युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बिलासपुर क्षेत्र के एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। नगर के एक मुहल्ला निवासी दिनेश कुमार 24 वर्षीय ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। स्वजन के अनुसार बीते रविवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का उनके पास फोन आया और उसने घटना से अवगत करवाया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि दिनेश ने किसी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिसकी वजह से उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पाकर स्वजन घटना स्थल पर पहुंच गए और आनन फानन में दिनेश को उत्तराखंड के एक चिकित्सालय में ले गए। बताया जाता है कि वहां उपचार के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। परिवार में हुई अचानक मौत से कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि यह घटना अभी उनके संज्ञान में नहीं आई है। अगर कोई तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बिलासपुर क्षेत्र के एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। नगर के एक मुहल्ला निवासी दिनेश कुमार 24 वर्षीय ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। स्वजन के अनुसार बीते रविवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का उनके पास फोन आया और उसने घटना से अवगत करवाया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि दिनेश ने किसी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिसकी वजह से उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पाकर स्वजन घटना स्थल पर पहुंच गए और आनन फानन में दिनेश को उत्तराखंड के एक चिकित्सालय में ले गए। बताया जाता है कि वहां उपचार के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। परिवार में हुई अचानक मौत से कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि यह घटना अभी उनके संज्ञान में नहीं आई है। अगर कोई तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- User8483Milak, Rampur🙏4 hrs ago
- बिलासपुर में ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर किसानों ने तहसील भवन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सोमवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के नवाबगंज, गुलरिया,बौसेना, चकफेरी,कादरीगंज आदि के तमाम किसान व ग्रामीण भारतीय किसान यूनियन-टिकैत के युवा ब्लाकाध्यक्ष सरदार सर्वजोत सिंह चीमा के नेतृत्व में एकत्र होने के बाद जुलूस की शक्ल में स्थानीय तहसील भवन पहुंचें और उप जिलाधिकारी अरूण कुमार की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिवकुमार शर्मा से मिलें और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा।आक्रोशित किसानों का कहना था कि महतोष से बिलासपुर को जोड़ने वाली सड़क मुख्य रूप से ग्रामीण संपर्क मार्ग है,जो काफी खस्ताहाल अवस्था में है।पिछले कुछ समय से इस मार्ग पर भारी क्षमता वाले ओवरलोड ट्रकों का आवागमन अत्यधिक बढ़ गया है।इस भारी वाहनों के कारण गांव की सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है और आए दिन गंभीर दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा हाल में ही कुछ दुर्घटनाओं ने ग्रामीणों के मन में भय का माहौल पैदा कर दिया है।पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के लिए इस सड़क पर चलना अब सुरक्षित नही रहा।उनकी मांग है कि इन वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए वरना किसान बड़ा आंदोलन करेगें।इस मौकें पर प्यारा सिंह, अमनदीप,सुच्चा सिंह,निशान सिंह, जगजीत सिंह,प्रेम, सुखवीर सिंह,अंतराम यादव,प्रकाश सिंह,लखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।3
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- ईरान पर इजरायल, अमेरिका का हमला कितना इस्लाम के खिलाफ ? क्या खेमेनेई वाकई में निकले विलयन ?... जानिए मुस्लिम बुद्धिजीवी और वर्क फाउंडेशन के चेयरमैन सैयद अब्दुल्ला तारिक "अल्लामा" साहेब से प्रधान संपादक कृष्ण कुमार दुबे के साथ..... राजपथ न्यूज़ पर....1
- गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है1
- क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी बोले..... मक्का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त करें किसान बाजपुर।रामराज रोड स्थित बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते यूसीएफ द्वारा अनुबंधित क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने कहा कि किसान मक्का का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सरकार के जल संरक्षण अभियान में सहयोगी बन सकते हैं। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और यूसीएफ द्वारा इसकी खरीद भी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। मक्का किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. ने अपने उन्नत हाईब्रिड मक्का बीज सीडब्लू 3105 के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। यह किस्म अब न केवल जैद बल्कि खरीफ मौसम के लिए भी सबसे उपयुक्त पाई गई है। उच्च गुणवत्ता वाला यह बीज किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को बाजार की अनिश्चितता से बचाने के लिए तैयार फसल को यूसीएफ द्वारा खरीदा जाएगा, जिससे किसानों का मुनाफा सुनिश्चित होगा। यह सफल मात्र 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है। साईलेज के लिए ये फसल मात्र 60-65 दिन में तैयार हो जाती है। अनाज के लिए 25-30 कुंतल और चारे के लिए 150-200 कुंतल प्रति एकड़ तक इसका उत्पादन है। डंठल सड़न और एनएलबी रोगों के प्रति यह अत्यधिक सहनशील है। इसके आकर्षक नारंगी-पीले दाने और ठोस शंक्काकार भुट्टे होते है। किसान इस हाईब्रिड किस्म को जैद तथा आने वाले खरीफ के मौसम में भी लगाकर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकरण और बीज प्राप्ति के लिए अपनी नजदीकी सहकारी समिति से सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हैल्प लाईन नंबर , पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह व विक्रान्त चौधरी मौजूद रहे।1
- संभल के ये बच्चे गली में खेल रहे थे, तभी इनकी नज़र एक मोबाइल पर पड़ी, जो Iphone 17 प्रो मैक्स था, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रूपये है, इन्होंने ईमानदारी कि मिसाल पेश कि और मोबाइल पुलिस को सौंप दिया, पुलिस ने इसे मोबाइल के असली मलिक को दे दिया, इस सराहनीय काम कि पुलिस ने भी तारीफ़ कि…1
- मुस्लिम लड़की से प्यार, फिर ब्रेकअप... बहन को 40 बार चाकू मारने वाले हार्दिक के मामले में नया खुलासा मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां हार्दिक ने अपनी जुड़वां बहन दीप शिखा की चाकू से 40 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी और मां नीलिमा पर भी हमला किया. नीलिमा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि हार्दिक का सोशल मीडिया के जरिए पुणे की एक मुस्लिम युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन ब्रेकअप के बाद वह तनाव में रहने लगा और मां-बहन को इसके लिए जिम्मेदार मानने लगा.1
- ईरान में कभी यहूदियों पर अत्याचार नहीं हुआ है, भारत से ज्यादा संख्या में वो रहते थे, यह कहना कि खामेनेई विलेन थे कहना ग़लत होगा - अल्लामा तारिक साहब1