logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम भगुवापुरा में बिजली लाइन से टकराने से दो मोर प्रभावित, एक की मौत, एक घायल दैनिक पुष्पांजलि टुडे सेवढ़ा (दतिया), 6 मई 2026। भगुवापुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भगुवापुरा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां राष्ट्रीय पक्षी मोर बिजली की 11 केवी लाइन की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, दो मोर उड़ान के दौरान हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकरा गए, जिससे उन्हें करंट लग गया। इस हादसे में एक मोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही भगुवापुरा थाना प्रभारी साकिर अली खान तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षियों को अपने संरक्षण में लेकर थाना परिसर पहुंचाया। तत्पश्चात पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल और मृत मोर का परीक्षण कराया गया, जिसमें एक मोर को मृत घोषित किया गया, जबकि दूसरे का उपचार शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मोर की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मृत एवं घायल दोनों मोरों को आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है। वन विभाग द्वारा घायल मोर का समुचित उपचार एवं देखभाल की जा रही है, वहीं मृत मोर का नियमानुसार अंतिम निस्तारण किया जाएगा।इस घटना के बाद ग्रामीणों में दुख और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बिजली लाइनों की ऊंचाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और संबंधित विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

2 hrs ago
user_Betal Singh gaur
Betal Singh gaur
मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

ग्राम भगुवापुरा में बिजली लाइन से टकराने से दो मोर प्रभावित, एक की मौत, एक घायल दैनिक पुष्पांजलि टुडे सेवढ़ा (दतिया), 6 मई 2026। भगुवापुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भगुवापुरा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां राष्ट्रीय पक्षी मोर बिजली की 11 केवी लाइन की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, दो मोर उड़ान के दौरान हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकरा गए, जिससे उन्हें करंट लग गया। इस हादसे में एक मोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही भगुवापुरा थाना प्रभारी साकिर अली खान तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षियों को अपने संरक्षण में लेकर थाना परिसर पहुंचाया। तत्पश्चात पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल और मृत

मोर का परीक्षण कराया गया, जिसमें एक मोर को मृत घोषित किया गया, जबकि दूसरे का उपचार शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मोर की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मृत एवं घायल दोनों मोरों को आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है। वन विभाग द्वारा घायल मोर का समुचित उपचार एवं देखभाल की जा रही है, वहीं मृत मोर का नियमानुसार अंतिम निस्तारण किया जाएगा।इस घटना के बाद ग्रामीणों में दुख और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बिजली लाइनों की ऊंचाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और संबंधित विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Betal Singh gaur
    2
    Post by Betal Singh gaur
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by DHARMENDRA SINGH KAURAV
    1
    Post by DHARMENDRA SINGH KAURAV
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दबंगों और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला मुरार थाना क्षेत्र के बड़े गांव का है, जहां एक गल्ला व्यापारी को ट्रक मालिक और उसके साथियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस अब सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। ​विवाद की जड़...... ट्रक का भाड़ा और गेहूं की लोडिंग ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित गल्ला व्यापारी ने दो दिन पहले गेहूं के परिवहन के लिए एक ट्रक बुक किया था। गेहूं से लदा यह ट्रक गल्ला मंडी पहुंचा था, लेकिन किन्हीं कारणों से समय पर गेहूं नहीं उतर पाया। इसी बीच ट्रक के भाड़े (किराये) को लेकर व्यापारी और ट्रक मालिक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। ​​विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रक मालिक ने अपना आपा खो दिया। उसने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया और व्यापारी पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने व्यापारी को सड़क पर दौड़ाया और लात-घूंसों व डंडों से जमकर पिटाई की। व्यापारी अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे घेरकर लहूलुहान कर दिया। ​सीसीटीवी में कैद हुई वारदात... ​यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रक ड्राइवर और उसके साथी गुंडागर्दी पर उतारू हैं और बीच सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। फुटेज में ट्रक ड्राइवर की पहचान राजू के रूप में हुई है। ​पुलिस की कार्रवाई ​घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दबंगों और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला मुरार थाना क्षेत्र के बड़े गांव का है, जहां एक गल्ला व्यापारी को ट्रक मालिक और उसके साथियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस अब सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
​विवाद की जड़......
ट्रक का भाड़ा और गेहूं की लोडिंग
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित गल्ला व्यापारी ने दो दिन पहले गेहूं के परिवहन के लिए एक ट्रक बुक किया था। गेहूं से लदा यह ट्रक गल्ला मंडी पहुंचा था, लेकिन किन्हीं कारणों से समय पर गेहूं नहीं उतर पाया। इसी बीच ट्रक के भाड़े (किराये) को लेकर व्यापारी और ट्रक मालिक के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
​​विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रक मालिक ने अपना आपा खो दिया। उसने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया और व्यापारी पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने व्यापारी को सड़क पर दौड़ाया और लात-घूंसों व डंडों से जमकर पिटाई की। व्यापारी अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे घेरकर लहूलुहान कर दिया।
​सीसीटीवी में कैद हुई वारदात...
​यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रक ड्राइवर और उसके साथी गुंडागर्दी पर उतारू हैं और बीच सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। फुटेज में ट्रक ड्राइवर की पहचान राजू के रूप में हुई है।
​पुलिस की कार्रवाई
​घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • न्यूज़ ग्राम सोधा मैं भारत गैस एजेंसी की मनमानी से उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान गोहद के उपभोक्ता सौदा में तीन-तीन दिन से लगा रहे हैं चक्कर सुबह से 5:30 बैठे हुए हैं लोग कोई उनकी खबर लेने वाला नहीं सुन उन्हीं की जुवानी मनमानी पर लगाई रोक ब्लैकमेलिंग पर हो सख्त कार्रवाई और जल्द से जल्द हो होम डिलीवरी जिससे उपभोक्ता गर्मी में ना हो परेशन
    1
    न्यूज़ ग्राम सोधा मैं भारत गैस एजेंसी की मनमानी से उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान गोहद के उपभोक्ता सौदा में तीन-तीन दिन से लगा रहे हैं चक्कर सुबह से 5:30 बैठे हुए हैं लोग कोई उनकी खबर लेने वाला नहीं सुन उन्हीं की जुवानी मनमानी पर लगाई रोक ब्लैकमेलिंग पर हो सख्त कार्रवाई और जल्द से जल्द हो होम डिलीवरी जिससे उपभोक्ता गर्मी में ना हो परेशन
    user_प्रथम न्यूज़ इंडिया रिपोर्टर क्राइम दर्पण दैनिक समाचार पत्र चीफ ब्यूरो जिला भिंड
    प्रथम न्यूज़ इंडिया रिपोर्टर क्राइम दर्पण दैनिक समाचार पत्र चीफ ब्यूरो जिला भिंड
    पत्रकार Gohad, Bhind•
    3 hrs ago
  • हाथरस के चंदपा गांव में 5 हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए एक युवक नग्न होकर गांव में दौड़ता नजर आया। बताया जा रहा है कि शर्त के तहत युवक ने महिलाओं के सामने ही अपने कपड़े उतारकर दौड़ लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही थाना कोतवाली चंदपा पुलिस हरकत में आई और शर्त लगाने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।
    1
    हाथरस के चंदपा गांव में 5 हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए एक युवक नग्न होकर गांव में दौड़ता नजर आया। बताया जा रहा है कि शर्त के तहत युवक ने महिलाओं के सामने ही अपने कपड़े उतारकर दौड़ लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही थाना कोतवाली चंदपा पुलिस हरकत में आई और शर्त लगाने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करने के कारण 3 गौमाता की जान गई इन्हें इनका कर्तव्य याद दिलाने पहुंचे साथी हाथ बढ़ाना संगठन के संयोजक महेंद्र सिंह तोमर चिंटू को भी कहा कि आप मुझे सस्पेंड करवा देना में मरीजों की नहीं मुख्यमंत्री की ही ड्यूटी करूंगा जबकि सामने बैठे अपस्ताल प्रभारी जी एस दुबे सबकुछ होता देखते रहे और अंत में भी गौशाला नहीं भेजे डाक्टर जिनके कारण 2 दिन निजी खर्च उपरांत 3 गौवंश मृत्यु को प्राप्त हुए लापरवाहों को सजा मिलनी चाहिए गौमाता को न्याय दिलाने गौमाता हित में अधिक से अधिक शेयर कर अपना कर्तव्य निभाए 🤝✊
    1
    करने के कारण 3 गौमाता की जान गई इन्हें इनका कर्तव्य याद दिलाने पहुंचे साथी हाथ बढ़ाना संगठन के संयोजक महेंद्र सिंह तोमर चिंटू को भी कहा कि आप मुझे सस्पेंड करवा देना में मरीजों की नहीं मुख्यमंत्री की ही ड्यूटी करूंगा जबकि सामने बैठे अपस्ताल प्रभारी जी एस दुबे सबकुछ होता देखते रहे और अंत में भी गौशाला नहीं भेजे डाक्टर जिनके कारण 2 दिन निजी खर्च उपरांत 3 गौवंश मृत्यु को प्राप्त हुए लापरवाहों को सजा मिलनी चाहिए गौमाता को न्याय दिलाने गौमाता हित में अधिक से अधिक शेयर कर अपना कर्तव्य निभाए 🤝✊
    user_Reporter Vicky patariya
    Reporter Vicky patariya
    Video Creator पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 min ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Pichhore Or Dabra, Gwalior•
    1 hr ago
  • वायरल वीडियो चिड़िया घर मे बच्चे ने डाला शेर के पिंजड़े में हाथ शेर ने बच्चे का पकड़ा हाथ बाल बाल बची जान बच्चे को बचाया एक अनोखी ताग़त ने
    1
    वायरल वीडियो 
चिड़िया घर मे बच्चे ने डाला शेर के पिंजड़े में हाथ शेर ने बच्चे का पकड़ा हाथ बाल बाल बची जान बच्चे को बचाया एक अनोखी ताग़त ने
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.