्षों पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कष्ट दूर होते हैं। यही वजह है कि सावन के प्रत्येक रविवार यहां मेले जैसा माहौल देखने को मिलता है।
    1
    सक्ती जिले के डोंगरीडीह महाकाल यादराम बाबा धाम में अनोखी परंपरा, यहां सोमवार नहीं रविवार को होता है जलाभिषेक,
सक्ती जिले के डोंगरीडीह महाकाल यादराम बाबा धाम में अनोखी परंपरा, यहां सोमवार नहीं रविवार को होता है जलाभिषेक,
सक्ती जिले के मालखरौदा स्थित डोंगरीडीह के महाकाल यादराम बाबा धाम में आस्था की अनोखी परंपरा देखने को मिली। जहां देशभर में भगवान शिव का जलाभिषेक सोमवार को किया जाता है, वहीं यहां सावन के हर रविवार को बाबा को जल चढ़ाया जाता है। सावन के अंतिम रविवार को हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े।
भक्त भेड़ीकोना में बोरई और सोन नदी के संगम से जल भरकर कई किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। कई श्रद्धालु दंडवत करते हुए पहुंचे, जबकि एक कांवड़िया करीब 400 किलोमीटर दूर बैजनाथ धाम से जल लेकर महाकाल यादराम बाबा का अभिषेक करने पहुंचा।
मंदिर संचालक धनीराम साहू के अनुसार रविवार को जल चढ़ाने की यह परंपरा वर्षों पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कष्ट दूर होते हैं। यही वजह है कि सावन के प्रत्येक रविवार यहां मेले जैसा माहौल देखने को मिलता है।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
  • शिक्षकों ने भरी बरसात में "टेट मुक्ति रैली" निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन टेट की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने बारिश के मौसम में भीगते हुए "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मान.मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से अपर कलेक्टर अभिषेक राठौर को ज्ञापन सौंपकर ज्ञापन और मांगों को शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया अपर कलेक्टर महोदय ने सौंपे गए ज्ञापन को शीघ्र शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। 28 साल की सेवा करने के बाद टेट की अनिवार्यता अपने आप में एक बड़ा सवाल है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक मनोज चौबे,वेदव्रत शर्मा, नित्यानंद यादव ने ज्ञापन सौंप कर संयुक्त रूप से बताया कि कोरबा जिले के शिक्षक संवर्ग आज तानसेन आईटीआई चौक में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रैली के शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पांच बिंदुओं का मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री,माननीय शिक्षा मंत्री,माननीय मुख्य सचिन एवं डीपीआई के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रमुख मांगों पर चर्चा किया गया। मनोज चौबे ने कहा कि शिक्षक संवर्ग के मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदेश के सबसे बड़े तीन संगठन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, संयुक्त शिक्षक संघ,शालेय शिक्षक संघ एकजुट होकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है जिसका प्रमुख नारा है सेवा की सुरक्षा सेवा की सुविधा, "हम दिलाये हैं,हम ही दिलायेंगे। यह आंदोलन परिणाम मूलक होगा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रमुख मांगे टेट की अनिवार्यता समाप्त करने,पूर्व सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन का समस्त वित्तीय लाभ प्रदान करने,नई भर्ती व पदोन्नति नियम 13 फरवरी 2026 राजपत्र को संशोधन करने,वेतन विसंगति दूर करने,ब्रिज कोर्स से b.ed करने शामिल है। मोर्चा के संयोजकों ने कोरबा जिले के अंतिम छोर से एवं पांचों विकासखंड से हजारों की बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों को टेट मुक्ति रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाने एवं मांगों को शासन प्रशासन तक मजबूती पूर्वक रखने में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।
    1
    शिक्षकों ने भरी बरसात में "टेट मुक्ति रैली" निकाल कर  मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन टेट की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने बारिश के मौसम में भीगते हुए "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मान.मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से अपर कलेक्टर अभिषेक राठौर को ज्ञापन सौंपकर ज्ञापन और मांगों को शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया अपर कलेक्टर महोदय ने सौंपे गए ज्ञापन को शीघ्र शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। 28 साल की सेवा करने के बाद टेट की अनिवार्यता अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक मनोज चौबे,वेदव्रत शर्मा, नित्यानंद यादव ने ज्ञापन सौंप कर संयुक्त रूप से बताया कि कोरबा जिले के शिक्षक संवर्ग आज तानसेन आईटीआई चौक में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रैली के शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पांच बिंदुओं का मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री,माननीय शिक्षा मंत्री,माननीय मुख्य सचिन एवं डीपीआई के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रमुख मांगों पर चर्चा किया गया।
मनोज चौबे ने कहा कि शिक्षक संवर्ग के मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदेश के सबसे बड़े तीन संगठन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, संयुक्त शिक्षक संघ,शालेय शिक्षक संघ एकजुट होकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है जिसका प्रमुख नारा है सेवा की सुरक्षा सेवा की सुविधा, "हम दिलाये हैं,हम ही दिलायेंगे। यह आंदोलन परिणाम मूलक होगा।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रमुख मांगे टेट की अनिवार्यता समाप्त करने,पूर्व सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन का समस्त वित्तीय लाभ प्रदान करने,नई भर्ती व पदोन्नति नियम 13 फरवरी 2026 राजपत्र को संशोधन करने,वेतन विसंगति दूर करने,ब्रिज कोर्स से b.ed करने शामिल है।
मोर्चा के संयोजकों ने कोरबा जिले के अंतिम छोर से एवं पांचों विकासखंड से हजारों की बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों को टेट मुक्ति रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाने एवं मांगों को शासन प्रशासन तक मजबूती पूर्वक रखने में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.