Shuru
Apke Nagar Ki App…
#छाता विधानसभा क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है। क्षेत्र में हुई भीषण बारिश और भारी ओलावृष्टि के साथ आई तेज रफ्तार आंधी ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को पूरी तरह चौपट कर दिया है। छाता विधानसभा क्षेत्र में ओलों ने बिछाई फसलों पर सफेद चादर! 👉 क्षेत्र के समस्त ग्रामों की कटाई के लिए तैयार फसल चौपट हो गयी 👉भारी बारिश और भारी ओलों ने किसान की मेहनत पानी में मिला दी 👉 खड़ी फसल को तेज रफ्तार आंधी ने झखजोर कर मिट्टी में मिला दिया 👉 किसान को अब तो बस सरकार से मुआवजे की उम्मीद है *वायरल मथुरा की रिपोर्ट*
Viral Mathura
#छाता विधानसभा क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है। क्षेत्र में हुई भीषण बारिश और भारी ओलावृष्टि के साथ आई तेज रफ्तार आंधी ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को पूरी तरह चौपट कर दिया है। छाता विधानसभा क्षेत्र में ओलों ने बिछाई फसलों पर सफेद चादर! 👉 क्षेत्र के समस्त ग्रामों की कटाई के लिए तैयार फसल चौपट हो गयी 👉भारी बारिश और भारी ओलों ने किसान की मेहनत पानी में मिला दी 👉 खड़ी फसल को तेज रफ्तार आंधी ने झखजोर कर मिट्टी में मिला दिया 👉 किसान को अब तो बस सरकार से मुआवजे की उम्मीद है *वायरल मथुरा की रिपोर्ट*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 12वीं बोर्ड परीक्षा में 86% अंक प्राप्त कर भूमिका ने किया क्षेत्र का नाम रोशन मेहनत और लगन का मिला फल, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर फरह क्षेत्र के गांव पींगरी में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब दाताराम पंडित की पुत्री भूमिका ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। भूमिका की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण है। भूमिका की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। परिवारजनों और परिचितों ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस अवसर पर परिजनों ने कहा कि भूमिका ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने भी भूमिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार आगे बढ़ती रहें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूकर परिवार व समाज का नाम रोशन करती रहें।1
- मथुरा................ कान्हा की नगरी मथुरा, जहाँ के कण-कण में भक्ति बसती है, वहां से एक विवादित खबर सामने आ रही है। मथुरा के प्रसिद्ध प्राचीन बिरला मंदिर के बिल्कुल बगल में एक अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। स्थानीय निवासियों और हिंदू समाज ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसे तुरंत हटाने की मांग की है। ओर कहा है कि 1 अप्रैल 2026 को खुला यह शराब का ठेका सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खोला गया है, ठेका मंदिर से मात्र 10 से 15 मीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि बिरला मंदिर में रोजाना देश-विदेश से लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस शराब के ठेके की दीवार और पुलिस चौकी (बिरला चौकी) की दीवार एक ही है। स्थानीय लोगों को डर है कि घनी आबादी और धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान होने से यहाँ आए दिन विवाद और असामाजिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला क्षेत्र की शांति और आस्था दोनों को ठेस पहुँचा रहा है। जिलाधिकारी मथुरा से विनम्र निवेदन किया है कि: "भगवान श्री कृष्ण की इस पावन भूमि की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए, इस शराब के ठेके को यहाँ से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। बाइट1
- कान्हा की नगरी मथुरा, जहाँ के कण-कण में भक्ति बसती है, वहां से एक विवादित खबर सामने आ रही है। मथुरा के प्रसिद्ध प्राचीन बिरला मंदिर के बिल्कुल बगल में एक अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। स्थानीय निवासियों और हिंदू समाज ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसे तुरंत हटाने की मांग की है। ओर कहा है कि 1 अप्रैल 2026 को खुला यह शराब का ठेका सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खोला गया है, ठेका मंदिर से मात्र 10 से 15 मीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि बिरला मंदिर में रोजाना देश-विदेश से लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस शराब के ठेके की दीवार और पुलिस चौकी (बिरला चौकी) की दीवार एक ही है। स्थानीय लोगों को डर है कि घनी आबादी और धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान होने से यहाँ आए दिन विवाद और असामाजिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला क्षेत्र की शांति और आस्था दोनों को ठेस पहुँचा रहा है। जिलाधिकारी मथुरा से विनम्र निवेदन किया है कि: "भगवान श्री कृष्ण की इस पावन भूमि की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए, इस शराब के ठेके को यहाँ से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।4
- मथुरा ट्रांसपोर्ट नगर में 300 लाख रुपए की लागत से बनी ऐसी सड़क जिसे देखने आई नासा के वैज्ञानिक1
- डीग में कालिका टीम सक्रिय, मनचलों की अब खैर नहीं, लगातार कार्रवाई से माहौल हुआ शांत1
- Post by माथुर पत्रकार1
- गोवर्धन थाना क्षेत्र में मजार तोड़ने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उन्हें मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। छाया गौतम के खिलाफ धारा 126, 135 और 170 के तहत चालान किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि अन्य किसी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।इस मौके पर एडवोकेट पवन दुबे,गौ रक्षक श्रेयस , रजत शर्मा सहित दर्जनों हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गोवर्धन तहसील पहुंचे जहां वकील जमानत की अरजी को एस डी एम कोर्ट ने स्वीकार कर जमानत दे दी बाइट..रजत शर्मा3
- बरसाना भूमाफियाओं के हौसले बुलंद गरीबों की जमीन को कब्जा रहे1
- Post by RPR NEWS TV1