कुंडलपुर में मेला लगना तय, रुक्मिणी मठ मंदिर क्षेत्र में होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कुंडलपुर में मेला लगना तय, रुक्मिणी मठ मंदिर क्षेत्र में होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कुंडलपुर। राधा अष्टमी के अवसर पर कुंडलपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने रुक्मिणी माता मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। मंत्री लोधी ने कहा कि कुंडलपुर में मेला लगना तय है। रुक्मिणी माता के यहां गोबर धन पूजा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिन स्थानों पर लीलाएं की हैं, उन स्थानों को चिन्हित कर जनहित में विकसित करने और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। ऐसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इन स्थानों तक पहुंच सकें। धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि कण-कण में परमेश्वर विराजमान हैं। समाज में सभी लोग समान हैं, कोई ऊंचा-नीचा नहीं है। उन्होंने सभी के सुखी, निरोगी और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बना रहना चाहिए। मंत्री ने कहा कि काशी और मथुरा सहित देश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सनातन संस्कृति की परंपराओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में धार्मिक आयोजनों को लेकर उत्साह देखने को मिला।
कुंडलपुर में मेला लगना तय, रुक्मिणी मठ मंदिर क्षेत्र में होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कुंडलपुर में मेला लगना तय, रुक्मिणी मठ मंदिर क्षेत्र में होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कुंडलपुर। राधा अष्टमी के अवसर पर कुंडलपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने रुक्मिणी माता मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। मंत्री लोधी ने कहा कि कुंडलपुर में मेला लगना तय है। रुक्मिणी माता के यहां गोबर धन पूजा सहित विभिन्न धार्मिक
आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिन स्थानों पर लीलाएं की हैं, उन स्थानों को चिन्हित कर जनहित में विकसित करने और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। ऐसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इन स्थानों तक पहुंच सकें। धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि कण-कण में परमेश्वर विराजमान हैं। समाज में सभी लोग
समान हैं, कोई ऊंचा-नीचा नहीं है। उन्होंने सभी के सुखी, निरोगी और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बना रहना चाहिए। मंत्री ने कहा कि काशी और मथुरा सहित देश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सनातन संस्कृति की परंपराओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में धार्मिक आयोजनों को लेकर उत्साह देखने को मिला।
- दमोह गणेश विसर्जन *एच आर पांडे नगर पुलिस अधीक्षक दमोह*1
- *दमोह में पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली भव्य श्रीजी की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत* *दमोह।* जैन धर्म के महापर्व पर्यूषण की समाप्ति के अवसर पर जैन समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों श्रद्धालु धर्म ध्वज और जयकारों के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा *सिटीनल जैन मंदिर* से प्रारंभ होकर *पुराना थाना, बकौली चौराहा, घंटाघर, राय चौराहा* होते हुए *नसिया मंदिर* पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी के विमान का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नसिया मंदिर में *परम पूज्य मुनि श्री 108 श्रुतेश सागर जी महाराज* ने मंगल प्रवचन दिए एवं *आर्यिका चिंतन मति माता जी* ने दिव्य देशना दी। मुनि श्री ने क्षमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तम क्षमा ही सच्चा धर्म है। प्रवचन के पश्चात श्रीजी का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद विमान जी वापिस *घंटाघर से पलांदी मंदिर* के सामने से होते हुए *सिटीनल* पर पहुंचा, जहां शोभायात्रा का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल, युवा मंडल एवं सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।1
- जुआ फड़ पर दबिश के बाद अधेड़ की मौत,दूसरे दिन हिनोता गाँव में मचा बवाल,ग्रामीणों ने पुलिस बरसाए पत्थर,SDM, टीआई घायल.. एसपी बोले- महिलाओं ने कीचड़-मुरम फेंका,5 सेकंड में खत्म हुआ प्रदर्शन,अंतिम संस्कार के बाद गांव में हालात सामान्य... एंकर/- दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के दौरान 46 वर्षीय शिव सिंह लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। मृतक के शव को लेकर पुलिस जैसी ही गांव पहुची। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा की। इसी दौरान किसी बात को लेकर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गई और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर पत्थर फेकना शुरू कर दिया। वही पुलिस अधिकारी ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर निवेदन करते रहे उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नही माने इस घटना में दमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व के पैर में चोट आई है। जबकि पथरिया थाना प्रभारी जगेत को भी हल्की चोट लगने की जानकारी सामने आई है। वही इस पूरे मामले पर एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि पथराव जैसी स्थिति नहीं थी। महिलाओं की ओर से कीचड़ और मुरम फेंका गया था। यह प्रदर्शन करीब पांच सेकंड तक रहा। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने परिजनों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। एसपी के अनुसार अब गांव में हालात पूरी तरह सामान्य हैं।1
- फुटेरा तालाब में सुबह 4 बजे तक चला गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आयोजन, चाक चौबंद रही व्यवस्थाएं सुबह 4 बजे तक चला गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आयोजन लोको क्षेत्र की गणेश प्रतिमा अंतिम प्रतिमा के रूप में हुई विसर्जित, प्रशासन रहा मुस्तैदी से तैनात, सीएसपी एच आर पांडे ने दी जानकारी दमोह। शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शनिवार सुबह करीब 4 बजे तक चला। लगातार बारिश के कारण शुक्रवार शाम से शुरू हुआ विसर्जन देर रात तक जारी रहा। लोको क्षेत्र की प्रतिमा समेत बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का फुटेरा तालाब, बेलाताल और पुरेना तालाब में विसर्जन किया गया। अंतिम प्रतिमा बस स्टैंड क्षेत्र में विराजित भगवान गणेश की रही। फुटेरा तालाब पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के अधिकारी मुस्तैदी से तैनात रहे। कुछ देर नाव से विसर्जन रोकने के बाद पुलिस की समझाइश पर प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि फुटेरा तालाब पर अलग-अलग घाट बनाए गए थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ट्रॉली, क्रेन और नाव के जरिए प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। घंटाघर पर चल समारोह के दौरान अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए। उत्कृष्ट झांकियों वाली समितियों का सम्मान भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरा विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- जिला अस्पताल में महिला ने निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से लगाई छलांग, हालत स्थिर कटनी। जिला अस्पताल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अपने दो बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंची एक महिला अचानक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के ऊपरी हिस्से में पहुंच गई और वहां से छलांग लगा दी। घटना में इंद्रा ज्योति कॉलोनी निवासी दुर्गा वंशकार, पति संतोष वंशकार गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि महिला अपने दो बच्चों को बुखार के इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई थीं। दोनों बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा था और महिला अपने पति के साथ उनकी देखभाल के लिए मौजूद थीं। शनिवार सुबह अचानक महिला निर्माणाधीन नवीन पांच मंजिला इमारत के ऊपरी हिस्से में पहुंचीं और वहां से नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और सनसनी का माहौल बन गया। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा के अनुसार, महिला का विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- सेवा संकल्प अभियान जिस प्रकार की पेंटिंग इन छात्रों ने बनाई है, उसी प्रकार आगे आने वाला सेवा संकल्प अभियान जिस प्रकार की पेंटिंग इन छात्रों ने बनाई है, उसी प्रकार आगे आने वाला दमोह -भारत बनेगा-सांसद दमोह श्री लोधी इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और बौद्धिक क्षमता का सर्वांगीण विकास होगा-विधायक श्री मलैया विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में छात्रों की यह सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी-भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे मेरे सपनो का भारत विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र हुए सम्मानित प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनप्रतिनिधियों ने की भूरी-भूरी सराहना दमोह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' (सेवा पखवाड़ा) के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दमोह में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।3
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ‘सुगम सफर, सुरक्षित सफर’ के संकल्प के साथ ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर भोपाल से 351 बसों के साथ मध्यप्रदेश में 21 साल बाद लोक परिवहन सेवा की पुनः शुरुआत हुई। Mobility Vision 2030 के तहत यह पहल प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- दमोह,, जिले में अत्यधिक बारिश के कारण उर्दा की फसल हुई बर्बाद, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दमोह,, जिले में अत्यधिक बारिश के कारण उर्दा की फसल हुई बर्बाद, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें शासन प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद1