हरिद्वार में स्कूली परीक्षाओं के बाद अब भीड़भाड़ शुरू हो गई है, अगले महीने से चारधाम यात्रा भी आरंभ हो जाएगी लेकिन आनेवाली भीड़ को संभालने की तैयारियां अभी दिखाई नहीं पड़ रही हैं।शहर में अतिक्रमण पसरा पड़ा है। गर्मियां शुरू होते ही बाहर के रिक्शा,बैटरी रिक्शा, चाट टिक्की खोमचे वालों ने हरिद्वार का रुख कर लिया है। पेशेवर भिखारियों और फक्कड़ों की भीड़ भी घाटों पर बढ़ने लगी है। दूसरी और सीवर और कुंभ कार्यों के चलते शहर में जगह-जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं।जो आनेवाले समय में यातायात और भीड़ नियंत्रण को प्रभावित करेंगी।सीवर कार्य से शहर में बुरा हाल है। खोलकर छोड़ दी गई सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़कों पर उड़ती धूल से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। हरिद्वार शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर ने आरोप लगाया कि प्रशासन की तैयारियां भीड़ के सापेक्ष बहुत सीमित हैं। खासकर नमामि गंगे के तहत डाली जा रही सीवर लाइन का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। जबकि विभाग से सहमति बनी थी कि खोदी गई सड़क को पहले दुरुस्त किया जाएगा फिर आगे काम शुरू किया जाएगा। लेकिन पूरा शहर खोदकर अस्त-व्यस्त कर दिया गया है। विभाग ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो व्यापारियों को आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

- RPF जवान ने ट्रेन यात्रियों को किया जागरूक, बताया कैसे चोर झपट्टा मारकर मोबाइल और चैन ले जाते हैं ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने यात्रियों को जागरूक किया। इस दौरान जवानों ने बताया कि किस तरह शातिर चोर और झपट्टामार ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। RPF जवानों ने यात्रियों को जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर चोर ट्रेन के दरवाजों, खिड़कियों और भीड़भाड़ वाले डिब्बों में सक्रिय रहते हैं। कई बार जब ट्रेन स्टेशन पर रुकती है या धीरे-धीरे चल रही होती है, तभी चोर अचानक झपट्टा मारकर यात्रियों के हाथ से मोबाइल फोन, गले की चैन, पर्स या अन्य कीमती सामान छीनकर फरार हो जाते हैं। जवानों ने यात्रियों को सावधान करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। खिड़की या दरवाजे के पास बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें, क्योंकि इसी दौरान झपट्टामार अपराधी मौके का फायदा उठाते हैं। इसके अलावा अजनबी लोगों से दूरी बनाए रखें और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत RPF या रेलवे अधिकारियों को सूचना दें। RPF ने यह भी बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या 182 पर संपर्क करें। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया जा रहा यह जागरूकता अभियान यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- The Aman Times डोईवाला के भानिया वाला में तिराहे पर हुआ एक्सीडेंट। बाइक और कार की टक्कर। बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल। कालू वाला के ऑटो चालक योगेश राणा बने घायल के लिए देवदूत। अपने ओटो से पहुंचाया घायल युवक को हिमालयन हॉस्पिटल। घायल युवक का मोबाइल फोन लॉक होने के कारण युवक के बारे में नहीं मिल पाई जानकारी। जॉली ग्रांट पुलिस को दी घटना की सूचना।1
- Post by Bijnor Super News1
- जनपद बिजनौर में पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण व तस्करी करने वाले गिरोह के 08 अभियुत गिरफ्तार।1
- Post by Dehradun City News1
- Post by Thakur Akash Singh1
- Post by Bijnor Super News1
- #worldcup20261
- बच्चे मन के सच्चे उत्तर प्रदेश के संभल में बच्चे खेल रहे थे, तभी उन्हें सड़क ओर एक iPhone मिला। बच्चों ने ये फोन पुलिस को लाकर दिया।पुलिस ने जिसका फोन है उन्हें बुलाया और फोन वापस किया।1