Shuru
Apke Nagar Ki App…
रांची के खोराटोली से 18 माह की बच्ची आदित्य पांडे लापता राँची लापता बच्ची अदिति पांडेय की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुँची है।एनडीआरएफ की टीम ने बच्ची के घर के पास से नाले में सर्च अभियान शुरू किया है।वहीं पुलिस की तरफ से ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र में नाले और नदी की जांच की जा रही है। सदर डीएसपी संजीव बेसरा के साथ सदर और खेलगांव थाना की पुलिस भी खोजबीन में जुटी है। वहीं पुलिस ने बच्चों की जानकारी देने वाले को ₹50000 इनाम देने की घोषणा कर चुकी है फिर भी अभी तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इधर राज के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झारखंड के पुलिस प्रशासन को बच्चों को जल्द से जल्द खोजने के निर्देश जारी किए है।
Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
रांची के खोराटोली से 18 माह की बच्ची आदित्य पांडे लापता राँची लापता बच्ची अदिति पांडेय की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुँची है।एनडीआरएफ की टीम ने बच्ची के घर के पास से नाले में सर्च अभियान शुरू किया है।वहीं पुलिस की तरफ से ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र में नाले और नदी की जांच की जा रही है। सदर डीएसपी संजीव बेसरा के साथ सदर और खेलगांव थाना की पुलिस भी खोजबीन में जुटी है। वहीं पुलिस ने बच्चों की जानकारी देने वाले को ₹50000 इनाम देने की घोषणा कर चुकी है फिर भी अभी तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इधर राज के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झारखंड के पुलिस प्रशासन को बच्चों को जल्द से जल्द खोजने के निर्देश जारी किए है।
More news from झारखंड and nearby areas
- तीन धुमकुडिया और एक चैक डैम का शिलान्यास किया। हेंमत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का विकास के लिए योजनाबद्ध काम कर रहें हैं। तोरपा विधायक सुदीप गुडिया। तीन धुमकुडिया और एक चैक डैम का शिलान्यास किया तोरपा विधायक। शुरू ऐप न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कर्रा प्रखंड के सोया, चिल्ली और कोनहप्पा गांव में धुमकुडिया भवन एंव लिमडा नदी में चेक डैम का शिलान्यास सोमवार को तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने नारियल फोड़कर विधि विधान पूर्वक किया। इस अवसर पर विधायक सुदीप गुडिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की सोच है की प्रत्येक गांव में गांव वालों को बैठक करने, आमसभा करने, एंव बच्चों के पढ़ाई के लिए गांव का अपना भवन जरुरी है, इसी सोच के चलते आज झारखंड सरकार धुमकुडिया भवन निर्माण करा रहा है। विधायक ने कहा की हमारे क्षेत्र में सिंचाई के अभाव मे आधा से अधिक जमीन परती रह जाता है। यदी हम बरसात का पानी जो नदी, डोसा से बहकर चला जाता है उसी पानी का संचय हम चैक डैम के द्वारा करेंगे तो हजारों एकड़ भूमि में सिंचित होगा और हम किसानों साल भर में दो से तीन फसल उत्पादन कर आत्म निर्भर होंगे। उन्होंने लोगों से कहें की हमलोगों को मोटा अन्नाज का खेती में विशेष जोर देना होगा, विशेषकर मडुवा का खेती सभी को करना चाहिए। आज मडुवा का मांग विदेश में बहुत अधिक हो रहा है। मडुवा का सेवन करने से शरीर में खुश बहुत जल्द बनता है और सुगर मरीजों को सालों भर मडुवा का सेवन करना चाहिए। विधायक ने कहा धुमकुडिया भवन या चैक डैम गुणवत्ता पूर्ण बनना चाहिए। इससे पूर्व स्थानीय महिला पुरुषों द्वारा स्थानीय नृत्य एंव माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। संचालन जेएमएम खुंटी जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल केशरी एंव धन्यवाद ज्ञापन जेएमएम कर्रा प्रखंड सचिव बिनोद उरांव ने किया। मौके पर जिला जेएमएम महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोगाडी, बक्सपु मुखिया पुनम बारला, उडिकेल पंचायत मुखिया क्षत्री हेमरोम,नैवी भेंगरा,केलेमेशिया ओड़िया, सुखराम उरांव,सवरती आईंदा,बाका लकड़ा राजू किस्पोट्टा के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।1
- सिसई : योगगुरु के सानिध्य में विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं व शिक्षकों ने किया योगाभ्यास सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरगांव, मकुंदा सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकों को आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। 21 जून 2026 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर योगगुरु गजराज महतो द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसी के निमित सोमवार को योगगुरु द्वारा "करें योग रहें निरोग" के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास के माध्यम से ताड़ासन, वृक्षासन, कटि चक्रासन, त्रिकोणासन सहित योग के विभिन्न आसन सिखाया गया। हाथ व पैरों की सुदृढता के लिए सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास एवं बैठकर करने वाले आसनों में मंडुकासन, उष्ट्रासन, तितली आसन और पवन मुक्तासन का भी अभ्यास कराया गया। योगगुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे भारत देश के ऋषि मुनियों द्वारा बनाये गए योग रूपी जीवन दायिनी परंपरा को अब सारा विश्व अपनाने लगा है इसी के निमित प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने बताया कि योग जीवन जीने की एक पद्धति है इसके नियमित अभ्यास से 100 वर्षों से भी अधिक समय तक हमारे शरीर के बाहरी व अंदरूनी अंगों को क्रियाशील रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम के तीन अभ्यास भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भाती प्राणायाम तथा अनुलोम विलोम प्राणायाम से श्वास नली से लेकर किडनी तक अपना कार्य निर्वाध रूप से करता है। अंत में ध्यान शक्ति के विकास हेतु हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित कराया गया और विश्व के कल्याण हेतु वसुधैव कुटुंबकम का नारा बुलंद करते हुए शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।4
- लोहरदगा :- रात में सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ भीषण एक्सीडेंट बाइक/कार कई घायल.?1
- जैक (JAC )परीक्षा 2026: गुमला के मेधावी छात्रों का सम्मान गुमला नगर भवन में जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष गुमला जिले ने मैट्रिक में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान, इंटर कला में प्रथम, विज्ञान में द्वितीय और वाणिज्य में तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य में अपनी पहचान बनाई। समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 310 छात्र-छात्राओं तथा इंटर के टॉप विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। वहीं शिक्षा विभाग ने इसे सुनियोजित रणनीति और लगातार मॉनिटरिंग का नतीजा बताया।3
- यह प्रेरणादायक कविता बताती है कि केवल हाथों की लकीरों से गुजारा नहीं होता, बल्कि बिना मेहनत के कोई भी सितारा नहीं बनता। इसमें कहा गया है कि मंजिलें यूँ ही नहीं मिलतीं, सही दिशा और अथक प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।1
- गुमला में अब लेज़र मशीन द्वारा त्वचा संबंधित दाग-धब्बों और सफेद दाग का इलाज उपलब्ध है। यह तकनीक आपको बेदाग और स्वस्थ त्वचा पाने में मदद करेगी।1
- रांची जिले में 'भादवा रानी' नाम की एक नई कविता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय साहित्य प्रेमियों में इस रचना को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।1
- खूंटी जिले के सिम्बुकेल गाँव में कल हुई ओलावृष्टि और तेज आंधी ने कई घरों की छतें व बैंगन की फसलें तबाह कर दीं। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने मौके पर पहुँचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की है।1