logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला मुख्यालय पेंड्रारोड स्थित निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे फिनिशिंग और शेष निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को 14 अगस्त तक उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस कंपोजिट बिल्डिंग में कलेक्टर कार्यालय, कलेक्टर न्यायालय, मीटिंग हॉल, वेटिंग रूम, आवक-जावक शाखा, पोर्च और लिफ्ट सहित विभिन्न कार्यालयों व सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टाइल्स, वाटर हार्वेस्टिंग और विद्युत वायरिंग समेत अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे को इस कंपोजिट भवन में विभिन्न विभागों के लिए कक्ष आवंटन की कार्रवाई शुरू करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेंड्रारोड श्री अमित बेक, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन अभियंता नित्या कुमारी ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Lavekesh singh dixit
Lavekesh singh dixit
Local News Reporter मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
3472ce6c-6c7b-4c59-a969-a689a0b44d84

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला मुख्यालय पेंड्रारोड स्थित निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे फिनिशिंग और शेष निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को 14 अगस्त तक उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस कंपोजिट बिल्डिंग में कलेक्टर कार्यालय, कलेक्टर न्यायालय, मीटिंग हॉल, वेटिंग रूम, आवक-जावक शाखा, पोर्च और लिफ्ट सहित विभिन्न कार्यालयों व सुविधाओं

81b2f8cc-276f-4926-abde-498532428f84

का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टाइल्स, वाटर हार्वेस्टिंग और विद्युत वायरिंग समेत अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे को इस कंपोजिट भवन में विभिन्न विभागों के लिए कक्ष आवंटन की कार्रवाई शुरू करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेंड्रारोड श्री अमित बेक, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन अभियंता नित्या कुमारी ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ये 2023 का मुद्दा है साथियो आज तक इसमें काम नहीं हुवा साथियो
    1
    ये 2023 का मुद्दा है साथियो आज तक इसमें काम नहीं हुवा साथियो
    user_भारत बाबा जी
    भारत बाबा जी
    Video Creator कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कोरिया जिले के बहुचर्चित आदिवासी छात्रा आत्महत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी विनोद बैद को राजस्थान से लौटते समय अनूपपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी को बैकुंठपुर स्थित आईसी मार्ट लेकर पहुंची, जहां मामले से जुड़े अहम साक्ष्यों और तथ्यों की जांच की गई। इस पूरे मामले का खुलासा कोरिया पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान किया। एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में अब तक एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी विनोद बैद से गहन पूछताछ जारी है और उसके बयानों के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस बहुचर्चित मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। जिले में इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    1
    कोरिया जिले के बहुचर्चित आदिवासी छात्रा आत्महत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी विनोद बैद को राजस्थान से लौटते समय अनूपपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी को बैकुंठपुर स्थित आईसी मार्ट लेकर पहुंची, जहां मामले से जुड़े अहम साक्ष्यों और तथ्यों की जांच की गई।

इस पूरे मामले का खुलासा कोरिया पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान किया। एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में अब तक एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी विनोद बैद से गहन पूछताछ जारी है और उसके बयानों के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस बहुचर्चित मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। जिले में इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • कोरिया के पटना नगर पंचायत में लगभग 70 से 80 वर्ष पुराने एक शासकीय विद्यालय को तोड़े जाने के बाद अब उसी भूमि पर निर्माण कार्य बेहद तेज़ी से जारी है। सबसे गंभीर बात यह है कि प्रशासन द्वारा इस निर्माण कार्य को रोकने के आदेश दिए जाने के बावजूद भी मौके पर काम लगातार चल रहा है, जिससे पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों का सवाल है कि यदि प्रशासन ने निर्माण रोकने के निर्देश दिए हैं, तो फिर इस आदेश का पालन कौन कराएगा? आखिर किसके संरक्षण में सरकारी भूमि पर खुलेआम यह निर्माण कार्य जारी है? स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे यह संदेश जा रहा है कि प्रभावशाली लोगों के सामने प्रशासनिक आदेश भी बौने साबित हो रहे हैं। जिस भूमि पर वर्षों तक शासकीय विद्यालय संचालित होता रहा, आज वहां चल रहे निर्माण कार्य को लेकर मांग उठ रही है कि यदि यह वैध है तो संबंधित विभाग को इसके सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने चाहिए। वहीं, यदि यह निर्माण अवैध है तो इस पर तत्काल रोक लगाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अब जनता की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन अपने ही आदेश का पालन करा पाएगा या सरकारी जमीन पर कब्जे का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
    1
    कोरिया के पटना नगर पंचायत में लगभग 70 से 80 वर्ष पुराने एक शासकीय विद्यालय को तोड़े जाने के बाद अब उसी भूमि पर निर्माण कार्य बेहद तेज़ी से जारी है। सबसे गंभीर बात यह है कि प्रशासन द्वारा इस निर्माण कार्य को रोकने के आदेश दिए जाने के बावजूद भी मौके पर काम लगातार चल रहा है, जिससे पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों का सवाल है कि यदि प्रशासन ने निर्माण रोकने के निर्देश दिए हैं, तो फिर इस आदेश का पालन कौन कराएगा? आखिर किसके संरक्षण में सरकारी भूमि पर खुलेआम यह निर्माण कार्य जारी है? स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे यह संदेश जा रहा है कि प्रभावशाली लोगों के सामने प्रशासनिक आदेश भी बौने साबित हो रहे हैं।

जिस भूमि पर वर्षों तक शासकीय विद्यालय संचालित होता रहा, आज वहां चल रहे निर्माण कार्य को लेकर मांग उठ रही है कि यदि यह वैध है तो संबंधित विभाग को इसके सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने चाहिए। वहीं, यदि यह निर्माण अवैध है तो इस पर तत्काल रोक लगाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अब जनता की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन अपने ही आदेश का पालन करा पाएगा या सरकारी जमीन पर कब्जे का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
    user_Guru Reality Show
    Guru Reality Show
    पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर संचालित स्टॉल क्रमांक-2 और 4 में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेसर्स एस.एल. कछवाहा एंड संस द्वारा संचालित इन स्टॉलों में भारतीय रेलवे, आईआरसीटीसी और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। प्लेटफॉर्म और उसके बाहर हो रही ये सभी गतिविधियां सर्वोच्च सत्ता के कैमरे में भी कैद हैं। मामले की सत्यता जानने के लिए जब पत्रकारों की टीम ने मौके का दौरा किया, तो वहाँ का नजारा बेहद भयावह था। यात्रियों को रेल आहार के नाम पर परोसा जाने वाला भोजन किसी स्वच्छ रसोई के बजाय अत्यंत अस्वच्छ और गुणवत्ता विहीन स्थानों पर तैयार किया जा रहा है। जिस जगह पर चाय बनाई जाती है, उसके आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साथ ही, एक गुमटीनुमा किचन में समोसा और आलू बंडा जैसी खाद्य सामग्रियां तैयार करने के दौरान साफ-सफाई के बुनियादी मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यह स्थिति न केवल रेलवे और आईआरसीटीसी की कैटरिंग नीति का उल्लंघन है, बल्कि फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड्स एक्ट, 2006 तथा FSSAI के खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की भी गंभीर अवहेलना है। स्टेशन पर यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हुए स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता के नियमों को पूरी तरह तिलांजलि दे दी गई है।
    1
    शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर संचालित स्टॉल क्रमांक-2 और 4 में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेसर्स एस.एल. कछवाहा एंड संस द्वारा संचालित इन स्टॉलों में भारतीय रेलवे, आईआरसीटीसी और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। प्लेटफॉर्म और उसके बाहर हो रही ये सभी गतिविधियां सर्वोच्च सत्ता के कैमरे में भी कैद हैं।

मामले की सत्यता जानने के लिए जब पत्रकारों की टीम ने मौके का दौरा किया, तो वहाँ का नजारा बेहद भयावह था। यात्रियों को रेल आहार के नाम पर परोसा जाने वाला भोजन किसी स्वच्छ रसोई के बजाय अत्यंत अस्वच्छ और गुणवत्ता विहीन स्थानों पर तैयार किया जा रहा है। जिस जगह पर चाय बनाई जाती है, उसके आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साथ ही, एक गुमटीनुमा किचन में समोसा और आलू बंडा जैसी खाद्य सामग्रियां तैयार करने के दौरान साफ-सफाई के बुनियादी मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

यह स्थिति न केवल रेलवे और आईआरसीटीसी की कैटरिंग नीति का उल्लंघन है, बल्कि फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड्स एक्ट, 2006 तथा FSSAI के खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की भी गंभीर अवहेलना है। स्टेशन पर यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हुए स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता के नियमों को पूरी तरह तिलांजलि दे दी गई है।
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • चंदिया में हिंदू बहनों के साथ हुए लव जिहाद के विरोध में विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल उमरिया जिला द्वारा कलेक्टर परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिहादी मानसिकता के अपराधी मोहम्मद हारुन खान एवं इश्तियाक मौलाना के घरों को जमींदोज करने की मांग की। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की जोरदार मांग उठाई गई। इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद् उमरिया जिला अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी जी, चंदिया प्रखंड अध्यक्ष खुल्लू शर्मा जी, चंदिया प्रखंड संयोजक गौरव वर्मा जी, मातृशक्ति प्रांत सहसंयोजिका श्रीमती निधि श्रीवास्तव दीदी, श्रीमती सपना दहिया दीदी, जिला मंत्री श्रीमती सुषमा गुप्ता दीदी और मातृशक्ति जिला संयोजिका कामना साहू दीदी उपस्थित रहीं। इसके अलावा पवन तिवारी जी, प्रदीप सेन जी, चंदिया प्रखंड उपाध्यक्ष चिराग लोकचंदानी, चंदिया प्रखंड सहसंयोजक गुड्डू कुशवाहा जी, शिवांश अग्रवाल जी, संदीप बाधवा जी, पवन त्रिपाठी जी, उपेंद्र सिंह जी, सोनू विश्वकर्मा जी, शिवम् तिवारी जी, गोविंद द्विवेदी जी, डॉ अखिलेश तिवारी जी, श्री राकेश शर्मा जी, श्री विभूति गौतम जी, निक्की रजक जी, जया श्रीवास्तव जी सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए।
    1
    चंदिया में हिंदू बहनों के साथ हुए लव जिहाद के विरोध में विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल उमरिया जिला द्वारा कलेक्टर परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा है।

इस प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिहादी मानसिकता के अपराधी मोहम्मद हारुन खान एवं इश्तियाक मौलाना के घरों को जमींदोज करने की मांग की। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की जोरदार मांग उठाई गई।

इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद् उमरिया जिला अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी जी, चंदिया प्रखंड अध्यक्ष खुल्लू शर्मा जी, चंदिया प्रखंड संयोजक गौरव वर्मा जी, मातृशक्ति प्रांत सहसंयोजिका श्रीमती निधि श्रीवास्तव दीदी, श्रीमती सपना दहिया दीदी, जिला मंत्री श्रीमती सुषमा गुप्ता दीदी और मातृशक्ति जिला संयोजिका कामना साहू दीदी उपस्थित रहीं। इसके अलावा पवन तिवारी जी, प्रदीप सेन जी, चंदिया प्रखंड उपाध्यक्ष चिराग लोकचंदानी, चंदिया प्रखंड सहसंयोजक गुड्डू कुशवाहा जी, शिवांश अग्रवाल जी, संदीप बाधवा जी, पवन त्रिपाठी जी, उपेंद्र सिंह जी, सोनू विश्वकर्मा जी, शिवम् तिवारी जी, गोविंद द्विवेदी जी, डॉ अखिलेश तिवारी जी, श्री राकेश शर्मा जी, श्री विभूति गौतम जी, निक्की रजक जी, जया श्रीवास्तव जी सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए।
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सूरजपुर के केतका स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूरजपुर के माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री थॉमस एक्का के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून और समाज के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद प्रकाश वारियाल थे। उन्होंने अपने संबोधन में बढ़ती जनसंख्या और सीमित संसाधनों के बीच संतुलन स्थापित करने में शिक्षा की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहद सरल भाषा में न्यायिक व्यवस्था, सुनियोजित अपराध और पारिस्थितिक अपराध के बीच का अंतर, अपराधों की गंभीरता तथा उनके लिए तय दंडात्मक प्रावधानों के बारे में समझाया। इसके साथ ही उन्होंने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012 और किशोर न्याय से जुड़े वर्तमान कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। न्यायाधीश श्री वारियाल ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ने वाले इसके दीर्घकालिक प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने अपने छात्र जीवन और न्यायाधीश बनने तक के संघर्षों को साझा करते हुए छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया का सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग करने और ज्ञानवर्धन के लिए इंटरनेट व मोबाइल का सकारात्मक इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके अलावा, उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता और NALSA के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की उपयोगिता के बारे में भी बताया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री शशिकांत भारती, श्री दिनेश कुमार सिंह, मंच संचालक श्री उग्रसेन प्रसाद, समस्त शिक्षकगण सहित पैरा लीगल वॉलेंटियर्स श्री सत्य नारायण, श्री बृजवासी सिंह एवं श्री उमेश कुमार रजवाड़े उपस्थित रहे।
    3
    सूरजपुर के केतका स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूरजपुर के माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री थॉमस एक्का के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून और समाज के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद प्रकाश वारियाल थे। उन्होंने अपने संबोधन में बढ़ती जनसंख्या और सीमित संसाधनों के बीच संतुलन स्थापित करने में शिक्षा की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहद सरल भाषा में न्यायिक व्यवस्था, सुनियोजित अपराध और पारिस्थितिक अपराध के बीच का अंतर, अपराधों की गंभीरता तथा उनके लिए तय दंडात्मक प्रावधानों के बारे में समझाया। इसके साथ ही उन्होंने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012 और किशोर न्याय से जुड़े वर्तमान कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला।

न्यायाधीश श्री वारियाल ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ने वाले इसके दीर्घकालिक प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने अपने छात्र जीवन और न्यायाधीश बनने तक के संघर्षों को साझा करते हुए छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया का सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग करने और ज्ञानवर्धन के लिए इंटरनेट व मोबाइल का सकारात्मक इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके अलावा, उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता और NALSA के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की उपयोगिता के बारे में भी बताया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री शशिकांत भारती, श्री दिनेश कुमार सिंह, मंच संचालक श्री उग्रसेन प्रसाद, समस्त शिक्षकगण सहित पैरा लीगल वॉलेंटियर्स श्री सत्य नारायण, श्री बृजवासी सिंह एवं श्री उमेश कुमार रजवाड़े उपस्थित रहे।
    user_डी. पी. सिंह मरकाम
    डी. पी. सिंह मरकाम
    पत्रकार रामानुजनगर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • डिंडोरी जिले के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेल मॉल के ग्राम परसेल रैयत टिकरा देवरी में एक नए गोंडवाना कृषि फार्म हाउस का शुभारंभ हुआ है। इस नव-प्रारंभ फार्म हाउस में मुख्य रूप से टमाटर, मिर्ची और भांटा की खेती की जाएगी।
    1
    डिंडोरी जिले के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेल मॉल के ग्राम परसेल रैयत टिकरा देवरी में एक नए गोंडवाना कृषि फार्म हाउस का शुभारंभ हुआ है। इस नव-प्रारंभ फार्म हाउस में मुख्य रूप से टमाटर, मिर्ची और भांटा की खेती की जाएगी।
    user_राजेश कुमार मरावी
    राजेश कुमार मरावी
    Voice of people बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सूरजपुर जिले के पर्यटन स्थल पिलखा पहाड़ स्थित मोरडी बांध में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में कुछ युवकों द्वारा तेज रफ्तार कारों से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। रील बनाने के जुनून में ये युवक लापरवाही से वाहन दौड़ाकर खुलेआम मौत का खेल खेल रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह खतरनाक स्टंटबाजी उस जगह पर हो रही है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और बच्चे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टंटबाजों की एक छोटी सी चूक कभी भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय मोरभंज गांव के ग्रामीणों ने बाहरी क्षेत्रों से आने वाले इन युवकों पर आए दिन गांव के लोगों से बहस, विवाद और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ रहा है और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इन स्टंटबाजों पर लगाम नहीं लगाई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा या कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक तंत्र की होगी। ग्रामीणों ने पुलिस और जिला प्रशासन से मांग की है कि मोरडी बांध क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाई जाए, स्टंट करने वालों की पहचान कर उनके वाहनों को जब्त किया जाए और मोटर वाहन अधिनियम व अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि पर्यटन स्थल मनोरंजन के लिए हैं, न कि रील बनाने के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए।
    1
    सूरजपुर जिले के पर्यटन स्थल पिलखा पहाड़ स्थित मोरडी बांध में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में कुछ युवकों द्वारा तेज रफ्तार कारों से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। रील बनाने के जुनून में ये युवक लापरवाही से वाहन दौड़ाकर खुलेआम मौत का खेल खेल रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह खतरनाक स्टंटबाजी उस जगह पर हो रही है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और बच्चे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टंटबाजों की एक छोटी सी चूक कभी भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय मोरभंज गांव के ग्रामीणों ने बाहरी क्षेत्रों से आने वाले इन युवकों पर आए दिन गांव के लोगों से बहस, विवाद और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ रहा है और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इन स्टंटबाजों पर लगाम नहीं लगाई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा या कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक तंत्र की होगी।

ग्रामीणों ने पुलिस और जिला प्रशासन से मांग की है कि मोरडी बांध क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाई जाए, स्टंट करने वालों की पहचान कर उनके वाहनों को जब्त किया जाए और मोटर वाहन अधिनियम व अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि पर्यटन स्थल मनोरंजन के लिए हैं, न कि रील बनाने के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए।
    user_Guru Reality Show
    Guru Reality Show
    पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.