Shuru
Apke Nagar Ki App…
खप्पर दर्शन कवर्धा छत्तीसगढ़ 2026 ।। Kawardha Chhattisgarh Khappar Puja सालों से चली आ रही परंपरा आज भी जारी है कवर्धा में नवरात्रि के अष्टमी के मध्य रात्रि निकलते हैं खप्पर 🚩🚩
KT CHHATTISGARH NEWS
खप्पर दर्शन कवर्धा छत्तीसगढ़ 2026 ।। Kawardha Chhattisgarh Khappar Puja सालों से चली आ रही परंपरा आज भी जारी है कवर्धा में नवरात्रि के अष्टमी के मध्य रात्रि निकलते हैं खप्पर 🚩🚩
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बागली ब्राह्मण मोहल्ला सीतारपट घूघरा मैं मां दुर्गा विसर्जन जल विहार भारी जन सैलाब द्वारा मां दुर्गा की विदाई जय माता सभी को खुश रहें जय जगदंबे 🙏🙏🙏🌹🌹1
- बिलासपुर जिला के ग्राम पंचायत हरदीकला मे विजयदशमी के पावन पर्व पर रावण दहन किया गया । #ravandahan #vijaydashmi #hardikalabilaspur #bilaspurnews बिलासपुर जिला के ग्राम पंचायत हरदीकला मे विजयदशमी के पावन पर्व पर रावण दहन किया गया । #ravandahan #vijaydashmi #hardikalabilaspur #bilaspurnews1
- हाईकोर्ट गेट नं 03 के सामने पेट्रोल पम्प मे पेट्रोल डला रहे दोस्तो का सडक किनारे हाईकोर्ट गेट नं 03 के सामने पेट्रोल पम्प मे पेट्रोल डला रहे दोस्तो का सडक किनारे इंतिजार कर रहें बईक चालक को ट्रेलर ने लिया चपेट मे चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज मंगलवार की रात 9:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभिषेक पंजवानी पिता भागचंद पंजवानी उम्र 32 साल निवासी बार्ड के 13 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने मंगलवार की दोपहर 13.55 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज करवाया की में वार्ड क्रे 13 चकरभाठा में रहता हूं क्लासिक फुटवियर के नाम से स्वंय का दुकान चलाता हूं दिनांक 19.10.2026 को मेरा चाचा का लडका योगेश पंजवानी अपनी मोटर सायकल के CG 04 E 2513 में चकरभाठा से बिलासपुर दुर्गा देखने जा रहा था अलग अलग मोटर सायकल में योगेश के दोस्त एवं मां, पिता जी भी पहले दुर्गा देखने निकले थे रात्रि 11.35 बजे से 11.45 बजे के मध्य योगेश अपनी मोटर सायकल में पेट्रोल डला रहे दोस्तो का इंतिजार करते हाईकोर्ट गेट नं 03 के पास रोड किनारे अपनी मोटर सायकल के साथ खड़ा था उसी दौरान पीछे से आ रही बाहन ट्रेलर के CG 04 QZ 0850 का चालक अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर योगेश पंजवानी को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया एक्सीडेन्ट करने के बाद ट्रेलर का चालक ट्रेलर को मौके पर छोडकर भाग रहा था जिसे मौके पर मौजूद लोगो के द्वारा पकडा गया था वाहन ट्रेलर क्रं CG 04QZ 0850 के चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मेरे भाई योगेश पंजवानी को एक्सीडेन्ट करने से उनका बांया पैर एवं शरीर में चोट आया है जिसे 108 के माध्यम से सिम्स अस्पताल बिलासपुर में ले जाकर भर्ती किये थे जहा से बेहतर ईलाज के लिये बर्न एवं ट्रामा रिसर्च सेंटर बिलासपुर में भर्ती किये है। घटना को पीछे आ रहे दोनो साथी एवं आसपास मौजूद लोग देखे है। मेरे भाई के ईलाज में व्यस्त होने के कारण आज दिनांक 20.10.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करा रहा हु कार्यवाही की जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस अपराध धारा 281, 125(ए) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्त मे लेलिया है और आरोपी के ट्रेलर ट्रक को जप्त कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- Post by समाचार नेशन (प्राइम न्यूज़ इंडिया)लाइव न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ नीरज कुमार तिवारी1
- विजयादशमी दशहरा के पावन अवसर पर रक्षित आरक्षी केंद्र पुलिस लाइन बिलासपुर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न विजयादशमी दशहरा के पावन अवसर पर रक्षित आरक्षी केंद्र पुलिस लाइन बिलासपुर में पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में। पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार। पुलिस लाइन, बिलासपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP श्री रजनेश सिंह IPS एवं। जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में विधि विधानपूर्वक शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही, जिले के समस्त थानों में भी परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया गया।1
- नवापारा में हर्षोल्लास के साथ मना विजयादशमी पर्व, प्रभु श्रीराम ने किया रावण का वध हरिहर स्कूल मैदान में हुआ रामलीला का मंचन, रावण दहन देखने उमड़े हजारों दर्शक नवापारा-राजिम। असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व नवापारा नगर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में उत्सव का माहौल रहा। लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दशहरा पर्व मनाकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। नगर के हरिहर स्कूल के विशाल मैदान में दशहरा उत्सव के अवसर पर भव्य रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और रावण के अहंकार की कथा का सजीव चित्रण किया गया। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध के प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंततः प्रभु श्रीराम के हाथों अहंकारी रावण का वध हुआ, जिसके साथ ही बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश गूंज उठा। रावण वध के पश्चात मैदान में आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। इस ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा के साक्षी बनने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में दशहरा पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विजयादशमी का यह पर्व लोगों को संदेश देता है कि अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित है तथा अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है।1
- 🔴 बड़ी खबर | अमनी पिपरिया, जिला डिंडोरी🌺 माँ दुर्गा की विदाई में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 🌺 🌺 माँ दुर्गा के विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजा गाँव 🌺 अमनी पिपरिया (डिंडोरी)। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले की ग्राम पंचायत अमनी पिपरिया में माँ दुर्गा के विसर्जन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। माँ दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल नजर आए। माँ दुर्गा की प्रतिमा को वाहन में सजाकर विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। माता रानी के प्रति श्रद्धा और आस्था के साथ भक्तों ने माँ दुर्गा को विदाई दी। गाँव की एकता और धार्मिक आस्था बनी आकर्षण का केंद्र। दुर्गा विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन गाँव में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। माता रानी से सभी ग्रामवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। माँ दुर्गा की विदाई के साथ भक्तों ने भावुक मन से प्रार्थना की— “माँ, अगले बरस फिर आना और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखना।” 🙏 जय माता दी! 🌺 अगले बरस फिर आना माँ! 🌺1
- ग्राम कनेरी को मिली 10 लाख की विकास सौगात: विधायक धरमलाल कौशिक ने चंडी माता मंदि ग्राम कनेरी को मिली 10 लाख की विकास सौगात: विधायक धरमलाल कौशिक ने चंडी माता मंदिर और नवधा रामायण स्थल में शेड निर्माण के लिए किया भूमिपूजन सोमवार की रात 10:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आस्था और संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास को गति देते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने सौमवार अपने गृह ग्राम कनेरी में दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम कनेरी स्थित प्राचीन चंडी माता मंदिर परिसर में 5.00 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण तथा नवधा रामायण स्थल में 5.00 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। इस प्रकार ग्राम को कुल 10.00 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। *श्री कौशिक ने कहा -* "कनेरी मेरा अपना गांव है, और यहाँ की आस्था का केंद्र चंडी माता मंदिर है। यहाँ हर साल नवरात्रि और अन्य अवसरों पर बड़े आयोजन होते हैं, जिसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं। धूप और बारिश में श्रद्धालुओं को असुविधा होती थी। इस शेड के बनने से श्रद्धालुओं को छाया और विश्राम की सुविधा मिलेगी।" "इसी प्रकार नवधा रामायण स्थल हमारी सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र है। यहाँ लगातार रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। शेड निर्माण होने से बुजुर्गों, महिलाओं और सभी श्रोताओं को बैठने और सुनने की उत्तम व्यवस्था मिलेगी। यह केवल निर्माण नहीं, बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति का सम्मान है।" उन्होंने कहा कि बिल्हा विधानसभा के प्रत्येक गांव में छोटे-बड़े सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। चाहे वह सड़क हो, पानी हो, आंगनबाड़ी हो, मंगल भवन हो या मंदिरों का जीर्णोद्धार, विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर ग्राम कनेरी के सरपंच श्रीमती ईश्वरी ध्रुव, भाजपा जिला महामंत्री श्री सोमेश तिवारी जी, ग्राम पिरैया के सरपंच प्रतिनिधि श्री अमित सिंह ठाकुर जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कमलेश सिंह ठाकुर, श्री चंद्रशेखर साहू, श्री कोमल सिंह ठाकुर जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रियंका सिंह ठाकुर जी एवं भारी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे। ग्रामवासियों ने इस सौगात के लिए श्री धरमलाल कौशिक जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।1