Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण एवं यौन रोग कार्यक्रम के तहत जनपदीय चिकित्साधिकारियों के लिए अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण एवं यौन रोग कार्यक्रम के तहत जनपदीय चिकित्साधिकारियों के लिए अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित की गई।
Surash Sahu
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण एवं यौन रोग कार्यक्रम के तहत जनपदीय चिकित्साधिकारियों के लिए अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण एवं यौन रोग कार्यक्रम के तहत जनपदीय चिकित्साधिकारियों के लिए अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित की गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर :सार्वजनिक सूचना दिए बिना रेलवे ने बंद किया फाटक, राहगीरों की बढ़ी परेशानी मौदहा (हमीरपुर)। रेलवे अधिकारियों द्वारा बिना किसी सार्वजनिक सूचना के मौदहा क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक नंबर S14 को अवरुद्ध किए जाने से राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक फाटक बंद होने से आवागमन प्रभावित हो गया है और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे की ओर से फाटक बंद किए जाने से पहले किसी तरह की पूर्व सूचना सार्वजनिक नहीं की गई। रेलवे कार्य का हवाला देकर कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से फाटक को बंद कर दिया, जिससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रेलवे को किसी कार्य के चलते फाटक बंद करना था तो पहले से सूचना जारी कर लोगों को अवगत कराया जाना चाहिए था, ताकि आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। अचानक फाटक बंद किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर फाटक पर आवागमन की व्यवस्था बहाल कराने अथवा स्पष्ट सूचना जारी करने की मांग की है।1
- जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल, तिंदवारी की सड़कों पर भरा पानी तिंदवारी नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की बदहाली के चलते बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया है। वीडियो में देख सकते है की तिंदवारी नगर की सड़क पूरी तरह जलमग्न नजर आ रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद पानी की निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण सड़क पर घंटों पानी जमा रहता है। जलभराव के चलते पैदल राहगीरों के साथ ही बाइक और अन्य वाहन चालकों को भी पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पंचायत से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।1
- UP Tourism में आएगा AI! | अब स्मार्ट होगा घूमने का अनुभव | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में पर्यटन को नई तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। प्रयागराज में World Tourism Day के कार्यक्रम में AI, डिजिटल टेक्नोलॉजी और पर्यटन को जोड़कर नए अवसरों पर चर्चा हुई। भविष्य में डिजिटल प्लेटफॉर्म और AI आधारित सुविधाओं के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर है।1
- मौदहा नगर सहित अगल-बगल के जिलों में हुई मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात 📍 40 घंटे की लगातार बारिश से दर्जनों गांवों का संपर्क कटा 📍 मौदहा-कपसा मार्ग के उरदना में सड़क पर करीब 2 मीटर पानी 📍 सिजवाही-टिकरी मार्ग पर भी आवागमन पूरी तरह ठप 📍 पानी में फंसे ट्रक को पुलिस ने क्रेन की मदद से निकलवाया 📍 50 से अधिक कच्चे मकान ढहे, कई घरों में घुसा पानी 📍 इलाही तालाब ओवरफ्लो, पढ़ोरी रपटा पूरी तरह डूबा 📍 चंद्रावल नदी समेत कई नाले उफान पर 📍 प्रशासन और राजस्व टीमें नुकसान का कर रही आकलन1
- बारिश के बाद नलकूप का कुआं धंसा, मकान भी जमींदोज ढाई लाख का सामान कुएं में समाया हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के बाद रविवार देर शाम मिहुना गांव में खेत पर बना नलकूप का कुआं अचानक धंस गया। कुएं के समीप बना मकान भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। मकान में रखा घरेलू सामान और नलकूप का उपकरण कुएं में समा जाने से किसान को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय नलकूप में रहने वाले चार-पांच लोग बाहर निकल आए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मिहुना निवासी किसान बबलू यादव ने बताया कि वर्ष 1976 में उनके परिजनों ने खेत में कुआं बनवाकर नलकूप स्थापित किया था। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से कुआं पूरी तरह पानी से भर गया था। रविवार देर शाम अचानक कुएं का एक हिस्सा धंस गया और देखते ही देखते समीप बना मकान भी धंसने लगा। मकान में रखा सामान कुएं में समा गया। किसान के अनुसार कुएं में नलकूप की दो मोटर, पंखा, बर्तन, कूलर, खाद सहित अन्य सामान चला गया है। इससे करीब ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है। घटना की सूचना गांव के लेखपाल को देकर नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।1
- हमीरपुर :गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने सभी विभागों को ध्वजारोहण, माल्यार्पण, प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा अस्पतालों और वृद्धाश्रम में फल वितरण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाए और कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अल्का शुक्ला समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- रेलवे अंडरब्रिज बने तालाब, आधा दर्जन गांवों का संपर्क ठप जलभराव से जनजीवन बेहाल हमीरपुर। कानपुर-बांदा रेल मार्ग पर स्थित सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव में दो दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। रेलवे ट्रैक के नीचे बने अंडरब्रिज पानी से लबालब भरे होने के कारण तालाब में तब्दील हो गए हैं। गेट संख्या 26 पर चालू अंडरब्रिज और गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज में कई-कई फीट पानी भरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। अरतरा समेत आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित होने के साथ किसानों के सामने रबी की बुवाई का संकट खड़ा हो गया है। अंडरब्रिज में भारी जलभराव के चलते ग्रामीणों का खेतों और खलिहानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहनों का निकलना तो दूर, मवेशियों के लिए भी रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पहले बारिश का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे प्राकृतिक ढलान से बहकर नाले में चला जाता था। क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना और निर्माण कार्य के बाद पानी की पुरानी निकासी बाधित हो गई। इसके चलते आसपास के सैकड़ों बीघा खेतों का पानी रेलवे लाइन के पार स्थित नाले तक पहुंचने के लिए अंडरब्रिज की ओर बहने लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने से अंडरब्रिज जलभराव के बड़े केंद्र बन गए हैं। लगातार जलभराव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ की फसल पहले ही बारिश के पानी में डूबकर नुकसान झेल चुकी है। अब खेतों में पानी भरा होने और जमीन के जल्द सूखने की संभावना कम होने से गेहूं, चना, मटर और सरसों की बुवाई पिछड़ने का खतरा पैदा हो गया है। समय पर खेत तैयार नहीं हुए तो किसानों को दोहरी आर्थिक मार झेलनी पड़ सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से अंडरब्रिज में पंप सेट लगाकर तत्काल पानी निकलवाने तथा क्षेत्र में स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जलभराव से कब राहत मिलेगी और खेतों में रबी की बुवाई समय पर कैसे हो सकेगी।1
- हमीरपुर - वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन, जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन ।। हमीरपुर - वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन, जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जुड़े मुद्दे पर हल्लाबोल प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराया विरोध, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी, मामले की जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई की मांग को लेकर उठाई आवाज, कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर जताया अपना विरोध,वीडियो हुई वायरल, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में हुए शामिल, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की भी करी मांग, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ज्ञापन सौंपे जाने की भी कही गई बात, कांग्रेस ने मामले को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही,4
- तमंचे से गोली मारकर 55 वर्षीय रज्जन की आत्महत्या फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/महोबा। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम किल्हौवा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की बारातशाला में 55 वर्षीय रज्जन राजपूत पुत्र अमर सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में तमंचे से गोली लगने के कारण उनकी मौत होने की बात सामने आई है। पत्नी और बेटे की मौत के बाद रहते थे परेशान परिजनों के मुताबिक करीब पांच वर्ष पहले रज्जन राजपूत के बेटे की मौत हो गई थी। इसके करीब दो वर्ष बाद उनकी पत्नी की भी अचानक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद से रज्जन काफी परेशान रहते थे। परिजनों ने बताया कि पहले भी उन्होंने शराब के नशे में आत्महत्या का प्रयास किया था। बारातशाला में मिला शव सोमवार को रज्जन का शव गांव की बारातशाला में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पनवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस कर रही मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह ने बताया कि किल्हौवा गांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टया गोली लगने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह मय पुलिस बल साथ के घटनास्थल निरीक्षण किया जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के छोटे भाई घनश्याम राजपूत ने थाने में तहरीर देकर घटना को आत्महत्या बताया है। पुलिस ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। मामले की जांच जारी है। तमंचे से गोली मारकर 55 वर्षीय रज्जन ने की आत्महत्या फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/महोबा। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम किल्हौवा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की बारातशाला में 55 वर्षीय रज्जन राजपूत पुत्र अमर सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में तमंचे से गोली लगने के कारण उनकी मौत होने की बात सामने आई है। पत्नी और बेटे की मौत के बाद रहते थे परेशान परिजनों के मुताबिक करीब पांच वर्ष पहले रज्जन राजपूत के बेटे की मौत हो गई थी। इसके करीब दो वर्ष बाद उनकी पत्नी की भी अचानक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद से रज्जन काफी परेशान रहते थे। परिजनों ने बताया कि पहले भी उन्होंने शराब के नशे में आत्महत्या का प्रयास किया था। बारातशाला में मिला शव सोमवार को रज्जन का शव गांव की बारातशाला में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पनवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस कर रही मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह ने बताया कि किल्हौवा गांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टया गोली लगने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह मय पुलिस बल साथ के घटनास्थल निरीक्षण किया जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के छोटे भाई घनश्याम राजपूत ने थाने में तहरीर देकर घटना को आत्महत्या बताया है। पुलिस ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। मामले की जांच जारी है।1