logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशांत किशोर का कहना है कि बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रशासन का इस्तेमाल कर उनके नेताओं को परेशान कर रही है और अर्धसरकारी कर्मचारियों यानी जीविका दीदियों से भाजपा का प्रचार करवा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि चुनाव आयोग ने अगले 24 घंटे में इसे बंद नहीं कराया, तो वे और उनकी पार्टी के लोग चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने धरने पर बैठेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा द्वारा एक प्रत्याशी को हराने के लिए 1 हजार वर्कर, नेता और अभिनेता उतारे गए हैं, जिसे जन सुराज अपनी लोकतांत्रिक जीत मानता है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि अपने खर्च पर पटना के होटलों में रुके जन सुराज के कार्यकर्ताओं के कमरों पर हर दिन रेड डाली जा रही है, जबकि भाजपा नेताओं के ठहरने का हिसाब नहीं मांगा जा रहा। उन्होंने पटना के डीएम पर आरोप लगाया कि उनके ऑफिशियल ट्वीट के बाद जीविका दीदियां घर-घर जाकर महिलाओं से कह रही हैं कि भाजपा को वोट न देने पर राशन और पेंशन जैसी सरकारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। प्रशांत किशोर ने मांग की कि पटना डीएम केवल ट्वीट न हटाएं, बल्कि लिखित आदेश जारी करें कि कोई भी जीविका कार्यकर्ता या अर्धसरकारी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लेगा। उनके अनुसार, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने भी माना है कि चुनाव में केवल सरकारी कर्मचारी ही शामिल हो सकते हैं और जीविका दीदियों का इस्तेमाल सरासर बेईमानी है। छात्र आंदोलन पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बेरोजगारी, पेपर लीक और ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था से परेशान होकर युवा सड़कों पर आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सीजेपी के लोग बिहार में छात्रों के मुद्दों पर आते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने दावा किया कि जनता के दबाव में आकर धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, जो दिखाता है कि देश में विपक्ष भले कमजोर हो पर जनता की ताकत कमजोर नहीं हुई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, विधानसभा प्रभारी रामबली चंद्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर कुमार, सुभाष कुशवाहा, कुमार सौरव, कुमार शांतनु, राकेश पटेल, मसीउद्दीन और संजय ठाकुर मौजूद थे।

10 hrs ago
user_Newslahar
Newslahar
Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
10 hrs ago

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशांत किशोर का कहना है कि बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रशासन का इस्तेमाल कर उनके नेताओं को परेशान कर रही है और अर्धसरकारी कर्मचारियों यानी जीविका दीदियों से भाजपा का प्रचार करवा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि चुनाव आयोग ने अगले 24 घंटे में इसे बंद नहीं कराया, तो वे और उनकी पार्टी के लोग चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने धरने पर बैठेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा द्वारा एक प्रत्याशी को हराने के लिए 1 हजार वर्कर, नेता और अभिनेता उतारे गए हैं, जिसे जन सुराज अपनी लोकतांत्रिक जीत मानता है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि अपने खर्च पर पटना के होटलों में रुके जन सुराज के कार्यकर्ताओं के कमरों पर हर दिन रेड डाली जा रही है, जबकि भाजपा नेताओं के ठहरने का हिसाब नहीं मांगा जा रहा। उन्होंने पटना के डीएम पर आरोप लगाया कि उनके ऑफिशियल ट्वीट के बाद जीविका दीदियां घर-घर जाकर महिलाओं से कह रही हैं कि भाजपा को वोट न देने पर राशन और पेंशन जैसी सरकारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। प्रशांत किशोर ने मांग की कि पटना डीएम केवल ट्वीट न हटाएं, बल्कि लिखित आदेश जारी करें कि कोई भी जीविका कार्यकर्ता या अर्धसरकारी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लेगा। उनके अनुसार, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने भी माना है कि चुनाव में केवल सरकारी कर्मचारी ही शामिल हो सकते हैं और जीविका दीदियों का इस्तेमाल सरासर बेईमानी है। छात्र आंदोलन पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बेरोजगारी, पेपर लीक और ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था से परेशान होकर युवा सड़कों पर आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सीजेपी के लोग बिहार में छात्रों के मुद्दों पर आते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने दावा किया कि जनता के दबाव में आकर धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, जो दिखाता है कि देश में विपक्ष भले कमजोर हो पर जनता की ताकत कमजोर नहीं हुई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, विधानसभा प्रभारी रामबली चंद्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर कुमार, सुभाष कुशवाहा, कुमार सौरव, कुमार शांतनु, राकेश पटेल, मसीउद्दीन और संजय ठाकुर मौजूद थे।

More news from Patna and nearby areas
  • संजय सरावगी को लेकर प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने उनके संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    1
    संजय सरावगी को लेकर प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने उनके संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    21 min ago
  • देश की परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार लाने और इसे अधिक पारदर्शी, सुरक्षित व तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत केंद्र सरकार ने एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसकी कमान देश के प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि को सौंपी गई है। सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा प्रणाली में टेक्नोलॉजी का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और छात्रों के भविष्य की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सरकार का मानना है कि इस पहल से देश की परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा और छात्रों को निष्पक्ष एवं सुरक्षित परीक्षा वातावरण मिलेगा।
    1
    देश की परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार लाने और इसे अधिक पारदर्शी, सुरक्षित व तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत केंद्र सरकार ने एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसकी कमान देश के प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि को सौंपी गई है।

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा प्रणाली में टेक्नोलॉजी का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और छात्रों के भविष्य की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सरकार का मानना है कि इस पहल से देश की परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा और छात्रों को निष्पक्ष एवं सुरक्षित परीक्षा वातावरण मिलेगा।
    user_Journalist Rahul
    Journalist Rahul
    Newsagent फुलवारी, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में बच्चों की आंखों के कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक विशेषज्ञ, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रेटिनोब्लास्टोमा की समय पर पहचान, बेहतर उपचार और जागरूकता बढ़ाना था, ताकि अधिक से अधिक बच्चों की दृष्टि और जीवन को बचाया जा सके। इस दौरान विशेषज्ञों ने जरूरतमंद मरीजों को बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। साथ ही शुरुआती जांच, समय पर रेफरल और समन्वित उपचार व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में बच्चों की आंखों के कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक विशेषज्ञ, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रेटिनोब्लास्टोमा की समय पर पहचान, बेहतर उपचार और जागरूकता बढ़ाना था, ताकि अधिक से अधिक बच्चों की दृष्टि और जीवन को बचाया जा सके। इस दौरान विशेषज्ञों ने जरूरतमंद मरीजों को बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। साथ ही शुरुआती जांच, समय पर रेफरल और समन्वित उपचार व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_Patna Breaking
    Patna Breaking
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर जीविका दीदियों से चुनाव प्रचार करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला जारी रहा तो वे इसके खिलाफ धरना देंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने ऐलान किया है कि सोमवार को बांकीपुर में तेजस्वी यादव के रोड शो के जवाब में जन सुराज भी अपना रोड शो निकालेगा। बांकीपुर में 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले भाजपा, जन सुराज और राजद पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इसी चुनावी अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को बांकीपुर क्षेत्र में पदयात्रा कर पार्टी के चुनाव प्रचार को धार दी।
    1
    बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर जीविका दीदियों से चुनाव प्रचार करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला जारी रहा तो वे इसके खिलाफ धरना देंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने ऐलान किया है कि सोमवार को बांकीपुर में तेजस्वी यादव के रोड शो के जवाब में जन सुराज भी अपना रोड शो निकालेगा।

बांकीपुर में 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले भाजपा, जन सुराज और राजद पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इसी चुनावी अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को बांकीपुर क्षेत्र में पदयात्रा कर पार्टी के चुनाव प्रचार को धार दी।
    user_Patna News by S Rai
    Patna News by S Rai
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के नेतृत्व में जन सुराज पार्टी का एक शिष्टमंडल रविवार को बिहार चुनाव आयोग पहुंचा और चुनाव पर्यवेक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस शिष्टमंडल में बांकीपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी रामबली चन्द्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना और जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने बांकीपुर उपचुनाव में जीविका दीदियों समेत अन्य गैर व अर्ध-सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रोकने और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पटना डीएम को 3 अगस्त तक चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग की है। चुनाव पर्यवेक्षक के समक्ष रखी गई मांगों में स्पष्ट किया गया है कि आचार संहिता लागू रहने तक गैर व अर्ध-सरकारी जीविका दीदियों की चुनावी ड्यूटी पर रोक लगाई जाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि पटना जिलाधिकारी आदर्श आचार संहिता के अनुच्छेद 324 का उल्लंघन कर रहे हैं और जीविका दीदियों से बीजेपी के पक्ष में खुले तौर पर प्रचार करवा रहे हैं। आरोप के अनुसार, जीविका दीदियां बीजेपी का झंडा लगाकर प्रचार कर रही हैं और पटना डीएम अपने आधिकारिक X हैंडल से इसे प्रसारित भी कर रहे हैं। जन सुराज ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि उनकी मांगें अगले 24 घंटे में पूरी नहीं की गईं, तो पार्टी के सभी पदाधिकारी और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर सोमवार को चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठेंगे।
    1
    पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के नेतृत्व में जन सुराज पार्टी का एक शिष्टमंडल रविवार को बिहार चुनाव आयोग पहुंचा और चुनाव पर्यवेक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस शिष्टमंडल में बांकीपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी रामबली चन्द्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना और जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने बांकीपुर उपचुनाव में जीविका दीदियों समेत अन्य गैर व अर्ध-सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रोकने और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पटना डीएम को 3 अगस्त तक चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग की है।

चुनाव पर्यवेक्षक के समक्ष रखी गई मांगों में स्पष्ट किया गया है कि आचार संहिता लागू रहने तक गैर व अर्ध-सरकारी जीविका दीदियों की चुनावी ड्यूटी पर रोक लगाई जाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि पटना जिलाधिकारी आदर्श आचार संहिता के अनुच्छेद 324 का उल्लंघन कर रहे हैं और जीविका दीदियों से बीजेपी के पक्ष में खुले तौर पर प्रचार करवा रहे हैं। आरोप के अनुसार, जीविका दीदियां बीजेपी का झंडा लगाकर प्रचार कर रही हैं और पटना डीएम अपने आधिकारिक X हैंडल से इसे प्रसारित भी कर रहे हैं।

जन सुराज ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि उनकी मांगें अगले 24 घंटे में पूरी नहीं की गईं, तो पार्टी के सभी पदाधिकारी और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर सोमवार को चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठेंगे।
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    3 hrs ago
  • निषाद सेना ने जुब्बा साहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधान परिषद अतिथिशाला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में निषाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने कहा कि जुब्बा साहनी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय निषाद समाज के गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के योगदान को सम्मान देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी। संगठन ने सम्राट सरकार से निषाद समाज की दो अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई है। मुकेश निषाद ने मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में चार एकड़ सरकारी भूमि पर जुब्बा साहनी स्मृति उद्यान और पटना में जुब्बा साहनी स्मृति भवन एवं शोध संस्थान स्थापित करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर शोध को बढ़ावा मिलेगा तथा स्मृतियों का संरक्षण हो सकेगा। इस संवाददाता सम्मेलन में अधिवक्ता विजय चौधरी, राष्ट्रीय अति पिछड़ा संघ के प्रतिनिधि और भाजपा नेता सुनील निषाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    निषाद सेना ने जुब्बा साहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधान परिषद अतिथिशाला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में निषाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने कहा कि जुब्बा साहनी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय निषाद समाज के गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के योगदान को सम्मान देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी।

संगठन ने सम्राट सरकार से निषाद समाज की दो अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई है। मुकेश निषाद ने मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में चार एकड़ सरकारी भूमि पर जुब्बा साहनी स्मृति उद्यान और पटना में जुब्बा साहनी स्मृति भवन एवं शोध संस्थान स्थापित करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर शोध को बढ़ावा मिलेगा तथा स्मृतियों का संरक्षण हो सकेगा। इस संवाददाता सम्मेलन में अधिवक्ता विजय चौधरी, राष्ट्रीय अति पिछड़ा संघ के प्रतिनिधि और भाजपा नेता सुनील निषाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुँचते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। छात्र आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल हुए छात्र से मिलने और उनका हाल-चाल जानने के लिए तेजस्वी यादव सीधे मेदांता अस्पताल पहुँचे हैं।
    2
    बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुँचते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। छात्र आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल हुए छात्र से मिलने और उनका हाल-चाल जानने के लिए तेजस्वी यादव सीधे मेदांता अस्पताल पहुँचे हैं।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • पटना में मात्र 99 रुपये में एसी रूम में बैठकर थाली खाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह व्यवस्था विशेष रूप से स्टूडेंट के लिए बेहद सुविधाजनक है, जहाँ लोग और छात्र केवल ₹99 में एसी कमरे में बैठकर आराम से भोजन कर सकते हैं।
    1
    पटना में मात्र 99 रुपये में एसी रूम में बैठकर थाली खाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह व्यवस्था विशेष रूप से स्टूडेंट के लिए बेहद सुविधाजनक है, जहाँ लोग और छात्र केवल ₹99 में एसी कमरे में बैठकर आराम से भोजन कर सकते हैं।
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.