logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशांबी...मनौरी पटाखा फैक्ट्री बिस्फोट के बाद 50 हजार के इनामी शकील का मकान बुलडोजर से ध्वस्त *कौशांबी।* पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी मे पटाखा फैक्ट्री में 31 अगस्त को हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में प्रशासन ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील के मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।प्रशासन के मुताबिक आरोपी का पांच कमरों वाला अवैध मकान कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। बुलडोजर कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस आरोपियों पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं। मामले के मुख्य आरोपी नौशाद समेत चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं,जबकि फरार आरोपियों की तलाश और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है प्रशासन की इस कार्रवाई को पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में आरोपियों के खिलाफ चल रहे अभियान की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

3 hrs ago
user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कौशांबी...मनौरी पटाखा फैक्ट्री बिस्फोट के बाद 50 हजार के इनामी शकील का मकान बुलडोजर से ध्वस्त *कौशांबी।* पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी मे पटाखा फैक्ट्री में 31 अगस्त को हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में प्रशासन ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील के मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।प्रशासन के मुताबिक आरोपी का पांच कमरों वाला अवैध मकान कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। बुलडोजर कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस आरोपियों पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं। मामले के मुख्य आरोपी नौशाद समेत चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं,जबकि फरार आरोपियों की तलाश और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है प्रशासन की इस कार्रवाई को पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में आरोपियों के खिलाफ चल रहे अभियान की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट....50 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त शकील पुलिस मुठभेड़ में गिफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी...थाना पिपरी क्षेत्रांतर्गत पटाखा फैक्टी में हुई विस्फोट की घटना से संबंधित वांछित 50 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त शकील को पुलिस मुठभेड़ में गिफ्तार किया गया।
    1
    पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट....50 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त शकील पुलिस मुठभेड़ में गिफ्तार 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
कौशांबी...थाना पिपरी क्षेत्रांतर्गत पटाखा फैक्टी में हुई विस्फोट की घटना से संबंधित वांछित 50 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त शकील को पुलिस मुठभेड़ में गिफ्तार किया गया।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल बुलंदशहर👉👉👉👉पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी व कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के बीच मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर घसीटता नजर आ रहा है, जबकि महिला झाड़ू से उसका विरोध करती दिखाई दे रही हैं। अर्चना पांडा ने अपने पति गुड्डू पंडित के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर पर थीं। इसी दौरान गुड्डू पंडित दरवाजा पीटते हुए वहां पहुंचे। दरवाजा खोलने पर उन्होंने कथित तौर पर अर्चना को धक्का दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद बाल पकड़कर घसीटने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वीडियो के दावे को और स्पष्ट करें आरोपों को संतुलित भाषा में लिखें खबर को और संक्षिप्त बनाएं
    1
    पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

बुलंदशहर👉👉👉👉पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी व कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के बीच मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर घसीटता नजर आ रहा है, जबकि महिला झाड़ू से उसका विरोध करती दिखाई दे रही हैं।
अर्चना पांडा ने अपने पति गुड्डू पंडित के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर पर थीं। इसी दौरान गुड्डू पंडित दरवाजा पीटते हुए वहां पहुंचे। दरवाजा खोलने पर उन्होंने कथित तौर पर अर्चना को धक्का दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद बाल पकड़कर घसीटने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
वीडियो के दावे को और स्पष्ट करें
आरोपों को संतुलित भाषा में लिखें
खबर को और संक्षिप्त बनाएं
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #कौशाम्बी-- सैनी थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर के रहने वाले युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत परिजनों ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगते हुए थाने के गेट पर शव रख कर किया हंगामा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। #UttarPradeshNews #crimenewstoday #LocalNews #NewsUpdate #CrimeNews #UPNews #kaushambipolice #highlight #कौशाम्बी-- सैनी थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर के रहने वाले युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत परिजनों ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगते हुए थाने के गेट पर शव रख कर किया हंगामा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। #UttarPradeshNews #crimenewstoday #LocalNews #NewsUpdate #CrimeNews #UPNews #kaushambipolice #highlight
    1
    #कौशाम्बी-- सैनी थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर के रहने वाले युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत परिजनों ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगते हुए थाने के गेट पर शव रख कर किया हंगामा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। #UttarPradeshNews #crimenewstoday #LocalNews #NewsUpdate #CrimeNews #UPNews #kaushambipolice #highlight
#कौशाम्बी-- सैनी थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर के रहने वाले युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत परिजनों ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगते हुए थाने के गेट पर शव रख कर किया हंगामा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। #UttarPradeshNews #crimenewstoday #LocalNews #NewsUpdate #CrimeNews #UPNews #kaushambipolice #highlight
    user_M.D.A CRIME NEWS
    M.D.A CRIME NEWS
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रानी पद्मावती के जौहर पर अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रतिभा कुशवाहा ने जताई नाराजगी कौशांबी/लखनऊ। रानी पद्मावती के जौहर को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर की कथित अभद्र टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे भारतीय नारी शक्ति और भारत के गौरवशाली इतिहास का अपमान बताया। प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि जौहर कायरता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, स्वाभिमान और मातृशक्ति के अदम्य साहस की गाथा है। वीरांगनाओं के त्याग और बलिदान का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की वीरांगनाओं के इतिहास और उनके बलिदान को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करती है। उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर से देश की सभी बेटियों, माताओं और नारी शक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि भारत की बेटियां अपने इतिहास और गौरव का सम्मान करना भी जानती हैं और उसके अपमान का विरोध करना भी। उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं के त्याग, साहस और स्वाभिमान की गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। — प्रतिभा कुशवाहा सदस्य, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ
    1
    रानी पद्मावती के जौहर पर अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रतिभा कुशवाहा ने जताई नाराजगी
कौशांबी/लखनऊ। रानी पद्मावती के जौहर को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर की कथित अभद्र टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे भारतीय नारी शक्ति और भारत के गौरवशाली इतिहास का अपमान बताया।
प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि जौहर कायरता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, स्वाभिमान और मातृशक्ति के अदम्य साहस की गाथा है। वीरांगनाओं के त्याग और बलिदान का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि देश की वीरांगनाओं के इतिहास और उनके बलिदान को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करती है। उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर से देश की सभी बेटियों, माताओं और नारी शक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि भारत की बेटियां अपने इतिहास और गौरव का सम्मान करना भी जानती हैं और उसके अपमान का विरोध करना भी। उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं के त्याग, साहस और स्वाभिमान की गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
— प्रतिभा कुशवाहा
सदस्य, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कौशांबी...मनौरी पटाखा फैक्ट्री बिस्फोट के बाद 50 हजार के इनामी शकील का मकान बुलडोजर से ध्वस्त *कौशांबी।* पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी मे पटाखा फैक्ट्री में 31 अगस्त को हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में प्रशासन ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील के मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।प्रशासन के मुताबिक आरोपी का पांच कमरों वाला अवैध मकान कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। बुलडोजर कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस आरोपियों पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं। मामले के मुख्य आरोपी नौशाद समेत चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं,जबकि फरार आरोपियों की तलाश और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है प्रशासन की इस कार्रवाई को पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में आरोपियों के खिलाफ चल रहे अभियान की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।
    1
    कौशांबी...मनौरी पटाखा फैक्ट्री बिस्फोट के बाद  50 हजार के इनामी शकील का मकान बुलडोजर से ध्वस्त
*कौशांबी।* पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी मे पटाखा फैक्ट्री में 31 अगस्त को हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में प्रशासन ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील के मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।प्रशासन के मुताबिक आरोपी का पांच कमरों वाला अवैध मकान कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। बुलडोजर कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस आरोपियों पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं। मामले के मुख्य आरोपी नौशाद समेत चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं,जबकि फरार आरोपियों की तलाश और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है प्रशासन की इस कार्रवाई को पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में आरोपियों के खिलाफ चल रहे अभियान की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर कड़ा धाम थाना जगमगाया, भक्ति में सराबोर हुआ पुलिस परिसर कौशाम्बी /जनपद के थाना कड़ा धाम में रंग-बिरंगी रोशनी और फूलझरियों से सजा थाना परिसर, संभ्रांत लोगों के साथ पुलिसकर्मियों व पत्रकारों ने कीर्तन-भजन में लिया हिस्सा कड़ा धाम। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कड़ा धाम थाना परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलझरियों से सजाया गया। देर शाम रोशनी से जगमगाता थाना परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। धार्मिक वातावरण के बीच पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य लोग तथा पत्रकार भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर सहभागिता की। पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में शामिल पुलिसकर्मियों और पत्रकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और समाज में सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों का अलग ही आध्यात्मिक स्वरूप देखने को मिला। आमतौर पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी इस अवसर पर पूरी तरह धार्मिक माहौल में नजर आए। थाना परिसर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों और फूलझरियों से सजा पूरा परिसर बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था। शाम होते ही रोशनी से जगमगाए थाना परिसर को देखने के लिए आसपास के लोगों की भी उत्सुकता दिखाई दी। जन्माष्टमी के पर्व पर पुलिस विभाग की ओर से धार्मिक आयोजन किए जाने से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश भी गया। भजन-कीर्तन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी लीलाओं और उनके संदेशों का भी स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने का काम करते हैं। जन्माष्टमी पर्व को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्साह का माहौल रहा। मंदिरों और धार्मिक स्थलों के साथ-साथ कई स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई। इसी क्रम में कड़ा धाम थाना परिसर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग और पत्रकारों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी खास बना दिया। धार्मिक आयोजन के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई और उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुलिसकर्मियों, पत्रकारों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। देर रात तक थाना परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। कड़ा धाम थाना परिसर में आयोजित यह जन्माष्टमी कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद एवं आपसी सौहार्द का संदेश भी देता नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को धर्म, कर्तव्य, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।
    2
    जन्माष्टमी पर कड़ा धाम थाना जगमगाया, भक्ति में सराबोर हुआ पुलिस परिसर
कौशाम्बी /जनपद के थाना कड़ा धाम में रंग-बिरंगी रोशनी और फूलझरियों से सजा थाना परिसर, संभ्रांत लोगों के साथ पुलिसकर्मियों व पत्रकारों ने कीर्तन-भजन में लिया हिस्सा कड़ा धाम। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कड़ा धाम थाना परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलझरियों से सजाया गया। देर शाम रोशनी से जगमगाता थाना परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। 
धार्मिक वातावरण के बीच पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य लोग तथा पत्रकार भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर सहभागिता की। पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में शामिल पुलिसकर्मियों और पत्रकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और समाज में सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों का अलग ही आध्यात्मिक स्वरूप देखने को मिला। आमतौर पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी इस अवसर पर पूरी तरह धार्मिक माहौल में नजर आए।
थाना परिसर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों और फूलझरियों से सजा पूरा परिसर बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था। शाम होते ही रोशनी से जगमगाए थाना परिसर को देखने के लिए आसपास के लोगों की भी उत्सुकता दिखाई दी। जन्माष्टमी के पर्व पर पुलिस विभाग की ओर से धार्मिक आयोजन किए जाने से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश भी गया।
भजन-कीर्तन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी लीलाओं और उनके संदेशों का भी स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने का काम करते हैं।
जन्माष्टमी पर्व को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्साह का माहौल रहा। मंदिरों और धार्मिक स्थलों के साथ-साथ कई स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई। इसी क्रम में कड़ा धाम थाना परिसर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग और पत्रकारों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
धार्मिक आयोजन के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई और उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुलिसकर्मियों, पत्रकारों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। देर रात तक थाना परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।
कड़ा धाम थाना परिसर में आयोजित यह जन्माष्टमी कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद एवं आपसी सौहार्द का संदेश भी देता नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को धर्म, कर्तव्य, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।
    user_PATRKAR GYANU SONI
    PATRKAR GYANU SONI
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम अझुवा कौशाम्बी👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार कनवार गांव निवासी विजय कुमार चौधरी 22 वर्ष पुत्र स्व. सुरेश कुमार दो भाई और एक बहन हैं। उसके माता-पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। विजय अपने बड़े भाई दीपक के साथ मुंबई में रहकर जीविकोपार्जन करता था। दोनों भाइयों ने पिछले वर्ष अपनी इकलौती बहन पूजा की शादी की थी।परिजनों के मुताबिक रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही विजय मुंबई से अपने गांव कनवार आया था। कुछ दिनों बाद उसे वापस मुंबई जाना था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पार गया था। इसी दौरान ट्रेन आती देखकर वह वापस मुड़ने लगा, तभी डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत अन्य औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। अंडरपास में पानी भरने से ट्रैक पार करने को मजबूर ग्रामीणों का आरोप है कि कनवार गांव के पास बने अंडरपास में कई फीट गहरा पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पैदल और साइकिल से आवागमन के लिए मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में पानी भरे होने की समस्या की जानकारी रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक पानी की निकासी नहीं कराई गई।ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि यदि समय रहते अंडरपास से पानी की निकासी करा दी जाती तो लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं पड़ती।ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों से तत्काल अंडरपास का पानी निकलवाने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    1
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अझुवा कौशाम्बी👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार कनवार गांव निवासी विजय कुमार चौधरी 22 वर्ष पुत्र स्व. सुरेश कुमार दो भाई और एक बहन हैं। उसके माता-पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। विजय अपने बड़े भाई दीपक के साथ मुंबई में रहकर जीविकोपार्जन करता था। दोनों भाइयों ने पिछले वर्ष अपनी इकलौती बहन पूजा की शादी की थी।परिजनों के मुताबिक रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही विजय मुंबई से अपने गांव कनवार आया था। कुछ दिनों बाद उसे वापस मुंबई जाना था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पार गया था। इसी दौरान ट्रेन आती देखकर वह वापस मुड़ने लगा, तभी डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत अन्य औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।
अंडरपास में पानी भरने से ट्रैक पार करने को मजबूर ग्रामीणों का आरोप है कि कनवार गांव के पास बने अंडरपास में कई फीट गहरा पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पैदल और साइकिल से आवागमन के लिए मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में पानी भरे होने की समस्या की जानकारी रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक पानी की निकासी नहीं कराई गई।ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि यदि समय रहते अंडरपास से पानी की निकासी करा दी जाती तो लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं पड़ती।ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों से तत्काल अंडरपास का पानी निकलवाने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कौशाम्बी : पटाखा ब्लास्ट मामले में आरोपी शकील 50000 का इनामियां माफी मांगते नजर आया।
    1
    कौशाम्बी : पटाखा ब्लास्ट मामले में आरोपी शकील 50000 का इनामियां माफी मांगते नजर आया।
    user_PATRKAR GYANU SONI
    PATRKAR GYANU SONI
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी। चायल कस्बे के स्टार केयर क्लीनिक में इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत से हड़कंप मच गया। कुरई उपरहार गांव निवासी मुकेश के डेढ़ वर्षीय बेटे सूरज को गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान शाम को बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना पिपरी क्षेत्र के चायल बाजार स्थित स्टार केयर क्लीनिक का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। अब जांच के बाद ही बच्चे की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    कौशाम्बी। चायल कस्बे के स्टार केयर क्लीनिक में इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत से हड़कंप मच गया। कुरई उपरहार गांव निवासी मुकेश के डेढ़ वर्षीय बेटे सूरज को गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान शाम को बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामला थाना पिपरी क्षेत्र के चायल बाजार स्थित स्टार केयर क्लीनिक का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। अब जांच के बाद ही बच्चे की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.