Shuru
Apke Nagar Ki App…
गरीबों को भोजन करने से मन शीतल होता है - डॉ. कौस्तुभ सिंह विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रोटी बैंक में निशुल्क भोजन वितरण का आयोजन डूंगरपुर,। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा डूंगरपुर के अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव के नेतृत्व में महासचिव डॉ. गौरव यादव के सानिध्य में रोटी बैंक में जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के साथ आए परिवारजन एवं निर्धन व्यक्तियों को निशुल्क भोजन वितरण किया गया एवं भोजन में स्वादिष्ट आम रस वितरीत किया गया। इस मौके पर 150 से अधिक व्यक्तियों ने भोजन किया। इस कार्यक्रम में संयोजक पद्मेश गांधी संयुक्त सचिव प्रांतीय सदस्य ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कौस्तुभ सिंह अतिरिक्त अधीक्षक का उपरना ओढाकर स्वागत किया गया। डॉ. कौस्तुभ सिंह ने बताया कि गरीबों को भोजन करने से मन शीतल होता है ।
Dungarpur Fast News
गरीबों को भोजन करने से मन शीतल होता है - डॉ. कौस्तुभ सिंह विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रोटी बैंक में निशुल्क भोजन वितरण का आयोजन डूंगरपुर,। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा डूंगरपुर के अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव के नेतृत्व में महासचिव डॉ. गौरव यादव के सानिध्य में रोटी बैंक में जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के साथ आए परिवारजन एवं निर्धन व्यक्तियों को निशुल्क भोजन वितरण किया गया एवं भोजन में स्वादिष्ट आम रस वितरीत किया गया। इस मौके पर 150 से अधिक व्यक्तियों ने भोजन किया। इस कार्यक्रम में संयोजक पद्मेश गांधी संयुक्त सचिव प्रांतीय सदस्य ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कौस्तुभ सिंह अतिरिक्त अधीक्षक का उपरना ओढाकर स्वागत किया गया। डॉ. कौस्तुभ सिंह ने बताया कि गरीबों को भोजन करने से मन शीतल होता है ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 3 माह से वेतन नहीं मिलने पर डॉक्टरों का हल्लाबोल, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के डॉक्टर्स ने वेतन विसंगतियो व 3 माह से वेतन नही मिलने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित डॉक्टरों ने आज काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। वही शनिवार से पेन डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है |1
- डूंगरपुर में MMB ग्रुप ने भीषण गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की। डॉ. महेंद्र डामोर और डॉ. मोनिका डामोर के निवास पर यह अभियान चलाया गया, जो मस्तान बाबा की याद में समाजसेवा का हिस्सा है। यह ग्रुप रक्तदान और स्वच्छता जैसे कई अन्य जनहित के कार्य भी करता है।3
- डूंगरपुर के तपस शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ ली और फीडबैक अभियान में सक्रियता दिखाई। यह पहल आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। नगर परिषद की टीम ने मोबाइल ऐप के ज़रिए फीडबैक देने की प्रक्रिया समझाई, जिससे शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।1
- डूंगरपुर के कुआं गांव में दिनदहाड़े 'कंगन स्टोर' की मालकिन से नकाबपोश बदमाशों ने 20 ग्राम सोने की चेन लूट ली। पावर बाइक पर आए लुटेरे वारदात को अंजाम देकर पलक झपकते ही फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी है, पर व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है।3
- राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की आसपुर उपशाखा कार्यकारिणी घोषित** **राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की आसपुर उपशाखा कार्यकारिणी घोषित** आसपुर, 8 मई। राजस्थान ग्रा विकास अधिकारी संघ (पंजी.) जयपुर की जिला उपशाखा आसपुर की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश पाटीदार ने निर्वाचन पर्यवेक्षक दीपक जोशी की मौजूदगी में निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार शंकर लाल पाटीदार (ओडा बड़ा) को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश वर्मा (रायकी) को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संदीप सुथार (खेड़ा आसपुर) को ब्लॉक महामंत्री तथा रुद्र प्रताप सिंह (आसपुर) को ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार धनराज नानोमा (सागवाड़ा) को जिला प्रतिनिधि, नलिनी राज चौहान को सक्रिय महिला सदस्य, नरेंद्र सिंह चुंडावत (गढ़ा एकलिंगजी) को खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री तथा प्रवीण सिंह चौहान (कतिसोर) को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश पाटीदार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई।1
- मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त डूंगरपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विशेष टीम और दोवड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार से जुड़ी संदिग्ध नकदी जब्त की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की भारी राशि को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 मई 2026 को जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में नकदी लेकर डूंगरपुर से आसपुर-साबला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने दोवड़ा थाना पुलिस को अलर्ट किया और सख्त नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर RJ 12 MS 0470 पैशन प्रो को रुकवाया। बाइक चालक ने अपना नाम सचिन पुत्र पोपटलाल सेवक निवासी साबला बताया। उसके पास मौजूद काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें नकदी से भरे 6 बड़े बंडल मिले। पूछताछ में युवक रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और न ही पैसों के स्रोत की स्पष्ट जानकारी दे सका। पुलिस टीम युवक को बैग सहित थाने लेकर पहुंची, जहां इलेक्ट्रॉनिक मशीन से नकदी की गिनती करवाई गई। जांच में 500 रुपये के 10,530 नोट, 200 रुपये के 500 नोट, 100 रुपये का एक नोट और 50 रुपये का एक नोट मिला। कुल राशि 53 लाख 65 हजार 150 रुपये पाई गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह रकम साबला निवासी मुकेश पुत्र बसंतलाल जैन की है। हालांकि रकम के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस को आशंका है कि यह राशि किसी अपराध या हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने बीएनएसएस 2023 की धारा 106 के तहत नकदी को जब्त कर लिया है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।1
- डूंगरपुर जिले के मेवड़ा गांव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जिससे पूरे गांव में शोक फैल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2
- भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान लगातार जारी एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के प्रयास काफी सराहनीय-डॉ महेंद्र डामोर डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और डॉ महेंद्र डामोर व डॉ मोनिका डामोर के निवास पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की, सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार इन बेजुबानों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चला रहा है ग्रुप यह अभियान इन बेजुबानों के लिए राहत पहुंचाने का काम कर रहा है, डॉ महेंद्र डामोर ने कहा कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में समाज सेवा के नये आयाम स्थापित कर रहा है जहां आमजन से लेकर पक्षियों तक के लिए यह ग्रुप अभियान चला रहा है जो इन बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा है, डॉ मोनिका डामोर ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में पिछले कई सालों से खिदमते खल्क कर रहा है और जरूरतमंद परिवारों को सम्बल प्रदान कर रहा है इसके साथ ही स्वच्छता अभियान में लगातार कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण आदि कई जनहित के कार्यों को अंजाम देकर पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहा है, इस नेक अवसर पर ग्रुप सदर मकरानी के साथ इमरान मुल्तानी मौजूद थे1