Shuru
Apke Nagar Ki App…
'सांडों के आतंक' पर सिरसागंज नगर पालिका का 'हल्ला बोल', सड़कों पर आफत बने 4 सांडों को पालिका ने भेजा गौशाला.. सिरसागंज नगर पालिका प्रशासन ने नगर की सड़कों को आवारा पशुओं के खौफ से मुक्त करने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को 12 सांडों को पकड़ने के बाद, शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. गुरुदत्त सिंह के नेतृत्व में पालिका टीम ने कड़ी मशक्कत कर 4 और सांडों को रेस्क्यू किया। नगर पालिका के 'कैटल कैचर' वाहन की मदद से इन सांडों को तत्काल गौशाला भिजवाया गया। डॉ. गुरुदत्त सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक शहर की हर सड़क सुरक्षित नहीं हो जाती। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।
Gaurav Mishra patrakaar
'सांडों के आतंक' पर सिरसागंज नगर पालिका का 'हल्ला बोल', सड़कों पर आफत बने 4 सांडों को पालिका ने भेजा गौशाला.. सिरसागंज नगर पालिका प्रशासन ने नगर की सड़कों को आवारा पशुओं के खौफ से मुक्त करने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को 12 सांडों को पकड़ने के बाद, शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. गुरुदत्त सिंह के नेतृत्व में पालिका टीम ने कड़ी मशक्कत कर 4 और सांडों को रेस्क्यू किया। नगर पालिका के 'कैटल कैचर' वाहन की मदद से इन सांडों को तत्काल गौशाला भिजवाया गया। डॉ. गुरुदत्त सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक शहर की हर सड़क सुरक्षित नहीं हो जाती। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- MTF news 7599884036 MTF news सबसे भरोसेमंद / प्रमुख हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत से जुड़ी न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और सिनेमा को कवर करते हैं। सब्सक्राइब करें। MTF news यूट्यूब चैनल को फॉलो करें फेसबुक पेज को: धन्यवाद.1
- त्रिलोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में श्रीमद् भागवत कथा: श्री कृष्ण लीलाओं का अद्भुत वर्णन सिरसागंज - नगर के अरॉव रोड स्थित त्रिलोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 23 मार्च से 30 मार्च तक चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान सत्र में सरस कथा वाचक अतुल कृष्ण दास महाराज वृंदावन धाम ने अपने मधुर कंठ से संगीतमय वातावरण में शुक्रवार को श्री कृष्णा बाल लीलाओं का वर्णन किया साथ ही कालिया मंथन, गोधारण, वेणूतित, गोवर्धन पूजा आदि लीलाओं का श्रोताओं को रसपान कराया। जदूद्वारा सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने कथा वाचक परीक्षित एवं यज्ञपति का शाल पगड़ी पहनकर स्वागत किया। पंडित सीताराम शर्मा सरोज शर्मा ने भी स्वागत सम्मान किया। परीक्षित क्राति कुमार सिंह ने बताया कि आज 27 मार्च शुक्रवार को श्री कृष्ण बाल लीला, कालिया मंथन, गोधारण, वेणूतित, गोवर्धन पूजा, धन्ना सेठ को भगवान के दर्शन की लीलाओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक मंजीत सिंह, परीक्षित क्राति कुमार सिंह, श्रीमती सुधा सिंह, यज्ञपति ब्रजकुमार, श्रीमती नीतू सिंह, दीपक सिंह अंजली सिंह, अभिषेक (प्रिंस)- रिचा सिंह काँची सिंह, शौर्य सिंह, रीवा सिंह ने भागवत कथा में आए सभी लोगों को आभार व्यक्त किया।1
- फिरोजाबाद में चूड़ी उद्योग पर संकट गहराता जा रहा है। कारोबारियों ने आरोप लगाया है कि उनके हिस्से की गैस उद्योग तक नहीं पहुंच रही, बल्कि अन्य फैक्ट्रियों में इस्तेमाल हो रही है। गैस की कमी से भट्टियां बंद हो रही हैं और हजारों मजदूरों का रोजगार खतरे में है। देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए क्या है पूरा मामला।1
- Post by Gyadeen Verma1
- आगरा पिनाहट: वीडियो बनाने पर दरोगा का कहर, सगे भाइयों को थाने में दी थर्ड डिग्री खाकी का खौफ: 5 हजार के विवाद में भाइयों पर बरसी पुलिस की लाठियां वीडियो से भड़के दरोगा, थाने ले जाकर की बेरहमी से पिटाई पिढ़ौरा थाने में तैनात दरोगा तालिब चौहान लाइन हाजिर, जांच शुरू थर्ड डिग्री का आरोप: लाठी-डंडों से पीटा, हाथ तोड़ने तक का आरोप बिना शिकायत उठा ले गई पुलिस! विरोध करने पर बड़े भाई को भी बनाया शिकार 3 घंटे तक थाने में टॉर्चर, छोड़ते वक्त जेल भेजने की दी धमकी डीसीपी पूर्वी ने लिया संज्ञान, ACP पिनाहट को सौंपी जांच रामपुर चंद सैनी में पुलिसिया ज्यादती का मामला, खाकी फिर सवालों के घेरे मे पीआरबी से पहुंचे दरोगा ने घर से उठाया युवक, अब खुद फंसे जांच में वीडियो बनाना पड़ा भारी: सच दिखाने पर टूटी खाकी की लाठी | ऐसे ही कुछ पुलिसकर्मियों के कारण खाकी पर लगते है दाग़! Updated News-28/मार्च /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )उत्तरप्रदेश के आगरा मे दरोगा ने खाकी कों किया शर्मसार1
- फतेहाबाद। के ताजगंज क्षेत्र से 24 मार्च को लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुनील को आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक दरोगा भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो खून बहा, उसे पानी से धोया। इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने बमरौली कटारा क्षेत्र में आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गए। कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी किराएदार सुनील को ढेर कर दिया। 25 हजार का इनाम किया गया था घोषित पुलिस के अनुसार, 24 मार्च को थाना ताजगंज क्षेत्र से 8 वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उसकी बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया था। खोजबीन के दौरान अगले ही दिन, यानी 25 मार्च को बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रह रहे सुनील के कमरे में आटे के ड्रम से बरामद हुआ। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों का गठन किया था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने की थी घेराबंदी 27 मार्च की रात को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस टीमों ने घेराबंदी की। जैसे ही सुनील ने खुद को घिरते हुए देखा, उसने पुलिस टीमों पर एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इस फायरिंग में एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली लगने से सुनील घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी के कब्जे से क्या हुआ बरामद? पुलिस ने आरोपी सुनील के कब्जे से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, छह खोखा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त, नगर सैय्यद अली अब्बास ने पुलिस की तत्परता और बहादुरी की सराहना की।1
- MTF news 7599884036 MTF news सबसे भरोसेमंद / प्रमुख हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत से जुड़ी न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और सिनेमा को कवर करते हैं। सब्सक्राइब करें। MTF news यूट्यूब चैनल को फॉलो करें फेसबुक पेज को: धन्यवाद.1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- Post by Gyadeen Verma1