Shuru
Apke Nagar Ki App…
चलती बस में यात्री को आई अटेक- बस में हि यात्री मौत मोहगांव / चाबी- खैराबाली बस में बैठकर राई से चाबी बाजार आ रहा था- ग्राम राई का ग्रामीण- चलती बस में अचानक यात्री को आया अटेक- बस में ही यात्री कि मौत- बस चालक व परिचालक ने चाबी उपका के पास बस रोककर- बस कि सवारी दूसरी बस में किया पलटी- मृतक के परिजनों से किया जा रहा सम्पर्क
Akash Chakarwarti
चलती बस में यात्री को आई अटेक- बस में हि यात्री मौत मोहगांव / चाबी- खैराबाली बस में बैठकर राई से चाबी बाजार आ रहा था- ग्राम राई का ग्रामीण- चलती बस में अचानक यात्री को आया अटेक- बस में ही यात्री कि मौत- बस चालक व परिचालक ने चाबी उपका के पास बस रोककर- बस कि सवारी दूसरी बस में किया पलटी- मृतक के परिजनों से किया जा रहा सम्पर्क
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव में बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन आपको बता दें कि अभी हाल ही में बड़ी तेजी से चीनी गुड़ दुग्ध तेल की बढ़ गई है और पहले से पेट्रोल डीजल की दम भी बढ़ गई सभी चीज के दम बढ़ गई है इसी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव द्वारा आज दिनांक 27 2026 को प्रदर्शन कर मंहगाई कम करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है1
- बीजाडांडी में आजीविका की बहनों ने सीईओ और एसडीएम को बांधा रक्षासूत्र अधिकारियों ने सराही महिलाओं की स्वरोजगार गतिविधियां बीजाडांडी में आजीविका की बहनों ने सीईओ और एसडीएम को बांधा रक्षासूत्र अधिकारियों ने सराही महिलाओं की स्वरोजगार गतिविधियां 27 अगस्त गुरूवार करीब एक बजे मंडला सीईओ बीजाडांडी पहुंचे। जहां उन्होंने आजीविका मिशन की बहनों से मुलाकात कर उनसे रक्षासूत्र बंधवाया। बताया गया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विकासखंड बीजाडांडी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल होने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना ने क्षेत्र में आजीविका और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर स्वरागिनी आजीविका महिला संकुल स्तरीय परिसंघ की बहनों ने संकुल कार्यालय बीजाडांडी में सीईओ शाश्वत सिंह मीना और एसडीएम निवास सीएल वर्मा को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सीईओ श्री मीना और एसडीएम श्री वर्मा ने महिलाओं के इस स्नेहपूर्ण स्वागत को स्वीकारते हुए उनसे आत्मीय बातचीत की। दोनों अधिकारियों ने आजीविका मिशन के तहत महिलाओं द्वारा की जा रही स्वरोजगार गतिविधियों की जमकर सराहना की। इस दौरान नायब तहसीलदार बीजाडांडी आलोक सोनी, विकासखंड प्रबंधक साहेब लाल सूर्यवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 000000000000000000000000000001
- सम्बल योजना में लापरवाही मजबूर हो रहे हैं परेशान प्रशासन सुस्त मध्यप्रदेश जिला मण्डला बम्हनी बंजर नगर यहां पवन बंशकार जी ने कैमरे पर अपनी व्यथा सुनाई सम्बल योजना पत्नी का स्वर्गवास हुआ 2 साल पहले पर सहायता राशि वर्तमान तक नहीं मिली मदद न ही जनप्रतिनिधि कर रहे न प्रशासन अपंग व्यक्ति कहां जाए1
- मंडला - नैनपुर में चकोर नदी से मिली बाइक, पुलिस ने थाने पहुंचाई नैनपुर, नगर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच चकोर नदी से एक मोटरसाइकिल बरामद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आज कुछ बच्चों को चकोर नदी के अंदर एक मोटरसाइकिल दिखाई दी। बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को नदी से बाहर निकाला और इसकी सूचना नैनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर नैनपुर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस द्वारा बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि मोटरसाइकिल किसके नाम पर दर्ज है और इसे नदी में किसने डाला। बाइक चोरी की घटनाओं के बीच नदी से मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन संत रविदास महाराजजी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं ☑️संत रविदास जी महाराज समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन ☑️संत रविदास जी की सोच और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं - विधायक शिवनारायण सिंह ☑️संत शिरोमणि रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का गुरुवार को जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध सागरेश्वर मंदिर में समापन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, मिथलेश पयासी, श्री आशुतोष अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। ☑️विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में चलाये जा रहे समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश दिया । संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दो सप्ताह से यह कलश वंदन यात्रा जिले के गांव-गांव के भ्रमण की। जहां संत रविदास की सामाजिक समरसता वाली सोच और उनकी वाणी को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है। ☑️श्री आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर कलश यात्रा और अन्य कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा यानी 29 जुलाई के दिन से प्रारंभ की गई और यह कार्यक्रम लगातार 30 जनवरी 2027 तक चलता रहेगा। इस दौरान संत रविदास के सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए कार्य उनके विचार और उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने की सोच प्रधानमंत्री की रही है। ☑️इस अवसर पर राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, राधेलाल कोल, शैलेंद्र सिंह, दिनेश पांडे, दिलीप प्रजापति, विष्णु भारती, रामाधार चौधर, नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र सोनी, कपूरिया बाई, पार्षद सविता सोंधिया, मनीष सिंह,सुजीत सिंह भदोरिया, राकेश बारदुवंशी दीपक गुप्ता अमन बर्मन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- नारायणगंज के बाजार हुए गुलजार, भद्रा का साया नहीं होने से बहनों में भारी उत्साह नारायणगंज के बाजार हुए गुलजार, भद्रा का साया नहीं होने से बहनों में भारी उत्साह रंग, बिरंगी राखियों से सजा बाजार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर नारायणगंज में उत्साहित का माहौल है। क्षेत्र के बाजारों में रौनक और चहल-पहल बढ गई है। रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और रंग-बिरंगी राखियों की दुकानों से बाजार पूरी तरह सज गए हैं। सुबह से ही बाजारों में बहनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले 27 अगस्त गुरूवार दोपहर तीन बजे के बाद से बाजार में रौनक आ गई। वहीं बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए अपनी पसंद की आकर्षक राखियां बड़े चाव से खरीदी की। व्यापारियों ने बताया कि इस बार बाजार में हर वर्ग और पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों की विशाल वैरायटी उपलब्ध है। साधारण धागे वाली और डिजाइनर राखियों की कीमत 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। बच्चों के लिए कार्टून और लाइट वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बताया गया कि सामान्य राखियों के अलावा इस साल चांदी की राखियों का क्रेज भी काफी देखने को मिल रहा है। जो बहनें अपने भाइयों के लिए कुछ खास और यादगार खरीदना चाहती हैं, वे चांदी की सुंदर और नक्काशीदार राखियों की खरीदारी की इसके साथ ही मिठाई और गिफ्ट शॉप्स पर भी भाइयों और बहनों की भीड़ देखी जा रही है। इस वर्ष का रक्षाबंधन ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास और शुभ है। पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर अशुभ माने जाने वाले भद्रा काल का साया नहीं पड़ रहा है। इस वर्ष भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो रहा है, जिसके कारण राखी बांधने के लिए सुबह का समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है। भद्रा न होने के कारण मिले इस निर्बाध शुभ मुहूर्त ने लोगों के बीच त्योहार की खुशियों और उत्साह को दोगुना कर दिया है। 00000000000000000000000000001
- बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर. जबलपुर रेफर बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर घंसौर। घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर के पास बुधवार, 26 अगस्त 2026 की देर रात मोटरसाइकिल और मारुति वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार आनंद उईक पिता श्यामलाल उईक और मारुति वैन में सवार प्रतीक अवधिया निवासी घंसौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जबलपुर रेफर किया गया। सूचना पर घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1
- दो साल पुरानी रंजिश में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में दो साल पुरानी रंजिश में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में उमरिया। इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी अंतर्गत चिल्हारी गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। बाजार में हुए विवाद के बाद एक युवक ने बुजुर्ग दंपति पर कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी सत्यम साहू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। घायल जानकी और मोहन का इलाज कटनी के अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को चिल्हारी गांव के बाजार में मोहन और सत्यम साहू के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी बढ़ने के बाद सत्यम ने सरिया उठाकर मोहन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं जानकी भी हमले की चपेट में आ गईं। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हमले में बुजुर्ग दंपति के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कटनी रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर अमरपुर चौकी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बाजार में मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके साथ ही आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की गई। लगातार छानबीन और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ करीब दो वर्ष पुरानी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लगभग दो साल पहले सत्यम कथित रूप से चोरी के इरादे से मोहन के घर में घुसा था। इस मामले में मोहन की शिकायत पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी घटना के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। 25 अगस्त को बाजार में पुरानी बात फिर उठने पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। पुलिस अब घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है। एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि आरोपी सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।3