Shuru
Apke Nagar Ki App…
व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer वार्ड 1 में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी विनोद डिडवानिया ने क्षेत्र में किया जन संपर्क Dainik News AJMER
Dainik news ajmer
व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer वार्ड 1 में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी विनोद डिडवानिया ने क्षेत्र में किया जन संपर्क Dainik News AJMER
More news from राजस्थान and nearby areas
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer वार्ड 1 में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी विनोद डिडवानिया ने क्षेत्र में किया जन संपर्क Dainik News AJMER1
- निम्बार्कपीठ में 5 सितंबर को मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-माधव के पुष्प बंगला की सजेगी झांकी रूपनगढ़। समीपवर्ती अखिल भारतीय निम्बार्काचार्यपीठ श्रीनिम्बार्कतीर्थ में 5 सितंबर शनिवार को जगद्गुरु श्रीजी महाराज के सानिध्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर निम्बार्कपीठ को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है, वहीं मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निम्बार्कपीठ के सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार सुबह भगवान की मंगला आरती होगी। इसके पश्चात श्रृंगार आरती के दौरान भगवान राधामाधव प्रभु एवं भगवान सर्वेश्वर प्रभु की मनमोहक पुष्प बंगला झांकी सजाई जाएगी। झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं रात्रि में मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक झूले, पुष्प बंगला एवं पलना के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। धार्मिक आयोजन के पश्चात श्रद्धालुओं में पंचामृत एवं पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। जन्माष्टमी महोत्सव के तहत शुक्रवार को पुजारी संदीप शर्मा, मयंक तिवारी, हर्ष एवं रौनक ने भगवान राधामाधव प्रभु का विशेष श्रृंगार किया। मंदिर परिसर में की गई आकर्षक विद्युत सजावट से निम्बार्कपीठ का नजारा भी देखते ही बन रहा है। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।1
- मुनिजी महाराज की यादगार में राम नाम अखंड जाप से सिद्धि की हुई ढाई सौ साल की कुंडी पानी तलाई में तराया गया* रियांबड़ी। नगर पालिका मंडल रियांबड़ी स्थित रामसनेही रामद्वारा प्रांगण में 50 साल से अधिक समय बाद आयोजित हो रहे भव्य संत कृपा चातुर्मास में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। 30 जुलाई से 22 सितंबर 2026 तक चल रहे चातुर्मास के दौरान मुनिजी महाराज की स्मृति में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ।4
- जिला ब्यावर संपादक इंडिया न्यूज़ खबरें देखते रहे विज्ञापन देखते रहे मेले पर न्यूज़पेपर सत्य आपके सामने 98286 90577 पर बात करें विज्ञापन लगाइए चुनाव के एड करवाइए1
- जन्माष्टमी पर आज रूपनगढ़ में गूंजेगा कान्हा का नाम, मंदिरों में सजेगी आकर्षक झांकियां रूपनगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज रूपनगढ़ में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा। जन्माष्टमी को लेकर नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। लाल दरवाजा के पास स्थित कुमावत समाज मंदिर परिसर के श्री सांवलिया मंदिर, रूप श्याम बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शाम से ही धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष एवं मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा तथा आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। शाम को भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी। जन्माष्टमी को लेकर पूरे रूपनगढ़ में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।1
- रियां बड़ी नगर पालिका में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। प्रशासन ने इन चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी और उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने सभी उम्मीदवारों की बैठक ली। इस बैठक में प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता और चुनाव आयोग के नियमों की पूरी जानकारी दी गई। रिटर्निंग अधिकारी ने उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और तय नियमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी चुनाव प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखें और आदर्श आचार संहिता का पालन करें। प्रचार के दौरान ऐसी कोई गतिविधि न करें, जिससे चुनाव नियमों का उल्लंघन हो। अधिकारी ने उम्मीदवारों को चुनावी खर्च के बारे में भी पूरी जानकारी दी। प्रत्याशियों को बताया गया कि वे तय नियमों के अनुसार चुनावी खर्च का हिसाब रखें और संबंधित खर्चों का रिकॉर्ड दें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान होने वाले खर्च में पारदर्शिता रखना हर उम्मीदवार की जिम्मेदारी है। रिटर्निंग अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने साफ किया कि चुनाव आयोग के नियम सभी उम्मीदवारों पर एक जैसे लागू होंगे। अगर कोई प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता या चुनावी नियमों के खिलाफ कोई गतिविधि करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उम्मीदवारों से प्रशासन का सहयोग करने और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने की अपील की। बैठक में नगर पालिका के सभी वार्डों से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के साथ संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। इस बैठक के बाद प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के नियमों और खर्च के हिसाब-किताब को लेकर जरूरी निर्देश मिल गए हैं। प्रशासन भी चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगा, ताकि नगर पालिका चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो सकें। रियां बड़ी नगर पालिका में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। प्रशासन ने इन चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी और उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने सभी उम्मीदवारों की बैठक ली। इस बैठक में प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता और चुनाव आयोग के नियमों की पूरी जानकारी दी गई। रिटर्निंग अधिकारी ने उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और तय नियमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी चुनाव प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखें और आदर्श आचार संहिता का पालन करें। प्रचार के दौरान ऐसी कोई गतिविधि न करें, जिससे चुनाव नियमों का उल्लंघन हो। अधिकारी ने उम्मीदवारों को चुनावी खर्च के बारे में भी पूरी जानकारी दी। प्रत्याशियों को बताया गया कि वे तय नियमों के अनुसार चुनावी खर्च का हिसाब रखें और संबंधित खर्चों का रिकॉर्ड दें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान होने वाले खर्च में पारदर्शिता रखना हर उम्मीदवार की जिम्मेदारी है। रिटर्निंग अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने साफ किया कि चुनाव आयोग के नियम सभी उम्मीदवारों पर एक जैसे लागू होंगे। अगर कोई प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता या चुनावी नियमों के खिलाफ कोई गतिविधि करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उम्मीदवारों से प्रशासन का सहयोग करने और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने की अपील की। बैठक में नगर पालिका के सभी वार्डों से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के साथ संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। इस बैठक के बाद प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के नियमों और खर्च के हिसाब-किताब को लेकर जरूरी निर्देश मिल गए हैं। प्रशासन भी चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगा, ताकि नगर पालिका चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो सकें।1
- चुनौतियों से घबराए बिना धैर्यपूर्वक समाधान निकालकर लक्ष्य हासिल करना ही सच्ची सफलता है, और युवाओं की यही सकारात्मक सोच राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की वास्तविक शक्ति है।1
- खेत में चारा काटने गए रूपनगढ़ में किसान को लगा करंट, मौत खेत में चारा काटने गए रूपनगढ़ के किसान को लगा करंट, मौत विद्युत पोल की तान के संपर्क में आने से हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित रूपनगढ़ (अजमेर)। रूपनगढ़ उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत में चारा काटने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन गंभीर हालत में किसान को उपचार के लिए रूपनगढ़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बनेवड़ा की ढाणी निवासी किशोर सिंह शेखावत खेत में चारा काटने के लिए गए थे। इसी दौरान खेत में लगे विद्युत पोल की तान के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से किशोर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए रूपनगढ़ CHC लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने किसान की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर रूपनगढ़ थाना पुलिस भी चिकित्सालय पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार और गांव में शोक का माहौल है।1
- तेज बारिश से उफान पर आया झरेटी नाला, शेरपुर-झरेटी पुलिया पर आवागमन बंद रणथंभौर। रणथंभौर क्षेत्र में तेज बारिश के बाद नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ गया है। लगातार बारिश के चलते शेरपुर-झरेटी मार्ग की पुलिया पर पानी तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिसके कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। पुलिया पर पानी का बहाव बढ़ने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील है कि पानी का बहाव तेज होने के दौरान पुलिया पार करने का जोखिम न उठाएं। गौरतलब है कि रणथंभौर क्षेत्र में बारिश के दौरान झरेटी नाले में अचानक पानी बढ़ने से पहले भी शेरपुर क्षेत्र में आवागमन प्रभावित रहा है। प्रकृति का रौद्र रूप: बारिश के बाद उफनते नाले और पुलिया पर बहता पानी क्षेत्र में मानसून की ताकत का एहसास करा रहा है। राजस्थान में सितंबर की शुरुआत के साथ पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।1