logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त डूंगरपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विशेष टीम और दोवड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार से जुड़ी संदिग्ध नकदी जब्त की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की भारी राशि को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 मई 2026 को जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में नकदी लेकर डूंगरपुर से आसपुर-साबला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने दोवड़ा थाना पुलिस को अलर्ट किया और सख्त नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर RJ 12 MS 0470 पैशन प्रो को रुकवाया। बाइक चालक ने अपना नाम सचिन पुत्र पोपटलाल सेवक निवासी साबला बताया। उसके पास मौजूद काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें नकदी से भरे 6 बड़े बंडल मिले। पूछताछ में युवक रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और न ही पैसों के स्रोत की स्पष्ट जानकारी दे सका। पुलिस टीम युवक को बैग सहित थाने लेकर पहुंची, जहां इलेक्ट्रॉनिक मशीन से नकदी की गिनती करवाई गई। जांच में 500 रुपये के 10,530 नोट, 200 रुपये के 500 नोट, 100 रुपये का एक नोट और 50 रुपये का एक नोट मिला। कुल राशि 53 लाख 65 हजार 150 रुपये पाई गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह रकम साबला निवासी मुकेश पुत्र बसंतलाल जैन की है। हालांकि रकम के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस को आशंका है कि यह राशि किसी अपराध या हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने बीएनएसएस 2023 की धारा 106 के तहत नकदी को जब्त कर लिया है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

2 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त डूंगरपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विशेष टीम और दोवड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार से जुड़ी संदिग्ध नकदी जब्त की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की भारी राशि को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 मई 2026 को जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में नकदी लेकर डूंगरपुर से आसपुर-साबला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने दोवड़ा थाना पुलिस को अलर्ट किया और सख्त नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर RJ 12 MS 0470 पैशन प्रो को रुकवाया। बाइक चालक ने अपना नाम सचिन पुत्र पोपटलाल सेवक निवासी साबला बताया। उसके पास मौजूद काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें नकदी से भरे 6 बड़े बंडल मिले। पूछताछ में युवक रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और न ही पैसों के स्रोत की स्पष्ट जानकारी दे सका। पुलिस टीम युवक को बैग सहित थाने लेकर पहुंची, जहां इलेक्ट्रॉनिक मशीन से नकदी की गिनती करवाई गई। जांच में 500 रुपये के 10,530 नोट, 200 रुपये के 500 नोट, 100 रुपये का एक नोट और 50 रुपये का एक नोट मिला। कुल राशि 53 लाख 65 हजार 150 रुपये पाई गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह रकम साबला निवासी मुकेश पुत्र बसंतलाल जैन की है। हालांकि रकम के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस को आशंका है कि यह राशि किसी अपराध या हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने बीएनएसएस 2023 की धारा 106 के तहत नकदी को जब्त कर लिया है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त डूंगरपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विशेष टीम और दोवड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार से जुड़ी संदिग्ध नकदी जब्त की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की भारी राशि को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 मई 2026 को जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में नकदी लेकर डूंगरपुर से आसपुर-साबला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने दोवड़ा थाना पुलिस को अलर्ट किया और सख्त नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर RJ 12 MS 0470 पैशन प्रो को रुकवाया। बाइक चालक ने अपना नाम सचिन पुत्र पोपटलाल सेवक निवासी साबला बताया। उसके पास मौजूद काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें नकदी से भरे 6 बड़े बंडल मिले। पूछताछ में युवक रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और न ही पैसों के स्रोत की स्पष्ट जानकारी दे सका। पुलिस टीम युवक को बैग सहित थाने लेकर पहुंची, जहां इलेक्ट्रॉनिक मशीन से नकदी की गिनती करवाई गई। जांच में 500 रुपये के 10,530 नोट, 200 रुपये के 500 नोट, 100 रुपये का एक नोट और 50 रुपये का एक नोट मिला। कुल राशि 53 लाख 65 हजार 150 रुपये पाई गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह रकम साबला निवासी मुकेश पुत्र बसंतलाल जैन की है। हालांकि रकम के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस को आशंका है कि यह राशि किसी अपराध या हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने बीएनएसएस 2023 की धारा 106 के तहत नकदी को जब्त कर लिया है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
    1
    मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त
डूंगरपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विशेष टीम और दोवड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार से जुड़ी संदिग्ध नकदी जब्त की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की भारी राशि को बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 मई 2026 को जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में नकदी लेकर डूंगरपुर से आसपुर-साबला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने दोवड़ा थाना पुलिस को अलर्ट किया और सख्त नाकाबंदी करवाई गई।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर RJ 12 MS 0470 पैशन प्रो को रुकवाया। बाइक चालक ने अपना नाम सचिन पुत्र पोपटलाल सेवक निवासी साबला बताया। उसके पास मौजूद काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें नकदी से भरे 6 बड़े बंडल मिले। पूछताछ में युवक रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और न ही पैसों के स्रोत की स्पष्ट जानकारी दे सका।
पुलिस टीम युवक को बैग सहित थाने लेकर पहुंची, जहां इलेक्ट्रॉनिक मशीन से नकदी की गिनती करवाई गई। जांच में 500 रुपये के 10,530 नोट, 200 रुपये के 500 नोट, 100 रुपये का एक नोट और 50 रुपये का एक नोट मिला। कुल राशि 53 लाख 65 हजार 150 रुपये पाई गई।
पूछताछ में युवक ने बताया कि यह रकम साबला निवासी मुकेश पुत्र बसंतलाल जैन की है। हालांकि रकम के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस को आशंका है कि यह राशि किसी अपराध या हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने बीएनएसएस 2023 की धारा 106 के तहत नकदी को जब्त कर लिया है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बांसवाड़ा के भीमसोर से पालोदा तक 15 किमी नई सड़क की स्वीकृति मिलने के बावजूद सारेडी बड़ी से राठड़िया तक का काम शुरू नहीं हुआ है। इस अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग कर रहे हैं।
    2
    बांसवाड़ा के भीमसोर से पालोदा तक 15 किमी नई सड़क की स्वीकृति मिलने के बावजूद सारेडी बड़ी से राठड़िया तक का काम शुरू नहीं हुआ है। इस अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग कर रहे हैं।
    user_Pankaj mehta
    Pankaj mehta
    गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गर्मी से गौ माता की मौत, गौ सेवकों ने किया विधिवत अंतिम संस्कार सीमलवाड़ा। कस्बे के नईफली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक गौ माता की गंभीर हालत के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण गौ माता की तबीयत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौ सेवकों को दी, जिसके बाद तुरंत उपचार की व्यवस्था की गई। जानकारी के अनुसार डॉ. मनीष जी द्वारा गौ माता का उपचार किया गया और कुछ समय के लिए हालत में सुधार भी दिखाई दिया, लेकिन गौ माता के मालिक का पता नहीं चल पाने तथा समय पर उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण आखिरकार गौ माता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दुख का माहौल बन गया। मोहल्लेवासियों द्वारा सूचना मिलने पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे और पूरी जिम्मेदारी के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था संभाली। गौ सेवकों ने सीमलवाड़ा सरपंच को घटना की जानकारी दी, जिस पर सरपंच द्वारा तत्काल ट्रैक्टर और जेसीबी की व्यवस्था करवाई गई। इसके बाद देर रात करीब 8 बजे सीमलवाड़ा के गौ सेवकों द्वारा गौ माता का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रवासियों ने गौ सेवकों की सेवा भावना और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी गौ सेवक निस्वार्थ भाव से गौ सेवा में जुटे रहते हैं। लोगों ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस घटना के माध्यम से गौ पालकों से अपील की गई कि भीषण गर्मी के मौसम में अपने पशुओं की विशेष देखभाल करें। पशुओं के लिए छाया, पानी और समय पर उपचार की उचित व्यवस्था रखना जरूरी है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही बेसहारा एवं बीमार गौवंश की सूचना तुरंत गौ सेवकों या प्रशासन को देने का भी संदेश दिया गया।
    3
    गर्मी से गौ माता की मौत, गौ सेवकों ने किया विधिवत अंतिम संस्कार
सीमलवाड़ा। कस्बे के नईफली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक गौ माता की गंभीर हालत के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण गौ माता की तबीयत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौ सेवकों को दी, जिसके बाद तुरंत उपचार की व्यवस्था की गई।
जानकारी के अनुसार डॉ. मनीष जी द्वारा गौ माता का उपचार किया गया और कुछ समय के लिए हालत में सुधार भी दिखाई दिया, लेकिन गौ माता के मालिक का पता नहीं चल पाने तथा समय पर उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण आखिरकार गौ माता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दुख का माहौल बन गया।
मोहल्लेवासियों द्वारा सूचना मिलने पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे और पूरी जिम्मेदारी के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था संभाली। गौ सेवकों ने सीमलवाड़ा सरपंच को घटना की जानकारी दी, जिस पर सरपंच द्वारा तत्काल ट्रैक्टर और जेसीबी की व्यवस्था करवाई गई। इसके बाद देर रात करीब 8 बजे सीमलवाड़ा के गौ सेवकों द्वारा गौ माता का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।
क्षेत्रवासियों ने गौ सेवकों की सेवा भावना और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी गौ सेवक निस्वार्थ भाव से गौ सेवा में जुटे रहते हैं। लोगों ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
इस घटना के माध्यम से गौ पालकों से अपील की गई कि भीषण गर्मी के मौसम में अपने पशुओं की विशेष देखभाल करें। पशुओं के लिए छाया, पानी और समय पर उपचार की उचित व्यवस्था रखना जरूरी है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही बेसहारा एवं बीमार गौवंश की सूचना तुरंत गौ सेवकों या प्रशासन को देने का भी संदेश दिया गया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 min ago
  • बांसवाड़ा के एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने को लेकर दो लड़कियों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को गालियां दीं और परिजनों को भी बीच-बचाव के लिए बुलाना पड़ा।
    1
    बांसवाड़ा के एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने को लेकर दो लड़कियों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को गालियां दीं और परिजनों को भी बीच-बचाव के लिए बुलाना पड़ा।
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Advertising agency गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • डूंगरपुर में मानवता की मिसाल, रोटी बैंक के माध्यम से 150 लोगों तक पहुँचा निशुल्क भोजन रेडक्रॉस दिवस पर डूंगरपुर में सेवा का संकल्प, रेडक्रॉस सोसायटी ने रोटी बैंक में मरीजों के परिजनों को परोसा आम रस और भोजन संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा डूंगरपुर द्वारा मानवता की सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव के नेतृत्व एवं महासचिव डॉ. गौरव यादव के सानिध्य में स्थानीय रोटी बैंक में निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के परिजनों और असहाय लोगों को पौष्टिक भोजन के साथ विशेष रूप से स्वादिष्ट आम रस परोसा गया, जिसका 150 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सिंह रहे। उन्होंने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निर्धन और जरूरतमंदों को भोजन कराने से मन को जो शीतलता और संतोष मिलता है, वह अतुलनीय है। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक, संयुक्त सचिव व प्रांतीय सदस्य पद्मेश गांधी ने मुख्य अतिथि का उपरना ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इस सेवा कार्य में रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन डॉ. नीलेश गोठी, पृथ्वीराज जैन, डॉ. कल्पेश जैन, सह कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, डॉ. राजेश सरैया और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित मुकेश श्रीमाल, सूर्य सिंह राठौड़, भानु कुमार सेवक, नरेंद्र आर्य, विवेक ओझा, भावेश शर्मा, श्यामलाल गर्ग, मोहन सिंह बारोड व प्राण जीवन जैन ने सक्रिय योगदान दिया। रोटी बैंक के विनोद श्रीमाली व बाबूराम संभरकर का भी विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था के नए सदस्यों प्रेमांशु पण्ड्या, महेश जैन, रमेश वरियानी, तुषार पण्ड्या और पोपट सिंह सिसोदिया का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेमांशु पंड्या ने उपस्थित लोगों को रोटी बैंक की कार्यप्रणाली और इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन पद्मेश गांधी ने किया, जबकि अंत में पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    1
    डूंगरपुर में मानवता की मिसाल, रोटी बैंक के माध्यम से 150 लोगों तक पहुँचा निशुल्क भोजन
रेडक्रॉस दिवस पर डूंगरपुर में सेवा का संकल्प, रेडक्रॉस सोसायटी ने रोटी बैंक में मरीजों के परिजनों को परोसा आम रस और भोजन
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा डूंगरपुर द्वारा मानवता की सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव के नेतृत्व एवं महासचिव डॉ. गौरव यादव के सानिध्य में स्थानीय रोटी बैंक में निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के परिजनों और असहाय लोगों को पौष्टिक भोजन के साथ विशेष रूप से स्वादिष्ट आम रस परोसा गया, जिसका 150 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सिंह रहे। उन्होंने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निर्धन और जरूरतमंदों को भोजन कराने से मन को जो शीतलता और संतोष मिलता है, वह अतुलनीय है। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक, संयुक्त सचिव व प्रांतीय सदस्य पद्मेश गांधी ने मुख्य अतिथि का उपरना ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।
इस सेवा कार्य में रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन डॉ. नीलेश गोठी, पृथ्वीराज जैन, डॉ. कल्पेश जैन, सह कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, डॉ. राजेश सरैया और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित मुकेश श्रीमाल, सूर्य सिंह राठौड़, भानु कुमार सेवक, नरेंद्र आर्य, विवेक ओझा, भावेश शर्मा, श्यामलाल गर्ग, मोहन सिंह बारोड व प्राण जीवन जैन ने सक्रिय योगदान दिया। रोटी बैंक के विनोद श्रीमाली व बाबूराम संभरकर का भी विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर संस्था के नए सदस्यों प्रेमांशु पण्ड्या, महेश जैन, रमेश वरियानी, तुषार पण्ड्या और पोपट सिंह सिसोदिया का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेमांशु पंड्या ने उपस्थित लोगों को रोटी बैंक की कार्यप्रणाली और इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन पद्मेश गांधी ने किया, जबकि अंत में पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    33 min ago
  • अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाई घायल, इलाज जारी डूंगरपुर। बाइक लेकर गांव में शादी समारोह के लिए जा रहे तीन चचेरे भाईयों को अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से तीनो गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो का उपचार चल रहा है।
    1
    अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाई घायल, इलाज जारी 
डूंगरपुर। बाइक लेकर गांव में शादी समारोह के लिए जा रहे तीन चचेरे भाईयों को अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से तीनो गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो का उपचार चल रहा है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    52 min ago
  • 53.65 लाख की संदिग्ध नकदी के साथ युवक गिरफ्तार,दोवड़ा पुलिस को कार्यवाही डूंगरपुर। जिले में अवैध हवाला कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोवड़ा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने बटिकडा मोड पर संयुक्त नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली। युवक के बैग से 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद हुई है थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सचिन सेवक, निवासी साबला है। पूछताछ में वह इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने राशि जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। मामले में बड़े हवाला नेटवर्क से तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
    1
    53.65 लाख की संदिग्ध नकदी के साथ युवक गिरफ्तार,दोवड़ा पुलिस को कार्यवाही 
डूंगरपुर। जिले में अवैध हवाला कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोवड़ा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने बटिकडा मोड पर संयुक्त नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली। युवक के बैग से 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद हुई है थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सचिन सेवक, निवासी साबला है। पूछताछ में वह इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने राशि जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। मामले में बड़े हवाला नेटवर्क से तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    53 min ago
  • समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान ग्रामीण रथ अभियान पहुंचा सीमलवाड़ा ब्लॉक के गांवों में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, किसानों से अनुदान योजनाओं का लाभ लेने का किया आह्वान सीमलवाड़ा। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान” ग्रामीण रथ अभियान के तहत सीमलवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांकडा, भचडिया, डुका, रामसौर जुना, सादड़िया, झरनी एवं भंडारी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों को कृषि, पशुपालन, सिंचाई, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, शिक्षा सहित 13 विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य एवं चौरासी विधानसभा के भाजपा विधायक प्रत्याशी कारीलाल ननोमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लबाना, मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह सोलंकी, नायब तहसीलदार राजेश मीणा, सरपंच रेखा देवी डामोर, ग्राम विकास अधिकारी संजय पंड्या, सहायक सचिव गोर्वधन लाल, मणिलाल डामोर, जयंतीलाल डामोर, अरविंद डामोर, पवन सिंह डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृषि पर्यवेक्षक पृथ्वीसिंह चौहान ने किया। इस दौरान कारीलाल ननोमा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर योजना, पशुपालन प्रोत्साहन, किसान सम्मान निधि, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों एवं किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान करते हुए कहा कि योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई पात्र लोग वंचित रह जाते हैं, इसलिए इस प्रकार के ग्रामीण रथ अभियान जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लबाना ने कहा कि सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास को प्राथमिकता देते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने एवं विभागीय अनुदान योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने अभियान को उपयोगी बताते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की।
    3
    समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान ग्रामीण रथ अभियान पहुंचा सीमलवाड़ा ब्लॉक के गांवों में
सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, किसानों से अनुदान योजनाओं का लाभ लेने का किया आह्वान
सीमलवाड़ा। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान” ग्रामीण रथ अभियान के तहत सीमलवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांकडा, भचडिया, डुका, रामसौर जुना, सादड़िया, झरनी एवं भंडारी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों को कृषि, पशुपालन, सिंचाई, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, शिक्षा सहित 13 विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य एवं चौरासी विधानसभा के भाजपा विधायक प्रत्याशी कारीलाल ननोमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लबाना, मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह सोलंकी, नायब तहसीलदार राजेश मीणा, सरपंच रेखा देवी डामोर, ग्राम विकास अधिकारी संजय पंड्या, सहायक सचिव गोर्वधन लाल, मणिलाल डामोर, जयंतीलाल डामोर, अरविंद डामोर, पवन सिंह डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृषि पर्यवेक्षक पृथ्वीसिंह चौहान ने किया।
इस दौरान कारीलाल ननोमा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर योजना, पशुपालन प्रोत्साहन, किसान सम्मान निधि, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों एवं किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान करते हुए कहा कि योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई पात्र लोग वंचित रह जाते हैं, इसलिए इस प्रकार के ग्रामीण रथ अभियान जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लबाना ने कहा कि सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास को प्राथमिकता देते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने एवं विभागीय अनुदान योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने अभियान को उपयोगी बताते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    25 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.