कानपुर प्राणि उद्यान में उत्साह के साथ मनाया गया ग्लोबल टाइगर डे, बाघ संरक्षण का दिया संदेश कानपुर, 29 जुलाई। विश्व बाघ दिवस (ग्लोबल टाइगर डे) के अवसर पर बुधवार को कानपुर प्राणि उद्यान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन संरक्षक एवं निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल के निर्देशन में बाघ बाड़े के समीप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे आगंतुकों को बाघों के संरक्षण, उनके महत्व और पर्यावरण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्राणि उद्यान घूमने आए बच्चों को आकर्षक टाइगर मुखौटे वितरित किए गए, जिससे उनमें वन्यजीव संरक्षण के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़े। वहीं सभी आगंतुकों को सूक्ष्म स्वल्पाहार भी वितरित किया गया। प्राणि उद्यान प्रशासन ने बताया कि ग्लोबल टाइगर डे का उद्देश्य बाघों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने का संदेश देना है। कार्यक्रम में अधिकारियों ने आगंतुकों से वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद फिरोज खान, पशु चिकित्सक डॉ. मोहम्मद नासिर, डॉ. नितेश कुमार कटियार, वन दरोगा सादाब अहमद, वन दरोगा सौरभ पाण्डेय, कीपर करन सिंह सहित प्राणि उद्यान के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कानपुर प्राणि उद्यान में उत्साह के साथ मनाया गया ग्लोबल टाइगर डे, बाघ संरक्षण का दिया संदेश कानपुर, 29 जुलाई। विश्व बाघ दिवस (ग्लोबल टाइगर डे) के अवसर पर बुधवार को कानपुर प्राणि उद्यान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन संरक्षक एवं निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल के निर्देशन में बाघ बाड़े के समीप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे आगंतुकों को बाघों के संरक्षण, उनके महत्व और पर्यावरण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्राणि उद्यान घूमने आए बच्चों को आकर्षक टाइगर मुखौटे वितरित किए गए, जिससे उनमें वन्यजीव संरक्षण के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़े। वहीं सभी आगंतुकों को सूक्ष्म स्वल्पाहार भी वितरित किया गया। प्राणि उद्यान प्रशासन ने बताया कि ग्लोबल टाइगर डे का उद्देश्य बाघों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने का संदेश देना है। कार्यक्रम में अधिकारियों ने आगंतुकों से वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद फिरोज खान, पशु चिकित्सक डॉ. मोहम्मद नासिर, डॉ. नितेश कुमार कटियार, वन दरोगा सादाब अहमद, वन दरोगा सौरभ पाण्डेय, कीपर करन सिंह सहित प्राणि उद्यान के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- गुरु पूर्णिमा पर कठुई गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु पूजन के साथ विशाल भंडारे का हुआ भव्य आयोजन बिधनू, कानपुर नगर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिधनू के ग्राम कठुई में श्रद्धा, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। गाँव के बुजुर्गों एवं सम्मानित ग्रामीणों के सहयोग से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गुरुजनों का पूजन-अर्चन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ गुरु पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने, भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का संकल्प लिया। धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गाँव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था ग्रामीणों के सहयोग से की गई, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे आयोजन सफल एवं यादगार बन गया। इस अवसर पर शिवप्रसाद कुशवाहा, श्यामबाबू कुशवाहा, छेदा लाल सविता, राधेश्याम कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, राजीव सविता सहित अनेक सम्मानित ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प व्यक्त किया4
- Evs work sheet for UKG class ( bachho ke liye special class) Evs work sheet for UKG class ( bachho ke liye special class)1
- कानपुर प्राणि उद्यान में उत्साह के साथ मनाया गया ग्लोबल टाइगर डे, बाघ संरक्षण का दिया संदेश विश्व बाघ दिवस (ग्लोबल टाइगर डे) के अवसर पर बुधवार को कानपुर प्राणि उद्यान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन संरक्षक एवं निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल के निर्देशन में बाघ बाड़े के समीप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे आगंतुकों को बाघों के संरक्षण, उनके महत्व और पर्यावरण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्राणि उद्यान घूमने आए बच्चों को आकर्षक टाइगर मुखौटे वितरित किए गए, जिससे उनमें वन्यजीव संरक्षण के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़े। वहीं सभी आगंतुकों को सूक्ष्म स्वल्पाहार भी वितरित किया गया। प्राणि उद्यान प्रशासन ने बताया कि ग्लोबल टाइगर डे का उद्देश्य बाघों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने का संदेश देना है। कार्यक्रम में अधिकारियों ने आगंतुकों से वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील भी की।1
- कानपुर व्यूरो रिपोर्ट आईआईटी में एडमिशन न मिलने पर छात्र ने हेक की वेबसाइट1
- कानपुर: आईआईटी में एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक की वेबसाइट, संस्थान ने दिया दूसरा मौका कानपुर: आईआईटी कानपुर में बैचलर इन साइबर सिक्योरिटी कोर्स में एडमिशन नहीं मिलने पर एक छात्र ने बड़ा कदम उठाया। उसने मंगलवार को संस्थान की हाई-सिक्योरिटी वेबसाइट को हैक कर लिया और उस पर संदेश लिखा- "साइट हैक है, मुझे बस एक मौका चाहिए।" छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और रेडिट पर हैकिंग के स्क्रीनशॉट शेयर कर जिम्मेदारी ली। उसने लिखा कि उसने आवेदन प्रक्रिया पूरी की, फीस जमा की, दस्तावेज अपलोड किए और साइबर सुरक्षा में अपने काम के सबूत दिए, लेकिन उसे शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया और हैकाथॉन में शामिल होने का मौका नहीं दिया गया। आईआईटी ने बदला फैसला मामला सामने आने के बाद आईआईटी प्रशासन ने पहले एफआईआर दर्ज कराने पर विचार किया, लेकिन बाद में छात्र के भविष्य को देखते हुए फैसला बदल दिया। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि चूंकि इस सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए अब दाखिला संभव नहीं है। हालांकि, छात्र को संस्थान बुलाकर उसके तकनीकी कौशल का टेस्ट लिया जाएगा। यदि वह अपनी क्षमता साबित करता है, तो उसे अगले एडमिशन साइकिल में मौका दिया जाएगा। निदेशक ने स्पष्ट किया कि "किसी भी साइबर सिस्टम में अवैध तरीके से घुसना साइबर सुरक्षा कौशल दिखाने का सही तरीका नहीं है।" संस्थान छात्र को C3iHub में इंटर्नशिप का अवसर देने पर भी विचार कर रहा है और उसे अगले साल दोबारा आवेदन करने को कहा गया है। B.Cyber कोर्स में एडमिशन कैसे मिलता है? आईआईटी कानपुर के बैचलर इन साइबर सिक्योरिटी (B.Cyber) कोर्स में दाखिला सिर्फ जेईई मेन के नंबरों के आधार पर नहीं मिलता। प्रवेश प्रक्रिया 1. जेईई मेन स्कोर - पहले छात्रों के जेईई मेन प्रदर्शन को देखा जाता है 2. पिछला अनुभव - जांचा जाता है कि छात्र ने साइबर सुरक्षा में कोई काम किया है (बग बाउंटी, CTF प्रतियोगिता, ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट आदि) 3. हैकाथॉन - शॉर्टलिस्ट छात्रों को आईआईटी कानपुर बुलाकर उनकी असली क्षमता परखी जाती है पात्रता · 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) से पास होना अनिवार्य · 60 सीटों वाले इस कोर्स के लिए JEE Advanced स्कोर की आवश्यकता नहीं कोर्स की संरचना · पहले 2 साल: आईआईटी कानपुर परिसर में क्लासरूम और लैब ट्रेनिंग · अगले 2 साल: विभिन्न सरकारी सुरक्षा संगठनों में इंटर्नशिप दिलचस्प बात गौरतलब है कि आईआईटी कानपुर पहले भी साइबर सिक्योरिटी में अच्छा काम करने वाले युवाओं को मौका देता रहा है। हाल ही में सीबीएसई के ऑनलाइन पोर्टल की सुरक्षा में कमी बताने वाले एक युवक को संस्थान के C3iHub में नौकरी दी गई थी।2
- मोहम्मद सदाकत 4 महीने से रूस में हैं! बिहार पुलिस ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट में उनके खिलाफ भी FIR दर्ज कर दी!1
- गुरुपूर्णिमा: बिठूर घाट पर डीसीपी पश्चिम ने संभाली सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान, लिया तैयारियों का जायजा कानपुर। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने बुधवार को बिठूर घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर तैनात पुलिस बल, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।डीसीपी पश्चिम ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने गुरुपूर्णिमा पर बिठूर आने वाले श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।1
- कानपुर के वकीलों में खुशी की लहर, कल सीएम योगी के कैशलेस इलाज के ऐलान पर विधायक ने बांटी मिठाई* अधिवक्ताओं के लिए कैशलेस इलाज की बड़ी घोषणा की, जिसका असर आज कानपुर में साफ देखने को मिला। कानपुर शताब्दी गेट पर वकीलों ने गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी का स्वागत करते हुए इस फैसले पर खुशी जताई। पूर्व लायर्स अध्यक्ष पंडित रविंद्र शर्मा ने विधायक मैथानी को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर सीएम के फैसले के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, "हमारी यह मांग लंबे समय से थी। सीएम योगी ने गोरखपुर में जो ऐलान किया, उससे प्रदेश के सभी वकीलों को राहत मिलेगी। इस लड़ाई में समय जरूर लगा, लेकिन विधायक सुरेंद्र मैथानी के सहयोग से यह संभव हो पाया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी अधिवक्ताओं के बीच मिठाई बांटी और कहा कि सरकार वकालत पेशे की हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी का यह कदम ऐतिहासिक है। जल्द ही प्रदेश के सभी अस्पतालों में वकीलों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।2