सुलतानपुर के अनूप कुमार गुप्ता का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए चयन, जनपद का बढ़ाया मान प्रयागराज / सुलतानपुर। केन्द्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, नई दिल्ली (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026-27 में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए अयोध्या संभाग के सुलतानपुर जनपद के श्री अनूप कुमार गुप्ता का चयन हुआ है। यह चयन ट्रायल 24-25 अगस्त को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रयागराज में आयोजित किया गया था। ट्रायल में प्रदेश भर के सभी संभागों से लगभग 150 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अयोध्या मंडल की ओर से सुलतानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत श्री अनूप कुमार गुप्ता और ग्राम विकास विभाग के श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। पुरुष ओपन वर्ग में श्री अनूप कुमार गुप्ता ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर आगामी अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में उनका चयन किया गया है। श्री गुप्ता के चयन पर जनपद में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपने खेल से प्रदेश में सुलतानपुर जनपद का गौरव बढ़ाया है।
सुलतानपुर के अनूप कुमार गुप्ता का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए चयन, जनपद का बढ़ाया मान प्रयागराज / सुलतानपुर। केन्द्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, नई दिल्ली (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026-27 में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए अयोध्या संभाग के सुलतानपुर जनपद के श्री अनूप कुमार गुप्ता का चयन हुआ है। यह चयन ट्रायल 24-25 अगस्त को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रयागराज में आयोजित किया गया था। ट्रायल में प्रदेश भर के सभी संभागों से लगभग 150 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग
किया। अयोध्या मंडल की ओर से सुलतानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत श्री अनूप कुमार गुप्ता और ग्राम विकास विभाग के श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। पुरुष ओपन वर्ग में श्री अनूप कुमार गुप्ता ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर आगामी अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में उनका चयन किया गया है। श्री गुप्ता के चयन पर जनपद में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपने खेल से प्रदेश में सुलतानपुर जनपद का गौरव बढ़ाया है।
- DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए.जब मासूम की सुरीली गुहार ने छेड़ा सिस्टम का तार. बाराबंकी। मासूम की अपील: बाराबंकी में एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सादगी और मासूमियत से सीधे जिलाधिकारी (DM) से सड़क बनवाने की अपील करती नज़र आ रही है। 👉दिल छू लेने वाला अंदाज़: बिना किसी डर और हिचकिचाहट के, बच्ची ने पानी और कीचड़ से बेहाल रास्ते की तरफ़ इशारा करते हुए कहा— "DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए।" 👉इंटरनेट पर वायरल: क्रिस्टल गार्डन के पास का यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। 👉सोशल मीडिया पर लोग मासूम की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि मासूम बच्ची की यह साफ़-सुथरी गुहार क्या अफ़सरशाही के कानों तक पहुँचेगी और क्या क्रिस्टल गार्डन के पास की जर्जर सड़क की सूरत बदलेगी?1
- *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी। *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप।* सुलतानपुर।* थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 126 पर बना एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) के समीप खड़ी बैंड ट्रक की बाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति लाश, मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। जनपद गाजीपुर से लखनऊ की तरफ से आ रही बैंड ट्रक।1
- आस्तीकन मेले में पांचवें दिन बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के दर्शन को लगी कतार आस्तीकन मेले में पांचवें दिन बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के दर्शन को लगी कतार हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। पौराणिक आस्तीक बाबा धाम में चल रहे आस्तीकन मेले के पांचवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर लंबी कतारें दिखाई दीं। दूर-दराज क्षेत्रों के साथ आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिन में हुई बारिश ने मेले की रौनक को कुछ देर प्रभावित किया। बारिश से दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी हुई, लेकिन मौसम साफ होते ही मेला क्षेत्र फिर गुलजार हो गया। लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले में जमकर खरीदारी की। मिठाई, बर्तन, खिलौने, घरेलू सामान और कृषि उपयोगी सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। बच्चों के लिए लगाए गए झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं मौत का कुआं देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बारिश के बावजूद मेले में उत्साह कम नहीं हुआ और श्रद्धालु परिवार के साथ घूमते नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे तथा भीड़ की निगरानी की गई। आयोजकों के मुताबिक मेले के शेष दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।1
- बीकापुर में जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी की रही धूम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही बीकापुर। तहसील क्षेत्र में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।2
- सुलतानपुर में साइबर टीम ने 3 ठगों को पकड़ा: लिंक भेजकर खातों से पैसे निकाले, लोन दिलाने के नाम पर खाते लिए सुलतानपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। साइबर क्राइम टीम ने लिंक भेजकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने और लोन दिलाने के बहाने खाते हथियाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर 26 अगस्त 2026 को की गई। यह मामला तब सामने आया जब दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर कला निवासी इंद्रजीत वर्मा के बेटे रवि कुमार ने फेसबुक पर मिले एक लिंक के जरिए मोबाइल बुक किया। मोबाइल डिलीवरी के लिए उनसे पैसे मांगे गए और एक लिंक भेजा गया। इस लिंक पर क्लिक करते ही रवि कुमार का फोन हैक हो गया और उनके बैंक खाते से कई बार में कुल 54,597 रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि अभियुक्तों ने लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते हासिल किए थे। इन खातों का उपयोग बाद में बाहर की कंपनियों की मदद से कटिंग, ट्रेडिंग, कॉर्पोरेट, गेमिंग और सट्टा ऐप से संबंधित लेनदेन के लिए किया जाता था। इन खातों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज थीं। साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 अगस्त 2026 को धीरज कुमार पाण्डेय (बहरौली, कुतुबपुर, धम्मौर), आनंद राज वर्मा (सहसमलपुर, दुल्लापुर, दोस्तपुर) और शैलेश कुमार वर्मा (डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, जयसिंहपुर) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन (वीवो टी3एक्स 5जी, रेडमी, वीवो 1904), एक एटीएम कार्ड, दो चेकबुक और कुल 7,000 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह, उपनिरीक्षक शिवजनम यादव, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल राजकुमार पाल शामिल थे।1
- *सुल्तानपुर के परितोष गुप्ता को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड, शिल्पा शेट्ठी ने किया सम्मानित* सुल्तानपुर,जिले के प्रसिद्ध होटल कारोबारी और रामलखन पैराडाइज के संचालक *परितोष कुमार गुप्ता* को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित *आकार (AAKAR) एक्जीबिशन* में देश भर के टेंट, कैटरिंग, डेकोरेशन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े व्यापारियों का महाकुंभ लगा था। इसी दौरान आयोजित *एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026* समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और आकार की ब्रांड एंबेसडर *शिल्पा शेट्टी* ने परितोष गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड प्रदान किया। इस साल देश भर से नॉमिनेशन के बाद करीब 50 लोगों को ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया। गौरव की बात है कि *सुल्तानपुर जिले से टेंट और होटल लाइन में एकमात्र परितोष कुमार गुप्ता को ही ये सम्मान मिला* है। इससे सुल्तानपुर के हॉस्पिटैलिटी उद्योग को राष्ट्रीय पहचान मिली है। *सुल्तानपुर का गौरव!*🌟 > हमारे अपने परितोष कुमार गुप्ता (रामलखन पैराडाइज) को ग्रेटर नोएडा में शिल्पा शेट्टी के हाथों मिला National Excellence Award 🏆 पूरे देश से 50 लोग सम्मानित, सुल्तानपुर से सिर्फ एक नाम - परितोष गुप्ता!4
- ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत एंकर----- रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ---- तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- छप्पर गिरने से दो मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले अधिकारी, मां को दी ₹5 हजार की तत्काल मदद छप्पर गिरने से दो मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले अधिकारी, मां को दी ₹5 हजार की तत्काल मदद हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत भुलाईपुर निधियांवा में बारिश के दौरान छप्पर गिरने से वंदना और आठ वर्षीय बालक की मौत के बाद बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। खंड विकास अधिकारी आरएन भारती, ग्राम सचिव भूपेंद्र तिवारी और ग्राम प्रधान सत्रोहन मिश्र ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। खंड विकास अधिकारी ने वंदना की मां को तत्काल ₹5 हजार की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों को वापस तो नहीं लाया जा सकता, लेकिन परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार के घर पर नल की सुविधा नहीं है। दो दिन के भीतर नल लगवाने का आश्वासन दिया गया। मौके पर बीकापुर कोतवाली के थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। अधिकारियों ने परिवार की स्थिति की जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।1