अंबाह में नगर पालिका के सामने डीपी में आग, मची अफरा-तफरी मुरैना जिले के अंबाह में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका कार्यालय के सामने लगी बिजली की डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट) में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीपी से पहले चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं और देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास खड़े लोग डर के मारे दूर हट गए। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों ने भी हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

- फतेहाबाद । डौकी क्षेत्र के विसारना गांव के पास फैक्ट्री मालिक का शव कदम के पेड़ से लटका मिला। सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल के पास एक वेगनआर कार भी खड़ी मिली। सूचना मिलने पर थाना डौकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की कई बिंदुओं से जांच शुरू की। *एक दिन पहले कार को टक्कर मारने को लेकर हुआ था विवाद* मृतक की पहचान गुढ़ा निवासी करुआ 32 वर्ष पुत्र होशियार सिंह के रूप में हुई। मृतक के चाचा आशोक ने बताया कि गांव के पास कार को लोडर ने टक्कर मारी थी। इसी बात को लेकर कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया था। शनिवार शाम को विवाद हुआ था जिसके बाद रविवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान गुढ़ा गांव निवासी अशोक उर्फ बिट्टू को सूचना मिली कि उनका भतीजा विसारना गांव के पास पेड़ पर लटका हुआ है। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर मृतक की पहचान गुढ़ा निवासी करुआ पुत्र होशियार सिंह के रूप में हुई। मृतक के पिता की मौत 5 साल पहले हो गई था, घर में मां और 1 भाई रहता था। मृतक के चाचा अशोक उर्फ बिट्टू ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। अशोक के अनुसार, एक दिन पहले करुआ का क्षेत्र के कुछ युवकों से कार की टक्कर को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे जान का खतरा था। थाना प्रभारी डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।2
- Post by Gyadeen Verma1
- एक मां के आंसू पूरे देश ने देखे हैं… 💔 अब पूरा देश देखेगा, यही मां बंगाल की विधानसभा में बैठकर इंसाफ की आवाज बनेगी। जो भी इन आंसुओं की वजह बने हैं, उनका हिसाब करेगी। बंगाल की हर बेटी सुरक्षित हो ये भी सुनिश्चित करेगी।1
- फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक तृतीय स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों को वितरित किए उपकरण फतेहाबाद : शमसाबाद रोड स्थित भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा भारत द्वारा शनिवार को तृतीय स्थापना दिवस बड़े उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. अमित कुमार शर्मा एवं डॉ. पवन कुमार यादव की टीम ने 189 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार और परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। इसके साथ ही संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के सहायतार्थ उपकरण वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें आठ ई-रिक्शा, पांच व्हीलचेयर, चार श्रवण यंत्र (वधिरों के लिए), 11 मंदबुद्धि किट तथा पांच वृद्धजनों को छड़ी वितरित की गई। इस पहल से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई। कार्यक्रम में संरक्षक शिवहरि मुद्गल, मुन्नालाल शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू शर्मा, संगठन अध्यक्ष प्रमोद रावत, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, प्रदीप पलिया, जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, सुभाष चंद्र समाधिया (खंडेर), मुनेश समाधिया, सुभाष शर्मा (सांकुरी), अनिल शर्मा और सुरेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने समाजसेवा के ऐसे कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।3
- Post by प्रथम न्यूज़ इंडिया रिपोर्टर क्राइम दर्पण दैनिक समाचार पत्र चीफ ब्यूरो जिला भिंड1
- आज धौलपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा द्वारा एक पत्रकार के सवाल पर जिस तरह से अहंकारपूर्ण व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का इस प्रकार अपमान करना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। 70 साल का हिसाब तो आप दे नहीं सकते पर पिछले 5 वर्षों का हिसाब तो देते। उस समय जब आपके पिताजी सम्माननीय प्रद्युम्न सिंह वित्त आयोग के अध्यक्ष थे और स्वयं विधायक थे, तब क्षेत्र के विकास की अपेक्षा अधिक थी। लेकिन काम गिनाने के बजाय पत्रकारों को डराने का प्रयास किया गया—यह जनता सब देख रही है। राजस्थान के ऊर्जावान संघर्षील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जीके द्वारा धौलपुर राजाखेड़ा में सड़कों, चंबल परियोजना, नगर पालिका और कृषि मंडी जैसे अनेक विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराया है। इसके बावजूद ठेकेदारों के भुगतान को लेकर भ्रम फैलाना उचित नहीं है। संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट हुआ है कि बजट की कोई कमी नहीं है, बल्कि कई ठेकेदार कार्य करने में ही रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अपने करीबियों पर कार्रवाई न कर सरकार पर आरोप लगाना पूरी तरह अनुचित है। बिना तथ्यों के सरकार पर आरोप लगाना और सच्चाई से ध्यान भटकाना जनता को गुमराह करने जैसा है, जो किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। राजाखेड़ा का युवा अब न डरेगा, न झुकेगा। समय आने पर जनता जवाब भी देगी और सही निर्णय भी लेगी।1
- Post by Gyadeen Verma1
- सबलगढ़ में आबकारी नियमों की धज्जियां: ढाबे पर धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल सबलगढ़ शहर में अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर के एक चर्चित ढाबे का है, जहां खुलेआम शराब परोसी और बेची जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। खास बात यह है कि इस पूरे मामले में लाइसेंसी शराब दुकान के ठेकेदार की संलिप्तता के आरोप लग रहे हैं। तस्वीरें सबलगढ़ के सुमित ढाबे की हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ होकर ढाबे पर शराब बेची जा रही है सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध कारोबार लाइसेंसी शराब दुकान क्रमांक 1 के ठेकेदार के संरक्षण मे चल रहा है अब देखना होगा विभाग इस पर क्या कार्यवाही करेगा2