Shuru
Apke Nagar Ki App…
टैक्स के नाम पर लूट आखिर स्कूल रोड नाली पानी बिजली स्वास्थ शिक्षा रोजगार और यही बदहाल है तो टैक्स क्या नेताओं की या अधिकारी कर्मचारियों के विकास के लिए है आज देश में हर चीजों पर टैक्स है तो आम जनता अगर टैक्स देकर रोड,नाली,पानी, स्वास्थ शिक्षा,रोजगार की बदहाली से परेशान है और महगाई से मर रहा है तो टैक्स क्यों क्या टैक्स बड़े लोगों के विकास के लिए है /लगता है जैसे विकास अब नेता अधिकारी कर्मचारियों की ही हो रही है /बाकी तो गरीब जनता आज भी सही शिक्षा स्वास्थ रोजगार से लाखों किलोमीटर दूर हैं
Pradeep patle
टैक्स के नाम पर लूट आखिर स्कूल रोड नाली पानी बिजली स्वास्थ शिक्षा रोजगार और यही बदहाल है तो टैक्स क्या नेताओं की या अधिकारी कर्मचारियों के विकास के लिए है आज देश में हर चीजों पर टैक्स है तो आम जनता अगर टैक्स देकर रोड,नाली,पानी, स्वास्थ शिक्षा,रोजगार की बदहाली से परेशान है और महगाई से मर रहा है तो टैक्स क्यों क्या टैक्स बड़े लोगों के विकास के लिए है /लगता है जैसे विकास अब नेता अधिकारी कर्मचारियों की ही हो रही है /बाकी तो गरीब जनता आज भी सही शिक्षा स्वास्थ रोजगार से लाखों किलोमीटर दूर हैं
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- आज से लगा था धरना प्रदर्शन आंदोलन जल सत्याग्रह में जारी लोकेशन हर्रहवा नदी में जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश पिन कोड 4868862
- चकरभाठा नयापारा शिव मंदिर मे 16 श्रृंगार कर पति की लम्बी उम्र और अखंड सौभाग्य के चकरभाठा नयापारा शिव मंदिर मे 16 श्रृंगार कर पति की लम्बी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाओ ने हरितालिका तीज पर की पूजा अर्चना सोमवार की रात 11:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर सुबह से ही महिलाएं व्रत की तैयारी में जुटी रहीं। कई महिलाओं ने पूजा की सामग्री और सुहाग सामग्री की खरीदारी पहले ही कर ली थी। शाम रात को महिलाएं सज-धजकर शिवालयों और पूजा स्थलों पर पहुंचीं और भगवान शिव, माता पार्वती तथा श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बिलासपुर अंचल सहित चकरभाठा में तीज को लेकर घरों के साथ शहर के विभिन्न शिव मंदिरों उत्साह नजर आया। महिला स्थल पर मिट्टी या बालू से भा माता पार्वती और गणेश जी क स्थापित1
- गणेश पर्व में हुड़दंग और शांति भंग करने वाले तीन असामाजिक तत्व जेल भेजे गए तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई, विवाद और मारपीट पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एक्शन तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विवाद और लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने की स्थिति पैदा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना तिल्दा-नेवरा के सामने आम रोड तथा ग्राम किरना में विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को समझाइश दी गई, लेकिन वे कथित तौर पर उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएसएस के तहत तीनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद तीनों को जेल निरुद्ध कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी 1. पवन कुमार ध्रुव, पिता मालिक राम ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, दीनदयाल चौक, तिल्दा। 2. हीरालाल नवरंगे, पिता स्व. भागीरथी नवरंगे, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, प्राथमिक शाला के पीछे, ग्राम सांकरा। 3. उमेश कुमार वर्मा, पिता सुरेश कुमार वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम किरना। त्यौहार में हुड़दंग करने वालों को स्पष्ट संदेश तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा गणेश पर्व एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, विवाद करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गणेश पर्व सहित सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहें। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA2
- हाईवे पर बैठे मवेशी से टकराई स्कूटी सवार, तीन युवक घायल1
- मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी। मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी।1
- Bilaspur के इस वार्ड के पार्षद पर लगे गंभीर आरोप, जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित! बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 43 दो मोहानी से नगर निगम व्यवस्था और पार्षद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने का मामला सामने आया है। वार्डवासियों ने पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। आरोप है कि पार्षद ने लोगों को कथित तौर पर यह तक कहा गया कि वोट नहीं दिए हैं, इसलिए यहां विकास नहीं होगा।1
- नगर पालिका बोदरी के लिए 351.11 लाख के 43 विकास कार्यों की स्वीकृति, 147.51 लाख र नगर पालिका बोदरी के लिए 351.11 लाख के 43 विकास कार्यों की स्वीकृति, 147.51 लाख रुपये से बनेगा मांगलिक भवन विधायक धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री जी, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार सोमवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक धरम लाल कौशिक के अथक प्रयासों से साय सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद बोदरी को अधोसंरचना मद अंतर्गत 475 लाख की प्रावधिक स्वीकृति दी गई थी, 2026-27 के लिए 43 कार्यों हेतु 351.11 लाख रुपये (तीन करोड़ इक्यावन लाख ग्यारह हजार मात्र) की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक सौगात पर *क्षेत्रीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक* ने इस अवसर पर कहा कि नगर पालिका परिषद बोदरी के लिए 43 विकास कार्यों हेतु 351.11 लाख रुपये की अंतिम स्वीकृति मिलना बोदरी नगर के इतिहास में एक ऐतिहासिक सौगात है। इसके लिए मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय अरुण साव जी और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। प्रत्येक वार्ड में सी.सी. रोड, आर.सी.सी. नाली, पचरी निर्माण और मुक्तिधाम के विकास जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता दी गई है ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। यह तो शुरुआत है, बोदरी को आदर्श नगर पालिका बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा और शेष कार्यों की स्वीकृति भी जल्द दिलाई जाएगी। *कार्यों का विवरण -* स्वीकृत कार्यों में सबसे बड़ी राशि *147.51 लाख रुपये नगर पालिका परिषद बोदरी में सार्वजनिक मांगलिक भवन के निर्माण* के लिए स्वीकृत की गई है। इसके अलावा *वार्ड क्र. 04 में खेल मैदान के उन्नयन* के लिए 29.90 लाख रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत हुई है। *वार्ड क्र. 01 में* कुल 4 कार्य 17.03 लाख के स्वीकृत हैं। इसमें मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग 5.43 लाख, जनक के घर से पलाश मिश्रा के घर तक आर.सी.सी. नाली 2.17 लाख रु, ओम प्रकाश के घर से गणेश के घर तक सी.सी. रोड 5.54 लाख और पलाश मिश्रा के घर से पुराना होलिका दहन तक सी.सी. रोड टॉप कोट 3.89 लाख का कार्य शामिल है। *वार्ड क्र. 02 में* 4 कार्य 9.83 लाख के हैं। देवरहा तालाब में पचरी निर्माण 4.17 लाख, राजकुमार उपाध्याय के घर से मुड़ी चौक तक नाली 1.85 लाख, मुड़ी चौक से विजय पांडेय के घर तक नाली 2.11 लाख और रेखा वर्मा के घर से नवीन पचरी तक सी.सी. रोड 1.70 लाख। *वार्ड क्र. 03 में* 3 कार्य 15.93 लाख के हैं। कन्हैया बनवारे सामुदायिक भवन से विनोद बनवारे तालाब तक सी.सी. रोड 6.42 लाख व उसी मार्ग पर आर.सी.सी. नाली 4.66 लाख तथा बलदेव के घर से योगेश वर्मा के घर तक नाली 4.85 लाख। *वार्ड क्र. 04 में* 5 कार्य 15.72 लाख के हैं, जिसमें स्कूल से होते हुए रमेश मरकाम के घर से भूपेन्द्र शर्मा के घर तक सी.सी. रोड 2.81 लाख व नाली 1.65 लाख, रेवा प्रजापति से रोशन साहू तक रोड 2.00 लाख, मेन रोड से मंदिर तक नाली 6.12 लाख और विनोद मिश्रा से पच्चू के घर तक नाली 4.14 लाख के अलावा खेल मैदान का 29.90 लाख का कार्य भी इसी वार्ड में है। *वार्ड क्र. 05 में* सबसे अधिक 7 कार्य कुल 24.57 लाख के स्वीकृत हैं। इसमें गोकुल देवांगन से शत्रुहन यादव तक रोड 1.56 लाख, आगुरी से गोदावरी सांवरा तक टॉप कोट 4.94 लाख, शिवकुमार सांवरा से बोदरा सांवरा तक टॉप कोट 1.94 लाख, सांवरा बस्ती से मेन रोड तक नाली 6.12 लाख, लच्छी सांवरा के घर के पास चबूतरा सहित शेड 4.22 लाख, सोसायटी के सामने से सांवरा पारा मंदिर तक रोड 2.08 लाख और सांवरा बस्ती में सी.सी. रोड 3.71 लाख शामिल हैं। *वार्ड क्र. 06, 07 और 08 में* 5 कार्य 22.92 लाख के हैं। वार्ड 06 में आबिद अली से सनत तक रोड 2.80 लाख व लक्ष्मी यादव से परिपूर्ण गोस्वामी तक नाली 5.97 लाख, वार्ड 07 में मनोज स्त्री से वंदना कन्हैया लाल बजाज तक सड़क 7.11 लाख व सुलभ कॉम्प्लेक्स से मेन रोड तक नाली 4.60 लाख और वार्ड 08 में विभा तिवारी से भागचंद पंजवानी तक नाली 7.44 लाख। *वार्ड क्र. 09 और 10 में* 6 कार्य 26.96 लाख के हैं। वार्ड 09 में सुबोध से सोकिला तक नाली 1.08 लाख, ओमप्रकाश उपाध्याय से सोकिला तक नाली 0.98 लाख, मन्नू धुर्वे से सतीश केंवट तक सड़क 1.51 लाख व स्लैब 2.13 लाख और तालाब के पास रिनोवेशन 1.26 लाख। वार्ड 10 में राजेश्वर से मनोज तक रोड 10.00 लाख और धनीराम से कमलेश तक रोड 10.00 लाख। *वार्ड क्र. 11, 12 और 15 में* 5 कार्य 34.96 लाख के हैं। वार्ड 11 में राजेश शर्मा से काशीनाथ तक रोड 3.83 लाख व संतोष यादव से गौतम पोर्ते तक नाली 5.75 लाख, वार्ड 12 में मुक्तिधाम में शेड 8.77 लाख और वार्ड 15 में श्रीचंद वाधवानी (आनंदपुर आश्रम) से गोपी धीरवानी होते हुए राजकुमार मेंठनानी से पंकज बेहरवानी तक नाली 8.73 लाख, राजकुमार मेठवानी से काली मंदिर तक नाली 8.73 लाख और भोला यादव से बंटी वाधवानी तक रोड 4.95 लाख।1
- तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गणेश पर्व के दौरान पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो चाकू और बाइक जब्त तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम तुलसी के साईंधाम रोड एवं सिंचाई कॉलोनी तुलसी में दो युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहे थे और राहगीरों के बीच भय का वातावरण पैदा कर रहे थे। सूचना एवं जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG04-PT-3328 बरामद कर जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी 1. साहिल ध्रुव उर्फ लक्की, पिता गैंदराम ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 392/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। 2. गणेश ध्रुव, पिता गौकरण ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 393/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। पुलिस ने बताया कि गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अड्डेबाजी, चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने अथवा भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।2
- गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई। 👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई। संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।3