Shuru
Apke Nagar Ki App…
डूंगरपुर में MMB ग्रुप ने भीषण गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की। डॉ. महेंद्र डामोर और डॉ. मोनिका डामोर के निवास पर यह अभियान चलाया गया, जो मस्तान बाबा की याद में समाजसेवा का हिस्सा है। यह ग्रुप रक्तदान और स्वच्छता जैसे कई अन्य जनहित के कार्य भी करता है।
गीतेश पंड्या
डूंगरपुर में MMB ग्रुप ने भीषण गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की। डॉ. महेंद्र डामोर और डॉ. मोनिका डामोर के निवास पर यह अभियान चलाया गया, जो मस्तान बाबा की याद में समाजसेवा का हिस्सा है। यह ग्रुप रक्तदान और स्वच्छता जैसे कई अन्य जनहित के कार्य भी करता है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर में मानवता की मिसाल, रोटी बैंक के माध्यम से 150 लोगों तक पहुँचा निशुल्क भोजन रेडक्रॉस दिवस पर डूंगरपुर में सेवा का संकल्प, रेडक्रॉस सोसायटी ने रोटी बैंक में मरीजों के परिजनों को परोसा आम रस और भोजन संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा डूंगरपुर द्वारा मानवता की सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव के नेतृत्व एवं महासचिव डॉ. गौरव यादव के सानिध्य में स्थानीय रोटी बैंक में निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के परिजनों और असहाय लोगों को पौष्टिक भोजन के साथ विशेष रूप से स्वादिष्ट आम रस परोसा गया, जिसका 150 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सिंह रहे। उन्होंने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निर्धन और जरूरतमंदों को भोजन कराने से मन को जो शीतलता और संतोष मिलता है, वह अतुलनीय है। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक, संयुक्त सचिव व प्रांतीय सदस्य पद्मेश गांधी ने मुख्य अतिथि का उपरना ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इस सेवा कार्य में रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन डॉ. नीलेश गोठी, पृथ्वीराज जैन, डॉ. कल्पेश जैन, सह कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, डॉ. राजेश सरैया और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित मुकेश श्रीमाल, सूर्य सिंह राठौड़, भानु कुमार सेवक, नरेंद्र आर्य, विवेक ओझा, भावेश शर्मा, श्यामलाल गर्ग, मोहन सिंह बारोड व प्राण जीवन जैन ने सक्रिय योगदान दिया। रोटी बैंक के विनोद श्रीमाली व बाबूराम संभरकर का भी विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था के नए सदस्यों प्रेमांशु पण्ड्या, महेश जैन, रमेश वरियानी, तुषार पण्ड्या और पोपट सिंह सिसोदिया का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेमांशु पंड्या ने उपस्थित लोगों को रोटी बैंक की कार्यप्रणाली और इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन पद्मेश गांधी ने किया, जबकि अंत में पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाई घायल, इलाज जारी डूंगरपुर। बाइक लेकर गांव में शादी समारोह के लिए जा रहे तीन चचेरे भाईयों को अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से तीनो गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो का उपचार चल रहा है।1
- 53.65 लाख की संदिग्ध नकदी के साथ युवक गिरफ्तार,दोवड़ा पुलिस को कार्यवाही डूंगरपुर। जिले में अवैध हवाला कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोवड़ा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने बटिकडा मोड पर संयुक्त नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली। युवक के बैग से 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद हुई है थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सचिन सेवक, निवासी साबला है। पूछताछ में वह इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने राशि जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। मामले में बड़े हवाला नेटवर्क से तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।1
- डूंगरपुर में MMB ग्रुप ने भीषण गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की। डॉ. महेंद्र डामोर और डॉ. मोनिका डामोर के निवास पर यह अभियान चलाया गया, जो मस्तान बाबा की याद में समाजसेवा का हिस्सा है। यह ग्रुप रक्तदान और स्वच्छता जैसे कई अन्य जनहित के कार्य भी करता है।3
- गर्मी से गौ माता की मौत, गौ सेवकों ने किया विधिवत अंतिम संस्कार सीमलवाड़ा। कस्बे के नईफली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक गौ माता की गंभीर हालत के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण गौ माता की तबीयत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौ सेवकों को दी, जिसके बाद तुरंत उपचार की व्यवस्था की गई। जानकारी के अनुसार डॉ. मनीष जी द्वारा गौ माता का उपचार किया गया और कुछ समय के लिए हालत में सुधार भी दिखाई दिया, लेकिन गौ माता के मालिक का पता नहीं चल पाने तथा समय पर उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण आखिरकार गौ माता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दुख का माहौल बन गया। मोहल्लेवासियों द्वारा सूचना मिलने पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे और पूरी जिम्मेदारी के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था संभाली। गौ सेवकों ने सीमलवाड़ा सरपंच को घटना की जानकारी दी, जिस पर सरपंच द्वारा तत्काल ट्रैक्टर और जेसीबी की व्यवस्था करवाई गई। इसके बाद देर रात करीब 8 बजे सीमलवाड़ा के गौ सेवकों द्वारा गौ माता का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रवासियों ने गौ सेवकों की सेवा भावना और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी गौ सेवक निस्वार्थ भाव से गौ सेवा में जुटे रहते हैं। लोगों ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस घटना के माध्यम से गौ पालकों से अपील की गई कि भीषण गर्मी के मौसम में अपने पशुओं की विशेष देखभाल करें। पशुओं के लिए छाया, पानी और समय पर उपचार की उचित व्यवस्था रखना जरूरी है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही बेसहारा एवं बीमार गौवंश की सूचना तुरंत गौ सेवकों या प्रशासन को देने का भी संदेश दिया गया।3
- राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की आसपुर उपशाखा कार्यकारिणी घोषित** **राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की आसपुर उपशाखा कार्यकारिणी घोषित** आसपुर, 8 मई। राजस्थान ग्रा विकास अधिकारी संघ (पंजी.) जयपुर की जिला उपशाखा आसपुर की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश पाटीदार ने निर्वाचन पर्यवेक्षक दीपक जोशी की मौजूदगी में निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार शंकर लाल पाटीदार (ओडा बड़ा) को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश वर्मा (रायकी) को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संदीप सुथार (खेड़ा आसपुर) को ब्लॉक महामंत्री तथा रुद्र प्रताप सिंह (आसपुर) को ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार धनराज नानोमा (सागवाड़ा) को जिला प्रतिनिधि, नलिनी राज चौहान को सक्रिय महिला सदस्य, नरेंद्र सिंह चुंडावत (गढ़ा एकलिंगजी) को खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री तथा प्रवीण सिंह चौहान (कतिसोर) को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश पाटीदार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई।1
- मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त डूंगरपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विशेष टीम और दोवड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार से जुड़ी संदिग्ध नकदी जब्त की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लाख 65 हजार 150 रुपये की भारी राशि को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 मई 2026 को जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में नकदी लेकर डूंगरपुर से आसपुर-साबला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने दोवड़ा थाना पुलिस को अलर्ट किया और सख्त नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर RJ 12 MS 0470 पैशन प्रो को रुकवाया। बाइक चालक ने अपना नाम सचिन पुत्र पोपटलाल सेवक निवासी साबला बताया। उसके पास मौजूद काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें नकदी से भरे 6 बड़े बंडल मिले। पूछताछ में युवक रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और न ही पैसों के स्रोत की स्पष्ट जानकारी दे सका। पुलिस टीम युवक को बैग सहित थाने लेकर पहुंची, जहां इलेक्ट्रॉनिक मशीन से नकदी की गिनती करवाई गई। जांच में 500 रुपये के 10,530 नोट, 200 रुपये के 500 नोट, 100 रुपये का एक नोट और 50 रुपये का एक नोट मिला। कुल राशि 53 लाख 65 हजार 150 रुपये पाई गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह रकम साबला निवासी मुकेश पुत्र बसंतलाल जैन की है। हालांकि रकम के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस को आशंका है कि यह राशि किसी अपराध या हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने बीएनएसएस 2023 की धारा 106 के तहत नकदी को जब्त कर लिया है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।1
- मस्तान बाबा की याद में एमएमबी ग्रुप की मानवीय पहल, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जारी भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए मसीहा बना एमएमबी ग्रुप, डॉ. डामोर के निवास पर बांधे परिंडे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर द्वारा चलाया जा रहा परिंडा बांधो अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज ग्रुप के सदस्यों ने डॉ. महेंद्र डामोर एवं डॉ. मोनिका डामोर के निवास स्थान पर परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की। ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि मस्तान बाबा की स्मृति में यह अभियान पिछले कई दिनों से युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है, ताकि इस तपती गर्मी में पक्षियों को प्यास से न भटकना पड़े। इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए डॉ. महेंद्र डामोर ने कहा कि एमएमबी ग्रुप समाज सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आमजन की सहायता से लेकर बेजुबान पक्षियों की सेवा तक, ग्रुप के यह कार्य समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं। डॉ. मोनिका डामोर ने ग्रुप की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एमएमबी ग्रुप पिछले कई वर्षों से खिदमत-ए-खल्क की भावना के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान के तहत कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण जैसे कार्यों के माध्यम से यह ग्रुप पूरे संभाग में एक मिसाल पेश कर रहा है। इस अवसर पर ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के साथ इमरान मुल्तानी भी मौजूद रहे और पक्षियों के संरक्षण का संकल्प दोहराया।1