Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऐमाघाट पुल पर आसमानी आफत, बिजली की चपेट में आकर युवक घायल भीखपुर ऐमाघाट पुल पर गुरुवार दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 19 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसा करीब 12:15 बजे हुआ, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायल की पहचान हरदोई के हथौड़ा बेरवा निवासी विकास पुत्र चंद्रपाल के रूप में हुई। बताया गया कि वह पुल पर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था, तभी बिजली की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे सीएचसी गोंदलामऊ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने विकास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Mohammad Asim
ऐमाघाट पुल पर आसमानी आफत, बिजली की चपेट में आकर युवक घायल भीखपुर ऐमाघाट पुल पर गुरुवार दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 19 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसा करीब 12:15 बजे हुआ, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायल की पहचान हरदोई के हथौड़ा बेरवा निवासी विकास पुत्र चंद्रपाल के रूप में हुई। बताया गया कि वह पुल पर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था, तभी बिजली की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे सीएचसी गोंदलामऊ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने विकास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीतापुर हरदोई बार्डर पर अईमाघाट पुल पर बिजली की चपेट आया युवक सीतापुर हरदोई बार्डर पर अईमाघाट पुल पर बिजली की चपेट आया युवक1
- सीतापुर के पूर्णागिरि मोहल्ले में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल निकासी एवं जल बहाव की समस्या के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- सीतापुर सिटी में स्थित मोहल्ला पूर्णागिरि नगर के लोग जल भराव से परेशान सीतापुर सिटी के श्याम नाथ रोड तिवारी चौराहा के पास बसा हुआ मोहल्ला पूर्णागिरि नगर जल भराव से परेशान हो चुका है 4 घंटे की बारिश ने लोगों के घरों तक दस्तक दे दिया है घर के लोग आने जाने को तरस रहे हैं रोड पर कमर से ऊपर कहानी घुटनों से ऊपर पानी भरा हुआ है1
- चांदी से श्री श्यामनाथ मंदिर तक डाक कांवड़ यात्रा, भारी संख्या में जुटे शिवभक्त1
- नमस्कार दोस्तों यह जो गाड़ी खड़ी हुई है अभी जिसे हमने वीडियो बनाया है यह हरियाणा में गाड़ी से चलकर आ रहे थे पहले तो मानेसर में बिगड़ी उसके बाद आगरा एक्सप्रेस द्वारका एक्सप्रेस गुड़गांव में1
- बालामऊ बाजार में दुकान से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पमित्र ने दीं बचाव की जरूरी सलाह कछौना, हरदोई।स्थानीय बालामऊ बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब अवधेश गुप्ता की दुकान में एक विशालकाय कोबरा सांप घुस आया। दुकान में सांप होने की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने बेहद सूझबूझ और सावधानी के साथ कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद दुकान मालिक और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। सर्पमित्र ने बाद में कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सांपों से सुरक्षित रहने के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। रात में खेत, झाड़ियों या अंधेरी जगहों पर हमेशा टॉर्च लेकर चलें। बाहर जाते समय जूते या गमबूट पहनें और पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें। लकड़ी, पत्थर, ईंट या कबाड़ के ढेर को हटाते समय सीधे हाथ डालने से बचें। घर के आसपास घास-फूस और कूड़ा न होने दें और चूहों की आबादी पर नियंत्रण रखें। जमीन पर सोने से पूरी तरह परहेज करें और संभव हो तो चारपाई का ही प्रयोग करें। सांप दिखने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाएं, उसे रास्ता दें और खुद पकड़ने की कोशिश न करें। घर में सांप घुसने पर खुद रिस्क न लें, तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाएं। कुलदीप श्रीवास्तव ने जोर देकर कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो घबराएं नहीं। पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें, उसे कम से कम हिलने-डुलने दें और बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि सांप काटने पर झाड़-फूँक, चीरा (कट) लगाना, मुंह से जहर चूसना या अंग को कसकर रस्सी से बांधना जैसी गलतियां बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे मरीज की जान को खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्र में कहीं भी सांप दिखने या मदद की जरूरत होने पर स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव से उनके मोबाइल नंबर 97939120483 पर संपर्क कर सकते है2
- लापरवाही की भेंट चढ़ा लाखों की लागत से बना पंचायत भवन लापरवाही की भेंट चढ़ा लाखों की लागत से बना पंचायत भवन1
- उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया है कि कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 41 BAMS पंजीयन किए गए और संबंधित लोगों को प्रैक्टिस की अनुमति दी गई। डॉ. राय ने... उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया है कि कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 41 BAMS पंजीयन किए गए और संबंधित लोगों को प्रैक्टिस की अनुमति दी गई। डॉ. राय ने...1