Shuru
Apke Nagar Ki App…
हल्द्वानी छात्रसंघ चुनाव: पद आरक्षित होने पर छात्र प्रत्याशी भावुक, छलके आंसू हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर उस समय माहौल भावुक हो गया, जब पद आरक्षित किए जाने के बाद एक छात्र प्रत्याशी की आंखों से आंसू छलक पड़े। बताया जा रहा है कि आरक्षण व्यवस्था के चलते चुनाव लड़ने की उनकी दावेदारी प्रभावित हुई है। छात्र प्रत्याशी ने अपनी निराशा जताते हुए भावुक होकर अपनी बात रखी। मामले को लेकर छात्र राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Viral Zone
हल्द्वानी छात्रसंघ चुनाव: पद आरक्षित होने पर छात्र प्रत्याशी भावुक, छलके आंसू हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर उस समय माहौल भावुक हो गया, जब पद आरक्षित किए जाने के बाद एक छात्र प्रत्याशी की आंखों से आंसू छलक पड़े। बताया जा रहा है कि आरक्षण व्यवस्था के चलते चुनाव लड़ने की उनकी दावेदारी प्रभावित हुई है। छात्र प्रत्याशी ने अपनी निराशा जताते हुए भावुक होकर अपनी बात रखी। मामले को लेकर छात्र राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हल्द्वानी छात्रसंघ चुनाव: पद आरक्षित होने पर छात्र प्रत्याशी भावुक, छलके आंसू हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर उस समय माहौल भावुक हो गया, जब पद आरक्षित किए जाने के बाद एक छात्र प्रत्याशी की आंखों से आंसू छलक पड़े। बताया जा रहा है कि आरक्षण व्यवस्था के चलते चुनाव लड़ने की उनकी दावेदारी प्रभावित हुई है। छात्र प्रत्याशी ने अपनी निराशा जताते हुए भावुक होकर अपनी बात रखी। मामले को लेकर छात्र राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला रेणुका जी , 19 सितंबर। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर आज श्री रेणुकाजी स्थित कुब्जा पवेलियन में श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। विनय कुमार ने कहा कि इस वर्ष यह मेला 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति परंपरा अनुसार क्षेत्र के देवताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान पारंपरिक शोभा यात्रा, रेणुका घाट पर आरती तथा नौका विहार भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों, सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुका जी मेले के सफल आयोजन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि जन समर्थन और जन भागीदारी के कारण ही यह मेला सफलता पूर्वक आयोजित किया जाता रहा है। उन्होंने मेले के दौरान स्वच्छता बनाये रखने के दृष्टिगत साफ-सफाई को लेकर विशेष कार्य योजना बनाने तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता हेतु नियमित जांच करने, स्वच्छ पेय जल आपूर्ति अस्थाई पाईप लाइनों के माध्यम से तथा मेले के दौरान सुरक्षा व्यस्था के पुखता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को परिवहन, यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान चयनित स्थानों पर स्वागत द्वारों का निर्माण किया जाएगा तथा मेला के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को दर्शानें वाली प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी ताकि मेले में आने वाले लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी व लाभ उठानें के लिए प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा इस वर्ष श्री रेणुका जी मेले में और सुधार करने के भी प्रयास किए जाएंगे। हिमाचली कलाकारों को दी जाएगी प्राथमिकता विनय कुमार ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय मेला में विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों को प्रस्तुतियों हेतु आमंत्रित किया जाएगा तथा हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मेला में दंगल, वाद्य दल तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी प्रमुखता से किया जाएगा। विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुका जी मेले के लिए स्वीकृति विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश सरकार से की जाती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया कि मेले की स्वीकृति के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा चंदा एकत्रित करने वालों की शिकायत प्रशासन व बोर्ड को करंे और ऐसे व्यक्तियों से बचे। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह मेला प्रदेश सरकार की एंटी चिटा अभियान को भी प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतू विभिन्न उप समितियों का गठन किया जाएगा। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बैठक का संचालन करते हुए मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।3
- 19 नवंबर से 24 नवंबर तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक रेणुका के कुब्जा पैविलियन में की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड विनय कुमार ने की। विनय कुमार ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 19 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेले के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को आमंत्रित किया जाएगा तथा समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। विनय कुमार ने कहा कि जिस परंपरा से इस मेले को मानते आए हैं इसे ओर उल्लास से इस मेले को इस वर्ष भी मनाया जाएगा। समय के अनुसार ही श्री रेणुका जी अंतरराष्ट्रीय मेले को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा इस वर्ष इस मेले को और अधिक भव्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि इस मेंले को वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिल सके। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मेले को सफल बनाने के लिए दिए गए व निर्देशों को कड़ा पालन करने को भी कहा। इस वर्ष आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में क्षेत्र के दूसरी जगह से देवी देवताओं को आमंत्रित करने का भी प्रस्ताव रखा गया ताकि मेले को और अधिक भव्य बनाया जा सके। इस बैठक में बिजली, जल आपूर्ति, अग्निशमन, परिवहन, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस बार अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के सभी प्लाटो झूलो, व रेडी फेडी को 80 लाख रुपए में ठेके पर देने का निर्णय लिया गया है। इस बार रेणुका मेले के दौरान परशुराम ताल में भी नौकायन चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में शोभायात्रा डॉक्टर वाई एस परमार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान से बस स्टैंड, गिरी पूल, मेला मैदान से होती हुई श्री परशुराम जी देवठी में पहुंचेगी। यात्रा दोपहर ठीक 2:00 बजे आरंभ होकर साय 4:30 बजे श्री रेणुका जी परशुराम तालाब के पास पहुंचेगी। बैठक में अवगत करवाया गया कि मेले के दौरान मेला परिसर में मांस मछली शराब नारियल का प्रयोग बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इस मेले को प्लास्टिक मुक्त हरित मेला के रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए गैर सरकारी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। इस बैठक में उपयुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा उप मंडल अधिकारी नाहन एवं श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के सदस्य सचिव राजीव सांख्यान पुलिस अधिक्षक एन एस नेगी, ए डी एम एकता कापटा, श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के सी ई ओ भरत सिंह ठाकुर, व रेणुका विकास बोर्ड के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।3
- रुड़की ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल ने कहा कि आज ग्रेजुएट होने वाली युवा देश की विशिष्ट प्रतिभा है।1
- पर्यावरण योद्धा नाथूराम चौहान का महाअभियान: एनजीटी की जांच टीम 21-22 तारीख को कफोटा और पोंटा साहिब में दर्ज करेगी जनसमस्याएं 'देवात्मा हिमालय' को बचाने की जंग! अवैध खनन, डंपिंग और कटिंग से प्रभावित लोग बिना किसी डर के नाथूराम चौहान के साथ मिलकर दर्ज कराएं अपनी शिकायतें। प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता नाथूराम चौहान की अगुवाई में हिमाचल और हिमालय के पर्यावरण संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) में उठाई गई आवाज़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। हरिपुरधार में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान नाथूराम चौहान ने घोषणा की कि एनजीटी के कड़े निर्देशों के तहत आगामी 21 और 22 तारीख को कफोटा और पोंटा साहिब क्षेत्र में जनसुनवाई व ज़मीनी निरीक्षण किया जाएगा। नाथूराम चौहान ने एनजीटी दिल्ली में याचिका दायर कर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन, पेड़ों के अवैध कटान और अनियंत्रित डंपिंग के गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। समाजसेवी नाथूराम चौहान, ने मीडिया से बात करते हुए कहा "एनजीटी में याचिका दायर कर अवैध खनन और डंपिंग का मुद्दा उठाया था। कफोटा और पोंटा साहिब क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि 21 और 22 तारीख को बिना किसी डर, भय या दबाव के हमारे और जांच टीम के समक्ष अपनी शिकायतें रखें। यह 'जस्टिस फॉर देवात्मा हिमालय' की लड़ाई है और हम पूरी टीम के साथ आपके हक के लिए मैदान में हैं।" हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट2
- 🚨 देहरादून: NEET में फर्जी प्रमाण-पत्र पर SIT सख्त।।।।।।। The Aman Times 🚨 देहरादून: NEET में फर्जी प्रमाण-पत्र पर SIT सख्त NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBBS में प्रवेश लेने के मामले में SIT ने जांच तेज कर दी है। जांच में चारों अभ्यर्थियों के पते भी फर्जी पाए गए हैं। SIT ने संबंधित प्रमाण-पत्रों की जांच के साथ धर्मवीर के परिजनों और जांचकर्ता पटवारी के बयान दर्ज किए हैं। SSP के मुताबिक जांच साक्ष्यपरक तरीके से जारी है। फर्जी दस्तावेजों से प्रवेश की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- हापुड़ में ठेला खड़ा करने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली में ठेला खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- क्लेमनटाउन क्षेत्र में STF/ANTF ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देहरादून क्लेमनटाउन क्षेत्र में STF/ANTF ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी देहरादून में युवाओं और स्कूली छात्रों तक हेरोइन पहुंचाने के उद्देश्य से आए थे। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पूछताछ में ऋषिकेश, राजपुर, प्रेमनगर और क्लेमनटाउन क्षेत्र में नशे की सप्लाई से जुड़ी जानकारी सामने आने की बात कही गई है। STF अब मामले में आरोपियों के आगे और पीछे के नेटवर्क यानी फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।1