राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की आसपुर उपशाखा कार्यकारिणी घोषित** **राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की आसपुर उपशाखा कार्यकारिणी घोषित** आसपुर, 8 मई। राजस्थान ग्रा विकास अधिकारी संघ (पंजी.) जयपुर की जिला उपशाखा आसपुर की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश पाटीदार ने निर्वाचन पर्यवेक्षक दीपक जोशी की मौजूदगी में निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार शंकर लाल पाटीदार (ओडा बड़ा) को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश वर्मा (रायकी) को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संदीप सुथार (खेड़ा आसपुर) को ब्लॉक महामंत्री तथा रुद्र प्रताप सिंह (आसपुर) को ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार धनराज नानोमा (सागवाड़ा) को जिला प्रतिनिधि, नलिनी राज चौहान को सक्रिय महिला सदस्य, नरेंद्र सिंह चुंडावत (गढ़ा एकलिंगजी) को खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री तथा प्रवीण सिंह चौहान (कतिसोर) को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश पाटीदार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की आसपुर उपशाखा कार्यकारिणी घोषित** **राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की आसपुर उपशाखा कार्यकारिणी घोषित** आसपुर, 8 मई। राजस्थान ग्रा विकास अधिकारी संघ (पंजी.) जयपुर की जिला उपशाखा आसपुर की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश पाटीदार ने निर्वाचन पर्यवेक्षक दीपक जोशी की मौजूदगी में निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार शंकर लाल पाटीदार (ओडा बड़ा) को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश वर्मा (रायकी) को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संदीप सुथार (खेड़ा आसपुर) को ब्लॉक महामंत्री तथा रुद्र प्रताप सिंह (आसपुर) को ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार धनराज नानोमा (सागवाड़ा) को जिला प्रतिनिधि, नलिनी राज चौहान को सक्रिय महिला सदस्य, नरेंद्र सिंह चुंडावत (गढ़ा एकलिंगजी) को खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री तथा प्रवीण सिंह चौहान (कतिसोर) को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश पाटीदार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई।
- मस्तान बाबा की याद में एमएमबी ग्रुप की मानवीय पहल, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जारी भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए मसीहा बना एमएमबी ग्रुप, डॉ. डामोर के निवास पर बांधे परिंडे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर द्वारा चलाया जा रहा परिंडा बांधो अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज ग्रुप के सदस्यों ने डॉ. महेंद्र डामोर एवं डॉ. मोनिका डामोर के निवास स्थान पर परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की। ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि मस्तान बाबा की स्मृति में यह अभियान पिछले कई दिनों से युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है, ताकि इस तपती गर्मी में पक्षियों को प्यास से न भटकना पड़े। इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए डॉ. महेंद्र डामोर ने कहा कि एमएमबी ग्रुप समाज सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आमजन की सहायता से लेकर बेजुबान पक्षियों की सेवा तक, ग्रुप के यह कार्य समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं। डॉ. मोनिका डामोर ने ग्रुप की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एमएमबी ग्रुप पिछले कई वर्षों से खिदमत-ए-खल्क की भावना के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान के तहत कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण जैसे कार्यों के माध्यम से यह ग्रुप पूरे संभाग में एक मिसाल पेश कर रहा है। इस अवसर पर ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के साथ इमरान मुल्तानी भी मौजूद रहे और पक्षियों के संरक्षण का संकल्प दोहराया।1
- मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त डूंगरपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विशेष टीम और दोवड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार से जुड़ी संदिग्ध नकदी जब्त की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की भारी राशि को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 मई 2026 को जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में नकदी लेकर डूंगरपुर से आसपुर-साबला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने दोवड़ा थाना पुलिस को अलर्ट किया और सख्त नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर RJ 12 MS 0470 पैशन प्रो को रुकवाया। बाइक चालक ने अपना नाम सचिन पुत्र पोपटलाल सेवक निवासी साबला बताया। उसके पास मौजूद काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें नकदी से भरे 6 बड़े बंडल मिले। पूछताछ में युवक रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और न ही पैसों के स्रोत की स्पष्ट जानकारी दे सका। पुलिस टीम युवक को बैग सहित थाने लेकर पहुंची, जहां इलेक्ट्रॉनिक मशीन से नकदी की गिनती करवाई गई। जांच में 500 रुपये के 10,530 नोट, 200 रुपये के 500 नोट, 100 रुपये का एक नोट और 50 रुपये का एक नोट मिला। कुल राशि 53 लाख 65 हजार 150 रुपये पाई गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह रकम साबला निवासी मुकेश पुत्र बसंतलाल जैन की है। हालांकि रकम के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस को आशंका है कि यह राशि किसी अपराध या हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने बीएनएसएस 2023 की धारा 106 के तहत नकदी को जब्त कर लिया है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।1
- 3 माह से वेतन नहीं मिलने पर डॉक्टरों का हल्लाबोल, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के डॉक्टर्स ने वेतन विसंगतियो व 3 माह से वेतन नही मिलने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित डॉक्टरों ने आज काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। वही शनिवार से पेन डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है |1
- डूंगरपुर में MMB ग्रुप ने भीषण गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की। डॉ. महेंद्र डामोर और डॉ. मोनिका डामोर के निवास पर यह अभियान चलाया गया, जो मस्तान बाबा की याद में समाजसेवा का हिस्सा है। यह ग्रुप रक्तदान और स्वच्छता जैसे कई अन्य जनहित के कार्य भी करता है।3
- 3 महीनों से बन्द पड़ा हैंडपंप मिस्त्री को बताने पर बोलते हे कि आज आ रहे कल आ रहे हे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हे1
- बांसवाड़ा के भीमसोर से पालोदा तक 15 किमी नई सड़क की स्वीकृति मिलने के बावजूद सारेडी बड़ी से राठड़िया तक का काम शुरू नहीं हुआ है। इस अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग कर रहे हैं।2
- कहीं स्कूल में स्टाफ की कमी तो कहीं जर्जर भवन, जिला कलक्टर के सामने खुदरड़ा के ग्रामीणों ने खोला समस्याओं का पिटारा बिजली-पानी और सड़क की समस्याओं पर कलक्टर सख्त, अधिकारियों से कहा- ग्रामीणों को मिले हर हाल में राहत संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता में आसपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खुदरड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं कलक्टर के समक्ष रखीं। जिला कलक्टर ने प्रत्येक परिवेदना को संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में इनके निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने, नहरों की सफाई, पेयजल पाइपलाइन विस्तार, विद्यालय में खेल मैदान निर्माण, आबादी विस्तार और नई सड़कों के डामरीकरण जैसी मांगें रखीं। विद्यालय में शैक्षणिक स्टाफ की कमी और जर्जर कमरों की मरम्मत के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। कलक्टर देशलदान ने अधिकारियों से मौके पर ही तथ्यात्मक फीडबैक लिया और नियमानुसार राहत पहुंचाने के लिए पाबंद किया। इस अवसर पर जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत मुस्कान को विवाह पंजीयन, हीरालाल मीणा को जॉब कार्ड और काना मीणा को स्वामित्व कार्ड सौंपकर लाभान्वित किया गया। साथ ही, विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रात्रि चौपाल के दौरान 'ग्राम रथ अभियान' के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कृषि, चिकित्सा और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों ने तारबंदी योजना, लाडो प्रोत्साहन और आयुष्मान आरोग्य जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन की प्रशंसा करते हुए ग्रामीणों से लखपति दीदी और स्वयं सहायता समूह जैसी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने बताया कि चौपाल में प्राप्त सभी शिकायतों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। इस दौरान उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट सहित समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान लगातार जारी एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के प्रयास काफी सराहनीय-डॉ महेंद्र डामोर डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और डॉ महेंद्र डामोर व डॉ मोनिका डामोर के निवास पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की, सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार इन बेजुबानों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चला रहा है ग्रुप यह अभियान इन बेजुबानों के लिए राहत पहुंचाने का काम कर रहा है, डॉ महेंद्र डामोर ने कहा कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में समाज सेवा के नये आयाम स्थापित कर रहा है जहां आमजन से लेकर पक्षियों तक के लिए यह ग्रुप अभियान चला रहा है जो इन बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा है, डॉ मोनिका डामोर ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में पिछले कई सालों से खिदमते खल्क कर रहा है और जरूरतमंद परिवारों को सम्बल प्रदान कर रहा है इसके साथ ही स्वच्छता अभियान में लगातार कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण आदि कई जनहित के कार्यों को अंजाम देकर पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहा है, इस नेक अवसर पर ग्रुप सदर मकरानी के साथ इमरान मुल्तानी मौजूद थे1
- गर्मी से गौ माता की मौत, गौ सेवकों ने किया विधिवत अंतिम संस्कार सीमलवाड़ा। कस्बे के नईफली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक गौ माता की गंभीर हालत के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण गौ माता की तबीयत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौ सेवकों को दी, जिसके बाद तुरंत उपचार की व्यवस्था की गई। जानकारी के अनुसार डॉ. मनीष जी द्वारा गौ माता का उपचार किया गया और कुछ समय के लिए हालत में सुधार भी दिखाई दिया, लेकिन गौ माता के मालिक का पता नहीं चल पाने तथा समय पर उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण आखिरकार गौ माता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दुख का माहौल बन गया। मोहल्लेवासियों द्वारा सूचना मिलने पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे और पूरी जिम्मेदारी के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था संभाली। गौ सेवकों ने सीमलवाड़ा सरपंच को घटना की जानकारी दी, जिस पर सरपंच द्वारा तत्काल ट्रैक्टर और जेसीबी की व्यवस्था करवाई गई। इसके बाद देर रात करीब 8 बजे सीमलवाड़ा के गौ सेवकों द्वारा गौ माता का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रवासियों ने गौ सेवकों की सेवा भावना और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी गौ सेवक निस्वार्थ भाव से गौ सेवा में जुटे रहते हैं। लोगों ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस घटना के माध्यम से गौ पालकों से अपील की गई कि भीषण गर्मी के मौसम में अपने पशुओं की विशेष देखभाल करें। पशुओं के लिए छाया, पानी और समय पर उपचार की उचित व्यवस्था रखना जरूरी है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही बेसहारा एवं बीमार गौवंश की सूचना तुरंत गौ सेवकों या प्रशासन को देने का भी संदेश दिया गया।3