logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़*‘द अजगरा डिबेट’ में बच्चों के बीच बैठे DM अभिषेक पांडेय, युवाओं का बढ़ाया उत्साह। डीएम ने बच्चों से संवाद कर *प्रतापगढ़*‘द अजगरा डिबेट’ में बच्चों के बीच बैठे DM अभिषेक पांडेय, युवाओं का बढ़ाया उत्साह। डीएम ने बच्चों से संवाद कर अजगरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने पर जोर दिया।अजगरा महोत्सव 15 से 17 सितंबर तक होगा, अंतिम चरण में 8 विजेता प्रतिभागी शामिल होंगे। विजेताओं को ₹1.75 लाख, ₹1.50 लाख और ₹1.25 लाख तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।

6 hrs ago
user_Omprakash प्रजापति
Omprakash प्रजापति
Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
142c970d-c4dd-4bf4-a79b-eaaa2daaeb13

प्रतापगढ़*‘द अजगरा डिबेट’ में बच्चों के बीच बैठे DM अभिषेक पांडेय, युवाओं का बढ़ाया उत्साह। डीएम ने बच्चों से संवाद कर *प्रतापगढ़*‘द अजगरा डिबेट’ में बच्चों के बीच बैठे DM अभिषेक पांडेय, युवाओं का बढ़ाया उत्साह। डीएम ने बच्चों से संवाद कर अजगरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने पर जोर दिया।अजगरा महोत्सव 15 से 17 सितंबर तक होगा, अंतिम चरण में 8 विजेता प्रतिभागी शामिल होंगे। विजेताओं को ₹1.75 लाख, ₹1.50 लाख और ₹1.25 लाख तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अजगरा महान संवाद कार्यक्रम 2026 में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने क्या कहा। प्रतापगढ़ जिले के लक्ष्मणपुर ब्लॉक के कटैया ग्राम में अजगरा महान संवाद कार्यक्रम 2026 में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने क्या कुछ कहा देखें।
    1
    अजगरा महान संवाद कार्यक्रम 2026 में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने क्या कहा।
प्रतापगढ़ जिले के लक्ष्मणपुर ब्लॉक के कटैया ग्राम में अजगरा महान संवाद कार्यक्रम 2026 में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने क्या कुछ कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • वारावफात पर निकला अमेठी कस्वे में जुलूस महिला पुरुष हुए शामिल अमेठी स्थानीय कस्बे में मंगलवार की रात रिमझिम बरसात में जुलूस निकला बुधवार को दोपहर बाद दो दर्जन से अधिक अंजुमने नारा लगाते हुए भ्रमण किया मरफापुर अंजुमन के साथ घोड़े भी चल रहे थे जगह जगह शीरनी‌ टाल लगाकर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अंजुमन में शामिल लोगों को बांटे इस दौरान पूरा शहर ठहर सा गया पूरी अंजुमन की ब्यवस्था इन्तजामिया कमेटी ने किया था शाम के समय आखिरी कलाम होने के साथ पर्व का समापन हुआ जामा मस्जिद के सामने मेला लगा रहा पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा सीओ मनोज मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित किया
    1
    वारावफात पर निकला अमेठी कस्वे में जुलूस महिला पुरुष हुए शामिल 
अमेठी 
स्थानीय कस्बे में मंगलवार की रात रिमझिम बरसात में जुलूस निकला बुधवार को दोपहर बाद दो दर्जन से अधिक अंजुमने नारा लगाते हुए भ्रमण किया मरफापुर अंजुमन के साथ घोड़े भी चल रहे थे जगह जगह शीरनी‌ टाल लगाकर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अंजुमन में शामिल लोगों को बांटे इस दौरान पूरा शहर ठहर सा गया पूरी अंजुमन की ब्यवस्था इन्तजामिया कमेटी ने किया था शाम के समय आखिरी कलाम होने के साथ पर्व का समापन हुआ 
जामा मस्जिद के सामने मेला लगा रहा पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा सीओ मनोज मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित किया
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु यूपी टी-20 लीग में चयन से खारेथू गांव में खुशी अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड क्षेत्र के खारेथू गांव निवासी युवा क्रिकेटर हिमांशु सिंह का यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्तन टीम के लिए चयन होने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। हिमांशु के चाचा राजेंद्र सिंह बैश ने बताया कि हिमांशु को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। महज तीन वर्ष की उम्र से वह अपने दादा स्वर्गीय भारत सिंह के साथ आसपास के मैदानों में क्रिकेट देखने जाता था। उसकी रुचि को देखते हुए दादा ने उसे बैट-बॉल दिलाई। इसके बाद क्रिकेट के प्रति उसका जुनून बढ़ता गया। हिमांशु ने लखनऊ की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया। इकाना स्टेडियम में खेलने के दौरान उसके शानदार प्रदर्शन और एक गेंद पर लगाए गए छक्के ने सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद उसे कप्तान भुवनेश्वर कुमार के नेतृत्व में यूपी टी-20 लीग में खेलने का अवसर मिला। चयन से अमेठी और खारेथू गांव का नाम रोशन हुआ है। 29 अगस्त को कानपुर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में हिमांशु से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। खुशी में दादी माधुरी, मां कुसुम लता, चाचा राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु
दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु
यूपी टी-20 लीग में चयन से खारेथू गांव में खुशी
अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड क्षेत्र के खारेथू गांव निवासी युवा क्रिकेटर हिमांशु सिंह का यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्तन टीम के लिए चयन होने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
हिमांशु के चाचा राजेंद्र सिंह बैश ने बताया कि हिमांशु को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। महज तीन वर्ष की उम्र से वह अपने दादा स्वर्गीय भारत सिंह के साथ आसपास के मैदानों में क्रिकेट देखने जाता था। उसकी रुचि को देखते हुए दादा ने उसे बैट-बॉल दिलाई। इसके बाद क्रिकेट के प्रति उसका जुनून बढ़ता गया।
हिमांशु ने लखनऊ की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया। इकाना स्टेडियम में खेलने के दौरान उसके शानदार प्रदर्शन और एक गेंद पर लगाए गए छक्के ने सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद उसे कप्तान भुवनेश्वर कुमार के नेतृत्व में यूपी टी-20 लीग में खेलने का अवसर मिला।
चयन से अमेठी और खारेथू गांव का नाम रोशन हुआ है। 29 अगस्त को कानपुर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में हिमांशु से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। खुशी में दादी माधुरी, मां कुसुम लता, चाचा राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का उपहार।* *रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को बड़ी सौगात, 27 से 29 अगस्त तक सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा।* अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग) मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना केवल एक यात्रा सुविधा नहीं बल्कि मातृशक्ति के प्रति सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से महिलाओं को अपने परिजनों से मिलने और त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाने में विशेष सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई इस सौगात का स्वागत करते हुए इसे महिला सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। *जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*
    2
    *लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का उपहार।*
*रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को बड़ी सौगात, 27 से 29 अगस्त तक सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा।*
अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग) मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना केवल एक यात्रा सुविधा नहीं बल्कि मातृशक्ति के प्रति सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से महिलाओं को अपने परिजनों से मिलने और त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाने में विशेष सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई इस सौगात का स्वागत करते हुए इसे महिला सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
*जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त अमेठी में बड़े गोदामों पर छापेमारी चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को तहसील अमेठी क्षेत्र में राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने गोदामों में रखी चीनी का भौतिक सत्यापन करने के साथ स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान अमेठी कस्बे के गोपाल ट्रेडर्स के यहां 302 कुंतल यानी 604 बोरी चीनी का स्टॉक मिला। वहीं माहेश्वरी ट्रेडर्स के यहां 83 कुंतल यानी 166 बोरी चीनी पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक दोनों प्रतिष्ठानों पर मिला स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप था। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दो बड़े गोदामों की जांच की गई है। व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का भंडारण करने और स्टॉक से संबंधित अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर चीनी की कीमत बढ़ाने वालों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त अमेठी में बड़े गोदामों पर छापेमारी

चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को तहसील अमेठी क्षेत्र में राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की।
अधिकारियों ने गोदामों में रखी चीनी का भौतिक सत्यापन करने के साथ स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान अमेठी कस्बे के गोपाल ट्रेडर्स के यहां 302 कुंतल यानी 604 बोरी चीनी का स्टॉक मिला। वहीं माहेश्वरी ट्रेडर्स के यहां 83 कुंतल यानी 166 बोरी चीनी पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक दोनों प्रतिष्ठानों पर मिला स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप था।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दो बड़े गोदामों की जांच की गई है। व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का भंडारण करने और स्टॉक से संबंधित अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर चीनी की कीमत बढ़ाने वालों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।
    2
    रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा
अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है।
इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त, बड़े गोदामों पर छापेमारी अमेठी। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर शासन के निर्देश के बाद अमेठी जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में तहसील अमेठी क्षेत्र में बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक दुकानों पर राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर गोदामों में रखी चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के दौरान गोदामों में उपलब्ध चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया। टीम ने जांच की कार्रवाई पूरी करने के साथ व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से चार हजार कुंतल से अधिक चीनी का स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों को स्टॉक का नियमानुसार रखरखाव करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं। चीनी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन की ओर से जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तहसील अमेठी क्षेत्र में दो बड़े गोदामों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की गई। दोनों स्थानों पर चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप मिला। उन्होंने बताया कि अन्य बड़े व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि मानक से अधिक चीनी का स्टॉक जमा न करें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से बड़े चीनी कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी गोदामों और थोक कारोबारियों के यहां जांच का सिलसिला जारी रहेगा।
    1
    चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त, बड़े गोदामों पर छापेमारी

अमेठी। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर शासन के निर्देश के बाद अमेठी जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में तहसील अमेठी क्षेत्र में बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक दुकानों पर राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर स्टॉक की जांच की।
संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर गोदामों में रखी चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के दौरान गोदामों में उपलब्ध चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया। टीम ने जांच की कार्रवाई पूरी करने के साथ व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से चार हजार कुंतल से अधिक चीनी का स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों को स्टॉक का नियमानुसार रखरखाव करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं।
चीनी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन की ओर से जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तहसील अमेठी क्षेत्र में दो बड़े गोदामों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की गई। दोनों स्थानों पर चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप मिला। उन्होंने बताया कि अन्य बड़े व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि मानक से अधिक चीनी का स्टॉक जमा न करें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से बड़े चीनी कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी गोदामों और थोक कारोबारियों के यहां जांच का सिलसिला जारी रहेगा।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सुलतानपुर‌ । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट। सुलतानपुर‌ । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट।
    1
    सुलतानपुर‌ । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट।
सुलतानपुर‌ । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.