*विधायक अशोक कुमार कोठारी हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सख्त, एमजी हॉस्पिटल का किया दौरा* एमजी अस्पताल में कैथ लैब शीघ्र शुरू करने पर जोर, विद्युत व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने सोमवार को महात्मा गांधी अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में विद्युत व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। विधायक कोठारी ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों और पीएमओ डॉ. अरुण गौड को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अस्पताल में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आपातकालीन और नियमित चिकित्सा सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि एमजी अस्पताल शहर की एक प्रमुख स्वास्थ्य संस्था है, जहां बेहतर बिजली व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। दौरे के दौरान विधायक ने नव निर्मित भवन में कैथ लैब को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि कैथ लैब के लिए आवश्यक उपकरणों का ऑर्डर दिया जा चुका है और इसके शुरू होने से भीलवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को हृदय रोगों की उन्नत जांच एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। इससे बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर देते हुए आई, ईएनटी और आर्थाेपेडिक सर्जरी सहित आधुनिक तकनीक आधारित चिकित्सा सेवाएं विकसित करने की आवश्यकता बताई। विधायक कोठारी ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अंत में उन्होंने पीएमओ को अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

- Post by Dev karan Mali1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by Suresh Chandra1
- कपासन: विगत 15 वर्षों से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों से जोड़कर उनके सपनों को उड़ान दे रहे 'शिव शिक्षा संस्थान' में स्वास्थ्य जागरूकता एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माँ शारदे के दीप प्रज्वलन से शुरू हुए इस समारोह का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना था। रोजगारोन्मुखी कोर्सेज और जल्द शुरू होगा 'फोर-व्हीलर कोर्स' संस्थान के डायरेक्टर अमजद हुसैन मंसूरी ने संस्थान की 15 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्तमान में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, कॉर्पोरेट, असिस्टेंट नर्सिंग, बैंकिंग, टैली, सिलाई और ब्यूटी पार्लर जैसे व्यावसायिक कोर्सेज सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं। युवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए संस्थान द्वारा भविष्य में जल्द ही 'फोर-व्हीलर ड्राइविंग कोर्स' भी शुरू किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। ग्रामीण प्रतिभाओं को AI और स्वास्थ्य से जोड़ने की पहल बीएससी एवं एमएससी नर्सिंग शिक्षक श्री भैरुलाल खटीक ने भारत सरकार की 'आभा योजना' (डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड) के लाभ बताए। वहीं, संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक ने कहा कि आज का युग एआई (AI), रोबोटिक्स और इंटरनेट का है। किसान और मजदूर का बच्चा भी तकनीकी ज्ञान में पीछे न रहे, इसके लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। संस्था की कोषाध्यक्ष पूजा खटीक ने युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। होनहार विद्यार्थियों का हुआ सम्मान कौशल सीखने की लगन और अनुशासन के लिए संस्थान के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कृत विद्यार्थियों में ऋषिका आचार्य, कोमल आचार्य, तेजस सूथार, सलमान खान, ट्विंकल दायमा, पूजा सोनी, गायत्री बैरवा, घनीता बावरी, कोमल प्रजापत, कविता अहीर और सेजल खटीक शामिल रहे। सफल प्रबंधन एवं उपस्थिति आयोजन को सफल बनाने में मुख्य ट्रेनर डॉ. तनवीर खान, रतन सालवी और राहुल माली का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य हितेश खटीक, रत्नी कुमारी भील, मोहम्मद सोहेल सहित नंदनी सिंह राजपूत, अश्काराबानो, कशिश देवड़ा, मनीषा बंजारा, मनीषा लक्षकार, दीपिका कंवर चुंडावत, आशा कुमारी जाट, सलमान खान, शेर खान और सैफ अली खान समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक द्वारा किया गया2
- SRI Lakshminath🌹🙏🏼 bhagvan Siv sankar Ji Aapki Jay ho 🌺🙏🏽Aap hi aap ho ♥️♥️1
- Post by Lucky sukhwal1
- छछछघडणतूचछछचछछू1
- Post by Lucky sukhwal1