सावन में शिव मय हुआ वातावरण हरियाली के बीच गूंज उठा हर हर महादेव श्रावण मास के पावन आगमन के साथ ही प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़कर शिवमय हो उठी है। चारों ओर रिमझिम बारिश, लहलहाते खेत और मनमोहक हरियाली श्रद्धालुओं को भगवान शिव और माता पार्वती की दिव्य छवि का एहसास करा रही है। मंदिरों में सुबह से देर शाम तक जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मान्यता है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के दिव्य मिलन, प्रेम, तप और आशीर्वाद का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु व्रत-उपवास रखकर शिव परिवार की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। हरियाली से सराबोर धरती मानो शिव और शक्ति के आनंदमय स्वरूप का संदेश दे रही है, जिससे पूरा वातावरण आस्था, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा है।
सावन में शिव मय हुआ वातावरण हरियाली के बीच गूंज उठा हर हर महादेव श्रावण मास के पावन आगमन के साथ ही प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़कर शिवमय हो उठी है। चारों ओर रिमझिम बारिश, लहलहाते खेत और मनमोहक हरियाली श्रद्धालुओं को भगवान शिव और माता पार्वती की दिव्य छवि का एहसास करा रही है। मंदिरों में सुबह से देर शाम तक जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मान्यता है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के दिव्य मिलन, प्रेम, तप और आशीर्वाद का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु व्रत-उपवास रखकर शिव परिवार की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। हरियाली से सराबोर धरती मानो शिव और शक्ति के आनंदमय स्वरूप का संदेश दे रही है, जिससे पूरा वातावरण आस्था, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा है।
- सुल्तानपुर में निकला चेहल्लुम की 19वीं का जुलूस, मौलाना असकरी बोले-अरबाईन पर करोड़ों लोग पहुंचे ईराक के शहर कर्बला सुलतानपुर शहर के शाहगंज मोहल्ले में स्थित मरहूम हाजी दिलशाद हुसैन के इमामबाड़े से चेहल्लुम की 19वीं का जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अंजुमनों ने नौहा-मातम करके हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया। सोमवार शाम 4 बजे जुलूस की शुरुआत हुई, जहां मौलाना असकरी खान ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इमाम हुसैन दुनिया के ऐसे अकेले बादशाह हैं जिन्हें पूरी दुनिया श्रद्धा से याद करती है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदुस्तान में मुसलमान ही नहीं, बल्कि हिंदू भाई भी इमाम हुसैन के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। मौलाना असकरी ने कहा कि यजीद इमाम हुसैन, इमाम अली और इस्लाम का नाम मिटाना चाहता था, लेकिन आज यजीद के नाम पर जमा होने वाला कोई नहीं है, जबकि इमाम हुसैन के नाम पर पूरी दुनिया में लोग मौजूद हैं। उन्होंने इसे दीन और मजहब की जीत बताया। उन्होंने आगे कहा कि यजीद को मानने वाले भी उसकी कब्र का पता नहीं जानते, जबकि जिस इमाम हुसैन को यजीद ने बेगुनाह कत्ल कराया, उनका रौजा इराक के कर्बला में सजा हुआ है। हर साल अरबाईन चेहल्लुम के अवसर पर करोड़ों लोग वहां जमा होते हैं, जो एक रिकॉर्ड बनाता है। इस वर्ष भी दुनिया भर से करोड़ों जायरीन कर्बला पहुंच चुके हैं, यह तब हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव है, इराक के हालात भी खराब हैं और हवाई जहाज के टिकट काफी महंगे हो गए हैं। जुलूस में अंजुमन जीनतुल अजा रजिस्टर्ड अलीगढ़ अमहट और अंजुमन गुन्चए मजलूमिया शहर सुल्तानपुर ने नौहे पढ़े और मातम किया। यह जुलूस गभड़िया स्थित इमामबाड़ा हादी साहब में समाप्त हुआ। नगर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखी। मजलिस से पूर्व शफाअत हुसैन ने सोजखानी की, जबकि शेर अली और जिया मेहदी ने पेशखानी की। इस मौके पर हाशिम रजा, आबिद रजा, शबीह हैदर, शाहिद हुसैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।2
- *श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन की मासिक बोर्ड बैठक संपन्न, सेवा कार्यों को विस्तार देने पर बनी रणनीति* श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन की मासिक बोर्ड बैठक संपन्न, सेवा कार्यों को विस्तार देने पर बनी रणनीति सुल्तानपुर। श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन (SHBSF) की मासिक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं एडिशनल डायरेक्टर्स की बैठक रविवार को संस्था के रजिस्टर्ड कार्यालय, सैदपुर (K.N.I.T.) सुल्तानपुर में चेयरमैन एवं चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्था के विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान वित्तीय प्रबंधन, संगठन विस्तार, विभागीय जिम्मेदारियों, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेवा परियोजनाओं, बजट, अनुशासन एवं कंपनी अधिनियम-2013 के अंतर्गत संस्था के संचालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा भविष्य की कार्ययोजना साझा की। बैठक में विनोद कुमार उपाध्याय, अमित कुमार अग्रहरी, राम प्यारे मिश्रा, राम चन्द्र मौर्य, प्रवीन्द्र कुमार, गोविन्द, धीरेंद्र कुमार शर्मा, परमतमदीन रामसुमेर गुप्ता, शशिकला यादव, श्यामकली, श्रीराम त्रिपाठी, डॉ. आशीष कुमार यादव, अच्छेलाल नाविक, मनीराम निषाद, अशोक कुमार यादव, राम आधार गौतम, कपूरचंद सोनी, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, कमल अग्रहरी, प्रशांत कुमार यादव, सुधामा देवी, रामजी शुक्ला तथा ऋषभ कुमार सहित अनेक बोर्ड एवं एडिशनल डायरेक्टर्स तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। चेयरमैन एवं चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में आगामी सेवा अभियानों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तथा सभी सदस्यों ने संस्था के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।4
- लंभुआ विधानसभा में शिक्षक श्यामलाल निषाद के द्वारा आयोजित हुई पी डी ए चौपाल *खसड़े में राजेश पाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ पीडीए चौपाल* *_सत्ता में भागीदारी के लिए पिछड़ी जातियों को अपने समकक्ष जातियों के मध्य भाई-चारा कायम करना होगा : शिक्षक श्यामलाल निषाद_* *लम्भुआ।* आज दिनांक 02-08-2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में श्रद्धेय राजेश पाल के नेतृत्व में खसड़े में पीडीए चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि सत्ता में भागीदारी के लिए पिछड़ी जातियों को अपने समकक्ष जातियों के मध्य भाई-चारा कायम करना होगा। उक्त अवसर पर समाजसेवी जीशान अहमद, सपा नेता नरेंद्र यादव, गणेश बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।1
- *पहले से रोके जाने के बावजूद नहीं माने कब्जेदार, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर* लम्भुआ (सुलतानपुर) लम्भुआ तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। उपजिलाधिकारी प्रीती जैन के निर्देश पर नायब तहसीलदार अभयराज पाल की मौजूदगी में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बोखारेपुर, थाना शिवगढ़ में तीन लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन थानों की पुलिस फोर्स, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा अन्य राजस्व कर्मी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान संबंधित हल्का लेखपाल ने अवैध निर्माण न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन कब्जेदारों ने निर्देशों की अनदेखी करते हुए निर्माण जारी रखा। इसी का परिणाम रहा कि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे हटवा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।4
- धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम में 2 आरोपी गिरफ्तार, CO नितीश कुमार की बाइट #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar1
- अमेठी में ओवरस्पीडिंग पर बड़ी कार्रवाई: इंटरसेप्टर बाइक से 105 वाहनों का चालान, ₹2.10 लाख का समन शुल्क अमेठी में ओवरस्पीडिंग पर बड़ी कार्रवाई: इंटरसेप्टर बाइक से 105 वाहनों का चालान, ₹2.10 लाख का समन शुल्क अमेठी में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के कादू नाला के पास अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगी स्पीड लेजर गन की मदद से तेज रफ्तार वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 105 वाहनों का ई-चालान किया गया। इन वाहनों पर कुल ₹2.10 लाख का समन शुल्क लगाया गया। इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्वतः कैप्चर करते हैं, जिसके आधार पर नियमों के अनुसार ई-चालान जारी किया जाता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने स्वयं मौके पर पहुंचकर इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे विभिन्न उपकरणों और उनकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया तथा अभियान की निगरानी की। अमेठी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और सुरक्षित व जिम्मेदार वाहन संचालन अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।1
- सुलतानपुर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा; दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल व नगदी बरामद सुलतानपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए सोमवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल और नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में की गई। कोतवाली देहात पुलिस को यह सफलता जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली। पुलिस टीम ने 3 अगस्त को सुबह लगभग 7 बजे इस्लामगंज रोड स्थित अहिरौली मोड़ से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद, अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह मामला 18/19 जुलाई की रात का है, जब वादी राम लाल पुत्र त्रियुगी प्रसाद, निवासी मलिकपुर अहिरौली, थाना कोतवाली देहात के घर से अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगदी चुरा ली थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर रविंद्र पुत्र राजेंद्र (लगभग 21 वर्ष) और नरेश पुत्र शिव प्रसाद (लगभग 25 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम वजूपुर, थाना कोतवाली देहात का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप सरोज, हेड कांस्टेबल शिव शंकर और हेड कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल थे।1
- *सावन के पहले सोमवार को अमेठी से भक्तों का दल पहुंचा घुईसर नाथ धाम, किया जलाभिषेक* *अमेठी* सावन के पहले सोमवार को आस्था का रंग जिले भर में दिखा। अमेठी से शिव भक्तों का एक दल घुईसर नाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने गया। सुबह से ही "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों के साथ भक्तगण मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सपा नेता शिव प्रताप यादव, बीआरसी और फौजी ने बताया कि दल के सभी सदस्य सुबह से ही भक्ति भाव में लीन होकर धाम के लिए रवाना हुए थे। मंदिर पहुंचकर सभी ने पहले भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद पवित्र जल से जलाभिषेक कर अमेठी वासियों की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की। भक्तों ने बताया कि सावन माह में घुईसर नाथ धाम की विशेष मान्यता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते अमेठी से हर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने कतार में लगकर बेलपत्र, दूध, गंगाजल और फूल अर्पित किए। पुजारियों ने रुद्राभिषेक और विशेष पूजन भी कराया। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन और शंख-घंटियों की गूंज से भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई थी। शिव प्रताप यादव तथा राम संजीवन फौजी ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का पवित्र महीना है। इस महीने में किया गया जलाभिषेक विशेष फलदायी होता है। उन्होंने कामना की कि बाबा भोलेनाथ पूरे जिले में सुख-शांति बनाए रखें। जलाभिषेक के बाद भक्तगण प्रसाद लेकर देर शाम तक वापस अमेठी लौटे।3
- VIP दर्शन के नाम पर ठगी पुलिस ने लौटाए 4000 श्रद्धालु को कराई निशुल्क बाबा विश्वनाथ के दर्शन वाराणसी। सावन के पावन माह में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतार के बीच कर्नाटक की एक महिला से वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने ऑनलाइन 4 हजार रुपये वसूल लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के पूरे 4 हजार रुपये वापस कराए। इतना ही नहीं, महिला को बिना किसी शुल्क के बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी कराए गए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की श्रद्धालुओं ने सराहना की, वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी भी दलाल के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस से शिकायत करें।1