Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरोहा गैंगरेप प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा की सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने वर्तमान विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए अमरोहा गैंगरेप प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा की सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने वर्तमान विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए
DIGITALभारत
अमरोहा गैंगरेप प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा की सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने वर्तमान विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए अमरोहा गैंगरेप प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा की सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने वर्तमान विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- सैनिक सम्मेलन। सराहनीय कार्य करने वाले 32 जवानों को मैन ऑफ द मंथ से एसएसपी हरिद्वार ने किया सम्मानित। आज दिनांक 24.09.2026 को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों एंव पुलिस लाईन से आये पुलिसकर्मियों से उनकी कुशल क्षेम जानते हुए समस्याओं की जानकारी की गई तथा अपने स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए अन्य शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। सैनिक सम्मेलन के अन्त में श्री नवनीत सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान अपनी कार्यक्षमता दिखा अन्य कर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण एवं जनता के निहितार्थ किए गए कार्यों के लिए 32 जवानों को सम्मानित किया गया व साथ ही जन्माष्टमी पर्व के दौरान जनपद के विभिन्न थानों/शाखाओं द्वारा पुलिस लाईन रौशनाबाद में लगाई गई झांकियों में प्रथम स्थान पुलिस दूरसंचार, द्वितीय स्थान फायर सर्विस व तृतीय स्थान थाना सिडकुल द्वारा प्राप्त करने पर नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। माह अगस्त 2026 “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” हेतु चयनित कार्मिकों की सूची- *कलियर मेला सैल* 1-हे0का0 395 जय प्रकाश 2-हे0का0 83 संजयराम 3-का0 163 सचिन 4-होमगार्ड 4060 शेखर सैनी *कोतवाली नगर* 5-का0 1547 आशीष अधिकारी *कोतवाली श्यामपुर* 6-अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड 7-हे0का0 178 विकास भट्ट 8-का0 442 सुशील चौहान *कनखल* 9-अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी 10-का0 1394 करम सिंह 11-का0 429 नवीन क्षेत्री *ज्वालापुर* 12-का0 1412 अर्जुन चौहान *बहादराबाद* 13-का0 754 पंकज बिष्ट *रानीपुर* 14-म0उ0नि0 संदीपा भण्डारी *सिड़कुल* 15-हे0का0 155 संजय *गंगनहर* 16-हे0का0 173 दिनेश गुप्ता *मंगलौर* 17-उ0नि0 जगमोहन रमोला 18-अ0उ0नि0 श्याम बाबू *कलियर* 19-हे0का0 426 भादूराम वर्मा *लक्सर* 20-व0उ0नि0 नितिन चौहान *सीआईयू रुड़की* 21-का01580 राहुल नेगी *सीपीयू हरिद्वार* 22-उ0नि0 विनोद चौहान *यातायात हरिद्वार* 23-अ0उ0नि0 बिरेन्द्र पाण्डेय 24-होमगार्ड 2322 मदनपाल *म०सुरक्षा हेल्पलाईन हरिद्वार* 25-म0 होमगार्ड 2203 सोनिया *जल पुलिस* 26-उ0नि0 इखलाख 27-हे0का0 विशाल सिंह *फायर स्टेशन मायापुर* 28-फायरमैन मातबर सिंह *स्था० अभि० इकाई, हरिद्वार* 29-उ0नि0 फरमान अली *पुलिस दूर संचार* 30-मुख्य आरक्षी 186 आशीष कुमार *पुलिस लाईन हरिद्वार* 31-उ0नि0 भारत सिंह रावत 32-हे0का0 34 नरेश1
- भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण हरिद्वार । भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण भी किया। भगवानपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, भगवानपुर में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार के 18वें संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर कल्पना सैनी ने विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन ज्ञान-परंपरा की वाहक और भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना चाहिए।संस्कृत महोत्सव के अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने एक हॉल का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े संस्थानों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद डॉक्टर कल्पना सैनी डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार पहुंचीं। यहां उन्होंने सांसद निधि से निर्मित कक्षा-कक्षों की छतों की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद उन्होंने इसका विधिवत लोकार्पण किया। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी नगर पंचायत पाडली गुर्जर, तहसील रुड़की के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र शक्ति विहार कॉलोनी पहुंचीं। यहां रेलवे अंडरपास से लगे छोटे अंडरपास, शमशाद की दुकानों से होते हुए वाल्मीकि मंदिर तक राज्य सांसद निधि से निर्मित सड़क का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद डॉक्टर कल्पना सैनी ने सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुविधा मिलने की उम्मीद है। संस्कृत महोत्सव में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, संस्कृति और स्थानीय विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।1
- बिजनौर में मस्जिद विवाद को लेकर AIMIM ने सौंपा ज्ञापन #bijnor #bijnornews #bijnorbreaking #news #yt1
- बिजनौर व्यूरो रिपोर्ट नजीबाबाद के चौक बाजार में कल्याण समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव उत्साह और भक्ति के साथ मनाया1
- बिजनौर में रात को चला बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन से अधिवक्ताओं के चैंबरो को हटाया गया बिजनौर जनपद के धामपुर में सिंचाई विभाग की जमीन पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार रात बुलडोजर कार्रवाई की गई। डीएम के आदेश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने विभागीय कॉलोनी में सड़क किनारे बने अस्थाई चैंबर और अन्य अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए।1
- 12 तैयार तमंचे-पिस्टल और 4 अधबने हथियार बरामद, शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने 12 बने हुए तथा 04 अधबने अवैध शस्त्र बरामद किए। साथ ही हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस के कब्जे में ली गई है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के आधार पर अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- प्राधिकरण के अध्यक्ष ने मदरसों और अन्य धार्मिक शिक्षण संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण धार्मिक शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थान को मानकों के अनुरूप संचालित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।आज बृहस्पतिवार 2 बजे प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ सुरजीत सिंह गांधी ने हरिद्वार में बहादराबाद ब्लॉक के कई मदरसों और अन्य धार्मिक शिक्षण संस्थाओं पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। सुरजीत सिंह गांधी ने सभी मदरसा संचालकों से जल्द से जल्द राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेने की बात कही साथ ही ये चेतावनी भी दी की अगर नियमों के मुताबिक शिक्षण संस्थाओं का संचालन नहीं किया गया तो ऐसे संस्थानों को बंद किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड में नए नियमों के अनुसार धार्मिक शिक्षा देने के लिए शिक्षण संस्थानों को राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेना जरूरी है। प्राधिकरण के अध्यक्ष ने मदरसों और अन्य धार्मिक शिक्षण संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण धार्मिक शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थान को मानकों के अनुरूप संचालित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।आज बृहस्पतिवार 2 बजे प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ सुरजीत सिंह गांधी ने हरिद्वार में बहादराबाद ब्लॉक के कई मदरसों और अन्य धार्मिक शिक्षण संस्थाओं पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। सुरजीत सिंह गांधी ने सभी मदरसा संचालकों से जल्द से जल्द राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेने की बात कही साथ ही ये चेतावनी भी दी की अगर नियमों के मुताबिक शिक्षण संस्थाओं का संचालन नहीं किया गया तो ऐसे संस्थानों को बंद किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड में नए नियमों के अनुसार धार्मिक शिक्षा देने के लिए शिक्षण संस्थानों को राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेना जरूरी है।1
- मुजफ्फरनगर जनपद में बेटे की मौत के बाद विधवा बहू की सास ने कराई शादी देवर ने भाई बनाकर किया कन्यादान जिसके चलते ये शादी बन गई समाज के लिए एक मिसाल मुजफ्फरनगर जनपद में बेटे की मौत के बाद विधवा बहू की सास ने कराई शादी देवर ने भाई बनाकर किया कन्यादान जिसके चलते ये शादी बन गई समाज के लिए एक मिसाल1
- महिला सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन शक्ति केन्द्र के कर्मचारियों को महिला अपराध और साइबर क्राइम की ट्रेनिंग एंकर: मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा और महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस ने महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। रिजर्व पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में जनपद के सभी थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को महिला बीट, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला अपराध और साइबर क्राइम से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने महिला बीट और मिशन शक्ति केन्द्र की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिका और महत्व की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई और उन्हें पुलिस सेवाओं एवं अधिकारों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति हेल्प डेस्क प्रभारी ज्योति तोमर ने i-GOT Refresher Module के तहत प्रशिक्षण दिया। वहीं अपराध शाखा के निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा साइबर क्राइम थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने Cyber & Digital Crime, OCWC और NECMEC समेत साइबर अपराध से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में संवादात्मक सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें मिशन शक्ति केन्द्र के कर्मचारियों ने कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और चुनौतियों को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने सवालों का समाधान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर जमीनी स्तर पर पुलिसिंग और जागरूकता को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।4