Shuru
Apke Nagar Ki App…
राम गोबिंद चौधरी की विरासत संभालने की चर्चा के बीच रंजीत चौधरी का वीडियो सुर्खियों में अभी टिकट का ऐलान नहीं, लेकिन सियासी चर्चा तेज! रंजीत चौधरी से मीडिया की तीखी बातचीत बांसडीह की सियासत में हलचल! रंजीत चौधरी और पत्रकारों के बीच तीखी नोकझोंक पत्रकारों के सवाल पर क्यों नाराज हुए रंजीत चौधरी? वीडियो को लेकर चर्चा राम गोबिंद चौधरी की विरासत संभालने की चर्चा के बीच रंजीत चौधरी का वीडियो सुर्खियों में अभी टिकट का ऐलान नहीं, लेकिन सियासी चर्चा तेज! रंजीत चौधरी से मीडिया की तीखी बातचीत रंजीत चौधरी का मीडिया से सामना, सवाल-जवाब के दौरान बढ़ा विवाद! पिता की तेरहवीं के बाद सियासी चर्चा में रंजीत चौधरी, पत्रकारों से बहस का वीडियो वायरल? बांसडीह विधानसभा में रंजीत चौधरी की चर्चा तेज, पत्रकारों के सवाल पर गरमाया माहौल!
Up top 10news
राम गोबिंद चौधरी की विरासत संभालने की चर्चा के बीच रंजीत चौधरी का वीडियो सुर्खियों में अभी टिकट का ऐलान नहीं, लेकिन सियासी चर्चा तेज! रंजीत चौधरी से मीडिया की तीखी बातचीत बांसडीह की सियासत में हलचल! रंजीत चौधरी और पत्रकारों के बीच तीखी नोकझोंक पत्रकारों के सवाल पर क्यों नाराज हुए रंजीत चौधरी? वीडियो को लेकर चर्चा राम गोबिंद चौधरी की विरासत संभालने की चर्चा के बीच रंजीत चौधरी का वीडियो सुर्खियों में अभी टिकट का ऐलान नहीं, लेकिन सियासी चर्चा तेज! रंजीत चौधरी से मीडिया की तीखी बातचीत रंजीत चौधरी का मीडिया से सामना, सवाल-जवाब के दौरान बढ़ा विवाद! पिता की तेरहवीं के बाद सियासी चर्चा में रंजीत चौधरी, पत्रकारों से बहस का वीडियो वायरल? बांसडीह विधानसभा में रंजीत चौधरी की चर्चा तेज, पत्रकारों के सवाल पर गरमाया माहौल!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राम गोबिंद चौधरी की विरासत संभालने की चर्चा के बीच रंजीत चौधरी का वीडियो सुर्खियों में अभी टिकट का ऐलान नहीं, लेकिन सियासी चर्चा तेज! रंजीत चौधरी से मीडिया की तीखी बातचीत बांसडीह की सियासत में हलचल! रंजीत चौधरी और पत्रकारों के बीच तीखी नोकझोंक पत्रकारों के सवाल पर क्यों नाराज हुए रंजीत चौधरी? वीडियो को लेकर चर्चा राम गोबिंद चौधरी की विरासत संभालने की चर्चा के बीच रंजीत चौधरी का वीडियो सुर्खियों में अभी टिकट का ऐलान नहीं, लेकिन सियासी चर्चा तेज! रंजीत चौधरी से मीडिया की तीखी बातचीत रंजीत चौधरी का मीडिया से सामना, सवाल-जवाब के दौरान बढ़ा विवाद! पिता की तेरहवीं के बाद सियासी चर्चा में रंजीत चौधरी, पत्रकारों से बहस का वीडियो वायरल? बांसडीह विधानसभा में रंजीत चौधरी की चर्चा तेज, पत्रकारों के सवाल पर गरमाया माहौल!1
- सिसवन में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन .सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।सड़क किनारे अवैध रूप से लगे ठेले-खोमचे और दुकानों के आगे बढ़ाए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ दिया गया. अंचल अधिकारी उदयन सिंह दलबल के साथ चैनपुर बाजार मे जेसीबी लेकर चैपुर बाजार पहुंचे जो लोग भी सड़क पर अतिक्रमण किए हुए थे सभी अतिक्रमाकरिओ पर जेसीबी चला कर तोड़ दिया गया. पर्व का समय है और पर्व में शहर में भी रोगी लिहाजा जिला प्रशासन ने यह अभियान चलाया.1
- "सबका सम्मान, जीवन आसान" - हर सोमवार-शुक्रवार लग रहा 'जनता के दरबार में जिलाधिकारी', आज 47 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं "सबका सम्मान, जीवन आसान" - हर सोमवार-शुक्रवार लग रहा 'जनता के दरबार में जिलाधिकारी', आज 47 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं जिला प्रशासन सारण द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर अब सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वयं आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में आज सोमवार, 12 अक्टूबर को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज 47 मामलों की हुई सुनवाई - आज आयोजित जनता दरबार में कुल 47 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादी को बारी-बारी से बुलाकर धैर्यपूर्वक उनकी समस्या सुनी और त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आज जनता दरबार में आए अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे, जिनमें जमाबंदी, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से जुड़े मामले प्रमुख थे। इसके अलावा - - मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, - आपदा प्रबंधन विभाग (बाढ़ क्षतिपूर्ति), - शिक्षा विभाग, - विद्युत विभाग, - नगर निगम, छपरा, - एवं स्थापना शाखा से संबंधित मामले भी आए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पारदर्शिता और समय-सीमा पर जोर - जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को *सीएम डैशबोर्ड एवं जनता दरबार पोर्टल पर अपलोड कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है - "सबका सम्मान, जीवन आसान"। आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसलिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि जनता दरबार के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित रखने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि इस पहल से जिले के गरीब, वंचित एवं दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को सीधे जिलाधिकारी से मिलने और अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे लोगों में जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।4
- जगदीशपुर के झांझरिया पोखरा के पूजा पंडाल में दिखेगा लाइट एंड साउंड का भव्य नजारा देखें व सुनें -1
- दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन जारी, आंदोलन पर भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य संगीता सिंह से एक्सक्लूसिव बातचीत आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग. दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन जारी, आंदोलन पर भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य संगीता सिंह से एक्सक्लूसिव बातचीत संवाददाता संजय श्रीवास्तव ने की एंकर। जिस तरह से दिल्ली के जंतर मंतर पर लगातार आंदोलन जारी है। यह देखा जा रहा है कि वहां पर सोशल मीडिया को भी पुलिस के द्वारा हीरासत में लिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ आइसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा लगातार आंदोलन में नजर आ रही हैं। इस संदर्भ में आरा में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य संगीता सिंह से एक्सक्लूसिव बातचीत संवाददाता संजय श्रीवास्तव ने की है सुनिए उन्होंने क्या कहा है1
- 🚨 भोजपुर के ‘वायरस गुरु’ डॉ. विकास कुमार का भव्य सम्मान, मुंबई में मिला ‘इंडिया बेस्ट 100 इंस्टीट्यूशन अवॉर्ड 2026’ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक आलोक अंजन के नेतृत्व में आवास पर हुआ सम्मान समारोह, शिक्षा, साइबर सुरक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण में योगदान की हुई सराहना 📍 आरा, भोजपुर। भोजपुर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान से जुड़े डॉ. विकास कुमार ‘वायरस गुरु’ को मुंबई में आयोजित समारोह में ‘इंडिया बेस्ट 100 इंस्टीट्यूशन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किए जाने पर जिले में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में बिहार टेनिस बॉल प्रीमियर लीग (BT10PL) की ओर से उनके सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक आलोक अंजन के नेतृत्व में अपने आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षा, साइबर सुरक्षा जागरूकता और रोजगारपरक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। डॉ. विकास कुमार ‘वायरस गुरु’ लंबे समय से युवाओं को तकनीकी जानकारी, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और कौशल आधारित प्रशिक्षण से जोड़ने के प्रयासों में सक्रिय रहे हैं। मुंबई में मिला यह सम्मान उनके संस्थागत कार्यों और योगदान को मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है। इस उपलब्धि से भोजपुर के शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है। लोगों ने उम्मीद जताई कि डॉ. विकास कुमार आगे भी युवाओं को तकनीकी शिक्षा, साइबर सुरक्षा और रोजगारपरक कौशल के प्रति जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। #Ara #AraNews #BhojpurNews #DrVikasKumar #VirusGuru #BT10PL #Education #CyberSecurity #SkillDevelopment #BiharNews #ARNEWS24 #ARNEWS24x71
- मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पूरे भारत में चौतरफा सत्याग्रह शुरू हो चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट के वकील पुलिसिया दमन के विरोध में संविधान की प्रस्तावना पढ़ रहे हैं।1
- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 22 अक्टूबर को आरा क्लब में मनाया जाएगा आरा से संजय श्रीवास्तव वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 22 अक्टूबर को आरा क्लब में मनाया जाएगा शैक्षणिक सुधार, भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने और शाहाबाद को प्रमंडल बनाने के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय आरा। शाहाबाद सिविल सोसाइटी एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती छात्र संघ की संयुक्त बैठक एवं प्रेस वार्ता सोमवार की शाम को आरा क्लब, आरा में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 अक्टूबर को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह आरा क्लब, आरा में आयोजित होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं शाहाबाद क्षेत्र की शैक्षणिक, सामाजिक, भाषाई और प्रशासनिक समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।बैठक में शाहाबाद सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती छात्र संघ के महासचिव डॉक्टर शशि कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शैक्षणिक संस्थानों की जवाबदेही और शाहाबाद के समग्र विकास पर गंभीर विमर्श का अवसर है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए समाज के जागरूक लोगों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को मिलकर पहल करनी होगी। बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा एवं आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय तथा इसके अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नियमित कक्षाओं का संचालन, शिक्षकों की उपलब्धता, विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान और शैक्षणिक संस्थानों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इस बात पर सहमति बनी कि शैक्षणिक संस्थानों की कार्यप्रणाली की प्रभावी निगरानी तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए संगठित प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए आंदोलन तेज करना बैठक में भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की माँग को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भोजपुरी समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपरा वाली जनभाषा है। इसे संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए जनजागरण, विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों की भागीदारी तथा व्यापक जनआंदोलन को मजबूत किया जाना चाहिए।शाहाबाद को अलग प्रमंडल का दर्जा दिलाने की माँगबैठक में भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों वाले ऐतिहासिक शाहाबाद क्षेत्र को अलग प्रमंडल का दर्जा दिलाने की माँग पर भी विचार किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि शाहाबाद की ऐतिहासिक पहचान, भौगोलिक स्थिति और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को देखते हुए इस माँग को संगठित रूप से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को साथ लेकर सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से आवाज उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।आगामी 22 अक्टूबर को आयोजित स्थापना दिवस समारोह का एक प्रमुख आकर्षण लेखक डॉ. विमल कुमार सिंह की पुस्तक ‘भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन में शहीद भगत सिंह का योगदान : एक ऐतिहासिक विश्लेषण’ का लोकार्पण होगा। इस पुस्तक में भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन के संदर्भ में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के योगदान, विचारधारा और स्वतंत्रता संघर्ष में उनकी ऐतिहासिक भूमिका का विश्लेषण किया गया है। समारोह में स्थानीय सांसदों, पूर्व सांसदों, ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों, पूर्ववर्ती छात्रों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा आम नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजकों का उद्देश्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक समस्याओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना और शाहाबाद के विकास से जुड़े तीनों प्रमुख मुद्दों पर व्यापक जनसमर्थन जुटाना है।बैठक में शाहाबाद सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती छात्र संघ के महासचिव डॉक्टर शशि कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर जोगिंदर सिंह, डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह, डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, लेखक डॉक्टर विमल कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी, अशोक कुमार पासवान, अशोक कुमार सिंह, धनंजय सिंह , अजय कुमार, शंकर कुमार सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों ने संकल्प व्यक्त किया कि शिक्षा में सुधार, भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता तथा शाहाबाद को अलग प्रमंडल का दर्जा दिलाने के लिए सामूहिक प्रयासों को तेज किया जाएगा।1