Shuru
Apke Nagar Ki App…
अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाई घायल, इलाज जारी डूंगरपुर। बाइक लेकर गांव में शादी समारोह के लिए जा रहे तीन चचेरे भाईयों को अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से तीनो गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो का उपचार चल रहा है।
Dungarpur Fast News
अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाई घायल, इलाज जारी डूंगरपुर। बाइक लेकर गांव में शादी समारोह के लिए जा रहे तीन चचेरे भाईयों को अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से तीनो गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो का उपचार चल रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नवनियुक्त कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज पाटीदार का दोवड़ा व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज पाटीदार का शुक्रवार को दोवड़ा में स्थानीय व्यापार मंडल द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। पाटीदार की इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इसे संगठन की मजबूती के लिए एक सराहनीय कदम बताया। समारोह के दौरान व्यापार मंडल दोवड़ा के प्रतिनिधि धूलजी पाटीदार एवं मनीष जैन, दयाशंकर परमार ने जिला उपाध्यक्ष मनोज पाटीदार का पारंपरिक साफा और पगड़ी पहनाकर बहुमान किया। इसके पश्चात मंडल के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के सदस्यों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और नव मनोनीत उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिवादन किया।1
- अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाई घायल, इलाज जारी डूंगरपुर। बाइक लेकर गांव में शादी समारोह के लिए जा रहे तीन चचेरे भाईयों को अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से तीनो गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो का उपचार चल रहा है।1
- 53.65 लाख की संदिग्ध नकदी के साथ युवक गिरफ्तार,दोवड़ा पुलिस को कार्यवाही डूंगरपुर। जिले में अवैध हवाला कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोवड़ा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने बटिकडा मोड पर संयुक्त नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली। युवक के बैग से 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद हुई है थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सचिन सेवक, निवासी साबला है। पूछताछ में वह इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने राशि जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। मामले में बड़े हवाला नेटवर्क से तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।1
- डूंगरपुर में MMB ग्रुप ने भीषण गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की। डॉ. महेंद्र डामोर और डॉ. मोनिका डामोर के निवास पर यह अभियान चलाया गया, जो मस्तान बाबा की याद में समाजसेवा का हिस्सा है। यह ग्रुप रक्तदान और स्वच्छता जैसे कई अन्य जनहित के कार्य भी करता है।3
- गर्मी से गौ माता की मौत, गौ सेवकों ने किया विधिवत अंतिम संस्कार सीमलवाड़ा। कस्बे के नईफली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक गौ माता की गंभीर हालत के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण गौ माता की तबीयत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौ सेवकों को दी, जिसके बाद तुरंत उपचार की व्यवस्था की गई। जानकारी के अनुसार डॉ. मनीष जी द्वारा गौ माता का उपचार किया गया और कुछ समय के लिए हालत में सुधार भी दिखाई दिया, लेकिन गौ माता के मालिक का पता नहीं चल पाने तथा समय पर उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण आखिरकार गौ माता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दुख का माहौल बन गया। मोहल्लेवासियों द्वारा सूचना मिलने पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे और पूरी जिम्मेदारी के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था संभाली। गौ सेवकों ने सीमलवाड़ा सरपंच को घटना की जानकारी दी, जिस पर सरपंच द्वारा तत्काल ट्रैक्टर और जेसीबी की व्यवस्था करवाई गई। इसके बाद देर रात करीब 8 बजे सीमलवाड़ा के गौ सेवकों द्वारा गौ माता का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रवासियों ने गौ सेवकों की सेवा भावना और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी गौ सेवक निस्वार्थ भाव से गौ सेवा में जुटे रहते हैं। लोगों ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस घटना के माध्यम से गौ पालकों से अपील की गई कि भीषण गर्मी के मौसम में अपने पशुओं की विशेष देखभाल करें। पशुओं के लिए छाया, पानी और समय पर उपचार की उचित व्यवस्था रखना जरूरी है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही बेसहारा एवं बीमार गौवंश की सूचना तुरंत गौ सेवकों या प्रशासन को देने का भी संदेश दिया गया।3
- राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की आसपुर उपशाखा कार्यकारिणी घोषित** **राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की आसपुर उपशाखा कार्यकारिणी घोषित** आसपुर, 8 मई। राजस्थान ग्रा विकास अधिकारी संघ (पंजी.) जयपुर की जिला उपशाखा आसपुर की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश पाटीदार ने निर्वाचन पर्यवेक्षक दीपक जोशी की मौजूदगी में निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार शंकर लाल पाटीदार (ओडा बड़ा) को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश वर्मा (रायकी) को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संदीप सुथार (खेड़ा आसपुर) को ब्लॉक महामंत्री तथा रुद्र प्रताप सिंह (आसपुर) को ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार धनराज नानोमा (सागवाड़ा) को जिला प्रतिनिधि, नलिनी राज चौहान को सक्रिय महिला सदस्य, नरेंद्र सिंह चुंडावत (गढ़ा एकलिंगजी) को खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री तथा प्रवीण सिंह चौहान (कतिसोर) को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश पाटीदार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई।1
- मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त डूंगरपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विशेष टीम और दोवड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार से जुड़ी संदिग्ध नकदी जब्त की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की भारी राशि को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 मई 2026 को जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में नकदी लेकर डूंगरपुर से आसपुर-साबला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने दोवड़ा थाना पुलिस को अलर्ट किया और सख्त नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर RJ 12 MS 0470 पैशन प्रो को रुकवाया। बाइक चालक ने अपना नाम सचिन पुत्र पोपटलाल सेवक निवासी साबला बताया। उसके पास मौजूद काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें नकदी से भरे 6 बड़े बंडल मिले। पूछताछ में युवक रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और न ही पैसों के स्रोत की स्पष्ट जानकारी दे सका। पुलिस टीम युवक को बैग सहित थाने लेकर पहुंची, जहां इलेक्ट्रॉनिक मशीन से नकदी की गिनती करवाई गई। जांच में 500 रुपये के 10,530 नोट, 200 रुपये के 500 नोट, 100 रुपये का एक नोट और 50 रुपये का एक नोट मिला। कुल राशि 53 लाख 65 हजार 150 रुपये पाई गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह रकम साबला निवासी मुकेश पुत्र बसंतलाल जैन की है। हालांकि रकम के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस को आशंका है कि यह राशि किसी अपराध या हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने बीएनएसएस 2023 की धारा 106 के तहत नकदी को जब्त कर लिया है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।1
- सरोदा में बेलगाम रफ्तार और बढ़ते हादसों से आमजन में आक्रोश, जनता ने एसपी को गिनाईं क्षेत्र की अनगिनत समस्याएं एसपी ने किया सरोदा थाने का निरीक्षण : जवानों को लगाई फटकार, कहा- शिकायतों का तुरंत करें निस्तारण संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरुवार को सरोदा पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों (पेंडेंसी) को कम करना, क्षेत्र में रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाना और हाल ही में लागू हुए नवीन कानूनों पर चर्चा कर पुलिसकर्मियों को अपडेट करना रहा। निरीक्षण के दौरान आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने एसपी से मुलाकात की। आमजन ने जिले में पूर्व में चर्चित रहे ऑपरेशन संस्कार को पुनः शुरू करने की पुरजोर वकालत की। साथ ही, ग्रामीणों ने सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। इसके पश्चात आयोजित संपर्क सभा में एसपी ने पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कड़े लहजे में कहा कि आम जनता की शिकायतों का निस्तारण बिना किसी देरी के सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले परिवादियों और नागरिकों के साथ पुलिस का व्यवहार अत्यंत मर्यादित और विनम्र होना चाहिए, ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर सामंजस्य और विश्वास स्थापित हो सके। संपर्क सभा और निरीक्षण की औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने थाने के जवानों के साथ बैठकर भोजन किया। इस अनौपचारिक संवाद के माध्यम से उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।1