logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला रेणुका जी , 19 सितंबर। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर आज श्री रेणुकाजी स्थित कुब्जा पवेलियन में श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। विनय कुमार ने कहा कि इस वर्ष यह मेला 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति परंपरा अनुसार क्षेत्र के देवताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान पारंपरिक शोभा यात्रा, रेणुका घाट पर आरती तथा नौका विहार भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों, सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुका जी मेले के सफल आयोजन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि जन समर्थन और जन भागीदारी के कारण ही यह मेला सफलता पूर्वक आयोजित किया जाता रहा है। उन्होंने मेले के दौरान स्वच्छता बनाये रखने के दृष्टिगत साफ-सफाई को लेकर विशेष कार्य योजना बनाने तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता हेतु नियमित जांच करने, स्वच्छ पेय जल आपूर्ति अस्थाई पाईप लाइनों के माध्यम से तथा मेले के दौरान सुरक्षा व्यस्था के पुखता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को परिवहन, यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान चयनित स्थानों पर स्वागत द्वारों का निर्माण किया जाएगा तथा मेला के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को दर्शानें वाली प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी ताकि मेले में आने वाले लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी व लाभ उठानें के लिए प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा इस वर्ष श्री रेणुका जी मेले में और सुधार करने के भी प्रयास किए जाएंगे। हिमाचली कलाकारों को दी जाएगी प्राथमिकता विनय कुमार ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय मेला में विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों को प्रस्तुतियों हेतु आमंत्रित किया जाएगा तथा हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मेला में दंगल, वाद्य दल तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी प्रमुखता से किया जाएगा। विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुका जी मेले के लिए स्वीकृति विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश सरकार से की जाती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया कि मेले की स्वीकृति के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा चंदा एकत्रित करने वालों की शिकायत प्रशासन व बोर्ड को करंे और ऐसे व्यक्तियों से बचे। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह मेला प्रदेश सरकार की एंटी चिटा अभियान को भी प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतू विभिन्न उप समितियों का गठन किया जाएगा। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बैठक का संचालन करते हुए मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_Kapil sharma
Kapil sharma
रेणुका, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
8 hrs ago

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला रेणुका जी , 19 सितंबर। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर आज श्री रेणुकाजी स्थित कुब्जा पवेलियन में श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। विनय कुमार ने कहा कि इस वर्ष यह मेला 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति परंपरा अनुसार क्षेत्र के देवताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान पारंपरिक शोभा यात्रा, रेणुका घाट पर आरती तथा नौका विहार भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों, सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुका जी मेले के सफल आयोजन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि जन समर्थन और जन भागीदारी के कारण ही यह मेला सफलता पूर्वक आयोजित किया जाता रहा है। उन्होंने मेले के दौरान स्वच्छता बनाये रखने के दृष्टिगत साफ-सफाई को लेकर विशेष कार्य योजना बनाने

तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता हेतु नियमित जांच करने, स्वच्छ पेय जल आपूर्ति अस्थाई पाईप लाइनों के माध्यम से तथा मेले के दौरान सुरक्षा व्यस्था के पुखता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को परिवहन, यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान चयनित स्थानों पर स्वागत द्वारों का निर्माण किया जाएगा तथा मेला के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को दर्शानें वाली प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी ताकि मेले में आने वाले लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी व लाभ उठानें के लिए प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा इस वर्ष श्री रेणुका जी मेले में और सुधार करने के भी प्रयास किए जाएंगे। हिमाचली कलाकारों को दी जाएगी प्राथमिकता विनय कुमार ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय मेला में विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं का

आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों को प्रस्तुतियों हेतु आमंत्रित किया जाएगा तथा हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मेला में दंगल, वाद्य दल तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी प्रमुखता से किया जाएगा। विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुका जी मेले के लिए स्वीकृति विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश सरकार से की जाती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया कि मेले की स्वीकृति के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा चंदा एकत्रित करने वालों की शिकायत प्रशासन व बोर्ड को करंे और ऐसे व्यक्तियों से बचे। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह मेला प्रदेश सरकार की एंटी चिटा अभियान को भी प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतू विभिन्न उप समितियों का गठन किया जाएगा। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बैठक का संचालन करते हुए मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हापुड़ में ठेला खड़ा करने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली में ठेला खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    हापुड़ में ठेला खड़ा करने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली में ठेला खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • यमुनानगर में हाइड्रा ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल.. यमुनानगर में हाइड्रा ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल.. एंकर : हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने हाइड्रा और क्रेन ऑफिस को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस वक्त ऑफिस की पहली मंजिल पर तीन दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। अचानक हुई गोलीबारी में दो दोस्त घायल हो गए, जबकि तीसरे ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गिरने से वह भी घायल हो गया। अस्पताल में मंधार गांव निवासी 50 वर्षीय रिछपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस अब इस वारदात को गांव मुसिंबल के सरपंच की कार पर हुई फायरिंग से जोड़कर जांच कर रही है। वीओ: वारदात खारवन चौक स्थित हाइड्रा और क्रेन ऑफिस की है। प्रत्यक्षदर्शी हैप्पी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मंधार गांव के रिछपाल और मुसिंबल गांव के कमलजीत व गुरनील पहली मंजिल पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और तीनों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से रिछपाल और कमलजीत घायल हो गए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे काम कर रहे वर्कर ऊपर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रिछपाल की मौत हो गई। कमलजीत का इलाज चल रहा है, जबकि गुरनील भागते समय गिरकर घायल हुआ। बाइट : पडोसी दुकानदार वीओ : पुलिस को इसी दौरान सूचना मिली कि मुसिंबल गांव के सरपंच की कार पर भी गोलियां चलाई गई हैं। एसपी कमलदीप गोयल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बाइट — जाँच अधिकारी.... “मामले की जांच के लिए सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हुईं हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी खांगले जा रहे है, फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है।”
    3
    यमुनानगर में हाइड्रा ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल..
यमुनानगर में हाइड्रा ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल..
एंकर : हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने हाइड्रा और क्रेन ऑफिस को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस वक्त ऑफिस की पहली मंजिल पर तीन दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। अचानक हुई गोलीबारी में दो दोस्त घायल हो गए, जबकि तीसरे ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गिरने से वह भी घायल हो गया। अस्पताल में मंधार गांव निवासी 50 वर्षीय रिछपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस अब इस वारदात को गांव मुसिंबल के सरपंच की कार पर हुई फायरिंग से जोड़कर जांच कर रही है।
वीओ: वारदात खारवन चौक स्थित हाइड्रा और क्रेन ऑफिस की है। प्रत्यक्षदर्शी हैप्पी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मंधार गांव के रिछपाल और मुसिंबल गांव के कमलजीत व गुरनील पहली मंजिल पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और तीनों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से रिछपाल और कमलजीत घायल हो गए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे काम कर रहे वर्कर ऊपर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रिछपाल की मौत हो गई। कमलजीत का इलाज चल रहा है, जबकि गुरनील भागते समय गिरकर घायल हुआ।
बाइट : पडोसी दुकानदार 
वीओ : पुलिस को इसी दौरान सूचना मिली कि मुसिंबल गांव के सरपंच की कार पर भी गोलियां चलाई गई हैं। एसपी कमलदीप गोयल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
बाइट — जाँच अधिकारी....
“मामले की जांच के लिए सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हुईं  हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे  हैं। दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी खांगले जा रहे है, फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है।”
    user_Rajiv kumar
    Rajiv kumar
    Sadhaura St, Yamunanagar•
    14 hrs ago
  • पर्यटन नगरी डलहौजी में एक ज*गली भा*लू ने खाने की तलाश के चलते अपने सर को प्लास्टिक के डिब्बे में फं*सा लिया और रिहायसी इलाके में पहुँच गया पर्यटन नगरी डलहौजी में एक ज*गली भा*लू ने खाने की तलाश के चलते अपने सर को प्लास्टिक के डिब्बे में फं*सा लिया और रिहायसी इलाके में पहुँच गया #beer #bear #forest #guard #animals
    1
    पर्यटन नगरी डलहौजी में एक ज*गली भा*लू ने खाने की तलाश के चलते अपने सर को प्लास्टिक के डिब्बे में फं*सा लिया और रिहायसी इलाके में पहुँच गया

पर्यटन नगरी डलहौजी में एक ज*गली भा*लू ने खाने की तलाश के चलते अपने सर को प्लास्टिक के डिब्बे में फं*सा लिया और रिहायसी इलाके में पहुँच गया #beer #bear #forest #guard #animals
    user_TOP NEWS
    TOP NEWS
    Voice of people सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भाजपा नेता डॉ राजेश कश्यप ने लगाया बड़ा आरोप सोलन में भ्रष्टाचार के चार अड्डे। मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग। भाजपा नेता डॉ राजेश कश्यप ने लगाया बड़ा आरोप सोलन में भ्रष्टाचार के चार अड्डे। मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग।
    1
    भाजपा नेता डॉ राजेश कश्यप ने लगाया बड़ा आरोप सोलन में भ्रष्टाचार के चार अड्डे। मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग।
भाजपा नेता डॉ राजेश कश्यप ने लगाया बड़ा आरोप सोलन में भ्रष्टाचार के चार अड्डे। मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग।
    user_DNN HIMACHAL NEWS
    DNN HIMACHAL NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रुड़की ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल ने कहा कि आज ग्रेजुएट होने वाली युवा देश की विशिष्ट प्रतिभा है।
    1
    रुड़की ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल ने कहा कि आज ग्रेजुएट होने वाली युवा देश की विशिष्ट प्रतिभा है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Dehradun, Uttarakhand•
    13 hrs ago
  • सिरमौर / सगड़ाह सुंदरघाट-शिवपुर सड़क बदहाल, एक-एक फुट गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान उपमंडल संगड़ाह में सुंदरघाट से शिवपुर को जोड़ने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह करीब एक-एक फुट तक गहरे गड्ढे पड़ गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की जर्जर हालत के चलते खासकर छोटी गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों में वाहन उतरने से मारुति सहित अन्य छोटी गाड़ियों के चैंबर फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से मरम्मत की राह देख रही है। बारिश के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई है तथा गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क का जल्द निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और वाहनों को हो रहे नुकसान पर रोक लगाई जा सके।
    1
    सिरमौर / सगड़ाह 
सुंदरघाट-शिवपुर सड़क बदहाल, एक-एक फुट गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान
उपमंडल संगड़ाह में सुंदरघाट से शिवपुर को जोड़ने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह करीब एक-एक फुट तक गहरे गड्ढे पड़ गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की जर्जर हालत के चलते खासकर छोटी गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों में वाहन उतरने से मारुति सहित अन्य छोटी गाड़ियों के चैंबर फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से मरम्मत की राह देख रही है। बारिश के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई है तथा गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क का जल्द निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और वाहनों को हो रहे नुकसान पर रोक लगाई जा सके।
    user_Kapil sharma
    Kapil sharma
    रेणुका, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में नतमस्तक हुए पंजाब के मशहूर गायक रोशन प्रिंस मां के दरबार में भेंट गाकर लगाई हाजरी माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में नतमस्तक हुए पंजाब के मशहूर गायक रोशन प्रिंस मां के दरबार में भेंट गाकर लगाई हाजरी #punjabi #singer #roshanprince #mata #Chintpurnitemple
    1
    माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में नतमस्तक हुए पंजाब के मशहूर गायक रोशन प्रिंस 
मां के दरबार में भेंट गाकर लगाई हाजरी 
माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में नतमस्तक हुए पंजाब के मशहूर गायक रोशन प्रिंस 
मां के दरबार में भेंट गाकर लगाई हाजरी #punjabi #singer #roshanprince #mata #Chintpurnitemple
    user_TOP NEWS
    TOP NEWS
    Voice of people सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित आरटीए बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन देहरादून स्कूली वाहनों और ई-रिक्शा पर नए नियम लागू गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित आरटीए बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन और स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश तय किए गए हैं, जिन्हें एक माह के भीतर लागू करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि स्कूल बसों, अनुबंध पर चलने वाले वाहनों और स्कूली वैन में 30 दिन के भीतर सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसका पालन न करने पर सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को ले जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो के दाईं तरफ जाली या ग्रिल लगाना तथा चालकों द्वारा बच्चों की सूची रखना जरूरी होगा। आरटीओ ने स्पष्ट किया कि जाम से निपटने के लिए संयुक्त सर्वे कराकर ई-रिक्शा के रूट तय किए जाएंगे और नाबालिग या नशे में वाहन चलाने वालों पर तत्काल सख्त एक्शन लिया जाएगा; वहीं ऑटो चालकों की 40 किमी परिधि के परमिट की मांग नामंजूर कर दी गई है, हालांकि आमजन की सुविधा के लिए उन्हें जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और अस्पताल तक संचालन की विशेष अनुमति दी गई है। संदीप सैनी, आरटीओ प्रशासन
    1
    गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित आरटीए बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन
देहरादून
स्कूली वाहनों और ई-रिक्शा पर नए नियम लागू
गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित आरटीए बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन और स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश तय किए गए हैं, जिन्हें एक माह के भीतर लागू करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि स्कूल बसों, अनुबंध पर चलने वाले वाहनों और स्कूली वैन में 30 दिन के भीतर सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसका पालन न करने पर सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को ले जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो के दाईं तरफ जाली या ग्रिल लगाना तथा चालकों द्वारा बच्चों की सूची रखना जरूरी होगा। आरटीओ ने स्पष्ट किया कि जाम से निपटने के लिए संयुक्त सर्वे कराकर ई-रिक्शा के रूट तय किए जाएंगे और नाबालिग या नशे में वाहन चलाने वालों पर तत्काल सख्त एक्शन लिया जाएगा; वहीं ऑटो चालकों की 40 किमी परिधि के परमिट की मांग नामंजूर कर दी गई है, हालांकि आमजन की सुविधा के लिए उन्हें जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और अस्पताल तक संचालन की विशेष अनुमति दी गई है।
संदीप सैनी, आरटीओ प्रशासन
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • क्लेमनटाउन क्षेत्र में STF/ANTF ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देहरादून क्लेमनटाउन क्षेत्र में STF/ANTF ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी देहरादून में युवाओं और स्कूली छात्रों तक हेरोइन पहुंचाने के उद्देश्य से आए थे। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पूछताछ में ऋषिकेश, राजपुर, प्रेमनगर और क्लेमनटाउन क्षेत्र में नशे की सप्लाई से जुड़ी जानकारी सामने आने की बात कही गई है। STF अब मामले में आरोपियों के आगे और पीछे के नेटवर्क यानी फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
    1
    क्लेमनटाउन क्षेत्र में STF/ANTF ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
देहरादून 
क्लेमनटाउन क्षेत्र में STF/ANTF ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी देहरादून में युवाओं और स्कूली छात्रों तक हेरोइन पहुंचाने के उद्देश्य से आए थे। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पूछताछ में ऋषिकेश, राजपुर, प्रेमनगर और क्लेमनटाउन क्षेत्र में नशे की सप्लाई से जुड़ी जानकारी सामने आने की बात कही गई है। STF अब मामले में आरोपियों के आगे और पीछे के नेटवर्क यानी फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.