logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेवड़ा में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, शादी की खुशियां मातम में बदली सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के मेवड़ा गांव में एक युवक द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मेवड़ा गांव के माताजी फला निवासी मगन गटू कलासुआ उम्र 25 साल गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से दुकान पर सामान लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन की घंटी बजती रही। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों को घर से करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ पर युवक का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल सोहन लाल सहित धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया। मृतक मगन अविवाहित था और गुजरात में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में उसकी पांच बहनें हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। वहीं चाचा के घर चचेरी बहन की शादी थी और 13 मई को बारात आने वाली थी, लेकिन इस घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बाइट - सोहन लाल ASI

5 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

मेवड़ा में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, शादी की खुशियां मातम में बदली सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के मेवड़ा गांव में एक युवक द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मेवड़ा गांव के माताजी फला निवासी मगन गटू कलासुआ उम्र 25 साल गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से दुकान पर सामान लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन की घंटी

e04b1055-d771-4a9b-8856-4d43facb4839

बजती रही। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों को घर से करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ पर युवक का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल सोहन लाल सहित धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया। मृतक मगन अविवाहित था और गुजरात में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में उसकी पांच बहनें हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। वहीं चाचा के घर चचेरी बहन की शादी थी और 13 मई को बारात आने वाली थी, लेकिन इस घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बाइट - सोहन लाल ASI

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कानून-व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक कई अहम घटनाएँ सामने आईं। जहाँ एसपी ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए और पेट्रोल पंप के पास आग पर काबू पाया गया, वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तीन महीने से वेतन न मिलने पर प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।
    1
    राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कानून-व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक कई अहम घटनाएँ सामने आईं। जहाँ एसपी ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए और पेट्रोल पंप के पास आग पर काबू पाया गया, वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तीन महीने से वेतन न मिलने पर प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान लगातार जारी एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के प्रयास काफी सराहनीय-डॉ महेंद्र डामोर डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और डॉ महेंद्र डामोर व डॉ मोनिका डामोर के निवास पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की, सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार इन बेजुबानों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चला रहा है ग्रुप यह अभियान इन बेजुबानों के लिए राहत पहुंचाने का काम कर रहा है, डॉ महेंद्र डामोर ने कहा कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में समाज सेवा के नये आयाम स्थापित कर रहा है जहां आमजन से लेकर पक्षियों तक के लिए यह ग्रुप अभियान चला रहा है जो इन बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा है, डॉ मोनिका डामोर ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में पिछले कई सालों से खिदमते खल्क कर रहा है और जरूरतमंद परिवारों को सम्बल प्रदान कर रहा है इसके साथ ही स्वच्छता अभियान में लगातार कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण आदि कई जनहित के कार्यों को अंजाम देकर पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहा है, इस नेक अवसर पर ग्रुप सदर मकरानी के साथ इमरान मुल्तानी मौजूद थे
    1
    भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान लगातार जारी
एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के प्रयास काफी सराहनीय-डॉ महेंद्र डामोर
डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और डॉ महेंद्र डामोर व डॉ मोनिका डामोर के निवास पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की, सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार इन बेजुबानों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चला रहा है ग्रुप यह अभियान इन बेजुबानों के लिए राहत पहुंचाने का काम कर रहा है, डॉ महेंद्र डामोर ने कहा कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में समाज सेवा के नये आयाम स्थापित कर रहा है जहां आमजन से लेकर पक्षियों तक के लिए यह ग्रुप अभियान चला रहा है जो इन बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा है, डॉ मोनिका डामोर ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में पिछले कई सालों से खिदमते खल्क कर रहा है और जरूरतमंद परिवारों को सम्बल प्रदान कर रहा है इसके साथ ही स्वच्छता अभियान में लगातार कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण आदि कई जनहित के कार्यों को अंजाम देकर पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहा है, इस नेक अवसर पर ग्रुप सदर मकरानी के साथ इमरान मुल्तानी मौजूद थे
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डूंगरपुर में कांग्रेस सेवादल ने अपने संस्थापक डॉ. हार्दिकर की जयंती मनाई और संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें बांसवाड़ा, सलूम्बर और डूंगरपुर से कुल 946 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। शिविर में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता में विश्वास पैदा करने पर जोर दिया गया।
    1
    डूंगरपुर में कांग्रेस सेवादल ने अपने संस्थापक डॉ. हार्दिकर की जयंती मनाई और संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें बांसवाड़ा, सलूम्बर और डूंगरपुर से कुल 946 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। शिविर में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता में विश्वास पैदा करने पर जोर दिया गया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बांसवाड़ा के एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने को लेकर दो लड़कियों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को गालियां दीं और परिजनों को भी बीच-बचाव के लिए बुलाना पड़ा।
    1
    बांसवाड़ा के एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने को लेकर दो लड़कियों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को गालियां दीं और परिजनों को भी बीच-बचाव के लिए बुलाना पड़ा।
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Advertising agency गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कुशलगढ़ में राममय हुआ वातावरण: 72 कुंडी महायज्ञ के तीसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ​कुशलगढ़ : भव्य राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 72 कुंडी महायज्ञ के तीसरे दिन पूरा नगर भक्तिरस में डूबा रहा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पंड्या के सान्निध्य में गणेशादि पूजन, राम हनुमंत महायास और विभिन्न अधिवासों के साथ वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पंडित पंड्या ने यज्ञ को मानवीय कल्याण और आध्यात्मिक चेतना का आधार बताया। ​इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया और पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने यज्ञ में आहुतियां देकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम में महंत सीताराम, पंडित लोकेंद्र पंड्या, सतीश राज त्रिवेदी सहित कई विद्वानों ने मंत्रोच्चार किया। विशेष रूप से किन्नर समाज की गोरी बुआ एवं शालू बुआ ने पूजन पात्र भेंट कर श्रद्धा व्यक्त की। महोत्सव का समापन 10 मई को मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के साथ होगा।
    1
    कुशलगढ़ में राममय हुआ वातावरण: 72 कुंडी महायज्ञ के तीसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
​कुशलगढ़ : भव्य राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 72 कुंडी महायज्ञ के तीसरे दिन पूरा नगर भक्तिरस में डूबा रहा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पंड्या के सान्निध्य में गणेशादि पूजन, राम हनुमंत महायास और विभिन्न अधिवासों के साथ वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पंडित पंड्या ने यज्ञ को मानवीय कल्याण और आध्यात्मिक चेतना का आधार बताया।
​इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया और पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने यज्ञ में आहुतियां देकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम में महंत सीताराम, पंडित लोकेंद्र पंड्या, सतीश राज त्रिवेदी सहित कई विद्वानों ने मंत्रोच्चार किया। विशेष रूप से किन्नर समाज की गोरी बुआ एवं शालू बुआ ने पूजन पात्र भेंट कर श्रद्धा व्यक्त की। महोत्सव का समापन 10 मई को मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के साथ होगा।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान सरकार की 'समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान' ग्रामीण रथ यात्रा डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा ब्लॉक के कई गांवों में पहुंची। इसके तहत ग्रामीणों को 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस अभियान का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाना है।
    1
    राजस्थान सरकार की 'समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान' ग्रामीण रथ यात्रा डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा ब्लॉक के कई गांवों में पहुंची। इसके तहत ग्रामीणों को 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस अभियान का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाना है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • गरीबों को भोजन करने से मन शीतल होता है - डॉ. कौस्तुभ सिंह विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रोटी बैंक में निशुल्क भोजन वितरण का आयोजन डूंगरपुर,। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा डूंगरपुर के अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव के नेतृत्व में महासचिव डॉ. गौरव यादव के सानिध्य में रोटी बैंक में जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के साथ आए परिवारजन एवं निर्धन व्यक्तियों को निशुल्क भोजन वितरण किया गया एवं भोजन में स्वादिष्ट आम रस वितरीत किया गया। इस मौके पर 150 से अधिक व्यक्तियों ने भोजन किया। इस कार्यक्रम में संयोजक पद्मेश गांधी संयुक्त सचिव प्रांतीय सदस्य ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कौस्तुभ सिंह अतिरिक्त अधीक्षक का उपरना ओढाकर स्वागत किया गया। डॉ. कौस्तुभ सिंह ने बताया कि गरीबों को भोजन करने से मन शीतल होता है ।
    1
    गरीबों को भोजन करने से मन शीतल होता है  - डॉ. कौस्तुभ सिंह
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रोटी बैंक में निशुल्क भोजन वितरण का आयोजन
डूंगरपुर,। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा डूंगरपुर के अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव के नेतृत्व में महासचिव डॉ. गौरव यादव के सानिध्य में रोटी बैंक में जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के साथ आए परिवारजन एवं निर्धन व्यक्तियों को निशुल्क भोजन वितरण किया गया एवं भोजन में स्वादिष्ट आम रस वितरीत किया गया। इस मौके पर 150 से अधिक व्यक्तियों ने भोजन किया। इस कार्यक्रम में संयोजक पद्मेश गांधी संयुक्त सचिव प्रांतीय सदस्य ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कौस्तुभ सिंह अतिरिक्त अधीक्षक का उपरना ओढाकर स्वागत किया गया। डॉ. कौस्तुभ सिंह ने बताया कि गरीबों को भोजन करने से मन शीतल होता है ।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डूंगरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने हरे कृष्णा ट्रेडिंग पर छापा मारकर 9000 किलोग्राम रिफाइंड पामोलिन तेल जब्त किया। दुकान में न लाइसेंस था, न कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और न ही साफ-सफाई। जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं; मिलावट मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
    1
    डूंगरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने हरे कृष्णा ट्रेडिंग पर छापा मारकर 9000 किलोग्राम रिफाइंड पामोलिन तेल जब्त किया। दुकान में न लाइसेंस था, न कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और न ही साफ-सफाई। जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं; मिलावट मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.