logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा नगर सहित अगल-बगल के जिलों में हुई मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात 📍 40 घंटे की लगातार बारिश से दर्जनों गांवों का संपर्क कटा 📍 मौदहा-कपसा मार्ग के उरदना में सड़क पर करीब 2 मीटर पानी 📍 सिजवाही-टिकरी मार्ग पर भी आवागमन पूरी तरह ठप 📍 पानी में फंसे ट्रक को पुलिस ने क्रेन की मदद से निकलवाया 📍 50 से अधिक कच्चे मकान ढहे, कई घरों में घुसा पानी 📍 इलाही तालाब ओवरफ्लो, पढ़ोरी रपटा पूरी तरह डूबा 📍 चंद्रावल नदी समेत कई नाले उफान पर 📍 प्रशासन और राजस्व टीमें नुकसान का कर रही आकलन

22 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

मौदहा नगर सहित अगल-बगल के जिलों में हुई मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात 📍 40 घंटे की लगातार बारिश से दर्जनों गांवों का संपर्क कटा 📍 मौदहा-कपसा मार्ग के उरदना में सड़क पर करीब 2 मीटर पानी 📍 सिजवाही-टिकरी मार्ग पर भी आवागमन पूरी तरह ठप 📍 पानी में फंसे ट्रक को पुलिस ने क्रेन की मदद से निकलवाया 📍 50 से अधिक कच्चे मकान ढहे, कई घरों में घुसा पानी 📍 इलाही तालाब ओवरफ्लो, पढ़ोरी रपटा पूरी तरह डूबा 📍 चंद्रावल नदी समेत कई नाले उफान पर 📍 प्रशासन और राजस्व टीमें नुकसान का कर रही आकलन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण एवं यौन रोग कार्यक्रम के तहत जनपदीय चिकित्साधिकारियों के लिए अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण एवं यौन रोग कार्यक्रम के तहत जनपदीय चिकित्साधिकारियों के लिए अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित की गई।
    1
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण एवं यौन रोग कार्यक्रम के तहत जनपदीय चिकित्साधिकारियों के लिए अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण एवं यौन रोग कार्यक्रम के तहत जनपदीय चिकित्साधिकारियों के लिए अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित की गई।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रेलवे अंडरब्रिज बने तालाब, आधा दर्जन गांवों का संपर्क ठप जलभराव से जनजीवन बेहाल हमीरपुर। कानपुर-बांदा रेल मार्ग पर स्थित सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव में दो दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। रेलवे ट्रैक के नीचे बने अंडरब्रिज पानी से लबालब भरे होने के कारण तालाब में तब्दील हो गए हैं। गेट संख्या 26 पर चालू अंडरब्रिज और गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज में कई-कई फीट पानी भरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। अरतरा समेत आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित होने के साथ किसानों के सामने रबी की बुवाई का संकट खड़ा हो गया है। अंडरब्रिज में भारी जलभराव के चलते ग्रामीणों का खेतों और खलिहानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहनों का निकलना तो दूर, मवेशियों के लिए भी रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पहले बारिश का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे प्राकृतिक ढलान से बहकर नाले में चला जाता था। क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना और निर्माण कार्य के बाद पानी की पुरानी निकासी बाधित हो गई। इसके चलते आसपास के सैकड़ों बीघा खेतों का पानी रेलवे लाइन के पार स्थित नाले तक पहुंचने के लिए अंडरब्रिज की ओर बहने लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने से अंडरब्रिज जलभराव के बड़े केंद्र बन गए हैं। लगातार जलभराव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ की फसल पहले ही बारिश के पानी में डूबकर नुकसान झेल चुकी है। अब खेतों में पानी भरा होने और जमीन के जल्द सूखने की संभावना कम होने से गेहूं, चना, मटर और सरसों की बुवाई पिछड़ने का खतरा पैदा हो गया है। समय पर खेत तैयार नहीं हुए तो किसानों को दोहरी आर्थिक मार झेलनी पड़ सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से अंडरब्रिज में पंप सेट लगाकर तत्काल पानी निकलवाने तथा क्षेत्र में स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जलभराव से कब राहत मिलेगी और खेतों में रबी की बुवाई समय पर कैसे हो सकेगी।
    1
    रेलवे अंडरब्रिज बने तालाब, आधा दर्जन गांवों का संपर्क ठप
जलभराव से जनजीवन बेहाल
हमीरपुर। कानपुर-बांदा रेल मार्ग पर स्थित सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव में दो दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। रेलवे ट्रैक के नीचे बने अंडरब्रिज पानी से लबालब भरे होने के कारण तालाब में तब्दील हो गए हैं। गेट संख्या 26 पर चालू अंडरब्रिज और गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज में कई-कई फीट पानी भरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। अरतरा समेत आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित होने के साथ किसानों के सामने रबी की बुवाई का संकट खड़ा हो गया है।
अंडरब्रिज में भारी जलभराव के चलते ग्रामीणों का खेतों और खलिहानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहनों का निकलना तो दूर, मवेशियों के लिए भी रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, पहले बारिश का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे प्राकृतिक ढलान से बहकर नाले में चला जाता था। क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना और निर्माण कार्य के बाद पानी की पुरानी निकासी बाधित हो गई। इसके चलते आसपास के सैकड़ों बीघा खेतों का पानी रेलवे लाइन के पार स्थित नाले तक पहुंचने के लिए अंडरब्रिज की ओर बहने लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने से अंडरब्रिज जलभराव के बड़े केंद्र बन गए हैं।
लगातार जलभराव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ की फसल पहले ही बारिश के पानी में डूबकर नुकसान झेल चुकी है। अब खेतों में पानी भरा होने और जमीन के जल्द सूखने की संभावना कम होने से गेहूं, चना, मटर और सरसों की बुवाई पिछड़ने का खतरा पैदा हो गया है। समय पर खेत तैयार नहीं हुए तो किसानों को दोहरी आर्थिक मार झेलनी पड़ सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से अंडरब्रिज में पंप सेट लगाकर तत्काल पानी निकलवाने तथा क्षेत्र में स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जलभराव से कब राहत मिलेगी और खेतों में रबी की बुवाई समय पर कैसे हो सकेगी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम पंचायत अमारा ( बांदा) ग्राम पंचायत अमारा के प्रधान द्वारा कोई सुनाई नही हो ग्राम प्रधान का कहना है अपनी private जमीन दोगे तभी नाली की सुभिधा मिलेगी नही ऐसे ही रहेगा
    4
    ग्राम पंचायत अमारा ( बांदा) 
ग्राम पंचायत अमारा के प्रधान  द्वारा  कोई सुनाई नही हो  ग्राम प्रधान का  कहना है   अपनी private जमीन दोगे तभी   नाली  की सुभिधा मिलेगी नही ऐसे ही रहेगा
    user_नीरज कुमार
    नीरज कुमार
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बांदा ब्रेकिंग - विश्व नदी दिवस पर केन नदी को बचाने के लिए गंगा समग्र का हल्लाबोल, डीएम को सौंपा ज्ञापन, *एंकर -* विश्व नदी दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड की जीवनदायिनी माँ केन नदी को बचाने के लिए आज गंगा समग्र ने मोर्चा खोल दिया। गंगा समग्र, कानपुर प्रांत, जिला बांदा के नेतृत्व में केन नदी किनारे बांध के ऊपर, जहां निमनी नाला नदी में गिरता है, वहां विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। *VO -* कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से शहर के निमनी नाला और करिया नाले का जहरीला और गंदा पानी सीधे केन नदी में गिराया जा रहा है। इस गंदे पानी को रोकने के लिए करोड़ों की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तो कागजों में बना दिए गए, लेकिन जमीन पर वो अधूरे और बंद पड़े हैं। कनवारा के पास बना STP प्लांट तैयार होने के बाद भी वर्षों से बंद है और उसके नाम पर हर साल लाखों रुपए निकाले जा रहे हैं। इस प्रदूषित पानी के कारण पूरे शहर के लोग बीमार हो रहे हैं। प्रदर्शन के बाद संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन में कार्रवाई की मांग की है। *नेताओं ने कहा -* *बाइट 1 - महेश कुमार प्रजापति, जिला संयोजक, गंगा समग्र -* "जय माँ केन! आज विश्व नदी दिवस है लेकिन शर्म की बात है कि हमारी माँ केन नदी आज नाला बनकर रह गई है। करोड़ों का STP प्लांट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अगर 7 दिन में नाले का पानी बंद नहीं हुआ और दोषियों पर FIR नहीं हुई तो गंगा समग्र पूरे बांदा को लेकर DM कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगा।" *बाइट 2 - प्रेम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल -* "व्यापारी समाज भी आज बहुत परेशान है। गंदे पानी के कारण पूरा शहर बीमार हो रहा है। शासन ने टैक्स तो पूरा लिया लेकिन नदी को शुद्ध करने के नाम पर केवल घोटाला किया।" *बाइट 3 - राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला महामंत्री, गौ रक्षा समिति -* "जहाँ गंदा पानी होगा, वहाँ गौ माता कैसे पानी पिएगी? इस जहरीले पानी से गौवंश बीमार होकर मर रहे हैं। यह गौ माता पर भी अत्याचार है।" *बाइट 4 - महेश कुमार धुरीया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष -* "कनवारा और निमनी नाले के नाम पर जो करोड़ों का घोटाला हुआ है, उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।" *मुख्य मांगें -* 1. निमनी और करिया नाले के पानी को तत्काल केन नदी में गिरने से रोका जाए। 2. दोनों STP प्लांटों की जांच कराकर दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हो। 3. जब तक प्लांट चालू न हो, वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इस दौरान लोहा सिंह, रोहित, नंदकिशोर, अंकित, राजकुमार, विकास सिंह, सरवन सिंह, विनय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।
    4
    बांदा ब्रेकिंग - विश्व नदी दिवस पर केन नदी को बचाने के लिए गंगा समग्र का हल्लाबोल, डीएम को सौंपा ज्ञापन,

*एंकर -* विश्व नदी दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड की जीवनदायिनी माँ केन नदी को बचाने के लिए आज गंगा समग्र ने मोर्चा खोल दिया। गंगा समग्र, कानपुर प्रांत, जिला बांदा के नेतृत्व में केन नदी किनारे बांध के ऊपर, जहां निमनी नाला नदी में गिरता है, वहां विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
*VO -* कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से शहर के निमनी नाला और करिया नाले का जहरीला और गंदा पानी सीधे केन नदी में गिराया जा रहा है। इस गंदे पानी को रोकने के लिए करोड़ों की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तो कागजों में बना दिए गए, लेकिन जमीन पर वो अधूरे और बंद पड़े हैं। कनवारा के पास बना STP प्लांट तैयार होने के बाद भी वर्षों से बंद है और उसके नाम पर हर साल लाखों रुपए निकाले जा रहे हैं। इस प्रदूषित पानी के कारण पूरे शहर के लोग बीमार हो रहे हैं।
प्रदर्शन के बाद संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन में कार्रवाई की मांग की है।
*नेताओं ने कहा -*
*बाइट 1 - महेश कुमार प्रजापति, जिला संयोजक, गंगा समग्र -* "जय माँ केन! आज विश्व नदी दिवस है लेकिन शर्म की बात है कि हमारी माँ केन नदी आज नाला बनकर रह गई है। करोड़ों का STP प्लांट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अगर 7 दिन में नाले का पानी बंद नहीं हुआ और दोषियों पर FIR नहीं हुई तो गंगा समग्र पूरे बांदा को लेकर DM कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगा।"
*बाइट 2 - प्रेम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल -* "व्यापारी समाज भी आज बहुत परेशान है। गंदे पानी के कारण पूरा शहर बीमार हो रहा है। शासन ने टैक्स तो पूरा लिया लेकिन नदी को शुद्ध करने के नाम पर केवल घोटाला किया।"
*बाइट 3 - राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला महामंत्री, गौ रक्षा समिति -* "जहाँ गंदा पानी होगा, वहाँ गौ माता कैसे पानी पिएगी? इस जहरीले पानी से गौवंश बीमार होकर मर रहे हैं। यह गौ माता पर भी अत्याचार है।"
*बाइट 4 - महेश कुमार धुरीया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष -* "कनवारा और निमनी नाले के नाम पर जो करोड़ों का घोटाला हुआ है, उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।"
*मुख्य मांगें -*
1. निमनी और करिया नाले के पानी को तत्काल केन नदी में गिरने से रोका जाए।
2. दोनों STP प्लांटों की जांच कराकर दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हो।
3. जब तक प्लांट चालू न हो, वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
इस दौरान लोहा सिंह, रोहित, नंदकिशोर, अंकित, राजकुमार, विकास सिंह, सरवन सिंह, विनय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 🔥 हुसैनगंज में धूमधाम से मनाई गई भगत सिंह जयंती 📍 हुसैनगंज, फतेहपुर शिव शक्ति अखाड़ा निरंजनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने क्रांतिकारी भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। 📍 हुसैनगंज, फतेहपुर #BhagatSingh #BhagatSinghJayanti #Fatehpur #Hussainganj #ShivShaktiAkhada #DeshBhakti #YouthPower #FatehpurNews #UPNews #ViralReels #TrendingReels #InstagramReels #NewsUpdate
    1
    🔥 हुसैनगंज में धूमधाम से मनाई गई भगत सिंह जयंती 📍 हुसैनगंज, फतेहपुर
शिव शक्ति अखाड़ा निरंजनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने क्रांतिकारी भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
📍 हुसैनगंज, फतेहपुर
#BhagatSingh #BhagatSinghJayanti #Fatehpur #Hussainganj #ShivShaktiAkhada #DeshBhakti #YouthPower #FatehpurNews #UPNews #ViralReels #TrendingReels #InstagramReels #NewsUpdate
    user_Fatehpur dastak 26
    Fatehpur dastak 26
    बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर :गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने सभी विभागों को ध्वजारोहण, माल्यार्पण, प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा अस्पतालों और वृद्धाश्रम में फल वितरण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाए और कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अल्का शुक्ला समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर :गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक
हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
डीएम ने सभी विभागों को ध्वजारोहण, माल्यार्पण, प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा अस्पतालों और वृद्धाश्रम में फल वितरण भी कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाए और कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अल्का शुक्ला समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को जनपद में गरिमा, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाए जाने की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 2 अक्टूबर को सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण, गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा उनके जीवन एवं राष्ट्र सेवा पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जनपद में प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, रामधुन, पदयात्रा, खेलकूद प्रतियोगिताएं, विचार गोष्ठियां, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, मलिन बस्तियों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई कराते हुए स्वच्छता एवं संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जाए। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, अस्पतालों एवं वृद्धाश्रम में फल वितरण तथा विद्यालयों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि, राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित प्रतियोगिताएं एवं गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग में नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यक्रमों की समुचित तैयारी समय से पूर्ण कर लें। तहसील स्तर पर भी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अल्का शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को जनपद में गरिमा, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाए जाने की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 2 अक्टूबर को सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण, गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा उनके जीवन एवं राष्ट्र सेवा पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जनपद में प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, रामधुन, पदयात्रा, खेलकूद प्रतियोगिताएं, विचार गोष्ठियां, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, मलिन बस्तियों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई कराते हुए स्वच्छता एवं संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जाए। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, अस्पतालों एवं वृद्धाश्रम में फल वितरण तथा विद्यालयों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि, राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित प्रतियोगिताएं एवं गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग में नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यक्रमों की समुचित तैयारी समय से पूर्ण कर लें। तहसील स्तर पर भी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अल्का शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तमंचे से गोली मारकर 55 वर्षीय रज्जन की आत्महत्या फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/महोबा। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम किल्हौवा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की बारातशाला में 55 वर्षीय रज्जन राजपूत पुत्र अमर सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में तमंचे से गोली लगने के कारण उनकी मौत होने की बात सामने आई है। पत्नी और बेटे की मौत के बाद रहते थे परेशान परिजनों के मुताबिक करीब पांच वर्ष पहले रज्जन राजपूत के बेटे की मौत हो गई थी। इसके करीब दो वर्ष बाद उनकी पत्नी की भी अचानक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद से रज्जन काफी परेशान रहते थे। परिजनों ने बताया कि पहले भी उन्होंने शराब के नशे में आत्महत्या का प्रयास किया था। बारातशाला में मिला शव सोमवार को रज्जन का शव गांव की बारातशाला में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पनवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस कर रही मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह ने बताया कि किल्हौवा गांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टया गोली लगने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह मय पुलिस बल साथ के घटनास्थल निरीक्षण किया जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के छोटे भाई घनश्याम राजपूत ने थाने में तहरीर देकर घटना को आत्महत्या बताया है। पुलिस ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। मामले की जांच जारी है। तमंचे से गोली मारकर 55 वर्षीय रज्जन ने की आत्महत्या फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/महोबा। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम किल्हौवा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की बारातशाला में 55 वर्षीय रज्जन राजपूत पुत्र अमर सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में तमंचे से गोली लगने के कारण उनकी मौत होने की बात सामने आई है। पत्नी और बेटे की मौत के बाद रहते थे परेशान परिजनों के मुताबिक करीब पांच वर्ष पहले रज्जन राजपूत के बेटे की मौत हो गई थी। इसके करीब दो वर्ष बाद उनकी पत्नी की भी अचानक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद से रज्जन काफी परेशान रहते थे। परिजनों ने बताया कि पहले भी उन्होंने शराब के नशे में आत्महत्या का प्रयास किया था। बारातशाला में मिला शव सोमवार को रज्जन का शव गांव की बारातशाला में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पनवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस कर रही मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह ने बताया कि किल्हौवा गांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टया गोली लगने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह मय पुलिस बल साथ के घटनास्थल निरीक्षण किया जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के छोटे भाई घनश्याम राजपूत ने थाने में तहरीर देकर घटना को आत्महत्या बताया है। पुलिस ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। मामले की जांच जारी है।
    1
    तमंचे से गोली मारकर 55 वर्षीय रज्जन की आत्महत्या
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 

पनवाड़ी/महोबा। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम किल्हौवा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की बारातशाला में 55 वर्षीय रज्जन राजपूत पुत्र अमर सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में तमंचे से गोली लगने के कारण उनकी मौत होने की बात सामने आई है।
पत्नी और बेटे की मौत के बाद रहते थे परेशान
परिजनों के मुताबिक करीब पांच वर्ष पहले रज्जन राजपूत के बेटे की मौत हो गई थी। इसके करीब दो वर्ष बाद उनकी पत्नी की भी अचानक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद से रज्जन काफी परेशान रहते थे। परिजनों ने बताया कि पहले भी उन्होंने शराब के नशे में आत्महत्या का प्रयास किया था।
बारातशाला में मिला शव
सोमवार को रज्जन का शव गांव की बारातशाला में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पनवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह ने बताया कि किल्हौवा गांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टया गोली लगने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह  मय  पुलिस बल साथ के  घटनास्थल निरीक्षण किया जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के छोटे भाई घनश्याम राजपूत ने थाने में तहरीर देकर घटना को आत्महत्या बताया है। पुलिस ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। मामले की जांच जारी है।
तमंचे से गोली मारकर 55 वर्षीय रज्जन ने की आत्महत्या
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 
पनवाड़ी/महोबा। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम किल्हौवा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की बारातशाला में 55 वर्षीय रज्जन राजपूत पुत्र अमर सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में तमंचे से गोली लगने के कारण उनकी मौत होने की बात सामने आई है।
पत्नी और बेटे की मौत के बाद रहते थे परेशान
परिजनों के मुताबिक करीब पांच वर्ष पहले रज्जन राजपूत के बेटे की मौत हो गई थी। इसके करीब दो वर्ष बाद उनकी पत्नी की भी अचानक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद से रज्जन काफी परेशान रहते थे। परिजनों ने बताया कि पहले भी उन्होंने शराब के नशे में आत्महत्या का प्रयास किया था।
बारातशाला में मिला शव
सोमवार को रज्जन का शव गांव की बारातशाला में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पनवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह ने बताया कि किल्हौवा गांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टया गोली लगने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह  मय  पुलिस बल साथ के  घटनास्थल निरीक्षण किया जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के छोटे भाई घनश्याम राजपूत ने थाने में तहरीर देकर घटना को आत्महत्या बताया है। पुलिस ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। मामले की जांच जारी है।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.