Shuru
Apke Nagar Ki App…
अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा—जनसभा पर टिकीं सभी की नजरें। अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे घंटाघर, जोधपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
Sunil kumar
अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा—जनसभा पर टिकीं सभी की नजरें। अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे घंटाघर, जोधपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा—जनसभा पर टिकीं सभी की नजरें। अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे घंटाघर, जोधपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।1
- वाटर बॉक्स वाले खुद ही टैंकर भरवा कर भेज रहे हैं टैंकरों की लाइन लगी हुई है तो फिर गांव के अंदर पाइपलाइन में कहां से आएगा पानी और गांव वाले कैसे पियेंगे सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही फिर कहता है पानी की वाटर बॉक्स वाले यही बोलते हैं आज पानी आया नहीं कल आया नहीं आने आएगा जब गांव में देंगे और यह तो टैंकर भरवा भरवा कर भेज रहे हैं और पैसे कमाने में लगे हुए हैं1
- *नगर निकाय आम चुनाव-2026* *लोकतंत्र के उत्सव में सहभागी बनें, मतदान अवश्य करें* *- जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से मतदान दिवस पर घरों से निकलकर मताधिकार का प्रयोग करने का किया आह्वान* जोधपुर, 7 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर), जोधपुर श्री आलोक रंजन ने जिलेवासियों से नगर निकाय आम चुनाव-2026 में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। श्री रंजन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की जमीनी व्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्धारित मतदान दिवस पर अपने दैनिक कार्यों में से कुछ समय निकालकर मतदान केन्द्र पर पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। नगर पालिकाओं के लिए 9 सितंबर तथा जोधपुर नगर निगम के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागी बनें और अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र की आधारभूत संस्थाएं और अधिक सशक्त होंगी।1
- सचिन पायलट एवं विनोद जाखड़ के जन्मदिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर संपन्न रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान सचिन पायलट एवं विनोद जाखड़ के जन्मदिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर संपन्न जोधपुर। रक्तकोष फाउंडेशन जोधपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय महासचिव AICC एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री जननेता श्री सचिन पायलट तथा NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्मदिवस के अवसर पर आरती ग्रीन सिटी, नांदड़ा कल्ला में आयोजित विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 187 यूनिट रक्तदान हुआ, वहीं 251 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गीता जी बरवड़, महेंद्र जी बिश्नोई, नीरज जी गुर्जर, राजेंद्र जी चौधरी, मुकेश मेघवंशी, रतनाराम जी ठोलिया, रविंद्र सिंह जी राणावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल सिंह जी भाटी, गोपाराम डोली, श्रवण सिंह जोधा, दिव्या जी चौधरी, मोनालिसा जी पुरोहित एवं विजयलक्ष्मी जी पटेल सहित सभी अतिथियों ने शिरकत की। शिविर में चिकित्सा टीम के रूप में जीत हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा। डेंटल विभाग में कृष्णा डेंटल हॉस्पिटल, पाल रोड एवं डॉ. राजेश विश्नोई के सहयोग से मरीजों का दंत परीक्षण एवं परामर्श किया गया। वहीं रक्त संग्रहण में मथुरादास माथुर हॉस्पिटल एवं उम्मेद हॉस्पिटल की टीमों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शिविर के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अतिथियों एवं आयोजकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। आयोजक एवं झ, अभिषेक मेहरा, कैलाश मेहरा, जितेंद्र बांता, भरत मेहरा, बबलू निम्बडिया, राहुल सिंह चौहान, एवं समस्त कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।4
- पाली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य रोड शो, जनसैलाब उमड़ा; कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश दीपान्शु चौहान (पाली) नगर निकाय चुनाव के प्रचार के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली शहर में एक विशाल और भव्य रोड शो कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर पाली वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो की शुरुआत शहर के प्रमुख सूरजपोल मैदान से हुई। फूलों से सजे विशेष वाहन पर सवार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे। मुख्य मार्गों से गुजरते हुए रोड शो के दौरान पूरे शहर में 'जय श्री राम' और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी होती रही। विकास को मिलेगी नई गति रोड शो के दौरान जगह-जगह आम जनता व व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से निकायों के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने आमजन से स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सिंधु भवन में ली संगठनात्मक बैठक रोड शो के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री ने सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधु भवन में भाजपा पदाधिकारियों, वार्ड प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उच्चस्तरीय संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने और अंतिम दिन तक घर-घर जाकर संपर्क साधने का जीत मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।4
- पाली मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का पाली में रोड शो साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व पाली सांसद पीपी चौधरी पाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पाली में आज रोड शो हुआ जिनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सांसद पीपी चौधरी व जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख रथ पर मौजूद रहे1
- नाडोल गांवाई मलोप तालाब में मगरमच्छ का किया रेस्क्यू, देसूरी सेलीबांध में सुरक्षित छोड़ा। नाडोल के गांवाई मलोप तालाब में मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया सभी ग्रामवासियों के सहयोग व सूझबूझ से और नारलाई के हनीसिंह (रेस्क्यू टीम ) एवं महेंद्रसिंह (वनविभाग स्टॉप) ओर विशेष सहयोग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण माली, पुलिसमित्र मनोरसिंह, मुकेशनाथ, मोहननाथ,महेश बोहरा, ओमजी बोहरा, बाबूभाई घांची, राजेंद्रसिंह राजपुरोहित, दिनेश मीणा, शैतानसिंह करणवा, प्रकाशभाई माली सभी के सहयोग से नाडोल तालाब से रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सेलीमाता बांध देसूरी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। संवाददाता- मोहन भटनागर1
- राष्ट्रीय महासचिव एवं उपमुख्यमंत्री जन नेता श्री सचिन पायलट साहब एवं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान राष्ट्रीय महासचिव एवं उपमुख्यमंत्री जन नेता श्री सचिन पायलट साहब एवं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर पौधारोपण व चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में काफी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया गया और सघन पौधारोपण किया गया और काफी मात्रा में युवाओं महिलाओं व बड़े बुजुर्गों आदि ने चिकित्सा जांच शिविर का लाभ लिया। रक्तदान करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वह मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया समाज सेवी नरपत राम मेहरा पुखराज मेहरा अशोक मेहरा वीरेंद्र रोलन अभिषेक मेहरा व कैलाश मेहरा आदि जनों का कार्यक्रम में सहयोग रहा।4