नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कट्ठीवाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कट्ठीवाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई आलीराजपुर, नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कट्ठीवाड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए आरोपियों तक तेजी से पहुंच बनाई। जानकारी के अनुसार पीड़िता 25 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम कुहा में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। रात्रि करीब 3:30 बजे सोते समय आरोपी रितेश उर्फ रीनू एवं जुबटिया ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर एक ग्रामीण के मौके पर पहुंचने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके आधार पर 01 मई 2026 को थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत धारा 70(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी जोबट श्री अश्विनी कुमार के निर्देशन में निरीक्षक दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 01 मई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सोलंकी, उपनिरीक्षक माधुसिंह हाड़ा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति डामोर, सहायक उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही

- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कट्ठीवाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई आलीराजपुर, नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कट्ठीवाड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए आरोपियों तक तेजी से पहुंच बनाई। जानकारी के अनुसार पीड़िता 25 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम कुहा में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। रात्रि करीब 3:30 बजे सोते समय आरोपी रितेश उर्फ रीनू एवं जुबटिया ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर एक ग्रामीण के मौके पर पहुंचने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके आधार पर 01 मई 2026 को थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत धारा 70(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी जोबट श्री अश्विनी कुमार के निर्देशन में निरीक्षक दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 01 मई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सोलंकी, उपनिरीक्षक माधुसिंह हाड़ा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति डामोर, सहायक उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही1
- पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम लिम्बी में बोरखेड़ी रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश से बदबू आ रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने अज्ञात शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पहुँची पुलिस ने शव की पहचान डेमीबाई पति लानशरिया के रूप में की। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। महिला बिना बताए कही चली गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला के परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला मानसिक रूप से कमजोर है और वह बिना बताए इधर-उधर घूमते रहती हैं। खुद ही वापस घर आ भी जाती हैं। 4 दिन पहले भी वह बिना बताए चली गई थी। उन्हें लगा कि अब भी वह आ जाएगी लेकिन 4 दिन तक नहीं आने पर आसपास व रिश्तेदारों में तलाशी कर ही रहे थे कि उन्हें अज्ञात महिला की लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखने पर वही महिला थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपर्द किया है। थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि अज्ञात लाश की शिनाख्त कर ली गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- सिविल अस्पताल में बिजली कटौती के दौरान मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा1
- बड़वानी में जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज जॉगर्स पार्क से एसपी कार्यालय तक एक रैली निकाली। उन्होंने एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाना नागलवाड़ी में दर्ज अपराध क्रमांक 0060/2026 को झूठा बताते हुए इसे तत्काल खारिज करने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान जयस जिला प्रभारी मुन्ना मोरे और मीडिया प्रभारी विनोद डावर ने बताया कि 17 मार्च 2026 को उनके विरुद्ध धारा 229(2), 240, 3(5) BNS के तहत दर्ज FIR पूरी तरह से निराधार और द्वेषपूर्ण भावना से प्रेरित है। उनका कहना था कि उन्होंने केवल एक दुर्घटना के मामले में जनहित में आवाज उठाई थी, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत कर कार्रवाई की गई।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संबंधित पुलिस अधिकारियों ने बदले की भावना से यह FIR दर्ज की है, जिससे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा है और समाज में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सामाजिक कार्यकर्ताओं पर इस तरह की कार्रवाई होती रही, तो लोकतंत्र की मूल भावना पर सवाल खड़े होंगे।जयस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू पटेल ने इस कार्रवाई को आदिवासी समाज की आवाज को दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।वहीं, जयस प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगावे ने बयान देते हुए कहा कि जयस हमेशा समाजहित में कार्य करता आया है, लेकिन इस तरह की झूठी FIR से कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही FIR खारिज नहीं की गई, तो संगठन प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगा।एडिशनल एसपी धीरज बब्बर ने बताया कि पूर्व में बालसमुद पुलिस चौकी में जयस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उसी मामले के संबंध में जयस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे थे और ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की गई है तथा पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण की जांच वर्तमान में की जा रही है।1
- Post by Dinesh makwana1
- पानसेमल थाना क्षेत्र में खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर एक रेत से भरा डंपर पलट गया जिससे कि सड़क किनारे खड़ी बाइक नीचे दब गई,सूचना के बाद मौके पर पुलिस एवं अधिकारी पहुंचे,1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- मुंबई–आगरा नेशनल हाईवे पर श्रीगोंदा से गुरुग्राम जा रहा अंगूर से लदा आयशर वाहन ग्राम गवाड़ी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, यातायात प्रभावित1