Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहाबाद के गढ़ तिराहे पर अशोक स्तंभ के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ
Gyadeen Verma
फतेहाबाद के गढ़ तिराहे पर अशोक स्तंभ के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहाबाद : फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर ग्राम घाघपुरा के पास शनिवार को सरसों के तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर को उठाने के दौरान तेल रिसने लगा, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, बीती रात बीकानेर से कोलकाता जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे जेसीबी मशीनों की मदद से टैंकर को सीधा करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान टैंकर से तेल रिसकर सड़क किनारे गड्ढों में भरने लगा। तेल रिसने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने बर्तनों में तेल भरकर ले जाने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर हटाया। बाद में टैंकर मालिक व चालक ने वाहन को मौके से हटवा दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- Post by Gyadeen Verma1
- फतेहाबाद। के ताजगंज क्षेत्र से 24 मार्च को लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुनील को आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक दरोगा भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो खून बहा, उसे पानी से धोया। इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने बमरौली कटारा क्षेत्र में आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गए। कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी किराएदार सुनील को ढेर कर दिया। 25 हजार का इनाम किया गया था घोषित पुलिस के अनुसार, 24 मार्च को थाना ताजगंज क्षेत्र से 8 वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उसकी बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया था। खोजबीन के दौरान अगले ही दिन, यानी 25 मार्च को बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रह रहे सुनील के कमरे में आटे के ड्रम से बरामद हुआ। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों का गठन किया था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने की थी घेराबंदी 27 मार्च की रात को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस टीमों ने घेराबंदी की। जैसे ही सुनील ने खुद को घिरते हुए देखा, उसने पुलिस टीमों पर एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इस फायरिंग में एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली लगने से सुनील घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी के कब्जे से क्या हुआ बरामद? पुलिस ने आरोपी सुनील के कब्जे से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, छह खोखा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त, नगर सैय्यद अली अब्बास ने पुलिस की तत्परता और बहादुरी की सराहना की।1
- फिरोजाबाद में Dhurandhar 2 फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर ASP अनुज चौधरी खुद सिनेमा हॉल पहुंचकर फिल्म देखी और इसके बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने फिल्म को देशभक्ति से भरपूर बताया और हर नागरिक से इसे देखने की अपील की।1
- 'सांडों के आतंक' पर सिरसागंज नगर पालिका का 'हल्ला बोल', सड़कों पर आफत बने 4 सांडों को पालिका ने भेजा गौशाला.. सिरसागंज नगर पालिका प्रशासन ने नगर की सड़कों को आवारा पशुओं के खौफ से मुक्त करने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को 12 सांडों को पकड़ने के बाद, शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. गुरुदत्त सिंह के नेतृत्व में पालिका टीम ने कड़ी मशक्कत कर 4 और सांडों को रेस्क्यू किया। नगर पालिका के 'कैटल कैचर' वाहन की मदद से इन सांडों को तत्काल गौशाला भिजवाया गया। डॉ. गुरुदत्त सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक शहर की हर सड़क सुरक्षित नहीं हो जाती। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- यज्ञ कार्यक्रम के दौरान अचानक पंडाल में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलती हुई पूरे ढांचे को अपनी चपेट में लेती नजर आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि पंडाल और सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। 👉 शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ⚠️ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा1
- Post by Gyadeen Verma1