logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मौके पर तत्काल निराकरण से आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान* *कलेक्टर ने मानवीयता दिखाते हुए सविता रैकवार को आर्थिक सहायता का 5 हजार का चेक सौंपा* *कलेक्टर ने ललौनी निवासी संगीता अहिरवार को संबल योजना में 2 लाख रुपए का भुगतान प्रमाण पत्र सौंपा* *आवेदन प्राप्त होने के एक घंटे के भीतर ही बना संबल कार्ड* जिला प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई आवेदकों के त्वरित निराकरण हुए। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही उनके आवेदनों का निराकरण कर लाभांवित किया गया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में 130 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें कई आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही जिले के सभी तहसील स्तर से वीसी के माध्यम से जुड़े राजस्व अधिकारियों को भी उनसे संबंधित प्राप्त शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबंल 2.0 अंतर्गत अनुग्रह सहायता योजना में जनपद छतरपुर के ग्राम पंचायत ललौनी निवासी श्रमिक रामबाबू अहिरवार की दुःखद मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नि संगीता अहिरवार को 2 लाख रुपए की सहायता राशि का भुगतान किया गया। जिसका पत्र कलेक्टर द्वारा उन्हें सौंपा गया। जनसुनवाई में पहुंची बबली पाल पत्नि स्व. श्रीपत पाल निवासी देवपुर जनपद नौगांव जिनके पति की मृत्यु हो गई थी परंतु संबल योजना में पंजीयन नही होने के कारण वह कई दिनों से परेशान थी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन का परीक्षण करते हुए कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ ने आवेदन प्राप्त होने के मात्र 1 घंटे की अवधि में ही संबल अंतर्गत पंजीयन कराते हुए प्रमाण पत्र सौंपा। इसके अलावा संबंधित को अनुग्रह सहायता राशि देने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एक ऐसा मामला सामने आया जो जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। एक मां सविता रैकवार पत्नि आनंद रैकवार निवासी बमनौराकला तहसील घुवारा अपने छोटे से बच्चे के साथ अपनी पति की मथुरा उ.प्र. में सर्प के काटने से हुई दुःखद मृत्यु के लिए सहायता राशि के लिए पहुंची थी। परंतु घटना उ.प्र. में घटित होने के कारण महिला को संबल योजना या आर्थिक सहायता से जुड़ा अन्य योजना का लाभ नही मिल पा रहा था। कलेक्टर ने मामले की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए महिला को आर्थिक सहायता के रूप में रेडक्रास सोसायटी से 5 हजार रूपए का चेक सौंपा। इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ ने बुजुर्गाें एवं दिव्यांगजनों के पास जाकर उनकी समस्याओं को अलग से सुना। जिसमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने सहित जमीन से कब्जा हटाने, शासकीय योजनाओं के लाभ प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। जिन पर सुनवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह जनसुनवाई आम नागरिकों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनी, जहां समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।

3 hrs ago
user_राजू जोशी महाराज
राजू जोशी महाराज
Astrologer बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
77ba02e5-d1cc-4999-aff8-4ac85f22ab74

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *वृद्ध आदिवासी महिला के घर में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान* *आधी रात को घर में शार्टसर्किट की बजह से लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक* ग्राम डिकोली में गुलाब आदिवासी उर्फ (ढोडन वारी ) के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में लगी आग गृहस्थी का पूरा सामान जलकर हुआ खाक जिसमें जिसमें घर में रखा राशन,गेहूं दाल चावल,महुआ दैनिक उपयोग के कपड़े, बिस्तर, रजाई-गद्दे और नगद रुपये और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है।ग्रामीणों की मदद से डायल 112 और अग्निशमन बिजावर को बुलाया गया जिसमें चालक प्रदीप मिश्रा एवं सहायक मिजाजी सनसीया ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक पूरी गृहस्थी का सामान राख हो चुका था ।वृद्ध आदिवासी महिला गुलाब का रो रो कर बुरा हाल । घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट गया है और अब उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। -सबसे बड़ा सवाल* जब आग ग्रामों में लगती है तो कम से कम एक अग्निशमन थाने क्षेत्र में क्यों नहीं रखा जाता है , क्योंकि जब तक फायर बिग्रेड आती है तब तक 100% नुकसान हो चुका होता है ।
    1
    *वृद्ध आदिवासी महिला के घर में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान*
*आधी रात को घर में शार्टसर्किट की बजह से लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक*
ग्राम डिकोली में गुलाब आदिवासी उर्फ (ढोडन वारी ) के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में लगी आग गृहस्थी का पूरा सामान जलकर हुआ खाक जिसमें  जिसमें घर में रखा राशन,गेहूं दाल चावल,महुआ  दैनिक उपयोग के कपड़े, बिस्तर, रजाई-गद्दे और  नगद रुपये और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।  इससे परिवार की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है।ग्रामीणों की मदद से डायल 112 और अग्निशमन बिजावर को बुलाया गया जिसमें चालक प्रदीप मिश्रा एवं सहायक मिजाजी सनसीया ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक पूरी गृहस्थी का सामान राख हो चुका था ।वृद्ध आदिवासी महिला गुलाब का रो रो कर बुरा हाल ।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट गया है और अब उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।
-सबसे बड़ा सवाल*
जब आग ग्रामों में लगती है तो कम से कम एक अग्निशमन थाने क्षेत्र में क्यों नहीं रखा जाता है ,
क्योंकि जब तक फायर बिग्रेड आती है तब तक 100% नुकसान हो चुका होता है ।
    user_Deependra singh parmar
    Deependra singh parmar
    बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गरेला में टोल प्लाजा के पास दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए मौके पर पहुंची गाड़ी मेरा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि दोनों चालकों को डायल 112 से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,वहीं सड़क से ट्रैकों को हटाया गया है।
    1
    गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गरेला में टोल प्लाजा के पास दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए मौके पर पहुंची गाड़ी मेरा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि दोनों चालकों को डायल  112 से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,वहीं सड़क से ट्रैकों को हटाया गया है।
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    21 min ago
  • सूरज हीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र लटोरिया करने जा रहे हैं 14 मई 2026 को 11 गरीब एवं यतीम बच्चियों का सामूहिक विवाह प्रेस वार्ता कर दी जानकारी । हर बेटी को करीब ढाई लाख रुपये की गृहस्थी सामग्री दी जाएगी । धर्मेंद्र लटोरिया ने कहा की अगली बार इससे ज्यादा बेटियों की शादी करने की कोशिश करूंगा ।
    1
    सूरज हीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र लटोरिया करने जा रहे हैं 14 मई 2026 को 11 गरीब एवं यतीम बच्चियों का सामूहिक विवाह प्रेस वार्ता कर दी जानकारी ।
हर बेटी को करीब ढाई लाख रुपये की गृहस्थी सामग्री दी जाएगी ।
धर्मेंद्र लटोरिया ने कहा की अगली बार इससे ज्यादा बेटियों की शादी करने की कोशिश करूंगा ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • Post by Hargovind recvar
    1
    Post by Hargovind recvar
    user_Hargovind recvar
    Hargovind recvar
    Chhatarpur Nagar, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • आडंबर,पाखंड की पोल खोलने आ रहा हूँ छतरपुर… आप सभी को संकल्प दिलाने बुंदेलखंड को मनुवाद और सामंतवाद से आज़ाद कराना है। फिर आ रहा है दामोदर यादव छतरपुर 24 तारीख को देखते हैं क्या पाखंड फैला रहा है मनु वादियों के खिलाफ
    1
    आडंबर,पाखंड की पोल खोलने आ रहा हूँ छतरपुर…
आप सभी को संकल्प दिलाने बुंदेलखंड को मनुवाद और सामंतवाद से आज़ाद कराना है।
फिर आ रहा है दामोदर यादव छतरपुर 24 तारीख को देखते हैं क्या पाखंड फैला रहा है मनु वादियों के खिलाफ
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इंदौर की लुटेरी पुलिस। वारंट तामिली के नाम पर घर में घुसी। मास्टर चाबी से दरवाजा खोला। तलाशी के बहाने 22.50 तोला सोना लूटकर ले गये,, शिकायत पर SI और 4 पुलिसकर्मी निलंबित.
    1
    इंदौर की लुटेरी पुलिस। वारंट तामिली के नाम पर घर में घुसी। मास्टर चाबी से दरवाजा खोला। तलाशी के बहाने 22.50 तोला सोना लूटकर ले गये,, शिकायत पर SI और 4 पुलिसकर्मी निलंबित.
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की मासिक जिला बैठक हुई संपन्न* आज अपनी नियत तिथि अनुसार दिनांक 21/04/2026 को भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी कुंवरपुरा रोड टीकमगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित हुई/ बैठक की शुरुआत जिला शिव मोहन गिरि ने बैठक के विषय रखकर की जिसमें (1)- ग्राम समितिओं की सूची मोबाइल नंबर सहित मांगी/ जिसमे सिर्फ दिगौड़ा/ मोहनगढ़ तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष द्वारा ही उक्त जानकारी प्रदान की गई। (2)- गेहूं समर्पण की आगामी योजना तैयार करना । (3)- गेंहूं खरीदी के विषय पर चर्चा हुई व कृषि उपज मंडी का भ्रमण भी किया गया व किसानों से चर्चा भी की। (4)- संगठन विस्तार व मजबूत करने पर चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई। (5)- आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई/ जिसमें गांव गांव जाकर जैविक खेती से सम्बंधित संगोष्ठी कर किसानों को जागरूक करना, समय समय पर ज्ञापन देना, धरना-प्रदर्शन व आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई, मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या मे संगठन से जोड़ने की भी रुपरेखा तैयार की गई। इसके बाद जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने सभी से गेंहूं समर्पण की कार्ययोजना व लक्ष्य लिया। इसके बाद पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला को टीकमगढ़/ बड़ागांव धसान तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया। सभी पदाधिकारीयों ने बैठक के बाद जाकर कृषि उपज मंडी का अवलोकन किया जहां एक किसान के सोयाबीन की बोली नही लग रही थी तो मंडी प्रबंधक राहुल तिवारी व मंडी सचिव बिलियम जार्ज से बात कर बोली लगवाई व व्यवस्थाएं ठीक से चलाने को कहा। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह सोलंकी, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष, राम किशन पाल, मोहनगढ़/ दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, तहसील उपाध्यक्ष ग्यासी रैकवार, तहसील उपाध्यक्ष किशोरी अहिरवार, टीकमगढ़/ बड़ागांव धसान तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोत्रिय, तहसील उपाध्यक्ष बृजलाल अहिरवार, तहसील युवा वाहिनी प्रमुख रामसुमरन यादव, तहसील कार्यकारिणी सदस्य डरू रजक, लम्पू प्रजापति, मलखान सिंह राजपूत , दुश्यारा ग्राम समिति अध्यक्ष घनश्याम रैकवार, हीरानगर ग्राम समिति मंत्री देवेंद्र कुमार साहू, राजू सेन, कन्नू चढार, प्रभु घोष, कमलेश कुशवाहा मौजूद रहे। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ मप्र
    2
    *भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की मासिक जिला बैठक हुई संपन्न* 
आज अपनी नियत तिथि अनुसार दिनांक 21/04/2026 को भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी कुंवरपुरा रोड टीकमगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित हुई/
बैठक की शुरुआत जिला शिव मोहन गिरि ने बैठक के विषय रखकर की जिसमें 
(1)- ग्राम समितिओं की सूची मोबाइल नंबर सहित मांगी/
जिसमे सिर्फ दिगौड़ा/ मोहनगढ़ तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष द्वारा ही उक्त जानकारी प्रदान की गई।
(2)- गेहूं समर्पण की आगामी योजना तैयार करना ।
(3)- गेंहूं खरीदी के विषय पर चर्चा हुई व कृषि उपज मंडी का भ्रमण भी किया गया व किसानों से चर्चा भी की।
(4)- संगठन विस्तार व मजबूत करने पर चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई। 
(5)- आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई/ जिसमें गांव गांव जाकर जैविक खेती से सम्बंधित संगोष्ठी कर किसानों को जागरूक करना,  समय समय पर ज्ञापन देना, धरना-प्रदर्शन व आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई,  मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या मे संगठन से जोड़ने की भी रुपरेखा तैयार की गई। 
इसके बाद जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने सभी से गेंहूं समर्पण की कार्ययोजना व लक्ष्य लिया।
इसके बाद पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला को टीकमगढ़/ बड़ागांव धसान तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया।
सभी पदाधिकारीयों ने बैठक के बाद जाकर कृषि उपज मंडी का अवलोकन किया जहां एक किसान के सोयाबीन की बोली नही लग रही थी तो मंडी प्रबंधक राहुल तिवारी व मंडी सचिव बिलियम जार्ज से बात कर बोली लगवाई व व्यवस्थाएं ठीक से चलाने को कहा। 
इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह सोलंकी, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष, राम किशन पाल, मोहनगढ़/ दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, तहसील उपाध्यक्ष ग्यासी रैकवार,  तहसील उपाध्यक्ष किशोरी अहिरवार, टीकमगढ़/ बड़ागांव धसान तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोत्रिय, तहसील उपाध्यक्ष बृजलाल अहिरवार, तहसील युवा वाहिनी प्रमुख रामसुमरन यादव, तहसील कार्यकारिणी सदस्य डरू रजक, लम्पू प्रजापति, मलखान सिंह राजपूत , दुश्यारा ग्राम समिति अध्यक्ष घनश्याम रैकवार, हीरानगर ग्राम समिति मंत्री देवेंद्र कुमार साहू, राजू सेन, कन्नू चढार, प्रभु घोष, कमलेश कुशवाहा मौजूद रहे। 
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख 
भारतीय किसान संघ 
जिला टीकमगढ़ मप्र
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार का ऑटो पलटा, एक महिला की मौत, 5 गंभीर घायल छतरपुर। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे एक परिवार का ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, दमोह जिले के बगरा से एक ही परिवार के करीब 7-8 लोग ऑटो में सवार होकर नंदगांय एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही ऑटो किशनगढ़ के समीप पहुँचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में लछियाबाई अहिरवार नामक महिला की जान चली गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संभाला गया। वहीं घायलों में धनीराम अहिरवार, सुनीता अहिरवार, गुड्डी अहिरवार, रमलू अहिरवार, बिनिया अहिरवार शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी गंभीर घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया है। वहीं, जिन लोगों को मामूली चोटें आई थीं, उनका प्राथमिक उपचार किशनगढ़ के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ही किया गया।
    1
    अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार का ऑटो पलटा, एक महिला की मौत, 5 गंभीर घायल
छतरपुर। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे एक परिवार का ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, दमोह जिले के बगरा से एक ही परिवार के करीब 7-8 लोग ऑटो में सवार होकर नंदगांय एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही ऑटो किशनगढ़ के समीप पहुँचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया।
हादसे में लछियाबाई अहिरवार नामक महिला की जान चली गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संभाला गया। वहीं घायलों में धनीराम अहिरवार, सुनीता अहिरवार, गुड्डी अहिरवार, रमलू अहिरवार, बिनिया अहिरवार शामिल हैं।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी गंभीर घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया है। वहीं, जिन लोगों को मामूली चोटें आई थीं, उनका प्राथमिक उपचार किशनगढ़ के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ही किया गया।
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.