चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र में मवेशी चोरी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम को चकिया क्षेत्र के बमहोरा नाका गांव से सूचना मिली थी कि नीले रंग की मैजिक गाड़ी में सवार कुछ संदिग्ध मवेशी चोर गांव में आए थे। ग्रामीणों के जाग जाने पर आरोपी वाहन से भाग निकले, जिसके बाद क्षेत्र में भ्रमण कर रहे चकिया थाना प्रभारी और एसओजी टीम ने घेराबंदी करके गरला गांव के आगे संदिग्ध वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। वाहन रुकते ही उसमें सवार बदमाश भागने लगे, जिस पर पुलिस ने मौके पर ही चार बदमाशों को दबोच लिया। वहीं एक बदमाश फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगा, जिसे आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास व अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

- मिर्जापुर के चुनार में NEET मुद्दे को लेकर अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतरकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है। वकीलों ने एक जोरदार विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बुलंद मांग की गई और पूरा चुनार "छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" के नारों से गूंज उठा। अधिवक्ताओं ने NEET परीक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग तेज करते हुए वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई गंभीर सवाल उठाए हैं।1
- चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र में मवेशी चोरी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम को चकिया क्षेत्र के बमहोरा नाका गांव से सूचना मिली थी कि नीले रंग की मैजिक गाड़ी में सवार कुछ संदिग्ध मवेशी चोर गांव में आए थे। ग्रामीणों के जाग जाने पर आरोपी वाहन से भाग निकले, जिसके बाद क्षेत्र में भ्रमण कर रहे चकिया थाना प्रभारी और एसओजी टीम ने घेराबंदी करके गरला गांव के आगे संदिग्ध वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। वाहन रुकते ही उसमें सवार बदमाश भागने लगे, जिस पर पुलिस ने मौके पर ही चार बदमाशों को दबोच लिया। वहीं एक बदमाश फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगा, जिसे आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास व अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन का असर उत्तर प्रदेश के चकिया में भी देखने को मिल रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, चकिया के मैदान में छात्र और युवा एकजुट होकर धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों और युवाओं के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चकिया और आसपास के अन्य थानों की पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी चकिया अजीत कुमार सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभाल ली है।1
- अनशन खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच सोनम वांगचुक ने खुद एक वीडियो जारी कर अपना जवाब दिया है। अनशन समाप्त होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार यह सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या सोनम वांगचुक ने JP Nadda के साथ कोई गुप्त डील की है। इसके साथ ही यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि आखिर बैठक में CJP के कई लोग क्यों मौजूद नहीं थे। सोशल मीडिया पर लगातार उठ रहे इन तमाम सवालों का जवाब देने के लिए ही सोनम वांगचुक ने खुद वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है।1
- कैमूर जिले के कुदरा अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भूमि से जुड़े आपसी विवादों और समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर एक 'विशेष जनता दरबार' का आयोजन किया गया। कुदरा के अंचलाधिकारी विवेक कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई इस विशेष सुनवाई में अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान भूमि सीमांकन, नापी, नामांतरण (म्यूटेशन) और आपसी जमीनी विवादों से संबंधित कई आवेदनों पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में विचार-विमर्श किया गया। मामलों की समीक्षा करते हुए कई पुराने और छोटे-मोटे जमीनी विवादों का दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी विवेक कुमार ने अधिकारियों व राजस्व कर्मचारियों को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ नियमानुकूल जल्द से जल्द निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के कारण ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है। अंचल प्रशासन की प्राथमिकता है कि ऐसे मामलों की नियमित सुनवाई कर दोनों पक्षों के सहयोग से आपसी सहमति द्वारा जल्द विवाद का हल निकाला जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे। इस अवसर पर अंचल कार्यालय के कर्मी, राजस्व कर्मचारी, संबंधित थाना पुलिस बल तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के फरियादी उपस्थित थे।4
- चंदौली जिले के थाना बलुआ अंतर्गत गोवंश की बरामदगी और गोतस्करों की गिरफ्तारी के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री अनन्त चन्द्रशेखर का अपडेटेड आधिकारिक वक्तव्य सामने आया है।1
- बिहार में रोपनी करने जाने के दौरान रास्ते में एक पिकअप पलट गया। इस हादसे में पिकअप सवार 25 लोग घायल हो गए हैं।1