Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर : गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल लोधी का एक्सीडेंट #news #latestnews #newsfeed #hindinews #upnews
Amit Kumar
बुलंदशहर : गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल लोधी का एक्सीडेंट #news #latestnews #newsfeed #hindinews #upnews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समाज पार्टी काशीराम की प्रति अपना समर्थन जताया और मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया किरतपुर कस्बे के मोहल्ला मिलकियान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सभा में शीतल कुमारी, संभावित विधायक पद प्रत्याशी, नगीना विधानसभा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय, बराबरी और बहुजन समाज की मजबूत भागीदारी की बात रखी। सभा के दौरान लोगों ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रति अपना समर्थन जताया और मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनसमूह ने चंद्रशेखर आजाद भैया को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने तथा नगीना विधानसभा से आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। सभा में उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह ने क्षेत्र में पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “जय भीम” और “मिशन 2027” के नारों के साथ सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संवादाता मोहम्मद सलीम मलिक की ग्रैंड रिपोर्ट1
- 14 सितंबर की रात शांतरशाह में हुई मैकेनिक हैप्पी की हत्या ब्लैकमेलिंग के कारण हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ में आए एक आरोपी मुद्दसिर से पुलिस को ये जानकारी मिली। घटनाक्रम के अनुसार वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया। *गिरफ्तार बदमाश-* मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष *पुलिस टीम, कोतवाली बहादराबाद* 1- अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 2- व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 3- उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 4- उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कोतावाली बहादराबाद हरिद्वार 5- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 6- कानि सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 7- कानि0 बलवन्त सिंह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 8- कानि0 अरुण चमोली, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 9- कानि0 हिमांशु पंत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 10- कानि0 विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 11- कानि. अवनेश राणा कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 12- हे0का0 राजवर्धन 13- का0 चन्दन1
- मर्डर के आरोपी ने की उत्तराखंड पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग एक को गोली लगी दूसरा जंगल में भाग 12 दिन पहले बाइक मैकेनिक की हत्या की मर्डर के आरोपी ने की उत्तराखंड पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग एक को गोली लगी दूसरा जंगल में भाग 12 दिन पहले बाइक मैकेनिक की हत्या की1
- लोकेशन हरिद्वार से है पदार्थ गुर्जर बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भव्य सम्मान,युवा कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत। (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर हरिद्वार ग्रामीण से है, जहां पदार्थ गुर्जर बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री हरीश रावत जी के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की विधायक अनुपमा रावत जी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।कार्यक्रम स्थल पदार्थ गुर्जर बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित किया गया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और हरीश रावत के स्वागत में माहौल कांग्रेसमय नजर आया।1
- बिजनौर अवैध संबंधों में महिला की गला घोटकर हत्या दूर के रिश्त में आरोपी मृतका का भाई ऊषा द्वारा लिवइन में बनाया जा रहा था दबाव छुटकारा पाने के लिए रची हत्या की साजिश ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर अवैध संबंधों में महिला की गला घोटकर हत्या दूर के रिश्त में आरोपी मृतका का भाई ऊषा द्वारा लिवइन में बनाया जा रहा था दबाव छुटकारा पाने के लिए रची हत्या की साजिश कंबल डालकर शव को जलाने की कोशिश महिला की बच्ची को भी मारने की कोशिश पुलिस ने आरोपी नीरज को किया गिरफ्तार बिजनौर के थाना नूरपुर आलमपुर गांव की घटना बाइट :-एसपी ग्रामीण गौतम राय बिजनौर कंबल डालकर शव को जलाने की कोशिश महिला की बच्ची को भी मारने की कोशिश पुलिस ने आरोपी नीरज को किया गिरफ्तार बिजनौर के थाना नूरपुर आलमपुर गांव की घटना बाइट :-एसपी ग्रामीण गौतम राय बिजनौर1
- हरिद्वार में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड को मारी गोली मौत पड़ोसी से प्यार किया तो भाई ने की हत्या तमंचे से चलाई अंधाधुंध गोलियां हरिद्वार में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड को मारी गोली मौत पड़ोसी से प्यार किया तो भाई ने की हत्या तमंचे से चलाई अंधाधुंध गोलियां1
- लोकेशन लक्सर से है ब्रेकिंग न्यूज़--खबर लक्सर से हैं जहां अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामला,सामने आये खानपुर विधायक,जानिए क्या कहा उमेश कुमार शर्मा ने कहा कुछ लोग उनसे ईर्ष्या रखते हैं वे जानबूझकर उनके नाम को उछाल रहे हैं। (पत्रकार राजेश लाम्बा) लक्सर: अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले में खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा का बयान आया है. मामले में खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा विपक्ष के लोग इस घटना को बेवजह राजनीतिक तूल दे रहे हैं. यह कहना कि उन्हें घटना की पहले से जानकारी थी, पूरी तरह से गलत और निराधार है।1
- बादशाहपुर हरिद्वार निवासी अमन सिंह निकाल शाहरुख इंस्टाग्राम के जरिए मध्य प्रदेश की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसा कर किया दुष्कर्म युवती ने आरोपी युवक और उसके परिवार वालों पर बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप।1
- सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने यूपी निवासी दानिश को किया गिरफ्तार। दिनांक 05.09.2026 को वादी द्वारा कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दानिश पुत्र शबी, निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता, शामली, उत्तर प्रदेश द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के माध्यम से संपर्क किया गया तथा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में मु0अ0सं0 205/2026, पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता को आवश्यक उपचार हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। मुकदमा पंजीकृत होने के उपरांत उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए विवेचना उ0नि0 विशाखा राठौर के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से लगातार सुरागरसी की गई। पुलिस के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को दिनांक 25.09.2026 को हिरासत में लिया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* दानिश पुत्र शबी निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता, शामली, उत्तर प्रदेश *पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार 2. व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली कलियर, हरिद्वार 3. उ0नि0 विशाखा राठौर 4. हे0का0 सोनू कुमार, 5. का0 आशीश शर्मा, CIU रुड़की, हरिद्वार 6. हो0गा0 ललित कुमार1