यमुनानगर में हाइड्रा ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल.. यमुनानगर में हाइड्रा ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल.. एंकर : हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने हाइड्रा और क्रेन ऑफिस को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस वक्त ऑफिस की पहली मंजिल पर तीन दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। अचानक हुई गोलीबारी में दो दोस्त घायल हो गए, जबकि तीसरे ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गिरने से वह भी घायल हो गया। अस्पताल में मंधार गांव निवासी 50 वर्षीय रिछपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस अब इस वारदात को गांव मुसिंबल के सरपंच की कार पर हुई फायरिंग से जोड़कर जांच कर रही है। वीओ: वारदात खारवन चौक स्थित हाइड्रा और क्रेन ऑफिस की है। प्रत्यक्षदर्शी हैप्पी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मंधार गांव के रिछपाल और मुसिंबल गांव के कमलजीत व गुरनील पहली मंजिल पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और तीनों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से रिछपाल और कमलजीत घायल हो गए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे काम कर रहे वर्कर ऊपर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रिछपाल की मौत हो गई। कमलजीत का इलाज चल रहा है, जबकि गुरनील भागते समय गिरकर घायल हुआ। बाइट : पडोसी दुकानदार वीओ : पुलिस को इसी दौरान सूचना मिली कि मुसिंबल गांव के सरपंच की कार पर भी गोलियां चलाई गई हैं। एसपी कमलदीप गोयल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बाइट — जाँच अधिकारी.... “मामले की जांच के लिए सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हुईं हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी खांगले जा रहे है, फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है।”
यमुनानगर में हाइड्रा ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल.. यमुनानगर में हाइड्रा ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल.. एंकर : हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने हाइड्रा और क्रेन ऑफिस को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस वक्त ऑफिस की पहली मंजिल पर तीन दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। अचानक हुई गोलीबारी में दो दोस्त घायल हो गए, जबकि तीसरे ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गिरने से वह भी घायल हो गया। अस्पताल में मंधार गांव निवासी 50 वर्षीय रिछपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस अब इस वारदात को गांव मुसिंबल के सरपंच की कार
पर हुई फायरिंग से जोड़कर जांच कर रही है। वीओ: वारदात खारवन चौक स्थित हाइड्रा और क्रेन ऑफिस की है। प्रत्यक्षदर्शी हैप्पी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मंधार गांव के रिछपाल और मुसिंबल गांव के कमलजीत व गुरनील पहली मंजिल पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और तीनों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से रिछपाल और कमलजीत घायल हो गए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे काम कर रहे वर्कर ऊपर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रिछपाल की मौत हो गई। कमलजीत का इलाज चल रहा है, जबकि गुरनील भागते
समय गिरकर घायल हुआ। बाइट : पडोसी दुकानदार वीओ : पुलिस को इसी दौरान सूचना मिली कि मुसिंबल गांव के सरपंच की कार पर भी गोलियां चलाई गई हैं। एसपी कमलदीप गोयल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बाइट — जाँच अधिकारी.... “मामले की जांच के लिए सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हुईं हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी खांगले जा रहे है, फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है।”
- एक मंच पर दयाल प्यारी और जीआर मुसाफिर, बोले—टिकट किसी को मिले, पार्टी के लिए मिलकर करेंगे काम राजगढ़/सिरमौर/ कपिल शर्मा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी के भीतर आपसी मतभेदों को दूर करने की कवायद तेज हो गई है। पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे के दौरान विभिन्न जोन में बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया गया। दौरे के दौरान पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर एक ही मंच पर नजर आए। बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों, जोन व बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की गईं। कार्यकर्ताओं से संगठन की स्थिति, स्थानीय समस्याओं और पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर सुझाव एवं फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। संगठन के भीतर जो भी मतभेद हैं, उन्हें दूर कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठकों में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं महासचिव धर्मेंद्र धामी, वरिष्ठ नेता जीआर मुसाफिर, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार सहित जिला और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। टिकट किसी को मिले, मिलकर करेंगे काम आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर सुनील शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रत्याशी का फैसला पार्टी स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि टिकट किसी भी नेता को मिले, पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करेंगे। उनका कहना था कि व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। तीन दिवसीय दौरे के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई। पच्छाद कांग्रेस की बैठकों में वरिष्ठ नेताओं का एक मंच पर आना संगठन के भीतर समन्वय बढ़ाने की दिशा में सामने आया प्रमुख घटनाक्रम रहा। अब संगठनात्मक बैठकों में मिले सुझावों को आगे किस तरह अमल में लाया जाता है, इस पर कार्यकर्ताओं की नजर रहेगी।3
- पूर्व मंत्री असीम गोयल के घर पहुंचीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता, नशे के खिलाफ बोलीं- पंजाब को जल्द नशामुक्त करने का संकल्प1
- शाहाबाद मारकंडा दरिया के बजाय झांसा जनसुई हेड में करें विसर्जन: समाज सेवी सन्नी कोहली की अपील शाहाबाद मारकंडा दरिया के बजाय झांसा जनसुई हेड में करें विसर्जन: समाज सेवी सन्नी कोहली की अपील1
- पर्यावरण योद्धा नाथूराम चौहान का महाअभियान: एनजीटी की जांच टीम 21-22 तारीख को कफोटा और पोंटा साहिब में दर्ज करेगी जनसमस्याएं 'देवात्मा हिमालय' को बचाने की जंग! अवैध खनन, डंपिंग और कटिंग से प्रभावित लोग बिना किसी डर के नाथूराम चौहान के साथ मिलकर दर्ज कराएं अपनी शिकायतें। प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता नाथूराम चौहान की अगुवाई में हिमाचल और हिमालय के पर्यावरण संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) में उठाई गई आवाज़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। हरिपुरधार में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान नाथूराम चौहान ने घोषणा की कि एनजीटी के कड़े निर्देशों के तहत आगामी 21 और 22 तारीख को कफोटा और पोंटा साहिब क्षेत्र में जनसुनवाई व ज़मीनी निरीक्षण किया जाएगा। नाथूराम चौहान ने एनजीटी दिल्ली में याचिका दायर कर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन, पेड़ों के अवैध कटान और अनियंत्रित डंपिंग के गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। समाजसेवी नाथूराम चौहान, ने मीडिया से बात करते हुए कहा "एनजीटी में याचिका दायर कर अवैध खनन और डंपिंग का मुद्दा उठाया था। कफोटा और पोंटा साहिब क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि 21 और 22 तारीख को बिना किसी डर, भय या दबाव के हमारे और जांच टीम के समक्ष अपनी शिकायतें रखें। यह 'जस्टिस फॉर देवात्मा हिमालय' की लड़ाई है और हम पूरी टीम के साथ आपके हक के लिए मैदान में हैं।" हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट2
- सहारनपुर में मंदिर से मोबाइल और गैस सिलेंडर चोरी करने वाला गिरफ्तार: सहारनपुर में मंडी समिति के खंडहर के पास पकड़ा, मोबाइल-सिलेंडर और 1640 रुपए बरामद सहारनपुर थाना मंडी पुलिस ने मंदिर से मोबाइल फोन और गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया OPPO A7 मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर और 1640 रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश उर्फ ठुल्लू पुत्र मदनलाल निवासी श्यामपुरी बगीची, थाना मंडी, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं।मामला 20 अगस्त 2026 का है। राम भवन पुत्र राम देव, मूल निवासी बनगांव सीरपुरवा, थाना कटरा बाजार, जिला गोंडा ने थाना मंडी में तहरीर दी थी। वर्तमान में राम भवन अवध सेवा समिति हनुमान मंदिर, माधव विहार कॉलोनी में रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि अज्ञात चोर मंदिर से उनका मोबाइल फोन और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 431/2026, धारा 305(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।एसएसपी के निर्देश पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार 19 सितंबर को थाना मंडी पुलिस चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में प्रकाश में आया आरोपी मंडी समिति परिसर में कूड़े के ढेर और खंडहरों के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी राजेश उर्फ ठुल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर चोरी का एक OPPO A7 मोबाइल फोन, एक गैस सिलेंडर और 1640 रुपए नकद बरामद किए गए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राजेश उर्फ ठुल्लू के खिलाफ थाना मंडी में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 187/2022 धारा 307 आईपीसी, मु0अ0सं0 305/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस और मु0अ0सं0 309/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट शामिल हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक आकाश कुमार, हेड कांस्टेबल महबूब अली, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे।1
- सहारनपुर में 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, रिश्तेदारों पर फर्जी चेक से रकम ट्रांसफर कराने का आरोप सहारनपुर फीड जोगेंद्र कल्याण सहारनपुर में 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, रिश्तेदारों पर फर्जी चेक से रकम ट्रांसफर कराने का आरोप एंकर सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने बैंक खाते से 9.50 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित ने सायरा बानो उर्फ दिल्ली वाली, उसके दामाद मुसव्विर अली और अन्य संबंधित पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रकम बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित साजिद अली के मुताबिक उसका खाता एचडीएफसी बैंक अंसारी रोड, सहारनपुर में है और खाते में करीब 9.74 लाख रुपये जमा थे। आरोप है कि रिश्तेदारी के चलते सायरा बानो, उसके दामाद मुसव्विर अली और अर्शी का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपियों ने घर में रखी चेकबुक से कथित तौर पर चेक निकालकर फर्जी हस्ताक्षर किए और 9 जून 2026 को करीब 9.50 लाख रुपये अलग-अलग एचडीएफसी बैंक शाखाओं के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित का कहना है कि उसे घटना की जानकारी 15 सितंबर 2026 को खाते से रकम निकालने की जरूरत पड़ने पर हुई। खाते की जानकारी लेने पर 9.50 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर होने का पता चला। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उसके एटीएम से 50 हजार रुपये भी धोखाधड़ी से निकाले गए थे। साजिद और उसकी पत्नी ने जब अपने दामाद और बेटी को कहा तो उन्होंने उनसे मारपीट साजिद की दूसरी पत्नी के बेटी है , साजिद की दूसरी पत्नी और दामाद ने साजिद पर बल्ड पर से हमला कर घायल किया साजिद पर जानलेवा हमला किया उन्होंने अपने पूरे प्रकरण की थाना को कुतुबशेर में पहुंचे थाना कुतुबशेर पुलिस ने ना तो उनका मेडिकल कराया और उन्हें उल्टा ही थाने में बैठा लिया यह साजिद का उसके परिवार का आरोप है साजिद द्वारा शिकायती पत्र देने के बाद भी थाना पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है साजिद अली के अनुसार उसने 15 सितंबर को थाना कुतुबशेर में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने और रकम बरामद कराने की मांग की है साजिद और शाइस्ता पति-पत्नी ने बताया कि वह बैंक भी गए थे और बैंक वालों ने भी उनकी कोई मदद नहीं की उन्होंने कहा कि हमारे पैसे बिना हमारे और इतनी बड़ी रकम कैसे निकाल ली ना हमारे पास कोई सूचना लगी न कोई मैसेज क्योंकि साजिद का फोन खराब था इस कारण उन्हें नहीं पता चल पाया जो वह बैंक पहुंचे तो बैंक कर्मियों ने उनसे के साथ भी दूर व्यवहार किया और कहा कि तुम लोगों के चेक से ही पैसे निकाले गए हैं इसमें हम क्या कर सकते हैं साजिद और पत्नी सजीस्ता ने बताया कि आरोप लगाया बैंक कर्मचारी भी उनसे मिले हुए हैं मामले में पुलिस की जांच और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। बाइट। शाइस्ता पीड़ित1
- सिरमौर / सगड़ाह सुंदरघाट-शिवपुर सड़क बदहाल, एक-एक फुट गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान उपमंडल संगड़ाह में सुंदरघाट से शिवपुर को जोड़ने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह करीब एक-एक फुट तक गहरे गड्ढे पड़ गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की जर्जर हालत के चलते खासकर छोटी गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों में वाहन उतरने से मारुति सहित अन्य छोटी गाड़ियों के चैंबर फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से मरम्मत की राह देख रही है। बारिश के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई है तथा गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क का जल्द निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और वाहनों को हो रहे नुकसान पर रोक लगाई जा सके।1
- अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की हेरोइन व गाड़ी सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार, सीआईए-02 टीम ने हिसार-अंबाला रोड से दबोचे आरोपी, पंजाब से लेकर आए थे नशे की खेप, पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में लगातार जारी है नशा तस्करों पर प्रहार, अंबाला पुलिस द्वारा जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। सीआईए-02 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर अंबाला क्षेत्र के अंतर्गत घेल मोड़ के पास हिसार-अंबाला रोड से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 806.98 ग्राम हेरोइन और एक गाड़ी बरामद की गई है। इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कीमत करोड़ों रुपए में आंकी गई है। कार्रवाई का विवरण, गुप्त सूचना: सीआईए-02 टीम को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गाड़ी में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर थाना सदर अंबाला क्षेत्र में सप्लाई के लिए खड़े हैं। तुरंत एक्शन: सूचना मिलते ही उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक मनोज कुमार, करमचन्द, सहायक उप निरीक्षक अजीत पाल, मुख्य सिपाही अनिल कुमार, सिपाही सुनील कुमार की टीम ने तुरंत दबिश दी और गाड़ी सवार दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, बंटी उर्फ बादल निवासी: डेहा कॉलोनी, अंबाला छावनी सोनू निवासी: डेहा कॉलोनी, अंबाला छावनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ और आगामी कार्रवाई, थाना सदर अंबाला में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी यह नशे की खेप पंजाब से लेकर आए थे, जिसे अंबाला और आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स को खंगाल रही है ताकि इस तस्करी में शामिल अन्य मुख्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। अंबाला पुलिस की अपील अंबाला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपना रही है और एक-एक तस्कर की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। जनहित में संदेश: यदि आपके आसपास भी कोई नशा तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत अंबाला पुलिस के हेल्पलाइन नंबर - 9729990112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और समय रहते ठोस कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।1
- हल्द्वानी छात्रसंघ चुनाव: पद आरक्षित होने पर छात्र प्रत्याशी भावुक, छलके आंसू हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर उस समय माहौल भावुक हो गया, जब पद आरक्षित किए जाने के बाद एक छात्र प्रत्याशी की आंखों से आंसू छलक पड़े। बताया जा रहा है कि आरक्षण व्यवस्था के चलते चुनाव लड़ने की उनकी दावेदारी प्रभावित हुई है। छात्र प्रत्याशी ने अपनी निराशा जताते हुए भावुक होकर अपनी बात रखी। मामले को लेकर छात्र राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।1