विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और आत्मनिर्भरता की भावना सराहनीय : एसीयूटी अमितेज पांगती - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में दिवाली हुनर मेले का हुआ भव्य आयोजन विद्यार्थियों ने हस्तशिल्प, मिट्टी के दीये और पर्यावरण अनुकूल सजावटी वस्तुओं की लगाई प्रदर्शनी नूंह, 3 नवंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में दिवाली हुनर मेले का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में एसीयूटी अमितेज पांगती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पादों, मिट्टी के दीयों, पर्यावरण अनुकूल सजावटी वस्तुओं, रंगोली डिजाइनों एवं गृह सज्जा सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। एसीयूटी अमितेज पांगती ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच के माध्यम से विभिन्न आकर्षक उत्पाद तैयार किए हैं। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मनिर्भरता, नवाचार और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि दिवाली मेले में प्रदर्शित उत्पाद विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जागरूकता को भी दर्शाते हैं। उन्होंने सभी स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। मेले के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इनमें स्वागत गीत, लोकनृत्य, कविताएं और लघु नाटिकाएं प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इससे पहले विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला कुमारी ने मुख्य अतिथि एसीयूटी अमितेज पांगती का स्वागत किया तथा दिवाली हुनर मेले के आयोजन के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उनमें आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक शनिवार को भी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। कार्यक्रम के अंत में एसीयूटी अमितेज पांगती ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी आयुष कुमार ने भी मेले में विद्यार्थियों द्वारा अपने हुनर से तैयार किए गए सामान एवं उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में काफी सहायक सिद्ध होगी। एम3एम फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. पायल कनोडिया ने छपेड़ा राजकीय विद्यालय में आयोजित दिवाली हुनर मेले को शानदार एवं अविश्वसनीय बताते हुए अपने संदेश में विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों को आश्वस्त किया कि संस्था आगे भी इसी प्रकार की साझेदारी के साथ काम करती रहेगी। उन्होंने दिवाली हुनर मेले की सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार और बच्चों की मेहनत को देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था के प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. ऐश्वर्य महाजन ने भी इस बेहतरीन कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकों तथा बच्चों की सराहना की। इस अवसर पर एससीईआरटी गुरुग्राम से प्राचार्य, गेटी फिरोजपुर नमक के प्राचार्य संजय कुमार, डाइट मालब के प्राचार्य त्रिलोचन चौरसिया, छपेड़ा की सरपंच सुमन देवी, खंड शिक्षा अधिकारी मनवीर सिंह, विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला कुमारी, मंच संचालनकर्ता चंद्र देव यादव, महेश कुमार, ईला, अमित काजल, जयभगवान गुप्ता, पूनम, राजकंवार, शिक्षकगण, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, एसएमसी सदस्य तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में आयोजित दिवाली हुनर मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसीयूटी अमितेज पांगती एवं अन्य अतिथि।

- विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और आत्मनिर्भरता की भावना सराहनीय : एसीयूटी अमितेज पांगती - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में दिवाली हुनर मेले का हुआ भव्य आयोजन विद्यार्थियों ने हस्तशिल्प, मिट्टी के दीये और पर्यावरण अनुकूल सजावटी वस्तुओं की लगाई प्रदर्शनी नूंह, 3 नवंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में दिवाली हुनर मेले का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में एसीयूटी अमितेज पांगती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पादों, मिट्टी के दीयों, पर्यावरण अनुकूल सजावटी वस्तुओं, रंगोली डिजाइनों एवं गृह सज्जा सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। एसीयूटी अमितेज पांगती ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच के माध्यम से विभिन्न आकर्षक उत्पाद तैयार किए हैं। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मनिर्भरता, नवाचार और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि दिवाली मेले में प्रदर्शित उत्पाद विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जागरूकता को भी दर्शाते हैं। उन्होंने सभी स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। मेले के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इनमें स्वागत गीत, लोकनृत्य, कविताएं और लघु नाटिकाएं प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इससे पहले विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला कुमारी ने मुख्य अतिथि एसीयूटी अमितेज पांगती का स्वागत किया तथा दिवाली हुनर मेले के आयोजन के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उनमें आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक शनिवार को भी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। कार्यक्रम के अंत में एसीयूटी अमितेज पांगती ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी आयुष कुमार ने भी मेले में विद्यार्थियों द्वारा अपने हुनर से तैयार किए गए सामान एवं उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में काफी सहायक सिद्ध होगी। एम3एम फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. पायल कनोडिया ने छपेड़ा राजकीय विद्यालय में आयोजित दिवाली हुनर मेले को शानदार एवं अविश्वसनीय बताते हुए अपने संदेश में विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों को आश्वस्त किया कि संस्था आगे भी इसी प्रकार की साझेदारी के साथ काम करती रहेगी। उन्होंने दिवाली हुनर मेले की सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार और बच्चों की मेहनत को देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था के प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. ऐश्वर्य महाजन ने भी इस बेहतरीन कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकों तथा बच्चों की सराहना की। इस अवसर पर एससीईआरटी गुरुग्राम से प्राचार्य, गेटी फिरोजपुर नमक के प्राचार्य संजय कुमार, डाइट मालब के प्राचार्य त्रिलोचन चौरसिया, छपेड़ा की सरपंच सुमन देवी, खंड शिक्षा अधिकारी मनवीर सिंह, विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला कुमारी, मंच संचालनकर्ता चंद्र देव यादव, महेश कुमार, ईला, अमित काजल, जयभगवान गुप्ता, पूनम, राजकंवार, शिक्षकगण, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, एसएमसी सदस्य तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में आयोजित दिवाली हुनर मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसीयूटी अमितेज पांगती एवं अन्य अतिथि।1
- जन्मदिन के बहाने अशोक जोनोपुरिया ने दिखाया दम! उमड़ा समर्थकों का हुजूम, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज जनता का प्यार देखकर गदगद हुए जोनोपुरिया बोले– 2005 में जो प्यार मिला था, 2026 में भी वैसा ही बरकरार; विधानसभा चुनाव पर कहा- पार्टी का हर फैसला मंजूर सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला समाजसेवी अशोक जोनोपुरिया का जन्मदिन सोहना में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी और फूल-मालाओं से स्वागत किया। समर्थकों की उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह ने इस आयोजन को खास बना दिया। जन्मदिन का यह जश्न राजनीतिक चर्चाओं का भी केंद्र बन गया। लोगों के बीच सवाल उठने लगे कि यह महज जन्मदिन का आयोजन था या आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शक्ति प्रदर्शन का एक संकेत! लोगों का इतना प्यार और सम्मान देखकर अशोक जोनोपुरिया भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि 2005 में सोहना की जनता ने उन्हें जो प्यार और अपनापन दिया था, वही प्यार आज 2026 में भी बरकरार है। यह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह उनके पिता की बदौलत उन्हें विरासत में मिला है। उनके पिता ने लोगों के बीच जो रिश्ते और विश्वास बनाए थे, आज भी उन्हें उसी का आशीर्वाद मिल रहा है। 'राजनीति समझो या कुछ और, मैं अपनों के बीच जन्मदिन मनाने आया हूं' अशोक जोनोपुरिया ने कहा कि लोग इस आयोजन को राजनीति समझें या कुछ और, लेकिन वह तो अपने लोगों के बीच अपना जन्मदिन मनाने आए हैं। उनके लिए जनता का प्यार और अपनों का साथ सबसे ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने कहा कि सोहना के लोगों से उनका पुराना नाता है और इस रिश्ते को वह हमेशा कायम रखना चाहते हैं। सरकारी कॉलेज के मुद्दे पर दिखाई गंभीरता सोहना में सरकारी कॉलेज की कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर जोनोपुरिया ने कहा कि यह क्षेत्र के युवाओं के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। सरकारी कॉलेज के लिए जो भी सहयोग उनकी तरफ से संभव होगा, वह करने के लिए तैयार हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सोहना को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव पर बोले- पार्टी का फैसला सिर माथे पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक भूमिका के सवाल पर अशोक जोनोपुरिया ने साफ कहा कि पार्टी जो भी निर्णय करेगी, उन्हें मंजूर होगा। पार्टी का फैसला उनके लिए सर्वोपरि है। कुल मिलाकर जन्मदिन के बहाने सोहना में अशोक जोनोपुरिया की मौजूदगी ने सियासी माहौल जरूर गर्मा दिया है। अब देखना होगा कि समर्थकों का यह उत्साह आने वाले दिनों में किस राजनीतिक दिशा की ओर बढ़ता है।1
- गुरुग्राम पुलिस ने पकड़े 2 हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद गुरुग्राम पुलिस ने पकड़े 2 हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद गुरुग्राम पुलिस का अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर एक और बड़ा प्रहार मध्य प्रदेश से गुरुग्राम में हथियार सप्लाई करने आए 2 आरोपियों को 8 अवैध पिस्टल व 16 मैगजीन सहित किया गिरफ्तार। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मध्य-प्रदेश से हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में मिली सफलता। गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक व राहुल को भी 5 अवैध पिस्टल व 11 मैगजीन की थी सप्लाई: अब तक इस मामले में कुल 13 अवैध पिस्टल व 27 मैगजीन बरामद। आरोपी मध्य-प्रदेश से बस के माध्यम से हथियार लेकर पहुंचे थे गुरुग्राम, दिल्ली-NCR में अवैध हथियार सप्लाई करने की थी योजना, सप्लाई करने से पहले चढ़े पुलिस के हत्थे। आरोपी पिछले करीब 4 वर्षों से अवैध हथियार सप्लाई के धंधे में संलिप्त, प्रति हथियार सप्लाई करने के बदले 7 हजार रुपए मिलता था कमीशन। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 नवम्बर । गुरुग्राम पुलिस द्वारा जिला में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। नीतीश अग्रवाल IPS, पुलिस उपायुक्त अपराध, गुरुग्राम के निर्देशानुसार तथा उप-निरीक्षक ललित, इंचार्ज अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अंकित ने पुलिस टीम के साथ मिलकर अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की एक और महत्वपूर्ण कड़ी तक पहुंचते हुए मध्य-प्रदेश से गुरुग्राम में हथियारों की खेप सप्लाई करने आए 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 8 देशी पिस्टल एवं 16 मैगजीन बरामद की हैं। 29 अक्टूबर को उप-निरीक्षक ललित कुमार, इंचार्ज अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सेक्टर-112 बजघेड़ा, गुरुग्राम से दीपक एवं राहुल नामक 2 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू काबू करके उनके कब्जा से 5 अवैध पिस्टल, 11 मैगजीन एवं एक कार बरामद की गई थी तथा आरोपियों के खिलाफ 29 अक्टूबर को शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना बजघेड़ा में अभियोग अंकित करके आरोपियों को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को 30 अक्टूबर को माननीय न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से की गई पुलिस पूछताछ एवं अनुसंधान के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिनके आधार पर अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम की टीम ने अभियोग में आगामी कार्यवाही करते हुए 1 नवंबर को सोहना-गुरुग्राम रोड पर GD गोयनका यूनिवर्सिटी के नजदीक से 2 आरोपियों को 8 पिस्टल एवं 16 मैगजीन सहित काबू किया गया। आरोपियों के कब्जा से अवैध हथियार बरामद होने पर आरोपियों को उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है दुर्गेश पुत्र रामचंद्र, निवासी गांव बामनाला, भील मोहल्ला, बजरंग मंदिर के नजदीक, तहसील एवं थाना भीकनगांव, जिला खरगोन, मध्य प्रदेश। नरेंद्र उर्फ नरेन पुत्र कालिया उर्फ कालू, निवासी गांव बामनाला, भील मोहल्ला, बजरंग मंदिर के नजदीक, तहसील एवं थाना भीकनगांव, जिला खरगोन, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खरगोन से जुड़ा हथियार सप्लाई नेटवर्क आया सामने पुलिस पूछताछ एवं अब तक के अनुसंधान में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश एवं नरेंद्र मध्य प्रदेश के जिला खरगोन में अवैध पिस्टल तैयार करने वाले व्यक्ति के लिए काम करते थे। दोनों आरोपी अवैध हथियार बनाने वाले के संपर्क में रहकर अवैध हथियारों की खरीद, परिवहन एवं आगे सप्लाई करने का काम करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार दीपक एवं राहुल को 5 अवैध पिस्टल तथा 11 मैगजीन अवैध रूप से धनराशि लेकर सप्लाई की थीं। इसके बाद आरोपी पुनः मध्य प्रदेश से 8 अवैध देशी पिस्टल एवं 16 मैगजीन लेकर गुरुग्राम पहुंचे थे, जिन्हें आगे दिल्ली-NCR क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पुलिस टीम ने हथियारों की उक्त खेप आरोपियों द्वारा सप्लाई किए जाने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बस के माध्यम से लेकर आते थे हथियार, सप्लाई के बदले मिलता था कमीशन पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये मध्य प्रदेश से बस के माध्यम से हथियार लेकर गुरुग्राम आते थे तथा दिल्ली-NCR क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। आरोपी पिछले करीब 4 वर्षों से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे। हथियारों की सप्लाई करने के बदले इन्हें प्रति हथियार 7 हजार कमीशन मिलता था। अब तक कुल 13 पिस्टल एवं 27 मैगजीन बरामद इस मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व में गिरफ्तार दीपक एवं राहुल के कब्जे से 5 पिस्टल एवं 11 मैगजीन तथा अब गिरफ्तार दुर्गेश एवं नरेंद्र के कब्जे से 8 पिस्टल एवं 16 मैगजीन बरामद की गई हैं। इस प्रकार इस मामले में अब तक कुल 13 अवैध पिस्टल एवं 27 मैगजीन बरामद की जा चुकी हैं। मुख्य हथियार सप्लायर एवं अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने की तलाश जारी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के दौरान इनके मुख्य हथियार सप्लायर, मध्य-प्रदेश में अवैध हथियार तैयार करने वाले संभावित निर्माण केंद्र, हथियारों के वास्तविक स्रोत तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम मामले की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। उपरोक्त कार्यवाही नीतीश अग्रवाल IPS, पुलिस उपायुक्त अपराध, गुरुरग्राम के कुशल निर्देशन में तथा उप-निरीक्षक ललित कुमार, इंचार्ज अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अंकित एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा प्रभावी तालमेल, सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही के साथ अंजाम दी गई। गुरुग्राम पुलिस अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं सप्लाई में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।1
- पलवल में त्यौहारी सीजन में दुकानदारों और ग्राहकों की भरमार त्योहारों के सीजन में मार्केट में तरह-तरह के प्रोडक्ट और उन्हें देखने वालों में उत्सुकता है1
- Mahila Sipahi ke dard Nath Maut duty per ja rahi thi Babita Kumari Revadi1
- जिला प्रशासन द्वारा प्रशासन से परिचय एक अनूठी पहल शुरू की गई है। मंगलवार को पलवल जिला के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षाओं में पढऩे वाले विद्यार्थियों को जिला सचिवालय का दौरा कराया गया और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया गया। पलवल उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि आम नागरिकों को यह जानकारी नहीं होती है कि उनकी शिकायत एवं समस्या का समाधान कहां होगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा एक पहल की गई है कि स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थीयों को जिला सचिवालय स्थित कार्यालयों की कार्य प्रणाली के बारे में अगवत कराया जाए। उन्होंने बताया कि सोमवार को पलवल जिला के पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने जिला सचिवालय आकर उपायुक्त कार्यालय सहित अन्य विभागों में जाकर संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की गई है। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह है कि स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थी अपने परिजनों व आसपास के लोगों को जागरूक करेगें ताकि उनकी शिकायत एवं समस्या का निदान समय पर हो सके और लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर ना काटने पड़े। उपायुक्त ने विद्यार्थीयों को जिला प्रशासन की इकाईयां के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। सुशासन सहयोगी संदीप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यह नई पहल शुरू की गई है। जिला स्तर पर शुरू की गई इस पहल के उपरांत मंडल स्तर पर भी विद्यार्थीयों को सरकारी कार्यालायों का भ्रमण कराया जाएगा।4
- पुन्हाना में मुंबई वाला के सामने से बाइक चोरी केमरे में साफ दिख रहा पुन्हाना में मुंबई वाला के सामने से बाइक चोरी केमरे में साफ दिख रहा चोर बताने वाले को 11000 रुपए का इनाम बाइक नंबर HR93 D 7935 बाइक मलिक मौलाना लुकमान1
- त्रिपुरा में भीड ने किया BSF जवानों पर हमला, हथियार भी छीने त्रिपुरा में भीड ने किया में BSF जवानों पर हमला, हथियार भी छीने1